बच्चों के लिए 150 सामान्य ज्ञान के सवाल | Gk Questions For Class 1 To 8 With Answers In Hindi

स्कूल में एडमिशन हो या किसी प्रतियोगिता के लिए एग्जाम हर जगह बच्चे से जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। पूछे भी क्यों न जाए, ऐसे सवाल आपके बच्चे के बौद्धिक क्षमता के बारे में बताते हैं। इसलिए, जरूरी है कि बच्चों को सामान्य ज्ञान के बारे में पता होना चाहिए। सिर्फ स्कूल में एडमिशन या अच्छे नंबर लाने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में अपनी एक अलग जगह बनाने और देश, दुनिया, खेल जगत व इतिहास के प्रति जागरूक रहने के लिए भी सामान्य ज्ञान जरूरी है। इसलिए, हर माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों का रुझान सामान्य ज्ञान की ओर भी बढ़ाएं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम बच्चे का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए टिप्स और 150 सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब लेकर आए हैं।

चलिए, सबसे पहले प्री-स्कूल से लेकर फर्स्ट क्लास तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान के सवाल जानते हैं।

In This Article

Chhote Bachon Ke Liye Gk Question With Answers (Nursery And Class 1) (3- 5 Years)

लेख के इस सेक्शन में हम प्री-स्कूल से लेकर कक्षा एक तक के बच्चों के लिए कुछ बुनियादी सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब लेकर आए हैं। बच्चों को इसी समय से सामान्य ज्ञान से अवगत कराना और समय-समय पर सवाल पूछते रहना चाहिए। इसी उम्र से उनके अंदर जनरल नॉलेज के प्रति जिज्ञासा पैदा होगी।

