बच्चों को शुरुआत से अच्छी आदतों के बारे में सिखाना चाहिए, ताकि वो स्वस्थ जीवन जी सकें। ऐसे ही एक अच्छी आदत बच्चों को ब्रश करना सिखाना है। बेशक, बच्चों के लिए ब्रश करना जरूरी है, लेकिन उनके नए दांतों के लिए टूथब्रश का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। हार्ड ब्रिसल्स वाले ब्रश बच्चों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में कोमल और मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करना बच्चों के लिए अच्छा होगा। ऐसे ही विभिन्न प्रकार के ब्रश की जानकारी लेकर आया है मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल। इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए सबसे अच्छे टूथब्रश के नाम और उन्हें खरीदने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे।
आइए, सबसे पहले हम बच्चों के लिए सबसे अच्छे टूथब्रश के नाम जानते हैं।
बच्चों के लिए 13 सबसे अच्छे टूथब्रश
वैसे तो बाजार में कई प्रचलित ब्रांड के टूथब्रश उपलब्ध हैं, लेकिन यहां हम ऐसे बेस्ट 13 टूथब्रश के नाम बता रहे हैं, जो खास बच्चों के लिए हैं।
1. चिक्को टूथब्रश
खूबियां:
- यह ब्रश आसानी से मुंह के अंदर चला जाता है।
- इसके गर्दन वाला भाग पतला और लचीला होता है, जिससे मुंह के कोने-कोने की सफाई करना आसान होता है।
- इस ब्रश के ब्रिसल्स वाले भाग को कवर करने के लिए ब्रश के साथ एक टोपी आती है, जो ब्रश को 100% स्वच्छ रखने में मदद कर सकती है।
- इसके ब्रिस्टल नियमित उपयोग के बाद भी फैलते नहीं हैं।
- इस ब्रश में मछली व कछुओं जैसी कई चित्र अंकित होते हैं, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं।
- इसे 6 माह से लेकर 3 वर्ष तक के बच्चे उपयोग कर सकते हैं।
2. जॉनसन बेबी टूथ ब्रश
जॉनसन कंपनी का इस टूथब्रश के बारे में कहना है कि बच्चों के मसूड़ों व दांतों को कोमलता के साथ साफ करने के लिए यह टूथब्रश सबसे बेस्ट है। बच्चों के मसूड़े बहुत नाजुक होते हैं और कंपनी ने इसे ध्यान में रखते हुए ही इस ब्रश को अल्ट्रा-सॉफ्ट टाइनेक्स ब्रिसल्स के साथ बनाया है।
खूबियां:
- बच्चे के मुंह के अंदर ब्रश को तेज और सामान गति के साथ उपयोग करने के लिए ब्रश की गर्दन को लचीला बनाया गया है।
- 1 से 5 साल के बच्चों के लिए अच्छा होता है।
- टूथब्रश में उच्च गुणवत्ता वाले नायलॉन के ब्रिसल्स होते हैं।
- इसे हाथ में ग्रिप बनाकर पकड़ने में आसानी होती है।
- यह टूथब्रश आकर्षक और चमकीले रंगों में आता है।
3. मी मी इजी ग्रिप बेबी टूथब्रश
मी मी टूथ ब्रश कंपनी का दावा है कि यह बच्चों के लिए बेस्ट टूथब्रश साबित हो सकता है। यह 1 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लिए है। इसके ब्रिसल्स नायलॉन से बने होते हैं, जो मुलायम होते हैं और बच्चों के नाजुक दांतों व मसूड़ों को सावधानी से साफ करने में मदद कर सकते हैं। इससे मसूड़ों के बैक्टीरिया व प्लाक से छुटकारा मिल सकता है। इस टूथब्रश के बड़े हैंडल पर अच्छी ग्रिप बनती है, जिस कारण ब्रश करते समय उसके हाथ से फिसलने की आशंका कम होती है।
खूबियां:
- यह ब्रश नॉन-टॉक्सिक तत्वों से बना होता है।
- इसके ब्रिसल्स को स्वच्छ रखने के लिए कवर भी साथ में आता है।
- यात्रा के दौरान इसे अन्य सामान के साथ रखना आसान होता है। यह ज्यादा जगह नहीं लेता है।
4. पिजन ट्रेनिंग टूथब्रश
जब बच्चों के दांत आते हैं, तो उन्हें कोमलता के साथ साफ करने की जरूरत होत है। ऐसे में पिजन ट्रेनिंग टूथब्रश का इस्तेमाल एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इस ब्रश का निर्माण खासकर बच्चों के लिए ही किया जाता है। इस ब्रश में एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रिसल्स होते हैं, जो बच्चों के दांत और मसूड़ों को कोमलता के साथ अच्छे से साफ कर सकते हैं।
खूबियां:
- इसका सिर वाला भाग पतला होता है, जिससे यह मुंह में आसानी से घुस जाता है।
- इसके गर्दन वाला हिस्सा बहुत लचीला होता है।
