छह महीने तक के शिशु को स्तनपान की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। स्तनपान के साथ उनका विशेष ख्याल रखना भी जरूरी होता है। देखा जाता है कि अन्य कामों के कारण हर मां के लिए अपने शिशु को दिनभर लेकर बैठे रहना संभव नहीं होता। जैसे ही मां अन्य काम के लिए बच्चे से थोड़ा अलग होती है, बच्चा रोने लगता है। ऐसे में बच्चे को शांत करने के लिए चुसनी का उपयोग किया जा सकता है। वैसे बाजार में आपको कई प्रकार की चुसनी मिल जाएंगी, लेकिन बिना गुणवत्ता और अन्य खूबियों की पहचान किए इसका चुनाव बच्चे के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में मॉमजंक्शन के इस लेख में जानिए बच्चे के लिए 10 सबसे अच्छी चुसनी और उनकी खूबियों के बारे में।
आगे पढ़िए छह महीने तक के बच्चों के लिए सबसे अच्छी चुसनी के नाम व उनके गुण।
बच्चों के लिए 10 सबसे अच्छी चुसनी (0-6 महीने) | baby ke liye konsi chusni achhi hai
1. फिलिप्स एवेंट ग्लो इन द डार्क नाइट टाइम सूदर
फिलिप्स के भरोसे के साथ आने वाला यह बेबी पेसिफायर आपके छह महीने तक के बच्चे के लिए चुसनी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह दो चुसनी के पैक में आता है और कंपनी का कहना है कि यह बच्चे के दांत और मसूड़ों को स्वस्थ तरीके से बढ़ने में मदद कर सकता है।
खूबियां :
- दांतों के विशेषज्ञ द्वारा जांचा गया है।
- सिलिकॉन से बना हुआ है, जो बच्चों के लिए सुरक्षित है (1)।
- इससे कोई गंध नहीं आती।
- लाइट वेट है।
- वेंटिलेशन के लिए छेद दिए हुए हैं, जिनसे बच्चों को इन्हें चूसते समय भी सांस लेने में मुश्किल नहीं होती।
- यह अंधेरे में चमकता है, जिससे अंधेरे में भी इन्हें ढूंढना आसान होता है।
- इनके ऊपर एक रिंग लगी होती है, जिसकी मदद से इसे बच्चे के मुंह से आसानी से छुड़ाया जा सकता है।
- यह दो रंगों और डिजाइन में उपलब्ध हैं।
2. फिलिप्स एवेंट 75153 मिनी ऑर्थोडॉन्टिक फ्रीफ्लो सूदर
कई बार एक उम्र के होने के बाद भी कुछ बच्चे सामान्य रूप से बढ़ नहीं पाते। खास ऐसे बच्चों के लिए फिलिप्स एवेंट लाया है मिनी ऑर्थोडॉन्टिक फ्रीफ्लो सूदर। इसका उपयोग नवजात शिशु से लेकर छह महीने तक के बच्चे के लिए किया जा सकता है।
खूबियां :
- सिलिकॉन से बना होने के कारण, बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- दांतों के विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
- पूरी तरह गंध रहित है।
- दांतों और मसूड़ों के विकास में मदद करता है।
- चुसनी को सुरक्षित रखने के लिए साथ में ढक्कन आता है।
- एक पैक में दो चुसनी आती हैं।
- बीपीए मुक्त मटेरियल से बना है। बीपीए एक तरह का केमिकल होता है, जिसका बच्चों के उत्पादों में उपयोग हानिकारक हो सकता है।
3. चिक्को फिजियो सॉफ्ट सूदर
बच्चों के लिए सबसे अच्छी चुसनी में एक नाम चिक्को फिजियो सॉफ्ट सूदर का भी आता है। इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार यह चुसनी बहुत मुलायम है और यह बच्चे को आराम की नींद लेने में मदद कर सकती है।
खूबियां :
- कोमल है।
- बच्चे को स्तनपान का एहसास करवाती है।
- ऑर्थोडॉन्टिस्ट (दांतों के विशेषज्ञ) द्वारा टेस्टेड है।
- बीपीए मुक्त मटेरियल से बनी है।
- सिलिकॉन से बनी है।
4. पिजन सिलिकॉन पेसिफायर
इस चुसनी का उपयोग नवजात से पांच महीने तक के शिशु के लिए किया जा सकता है। इस पेसिफायर को निप्पल का प्राकृतिक आकार दिया गया है, जिससे बच्चे को स्तनपान जैसा एहसास हो। इस चुसनी का उपयोग रोते बच्चे को शांत करने के लिए कर सकते हैं।
खूबियां :
- शिशु को निगलने से बचाने के लिए शील्ड फिटिंग दी गई है।
- बच्चे के दांत और मसूड़ों के विकास में मदद करता है।
- बीपीए मुक्त मटेरियल से बना है।
- कई डिजाइन में उपलब्ध है।
5. मी मी ऑर्थोडॉन्टिक बेबी पेसिफायर
रोते बच्चे के लिए आप मी मी ऑर्थोडॉन्टिक बेबी पेसिफायर का उपयोग भी कर सकते हैं। इसकी निर्माता कंपनी का कहना है कि यह बहुत ही सॉफ्ट मटेरियल से बनाया गया है, जो शिशु को अपनी मां के पास होने का एहसास करवा सकता है। साथ ही कंपनी दावा यह भी है कि यह जीभ को प्राकृतिक रूप से मूवमेंट करने और शिशु के मौखिक विकास में भी मदद कर सकता है।
खूबियां :
- उच्चतम और मुलायम क्वालिटी के सिलिकॉन से बना है।
- नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त।
- हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने के लिए चुसनी का ढक्कन भी दिया गया है।
- दो रंग में उपलब्ध है।
6. सेफ-ओ-किड कार्टून डिजाइन सिलिकॉन पेसिफायर
