check_iconFact Checked

क्या बेबी वॉकर बच्चे के विकास में मदद करता है? | Baby Ko Walker Kab Dena Chahiye

सभी माता-पिता बच्चे के जन्म के बाद उन्हें जल्द से जल्द चलते और दौड़ते देखना चाहते हैं। अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए कई अभिभावक बेबी वॉकर का सहारा लेते हैं। उनका मानना होता है कि बेबी वॉकर का उपयोग बच्चे को जल्दी चलने के लिए प्रेरित करता है। अब क्या वास्तव में बेबी वॉकर बच्चों को चलने के लिए प्रेरित कर सकता है? यह एक बड़ा सवाल है। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम इसी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेंगे। साथ ही आपको इससे जुड़े कई जरूरी तथ्यों से भी अवगत कराएंगे।

तो आइए, बेबी वॉकर सुरक्षित है या नहीं, सबसे पहले हम इस बारे में जान लेते हैं।

In This Article

क्या बच्चों के लिए बेबी वॉकर सुरक्षित है? | Baccho Ke Walker Ke Baare Mein Jankari

इंडियन जर्नल ऑफ चाइल्ड न्यूरोलॉजी के मुताबिक, बेबी वॉकर सुरक्षित नहीं है। शोध में जिक्र मिलता है कि बेबी वॉकर का उपयोग करने वाले करीब 12 से 50 प्रतिशत तक बच्चों में दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीं, शोध में यह भी बताया गया है कि काफी हद तक यह बच्चे के प्राकृतिक विकास में बाधा पैदा करने का भी काम कर सकता है। यही वजह है कि साल 1989 से कनाडा में बेबी वॉकर की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया। वहीं, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स भी बेबी वॉकर के उपयोग के मत में नहीं है (1)

लेख के अगले भाग में अब हम बेबी वॉकर को इस्तेमाल में लाने के समय पर बात कर लेते हैं।

बच्चों को बेबी वॉकर का उपयोग कब करने दें? | Baby Ko Walker Kab Dena Chahiye

विश्व भर में 4 से 12 महीने के बच्चों के लिए बेबी वॉकर को मनोरंजक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। फिलहाल, जिन फायदों के लिए इसे लोग इस्तेमाल में लाते हैं, वह इससे बिलकुल भी हासिल नहीं होते (1)। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को बेबी वॉकर देना चाहती हैं तो इस बारे में एक बार अच्छे से विचार कर लें। साथ ही आपको बेबी वॉकर के उपयोग के वक्त बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सावधानी बरतनी होगी।

बेबी वॉकर असुरक्षित क्यों हैं? इस सवाल का जवाब आपको लेख के अगले भाग में हासिल होगा।

बच्चों के लिए बेबी वॉकर असुरक्षित क्यों है?

निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि बेबी वॉकर असुरक्षित क्यों हैं।

  1. सीढ़ियों से गिरने का खतराअगर बच्चा सीढ़ियों के पास के क्षेत्र में वॉकर चला रहा है तो ऐसे में सीढ़ियों से गिरने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, सीढ़ियों से गिरने की स्थिति में बच्चे को गंभीर चोट आ सकती है, जो काफी खतरनाक है। इसमें मुख्य रूप से बच्चे की खोपड़ी में फ्रैक्चर होने का खतरा सबसे अधिक रहता है (2)
  1. संतुलन खोनाबेबी वॉकर में लगे पहियों के कारण बच्चा तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करता है। इसी तेज गति के होने के कारण कई स्थितियों में वॉकर का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे बच्चा गिर सकता है और उसे चोट आ सकती है (2)
  1. बेबी वॉकर से होने वाले आम दुर्घटनाएं – विशेषज्ञों के मुताबिक वॉकर के असंतुलित होने की स्थिति में करीब 82 प्रतिशत बच्चों में सिर चोट के मामले देखे जाते हैं। इसके अलावा, बेबी वॉकर के उपयोग से होंठ का कटना, जीभ कटना, त्वचा पर खरोंच और दांतों को नुकसान जैसी दुर्घटनाएं भी देखी जा सकती हैं (3)
  1. पहुंच का विस्तार होनावॉकर चलाने वाले बच्चों की पहुंच का दायरा बढ़ जाता है। इस कारण वह उन जगह पर भी पहुंच जाते हैं, जिनके बारे में उनके माता-पिता ने कभी अनुमान भी नहीं लगाया होता है। ऐसी स्थिति में गर्म बर्तन, आग या गरम तरल के संपर्क में आने की आशंका भी बढ़ जाती है (2)। ऐसी किसी भी वस्तु के सम्पर्क में आने के कारण बच्चे जख्मी हो सकते हैं।
  1. शारीरिक अक्षमता मौतइंजरी एपिडेमियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में बेबी वॉकर से हुई दुर्घटना के कारण बच्चा शारीरिक रूप से अक्षम हो सकता है। वहीं, यह भी माना गया है कि कुछ मामलों में यह बच्चे की मौत का कारण भी बन सकता है (4)