- अधिक समय तक इस्तेमाल करने से भी ब्रिसल्स नहीं फैलते हैं।
- इसका निचला हिस्सा नरम होता है, जिसे बच्चे के लिए पकड़ना आसान हो सकता है।
5. मैक्सबेल बेबी बनाना टूथब्रश टीथर विथ सॉफ्ट ब्रिसल्स बेनडबेल फ्लेक्सिबल 100% सेफ फॉर इन्फंट्स टॉडलार्स इजी टू होल्ड
केले की आकृति वाला यह टूथब्रश बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस ब्रश के इस्तेमाल से अच्छी तरह मुंह की सफाई की जा सकती है। इस टूथब्रश को बाल दंत चिकित्सकों द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसके मुलायम ब्रिसल्स बच्चों के भोजन और दूध के कणों को हटाने में मदद कर सकते हैं।
खूबियां:
- इसे 100% शुद्ध सिलिकॉन के मिश्रण से बनाया जाता है, जो नॉन टॉक्सिक और नॉन एलर्जिक होते हैं।
- इसमें बिसफेनोल ए, लेटेक्स और फ्थालेट जैसे रसायन (केमिकल) नहीं होते हैं।
- यह सुरक्षित और सॉफ्ट बेंडेबल होते हैं।
- इसके ब्रिसल्स लंबे समय तक उपयोगी रहते हैं।
- कंपनी का कहना है कि यह छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है और उनके लिए इसे पकड़ना आसान है।
6. फिशर प्राइस सिलिकॉन बेबी सॉफ्ट टूथब्रश
इस ब्रश को उच्च क्वालिटी वाले सिलिकॉन रबर के साथ बनाया जाता है। इसलिए, यह बच्चों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करके बच्चों के दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थों के कणों, दूध के अवशेषों और बैक्टीरिया को दूर किया जा सकता है।
खूबियां:
- इससे बच्चों को पकड़ने में आसानी होती है।
- इसमें लेटेक्स, नाइट्रोसमिन और फ्थालेट जैसे नुकसानदायक केमिकल नहीं होते हैं।
- यह ब्रश खिलौने की तरह दिखाई देता है, जो बच्चों को आकर्षित कर सकता है।
- यह महंगा नहीं होता है।
7. डॉ. ब्राउंस इन्फेंट-टू-टॉडलर्स टूथब्रश
बच्चों के मुंह को अच्छी तरह साफ करने के लिए डॉ. ब्राउनंस इन्फेंट-टू-टॉडलर्स टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टूथब्रश के ब्रिसल्स अधिक कोमल होते हैं, जो शिशु के दांतों व मसूड़ों को सुरक्षित तरीके से साफ करने में मदद कर सकते हैं।
खूबियां:
- इस ब्रश की बॉडी फ्लेक्सिबल है, जो मसूड़ों पर दबाव डाले बिना उन्हें साफ करता है।
- छोटे हाथों में पकड़ने के लिए कम्फर्ट-ग्रिप हैंडल होते हैं।
- बच्चों में ब्रश करने के आदत डालने के लिए यह सही विकल्प है।
- यह कई रंगों में होते हैं, इसलिए आप बच्चे को उसके पसंदीदा रंग का ब्रश दिला सकते हैं।
8. कोलगेट ग्रेट क्लीन मेड फन बार्बी बैटरी पॉवर टूथब्रश
कई बच्चों खासकर बेबी गर्ल्स को बार्बी सबसे ज्यादा पंसद होती है। ऐसे में बार्बी वाला टूथब्रश उन्हें देने से उनक ब्रश करने का खुद से मन करेगा। इसके लिए आप कोलगेट ग्रेट क्लीन मीड फन बार्बी बैटरी पॉवर टूथब्रश दिला सकते हैं। यह ब्रश एक से पांच वर्ष के बच्चों के लिए होता है। यह दांतों और मसूड़ों को पूरी तरह साफ करने में सहायक साबित हो सकता है।
खूबियां:
- इसके ब्रिसल्स काफी मुलायम होते हैं।
- यह बैटरी से चलने वाला टूथब्रश है, जो मुंह की अच्छे से सफाई कर सकता है।
- यह आकर्षक रंगों में आता है।
- इसके निचला हिस्सा नरम होता है, जिस कारण बच्चों को इसे पकड़ने में आसानी होती है।
- यह कई अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध होता है।
9. ओरल बी किड्स डिज्नी स्टार वार्स बैटरी पॉवर इलेक्ट्रिक टूथब्रश
यह ब्रश लंबे समय तक चल सकता है। इस ब्रश पर बच्चों के पसंदीदा कार्टून करेक्टर बने होते हैं। साथ ही इस को ब्रश बैटरी से उपयोग किया जा सकता है, जो पूरे दांतों व मसूड़ों को अच्छे से साफ करने का काम कर सकता है। कई डॉक्टर भी इस टूथब्रश को बच्चों के लिए इस्तेमाल की सलाह देते हैं।
खूबियां:
- इसके इस्तेमाल से प्रभावी रूप से दांतों में जमा गंदगी को दूर किया जा सकता है।
- यह बेहतर ढंग से दांत और मुंह की स्वच्छता को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसकी अच्छी फ्लेक्सिब्लिटी बच्चों के मुंह के कोने-कोने की सफाई कर सकती है।