Q-1. हफ्ते में कितने दिन होते हैं ?
Ans. 7

Q-2. एक महीने में कितने सप्ताह होते हैं?
Ans. 4

Q-3. साल में कितने महीने होते हैं?
Ans. 12

Q-4. साल में कितने दिन होते हैं?
Ans. 365

Q-5. 2+2 कितने होते हैं?
Ans. 4

Q-6. फरवरी के बाद कौन सा महीना आता है?
Ans. मार्च

Q-7. आंखों से आप क्या करते हैं?
Ans. देखते हैं

Q-8. हमारे मुंह में कितने दांत होते हैं?
Ans. 32

Q-9. हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?
Ans. 206

Q-10. आपके दोनों हाथों में कितनी उगुलियां हैं?
Ans. 10

Q-11. संतरे का रंग क्या होता है?
Ans. नारंगी

Q-12. सन्ता क्लॉज कब गिफ्ट लेकर आता है?
Ans. क्रिसमस

Q-13. हम किस त्योहार में रात के समय दीप (दिया) जलाते हैं?
Ans. दिवाली

Q-14. मिट्टी का बर्तन कौन बनाता है?
Ans. कुम्हार

Q-15. क्रिकेट के खेल में कितने खिलाड़ी खेलते हैं?
Ans. 11

Q-16. सूरज किस दिशा में उगता है?
Ans. पूरब

Q-17. सूरज किस दिशा में डूबता है?
Ans. पश्चिम

Q-18. दिशाएं कितनी होती हैं?
Ans. 4

Q-19. पत्तों का रंग क्या होता है?
Ans. हरा

Q-20. साइकिल में कितने पहिए होते है?
Ans. दो

Q-21. भारतीय सेना के कितने अंग होते हैं?
Ans. तीन

Q-22. खाना खाने वाले हाथ को हम क्या कहते हैं?
Ans. दाहिना हाथ

Q-23. चार पैर वालों को क्या कहा जाता है?
Ans. चौपाया

Q-24. कुत्ता, बिल्ली और गाय कैसे जानवर होते हैं?
Ans. पालतू

Q-25. पृथ्वी कैसी है?
Ans. गोल

Q-26. मिर्च का स्वाद कैसा होता है?
Ans. तीखा

Q-27. चावल किस चीज से बनता है?
Ans. धान

Q-28. सुबह के समय जो खाते हैं, उसे क्या कहते हैं?
Ans. ब्रेकफास्ट और नाश्ता

Q-29. 5 से पहले क्या आता है?
Ans. चार

Q-30. आसमान का क्या रंग होता है?
Ans. नीला

Q-31. इंद्रधनुष यानी रेनबो में कितने रंग होते हैं?
Ans. 7

Q-32. जंगल का राजा कौन है?
Ans. शेर

Q-33. चिड़िया कहां रहती है?
Ans. घोसले में

Q-34. बकरी के कितने पैर होते हैं?
Ans. 4

Q-35. जल की रानी कौन है?
Ans. मछली

Q-36. हमें स्वाद किससे पता चलता है?
Ans. जीभ से

आगे सेक्शन में जानें

Hindi Gk Questions With Answers For Class 2 And 3 (6- 7 Years)

कक्षा दो से तीन तक के बच्चों के लिए विभिन्न सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब बता रहे हैं। यहां देश, सेना, इतिहास और खेल से संबंधित विषय पर आधारित बातों के बारे में जानने को मिलेगा।

Q-1. भारतीय सेना के तीन अंग कौन-कौन से हैं?
Ans. थल सेना, वायुसेना, नौसेना

Q-2. भारत की राजधानी कहां है?
Ans. नई दिल्ली

Q-3. हमारा देश कब आजाद हुआ था ?
Ans. 15 अगस्त 1947

Q-4. हमारे राष्ट्रपिता कौन हैं?
Ans. महात्मा गांधी

Q-5. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है?
Ans. मोहनदास करमचंद गांधी

Q-6. हमारे प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डा. राजेन्द्र प्रसाद

Q-7. हमारे प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans. पंडित जवाहरलाल नेहरू

Q-8. हमारा राष्ट्रगान क्या है?
Ans. जन-गण-मन अधिनायक जय हे

Q-9. हमारा राष्ट्रगीत क्या है?
Ans. वंदे-मातरम

Q-10. हमारा राष्ट्रीय पशु कौन है?
Ans. बंगाल टाइगर

Q-11. हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौन है?
Ans. मोर

Q-12. फलों का राजा किसे कहते हैं?
Ans. आम

Q-13. पनीर किससे बनता है?
Ans. दूध से

Q-14. हमारे यहां चिट्ठी कौन पहुंचाता है?
Ans. पोस्टमैन

Q-15. लालकिला कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-16. कुतुबमीनार कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-17. ताजमहल कहां है?
Ans. आगरा

Q-18. ताजमहल किसने बनवाया
Ans. शाहजहां

Q-19. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहां है?
Ans. अहमदाबाद

Q-20. गेटवे ऑफ इंडिया कहां है?
Ans. मुंबई

Q-21. इंडिया गेट कहां है?
Ans. दिल्ली

Q-22. सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?
Ans. 9

Q-23. भारत की खोज किसने की?
Ans. वास्को डि गामा

Q-24. टेलीफोन का अविष्कार किसने किया था?
Ans. ग्राहम बेल

Q-25. भारत की सबसे लंबी नदी कौन है?
Ans. गंगा

Q-26. दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कहां थी?
Ans. कलकत्ता यानी कोलकता

Q-27. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
Ans. 2 अक्टूबर

Q-28. चिल्ड्रेनस डे कब मनाया जाता है?
Ans. 14 नवंबर

Q-29. पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे क्या कहते थे?
Ans. चाचा नेहरू

Q-30. शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) कब मनाया जाता है?
Ans. 5 सितंबर

