अनजान लड़की से बातचीत शुरू करने के 10+ टिप्स | Ajnabee Ladki Se Kaise Karein Baat

प्यार और आकर्षण दो ऐसे एहसास हैं, जो अनजान इंसान को देखकर भी महसूस हो सकते हैं। इस एहसास को बयां करने के लिए सामने वाले से बात करना जरूरी है। कई बार लड़के सोचते हैं कि सीधे बात करेंगे, तो लड़की उनके बारे में गलत सोच सकती है। ऐसे में हमेशा लड़के अनजान लड़की से बात शुरू करने की सही सलाह की तलाश में रहते हैं। आपकी यह तलाश यहां पूरी होती है। हम मॉमजंक्शन के इस लेख में अनजान लड़की से बात शुरू करने के 10+ शानदार टिप्स दे रहे हैं।

चलिए, सीधे पढ़ते हैं अनजान लड़की से बात करने के कुछ टिप्स।

अनजान लड़की से बातचीत शुरू करने के 10+ टिप्स | Ajnabee Ladki Se Kaise Karein Baat

बहुत से लोग अनजान लड़की से बात शुरू नहीं कर पाते। फिर उनसे बात करने के लिए कई लोगों से सुझाव लेते हैं। ऐसी स्थिति में आर्टिकल के इस हिस्से से मदद ली जा सकती है।

1. तारीफ से शुरू करें

किसी भी अनजान लड़की से बात शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका उसकी तारीफ करना हो सकता है। हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है। इसके लिए उसकी आंखों, बालों, कपड़े या ​जूतों की तारीफ कर सकते हैं। लड़की की तारीफ करें, पर जरूरत से ज्यादा नहीं। जरूरत से ज्यादा तारीफ करने पर लग सकता है कि आप उसे मक्खन लगा रहे हैं।

2. काम के बहाने बात करें

किसी अनजान लड़की से काम के बहाने बात कर सकते हैं। जिस लड़की से बात करनी है, वो अगर आपके साथ स्कूल या कॉलेज में है, तो उससे नोट्स मांगने के बहाने बात करें। अगर ऑफिस की लड़की से बात शुरू करनी है, तो किसी काम में मदद मांग कर बात कर सकते हैं। जब लड़की काम में मदद करे, तो उसे धन्यवाद कहें और उस मदद के बदले आसपास ही कुछ खाने जाने की बात भी कर सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच बातों की सिलसिला शुरू जाएगा।

3. कॉमन फ्रेंड के जरिए

अगर किसी लड़की से बात शुरू करनी है और उस लड़की व आपका कोई म्यूच्यूअल फ्रेंड है, तो उससे बात करना और आसान हो जाता है। अपने उस दोस्त को बोलें कि आपको उस लड़की से बात करनी है। दोस्त को अपनी सारी स्थिति खुलकर बता दें। इससे दोस्त उस लड़की से आपका परिचय करा देंगे और धीरे-धीरे बातें करते हुए आप उन्हें अपना सोशल मीडिया फ्रेंड भी बना सकते हैं। यही नहीं, कॉमन फ्रेंड के साथ मिलकर बाहर घूमने जाने का प्लान भी किया जा सकता है।

4. मुस्कराकर

अनजान लड़की से बात करने के लिए उसे जब भी देखें हल्की-सी स्माइल पास कर दें। ऐसा कुछ दिनों तक करने के बाद उसे देखने पर हैलो-हाय कर सकते हैं। अगर सुबह या शाम को मिल रहे हैं, तो गुड मॉर्निंग या गुड इवनिंग भी विश कर सकते हैं। फिर धीरे-धीरे करके वो कहा रहती है और उसे क्या पसंद है, ये सब भी पूछ सकते हैं।

5. पिकअप लाइन

कई लोगों को कहते सुना होगा कि लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बात करने का तरीका काफी मायने रखता है। यह बात एकदम सच है कि लड़की को सही पिकअप लाइन से पहली ही बार में अपना फैन बनाया जा सकता है। ऐसे में किसी से बात शुरू करने के लिए पिकअप लाइन भी अजमा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि पिकअप लाइन बोरिंग और बार-बार इस्तेमाल की जाने वाली न हो।