10. डेंटो शाइन स्टिकी टूथब्रश फॉर किड्स
बच्चे हमेशा बड़ों से ही सीखते हैं। ऐसे में जब आप ब्रश करने जाएं, तो अपने साथ अपने बच्चों को भी ब्रश कराएं। साथ ही बच्चे के लिए उपयोगी ब्रश का चुनाव करें। इसके लिए आप डेंटो शाइन स्टिकी टूथब्रश फॉर किड्स खरीद सकते हैं। यह बच्चों के संपूर्ण मौखिक स्वच्छता के लिए सहायक होता है।
खूबियां:
- इसके ब्रिसल्स अधिक कोमल होते हैं।
- इस ब्रश को विशेष रूप से बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है।
- यह ब्रश 2 से 8 साल के बच्चों के लिए बेस्ट होता है।
- इस ब्रश के साथ कैप भी आती है, जिस कारण यह ब्रश हाइजीनिक है।
- यह कीमत में सस्ता होता है।
11. आईसीपीए किड्स डायनी टूथब्रश
इस ब्रश के बारे में कंपनी का कहना है कि यह बच्चों के मुंह में आराम से चला जाता है। इस ब्रश में नरम ब्रिसल्स होते हैं, जो गंदगी को पूरी तरह से हटाने में मदद कर सकते हैं। इस ब्रश को हर तीन महीने में बदलते रहना चाहिए।
खूबियां:
- इस ब्रश के हैंडल में अच्छी ग्रिप होती है।
- इसके ब्रिसल्स लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी नहीं फैलते हैं।
- इसके रंग व हैंडल पर बने डायनासोर बच्चों को आकर्षित कर सकते हैं।
- इस ब्रश का सिर वाला भाग छोटा और लचीला होता है।
12. बड्सबडी कॉम्बो फॉर किड्स टूथब्रश+ टंग क्लियर
इस ब्रश के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इससे केमिकल के कारण दांतों और मसूड़ों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
खूबियां:
- इसके ब्रिसल्स बहुत नरम होते हैं।
- इसे विशेष रूप से 2 वर्ष व उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है।
- कई दंत चिकित्सक इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
- इस पर बच्चों को पसंद आने वाले आकर्षक कार्टून बने होते हैं।
- इसके साथ लोलीपॉप जीभ क्लीनर भी आता है, जो सिलिकॉन से बना होता है।
13. लिटिल बेबी टूथब्रश
अगर बच्चे ब्रश करने में नखरा करते हैं, तो उन्हें लिटिल बेबी टूथब्रश देकर बहला सकते हैं। यह ब्रश बच्चों के मुंह के लिए काफी आरामदायक होता है। इससे ब्रश करने में उन्हें मजा आ सकता है। इसके अलावा, ब्रश के ब्रिसल्स बहुत नरम होते हैं, जो दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
खूबियां:
- यह ब्रश कई रंगों और कार्टून करेक्टर के साथ उपलब्ध है।
- ब्रश का ऊपरी भाग छोटा होता है, जो मुंह में आसानी से चला जाता है।
- ब्रश के हैंडल की ग्रिप अच्छी होती है, जिससे इसे पकड़ने में आसानी होती है।
आइए, जाने कि बच्चों के लिए टूथब्रश खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों के लिए टूथब्रश खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
बच्चे के सुरक्षित दांतों व मसूड़ों की सफाई के लिए ब्रश लेते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- ब्रश के निर्माण में अधिक मात्रा में नुकसानदायक केमिकल का उपयोग न हुआ हो।
- ब्रश सिर्फ बच्चों के लिए होना चाहिए और इसकी जानकारी ब्रश के कवर पर होनी चाहिए।
- ब्रश के ब्रिसल्स अधिक मुलायम होने चाहिए।
- इसके गर्दन वाले भाग में अच्छी फ्लेक्सिब्लिटी होनी चाहिए।
- हर तीन महीने में ब्रश बदलते रहना चाहिए।
- ब्रश का निचला भाग रबर की तरह नरम होना चाहिए। साथ ही इसमें अच्छे ग्रिप होनी चाहिए।
यकीन मानिए, अगर आप इस लिस्ट में दिया गया कोई भी ब्रश लाते हैं, तो बच्चे कभी ब्रश करने से आना-कानी नहीं करेंगे। वो इन ब्रश पर बने विभिन्न कार्टून करेक्टर देखकर खुद ही ब्रश करने के लिए तैयार हो जाएंगे। साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि बच्चों को सुबह और रात को सोने पहले ब्रश करने की सीख दें। वैसे भी बच्चे अपने बड़ों को देखकर ही सीखते हैं, तो आप भी इस नियम का पालन करें। बच्चों से जुड़े ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर दिए अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।