बच्चों के लिए सबसे अच्छी चुसनी में एक नाम सेफ-ओ-किड सिलिकॉन पेसिफायर का भी आता है। यह बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बच्चों के कपड़ों के साथ क्लिप करना भी आसान होता है। इस क्लिप के कारण इन्हें खोने या गिरकर गंदा होने से बचाया जा सकता है।
खूबियां :
- फूड ग्रेड पॉलिप्रॉपलिन प्लास्टिक से बना है। इसे सुरक्षित माना जाता है।
- बीपीए मुक्त होने के कारण बच्चों के लिए सुरक्षित है।
- हीट प्रूफ होने के कारण आसानी से गर्म नहीं होता।
- कोई नुकीले कोने नहीं हैं।
- विभिन्न डिजाइन एवं कलर में उपलब्ध है।
7. कैसी पॉप सिलिकॉन निप्पल बेबी पेसिफायर
ऑरेंज रंग और बच्चों को लुभाने वाले डिजाइन के साथ बना यह पेसिफायर बच्चों का मन बहलाने और उन्हें शांत करवाने में मददगार हो सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी कैसी पॉप के अनुसार यह चुसनी मजबूत होती है, लंबे समय तक चलती है और इनका रंग भी जल्दी नहीं उतरता।
खूबियां :
- यह पेसिफायर सिलिकॉन से बना है।
- बीपीए मुक्त है।
- ऑर्थोडॉन्टिस्ट द्वारा जांचा गया है।
- शिशु के दांत और मसूड़ों के विकास में मदद कर सकता है।
- आसानी से साफ हो जाता है।
- किसी भी प्रकार की गंध से मुक्त है।
- स्वछता को ध्यान में रखते हुए इसके साथ इसका कवर भी दिया गया है।
8. बी बेबी ऑर्थोडॉन्टिक सिलिकॉन बेबी पेसिफायर
अपने छह महीने तक के बच्चे के लिए आप बी बेबी ऑर्थोडॉन्टिक सिलिकॉन बेबी पेसिफायर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके एक पैक में दो पेसिफायर होते हैं और साथ ही इसमें ठीक तरीके से सांस लेने के लिए छेद भी दिए गए हैं।
खूबियां :
- बच्चों के दांतों और मसूड़ों के विकास में सहायता कर सकता है।
- सिलिकॉन से बना पेसिफायर शिशु के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- यह किसी भी प्रकार के स्वाद या महक से रहित होता है।
9. बड्सबडी प्रीमियम ऑर्थोडॉन्टिक सॉफ्ट सिलिकॉन सूदर
बड्सबडी प्रीमियम ऑर्थोडॉन्टिक सॉफ्ट सिलिकॉन सूदर भी आपके छह माह तक के शिशु को शांत करवाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह एक प्रीमियम क्वालिटी का पेसिफायर है, जो बच्चे को प्राकृतिक रूप से स्तनपान करने का एहसास करवाएगा।
खूबियां :
- बीपीए मुक्त सिलिकॉन से बना है।
- नॉन-टॉक्सिक है और शिशु के लिए सुरक्षित है।
- बच्चे की जीभ के मूवमेंट और दांत के विकास में सहायक हो सकता है।
- बच्चे के मुंह में किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाता।
10. मदरकेयर ऑर्थोडॉन्टिक सूदर
मदरकेयर ऑर्थोडॉन्टिक सूदर का उपयोग आप अपने छह महीने के बच्चे को रोते या चिढ़चिढ़ करते वक्त शांत करवाने के लिए कर सकते हैं। इसकी निर्माता कंपनी का कहना है कि यह बीपीए केमिकल मुक्त पेसिफायर शिशु के मौखिक विकास के लिए लाभकारी हो सकता है।
खूबियां :
- सिलिकॉन से बना है, जो शिशु के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- बच्चे में मुंह में आसानी से फिट हो जाता है।
- कवर के साथ आता है।
आगे जानिए शिशु के लिए पेसिफायर खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
बेबी के लिए चुसनी खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
अपने शिशु के लिए चुसनी खरीदते समय आप नीचे बताई गईं बातों को ध्यान में रखें –
- सबसे पहले ध्यान रखें कि चुसनी सिलिकॉन मटेरियल की बनी हो।
- बच्चे के लिए हमेशा बीपीए मुक्त और नॉन-टॉक्सिक चुसनी ही खरीदें।
- चुसनी का आकार आपके शिशु के मुंह के अनुसार हो। चुसनी छोटी होने से बच्चा उसे मुंह में भर सकता है या गले में अटका सकता है।
- हमेशा एक ऑर्थोडॉन्टिक चुसनी का चुनाव करें। ये चुसनियां बच्चे के दांत और मसूड़ों के विकास में मदद करती हैं।
- ध्यान रखें कि चुसनी किसी भी प्रकार के स्वाद या गंध से मुक्त हो। कई लोग शिशु को शहद वाली चुसनी देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शहद वाली चुसनी उनके मुंह में सड़न का कारण बन सकती है।
हम आशा करते हैं कि लेख में विभिन्न पेसिफायर के बारे में दी गई जानकारी आपके लिए लाभकारी रही होगी। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि छह महीने तक का समय शिशु के विकास का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इस समय उससे जुड़ी हर बात का बारीकी से ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, चुसनी खरीदने से पहले लेख में दी गई जानकारी ठीक से जरूर पढ़ें। साथ ही आप लेख में दिए गए प्रोडक्ट्स लिंक्स के जरिए अपने बच्चे के लिए सही चुसनी खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित होगा।