Q-31. रिपब्लिक डे कब मनाया जाता है?
Ans. 26 जनवरी

Q-32. इंडिपेंडेंस डे कब मनाया जाता है?
Ans. 15 अगस्त

Q-33. अंग्रेजी में कितने अल्फाबेट होते है?
Ans. 26

Q-34. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है?
Ans. ऊंट

Q-35. शहद किससे बनता है?
Ans. मधुमक्खी से

Q-36. चीनी किससे बनती है?
Ans. गन्ने से

अब कक्षा चार से लेकर छह तक के विद्यार्थियों के सवाल वाले सेक्शन की ओर बढ़ते हैं।

Gk Questions With Answers In Hindi For Class 4 And 5, 6 (8-9 Years)

स्कूल जाने वाले बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए नीचे हम जनरल नॉलेज के सवाल बता रहे हैं। यह ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब कक्षा चार से लेकर छह तक के बच्चों को जरूर पता होना चाहिए। यहां हम इतिहास से लेकर खेल जगत और कुछ आध्यात्म से संबंधित सामान्य ज्ञान के सवाल और उसके जवाब दे रहे हैं।

Q-1. तिरंगे के तीन रंग किस चीज के प्रतीक होते हैं?
Ans. केसरिया- त्याग और बलिदान का

सफेद- शांति का
हरा – हरियाली का

Q-2. तिरंगे को किसने डिजाइन किया?
Ans. पिंगली वैकेंया

Q-3. मिसाइल मैन के नाम से कौन जाने जाते हैं?
Ans. डा. एपीजे अब्दुल कलाम

Q-4. आजाद हिंद फौज के संस्थापक कौन थे?
Ans. नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Q-5. आजाद हिंद फौज की स्थापना कहां हुई थी?
Ans. सिंगापुर

Q-6. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान क्या है।
Ans. दूसरा

Q-7. मसालों की रानी किसे कहा जाता है?
Ans. इलायची

Q-8. महाभारत किसने लिखी थी?
Ans. वेद व्यास

Q-9. भगवान बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?
Ans. सिद्धार्थ

Q-10. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?
Ans. बछेंद्री पाल

Q-11. संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1945

Q-12. भांखड़ा नांगल बांध किस राज्य में है?
Ans. पंजाब

Q-13. सबसे अधिक साक्षर राज्य कौन सा है?
Ans. केरल

Q-14. चारमीनार भारत के किस राज्य में स्थित है?
Ans. हैदराबाद

Q-15. अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है?
Ans. भारत

Q-16. मसाले का उत्पादन सर्वाधिक किस राज्य में होता है?
Ans. केरल

Q-17. भारत की संसद (पार्लियामेंट) किस राज्य में स्थित है?
Ans. दिल्ली

Q-18. एंबुलेंस का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
Ans. चिकित्सीय आपातकाल के लिए (मेडिकल इमरजेंसी)

Q-19. 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री कहां झंडा फहराते है?
Ans. लाल किले पर

Q-20. एलबीडब्ल्यू शब्द किस खेल में उपयोग किया जाता है?
Ans. क्रिकेट

Q-21. रेलगाड़ी को रोकने के लिए किस रंग का इस्तेमाल किया जाता है?
Ans. लाल

Q-22. नासा किस देश में स्थित है?
Ans. अमेरिका

Q-23. किस देश में मच्छर नहीं पाए जाते हैं?
Ans. फ्रांस

Q-24. बारिश होने के बाद आसमान में क्या नजर आता है?
Ans. इंद्रधनुष

Q-25. कौन-सा देश कभी गुलाम नहीं हुआ?
Ans. नेपाल

Q-26. विश्व में देशों की संख्या कुल कितनी है?
Ans. 195

Q-27. सबसे बड़े महासागर का नाम क्या है?
Ans. प्रशांत महासागर

Q-28. सबसे ज्यादा वेतन विश्व के किस देश के राष्ट्रपति को दिया जाता है?
Ans. अमेरिका