लेख के अगले भाग में अब हम जानेंगे कि बेबी वॉकर बच्चे के विकास में सहायक है या नहीं।

क्या बेबी वॉकर बच्चे के विकास में मदद करता है? | Baby Walker Ke Fayde

बहुत लोगों का मानना है कि बेबी वॉकर बच्चे को चलने और भागने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक हकीकत बिलकुल अलग है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बेबी वॉकर बच्चों के प्राकृतिक विकास को बाधित कर सकता है। इस वजह से बेबी वॉकर का प्रयोग करने वाले बच्चे सामान्य के मुकाबले देरी से चल पाने में सक्षम होते हैं (1)

लेख के अगले भाग में अब हम बेबी वॉकर के अलावा अन्य विकल्पों के बारे में बात करेंगे, जो बच्चों को चलने में मदद कर सकते हैं।

बेबी वॉकर के अलावा और क्या विकल्प हैं जो बच्चे को चलने में मदद कर सकते हैं?

बेबी वॉकर के अलावा स्टेशनरी प्ले सेंटर और प्लेपेन बच्चों को चलने में मदद करने के बेहतर विकल्प हो सकते हैं (5)

1. स्टेशनरी प्ले सेंटर

Image: Shutterstock

यह एक ऐसी जगह है, जहां बच्चे की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। साथ ही उसे प्राकृतिक तरीके से चलने के लिए प्रेरित किया जाता है (6)इसके लिए बिना पहिए वाले वॉकर या अन्य उपकरणों को इस्तेमाल में लाया जाता है, जो बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

2. प्लेपेन

Image: IStock

प्लेपेन एक ऐसा उपकरण है, जिसमें स्वतंत्र रूप से बच्चा खड़ा होने और चलने के लिए खुद को प्रेरित करता है। हालांकि, इसके उपयोग के समय भी बच्चे के साथ माता-पिता का मौजूद रहना जरूरी रहता है। साथ ही 10 साल से अधिक पुराने प्लेपेन को उपयोग में न लाने की सलाह दी जाती है (7)

इस लेख के माध्यम से अब आप यह तो जान ही गई होंगी कि बच्चों के लिए वॉकर सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए वॉकर लाने का विचार बना रही हैं, तो उसे फौरन अपने दिमाग से निकाल दें। वहीं, अगर आप बच्चे को चलने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं, तो आप लेख में बताए गए बेबी वॉकर के अन्य विकल्पों को अपना सकती हैं। इससे आप न केवल बच्चे के विकास संबंधी वॉकर के दुष्प्रभावों को दूर रख पाएंगी, बल्कि कई गंभीर दुर्घटनाओं से भी बच्चे को सुरक्षित रखने में सफल रहेंगी। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

References:

MomJunction's articles are written after analyzing the research works of expert authors and institutions. Our references consist of resources established by authorities in their respective fields. You can learn more about the authenticity of the information we present in our editorial policy.
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.