6. इंटरेस्टिंग पोस्ट शेयर करके

अनजान लड़की से दोस्ती करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का भी सहारा ले सकते हैं। अगर आपको लगता है कि लड़की से सीधे बात करने से आपका इम्प्रेशन गलत पड़ सकता है, तो यह बेस्ट तरीका है। उस लड़की का इंस्टा या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढकर उसे फनी या कुछ इंटरस्टिंग पोस्ट शेयर कर सकते हैं। अगर आपको पता है कि लड़की किन चीजों में दिलचस्पी रखती है, तो उससे जुड़े पोस्ट साझा करना और बेहतर होगा। अगर लड़की को बात करने का मन होगा, तो वो आपके पोस्ट पर प्रतिक्रिया जरूर करेगी।

7. सवाल पूछने के बहाने

किसी भी अजनबी लड़की से बात शुरू करने का एक अच्छा तरीका सवाल पूछना भी है। कभी भी किसी लड़की से सवाल पूछ लो, तो वो जवाब देती ही है। ऐसे में स्कूल या कॉलेज में साथ पढ़ने वाली लड़की से बात करनी है, तो उन्हें किसी सवाल को लेकर मदद के लिए पूछें। अगर लड़की रास्ते में कही खड़ी है, तो आसपास या आसपास की किसी जानी-मानी जगह का पता पूछने के बहाने भी उससे बात कर सकते हैं।

8. मदद का हाथ बढ़ाकर

अजनबी लड़की से बात करने के लिए मदद का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। अगर लड़की के हाथ में खूब सारा सामान है, तो उसके कुछ सामान को उठा सकते हैं। कभी लड़की स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करे और उसका सेल्फ काम नहीं कर रहा है, तो गाड़ी में किक मारकर उसे स्टार्ट कर सकते हैं। साथ ही अगर लड़की काफी परेशान दिख रही है, तो उसकी परेशानी की वजह पूछकर उसकी सहायता कर सकते हैं। इससे दोनों के बीच में दोस्ती हो सकती है और अच्छे से बातें होने लगेंगी।

9. उसके इंटरेस्ट की बात करें

लड़कियों को अपने पसंद की चीजें करना और उन चीजों को लेकर बात करना अच्छा लगता है। ऐसे में जिस लड़की से बात शुरू करनी है, उसके इंटरेस्ट के बारे में जानें और उसके सामने उसी से जुड़ी बातें करें। इससे आपकी बातें सुनकर वो खुद ही आपसे बातें करना शुरू कर सकती है। जैसे कि लड़की को स्पोर्ट्स, डांसिंग, सिंगिंग या किसी वेब सीरीज में दिलचस्पी है, तो उससे जुड़ी कुछ जानकारी जुटाकर उस संबंध में बातें कर सकते हैं।

10. फ्लर्टिंग से शुरुआत करें

लड़कों की फ्लर्टिंग से कुछ लड़कियां गुस्सा हो जाती हैं, तो कुछ लड़कियों को फ्लर्टिंग पसंद आ जाती है। बस फ्लर्टिंग को हेल्दी रखें। इस दौरान डबल मीनिंग और घटिया बातें करने से बचें। हेल्दी फ्लर्टिंग, जिसमें खूब सारी तारीफ और उससे बात करने का बहाना ढूंढने की तलब दिखे, वो लड़की को पसंद आ सकती है। इससे आप दोनों के बीच बातों की सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

11. जगह के बारे में बात करके

अगर किसी लड़की को पर्यटक क्षेत्र में मिलते हैं और उससे बात शुरू करना चाहते हैं, तो उस जगह की खूबसूरती के बारे में बात करके बातों को शुरू कर सकते हैं। वहां पर आप किसी अच्छी जगह घूमे हैं, तो उधर जाने की सलाह भी आप लड़की को दे सकते हैं। इसके अलावा, अन्य अच्छे पर्यटक स्थान के बारे में भी आप लड़की से खुलकर बात कर सकते हैं।

लड़कियों से बात शुरू करने के कई तरीके हैं। बस जब भी उनसे बात करें ये ध्यान रखें कि उसकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे। हमेशा लड़कियों से प्यार और सम्मान के साथ बातें करें। उसे ऐसा कुछ न बोलें, जिससे उसके मन में लड़कों के प्रति खराब पर्सेप्शन बन जाए। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख की मदद से आप जिससे भी बात शुरू करना चाह रहे हैं, उससे आपकी बातचीत होने लगे।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.