Q-29. भारत के राष्ट्रीय फूल का नाम क्या है?
Ans. कमल

Q-30. जापान के किस शहर पर परमाणु बम गिराया गया था?
Ans. नागासाकी और हिरोशिमा पर

Q-31. जापान पर कब परमाणु बम गिराया गया था?
Ans. 1945

Q-32. जन-गण-मन किसने लिखा था?
Ans. रवींद्र नाथ टैगोर

Q-33. राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के लेखक कौन हैं?
Ans. बंकिम चंद्र चटर्जी

Q-34. अमरनाथ किस राज्य में स्थित है?
Ans. जम्मू-कश्मीर

Q-35. किसे उगते हुए सूरज का देश नाम से जाना जाता है?
Ans. जापान

Q-36. सबसे बड़ा देश कौन-सा है?
Ans. रूस

चलिए, अब आगे जानते हैं, कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों के सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर।

Gk Questions With Answers In Hindi For Class 6, 7 And 8 (10-12 Years)

कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चे कई बार क्विज कॉम्पिटिशन या अन्य सामान्य ज्ञान से संबंधित परीक्षाओं में हिस्सा लेते रहते हैं। इसलिए, ऐसे विद्यार्थियों की मदद नीचे दिए गए सवाल-जवाब जरूर करेंगे।

Q-1. भोर का तारा (मार्निंग स्टार) किसे कहते हैं?
Ans. शुक्र ग्रह

Q-2. पृथ्वी कितने समय में अपने धुरी पर एक चक्कर लगा लेती है?
Ans. 24 घंटे

Q-3. विश्व का सबसे लंबा जानवर कौन है?
Ans. जिराफ

Q-4. कुंभ कितने सालों के बाद आयोजित होता है?
Ans. 12 साल

Q-5. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक कौन हैं?
Ans. बिल गेट्स

Q-6. अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. जार्ज वाशिंगटन

Q-7. दास प्रथा को किसने खत्म किया था?
Ans. अब्राहम लिंकन

Q-8. विटामिन-बी की कमी से कौन-सा रोग होता है?
Ans. बेरी-बेरी

Q-9. धूप से हमें कौन-सा विटामिन मिलता है?
Ans. विटामिन-डी

Q-10. भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप कब जीता था?
Ans. 1983

Q-11. हॉकी का जादूगर किसे कहा जाता है?
Ans. मेजर ध्यानचंद

Q-12. फ्लाइंग सिख के नाम से कौन जाने जाते हैं?
Ans. मिल्खा सिंह

Q-13. कौन-से क्रिकेटर को ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है?
Ans. राहुल द्रविड

Q-14. प्रथम विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था?
Ans. 1914

Q-15. स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई कब हुई थी?
Ans. 1857

Q-16. आगरा किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. यमुना

Q-17. कारगिल का युद्ध किन दो देशों के बीच हुआ था?
Ans. भारत और पाकिस्तान के बीच

Q-18. विश्व की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
Ans. माउंट एवरेस्ट

Q-19. चंद्रमा पर पहुंचने वाला सबसे पहला मनुष्य कौन था?
Ans. नील आर्मस्ट्रांग

Q-20. चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला भारतीय कौन था?
Ans. राकेश शर्मा

Q-21. राष्ट्रकवि किन्हें कहा जाता है?
Ans. रामधारी सिंह दिनकर

Q-22. लौहपुरुष के नाम से कौन जाने जाते हैं?
Ans. सरदार वल्लभ भाई पटेल

Q-23. जीरो की खोज किसने की थी?
Ans. आर्यभट्ट ने

Q-24. महात्मा गांधी की मौत कब हुई थी?
Ans. 30 जनवरी 1948

Q-25. महात्मा गांधी की हत्या किसने की थी?
Ans. नाथूराम गोडसे

Q-26. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान क्या है?
Ans. भारत रत्न

