पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण कैसे छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाता है?

शिशुओं व छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। यही कारण है कि बच्चे जल्दी सर्दी-जुकाम, बुखार व वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। कई बार बच्चे के खराब खान-पान के कारण उसके शरीर में पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते। इससे उनका विकास अधूरा रह जाता है और इम्यूनिटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हम बच्चों की मजबूत इम्यूनिटी के लिए पोषक तत्वों और उनके अवशोषण के बीच का संबंध बता रहे हैं।

In This Article

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में पोषक तत्वों के अवशोषण का क्या महत्व है?

रोग प्रतिरोधक क्षमता एक प्रकार का कोशिका तंत्र है। यह इम्यूनिटी तंत्र शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए उत्तकों को मजबूत बनाता है और कीटाणुओं व संक्रमणों से लड़ता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए पौष्टिक भोजन करना और उससे मिलने वाले पोषक तत्वों का शरीर में अवशोषित होना आवश्यक है।

दरअसल, एक पोषक तत्व को शरीर में सही से अवशोषित होने के लिए दूसरे पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। अगर किसी भी एक न्यूट्रिएंट की कमी हो जाए, तो दूसरा न्यूट्रिएंट शरीर में सही से अवशोषित नहीं हो पाता। इसी वजह से हर तरह के न्यूट्रिएंट को डाइट में शामिल करना आवश्यक होता है। आगे जानिए, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्वों के बारे में –

1. प्रीबायोटिक

हमारे शरीर में गुड और बैड दोनों ही तरह के बैक्टीरिया होते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गुड बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होनी चाहिए, जिसे प्रीबायोटिक बढ़ा सकते हैं। प्रीबायोटिक पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाकर इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

प्रोबायोटिक्स के लिए बच्चे को दही या इससे बने छाछ, रायता व लस्सी जैसे खाद्य दे सकते हैं। अगर बच्चे इसे खाने में आनाकानी करते हैं या पसंद नहीं करते हैं, तो आप उसे आप्टाग्रो हेल्थ ड्रिंक दे सकते हैं। यह प्रीबायोटिक से भरपूर है और बच्चे के शरीर में न्यूट्रिएंट्स को अच्छे से अवशोषण करके उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है।

2. विटामिन सी, डी और बी6

विटामिन सी सीधे तौर पर इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है। यही नहीं, कोलेजन और कुछ न्यूरोट्रांसमीटर के बायोसिंथेसिस और प्रोटीन मेटाबॉलिज्म के लिए भी विटामिन सी आवश्यक है। विटामिन सी के अच्छे स्रोत में खट्टे फल,आंवला, स्ट्रॉबेरी, आदि के साथ ही आप्टाग्रो हेल्थ ड्रिंक भी शामिल है।

विटामिन डी, मांसपेशियों, हड्डियों व दांतों के निर्माण में मदद करता है। यह विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए आवश्यक होता है। विटामिन डी सीधे तौर पर सूर्य की रोशनी से शरीर को मिलता है। विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ में मशरूम, फैटी फिश, अंडा, आदि शामिल है।

विटामिन बी6, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अहम है। यह शरीर में प्रोटीन व फैट के निर्माण प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। इससे रक्त वाहिकाएं भी स्वस्थ रहती हैं। इस पोषक तत्व के लिए साबुत अनाज, फलियां, नट्स, चिकन, आदि अच्छे स्रोत हैं।

3. आयरन

आयरन, शरीर में खून का निर्माण बढ़ाता है और खून की कमी दूर करता है। इससे सीधे तौर पर प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य बेहतर होते हैं और वह मजबूत भी बनती है।

आयरन की पूर्ति के लिए बच्चे को हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, खजूर, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज,ब्रोकली के अलावा आप्टाग्रो हेल्थ ड्रिंक भी दिया जा सकता है। यह हेल्थ ड्रिंक आयरन की पर्याप्त मात्रा बच्चे तक पहुंचाता है।

4. जिंक

बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में जिंक का योगदान भी अहम है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने का प्रभाव है। बच्चे के शरीर में जिंक के अवशोषण में सुधार करने के लिए एनिमल प्रोटीन आवश्यक माना जाता है। साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद, रेड मीट, पोल्ट्री, मछली और आप्टाग्रो हेल्थ ड्रिंक जिंक के अच्छे स्रोत हैं।

क्या बच्चों के न्यूट्रिशन एब्सॉर्प्शन के लिए सप्लीमेंट सुरक्षित है?

हां, अगर बच्चे के शरीर में पोषक तत्व सही से अवशोषित नहीं हो रहे हैं, तो खासतौर पर बच्चों के लिए बनाए गए सप्लीमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिलेंगे और बच्चों की इम्यूनिटी भी बढे़गी।

इसके लिए आप्टाग्रो हेल्थ ड्रिंक एक सुरक्षित विकल्प है, जिसे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर के बेहतर विकास और न्यूट्रिशन एब्सॉर्प्शन के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले प्रीबायोटिक्स, विटामिन ए, सी, डी, बी-6, बी-12, जिंक, कॉपर, फॉलिक एसिड, आयरन जैसे अन्य पोषक तत्व शामिल हैं।

बस तो अगर आपका बच्चा सही से नहीं खाता और कमजोर इम्यूनिटी के कारण जल्दी बीमार हो जाता है, तो इस लेख में बतायी गई बातों पर गौर करें। उसे पौष्टिक आहार खिलाने के साथ ही आप्टाग्रो जैसे हेल्थ ड्रिंक भी दें, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को सुनिश्चित करके इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.