Q-27. जलियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
Ans. 1919

Q-28. महात्मा गांधी के अंतिम शब्द क्या थे?
Ans. हे राम

Q-29. महाभारत का युद्ध कितने दिन तक चला था?
Ans. 18 दिन

Q-30. लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी होती है?
Ans. 545

Q-31. कोणार्क का सूर्य मंदिर किस राज्य में है?
Ans. ओडिशा

Q-32. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
Ans. 7वां

Q-33. भारत के किस प्रदेश को ‘धान की डलिया’ कहा जाता है?
Ans. छत्तीसगढ़

Q-34. पांच नदियों की भूमि कौन-सी है?
Ans. पंजाब

Q-35. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
Ans. कोशी या कोसी

Q-36. भारत की सबसे पहली फिल्म कौन-सी थी?
Ans. राजा हरिशचंद्र

Q-37. भारत की सबसे पहली बोलती फिल्म कौन सी थी?
Ans. आलम आरा

Q-38. भगत सिंह को कब फांसी दी गई थी?
Ans. 23 मार्च 1931

Q-39. फादर ऑफ कम्प्यूटर किसे कहा जाता है?
Ans. चार्ल्स बैबेज

Q-40. आईपीएल की शुरुआत कब हुई थी?
Ans. 2008

Q-41. भारत कब गणतंत्र हुआ था?
Ans. 26 जनवरी 1950

Q-42. भारतरत्न बिसमिल्ला खां का जन्म कहां हुआ था?
Ans. बिहार में

आगे, हम बच्चों के सामान्य ज्ञान को कैसे बढ़ाया जाए, इससे संबंधित कुछ टिप्स बता रहे हैं।

बच्चे के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के 5 टिप्स

  1. न्यूज पेपर पढ़ने के लिए कहें : अखबार पढ़ना एक अच्छी आदत होती है। इससे आसपास और देश-दुनिया में क्या हो रहा है, इस बात का पता चलता रहता है। इसलिए, बच्चों को न्यूज पेपर पढ़ने के लिए कहें। उसमें कई सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं। बच्चे उनका जवाब लिखकर अगले दिन अपना जवाब चेक कर सकते हैं। यह सामान्य ज्ञान बढ़ाने का रोचक तरीका है।
  1. टीवी पर ज्ञानवर्धक चैनल दिखाएं : घर में जब बच्चा टीवी देखे, तो हर समय कार्टून चैनल न देखने दें। कभी न्यूज चैनल, तो कभी इतिहास और भूगोल से संबंधित चैनल बच्चों को देखने को कहें। सामान्य ज्ञान बढ़ाने से संबंधित कई चैनल भी टीवी पर आते हैं, उन्हें भी दिखाएं।
  1. सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ाएं: बाजार में बच्चों के सामान्य ज्ञान और इतिहास से संबंधित कई किताब उपलब्ध हैं। इन किताबों को पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
  1. इतिहास और करंट अफेयर्स पर चर्चा करें: घर में भी कभी-कभी अपने बच्चों के लेवल के विषयों पर चर्चा करें। अगर वो उस करंट विषय या इतिहास में हो चुकी घटना से अनजान है, तो उसे इसके बारे में बताएं और फिर आगे बात करनी शुरू करें।
  1. एतिहासिक जगहों पर घुमाने ले जाएं : बच्चों को नई-नई जगह घुमाकर इतिहास के बारे में समझाना भी एक अच्छा तरीका है। इससे उनकी इतिहास और उससे जुड़े सामान्य सवालों पर अच्छी पकड़ होती है।

बच्चे का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए इन टिप्स पर गौर करने के साथ ही पढ़ाई का अनुशासन भी बनाए रखें।अगर बच्चा अनुशासित होकर रोज इन सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल-जवाब पढ़े और अन्य किताबों का भी अध्ययन करे, तो धीरे-धीरे उसकी जनरल नॉलेज काफी बढ़ जाएगी। इस लेख को आप अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ भी साझा कर सकते हैं, ताकि वो भी अपने बच्चों के सामान्य ज्ञान बढ़ाने वाले सवाल-जवाब और टिप्स जान सकें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.