
बच्चे कुछ खेल ऐसे खेलते हैं, जिनमें वो बड़ों की तरह अलग-अलग भूमिका निभाते हैं। खेल-खेल में बच्चे कभी दादा जी बनते हैं, कभी डॉक्टर, कभी साइंटिस्ट, तो कभी शेफ। बड़े-बुजुर्गों व प्रोशनल्स की तरह बच्चों को व्यवहार करते देखना काफी दिलचस्प होता है। बच्चों के ऐसे खेलों के लिए बाजार में कई तरह के टॉय मौजूद हैं, जिसमें किचन सेट बच्चों के बीच काफी फेमस है। इसी वजह से हम मार्केट में मौजूद कुछ बेस्ट किड्स किचन टॉय के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इन्हें ऑनलाइन खरीदने के लिए हर प्रोडक्ट के साथ लिंक भी दिया गया है, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे के लिए बेस्ट किचन सेट्स खरीद सकते हैं।
चलिए, सबसे अच्छे किचन सेट्स के ब्रांड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बच्चों के खेलने के लिए 12 सबसे अच्छे किचन सेट्स
1. अरहा इंटरनेशनल किचन प्ले सेट
अरहा किचन सेट्स बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसमें तीखे कोने नहीं है, जिस कारण बच्चों को चोट लगने का डर नहीं रहता। कंपनी का कहना है कि यह किचन प्ले सेट बच्चों में खाना बनाने व किचन की चीजों को समझने की क्षमता को विकसित करता है। बच्चे के लिए यह बर्थडे, न्यू ईयर व अन्य पार्टी गिफ्ट का बेहतर विकल्प हो सकता है।
खूबियां:
- यह कूकिंग प्ले सेट टॉय नॉन टॉक्सिक मटीरियल से बना है।
- प्लास्टिक से किसी तरह की गंध नहीं आती है।
- गिरने पर टूटता नहीं है।
- इसमें से विभिन्न तरह के साउंड भी दिए गए हैं, जो खाना बनाने का वास्तविक एहसास देते हैं।
- मैन्युअल बटन है, जिससे गैस जलती है। गैस जैसी दिखने वाली लाइट का इसमें इस्तेमाल किया गया है।
- बच्चे खेल-खेल में इससे रंग, नंबर और खाने की पहचान करना भी सीख सकते हैं।
2. नेगी बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रॉनिक किचन कुकिंग सेट
यह किड्स किचन सेट अच्छे डिजाइन और विभिन्न रंगों में उलब्ध है। इसमें इस्तेमाल किए गए कलर बच्चों को अपनी ओर आकृषित करते हैं। इस किचन किट में दो बर्नर व नल के साथ सिंक और सब्जी काटने वाला टेबल आता है। इसके अलावा कड़ाई व कुकिंग पैन जैसे विभिन्न सामान इस सेट के साथ मिलते हैं। इन सबके साथ बच्चे किचन-किचन शौक से खेल सकते हैं।
खूबियां:
- इसमें एलईडी लाइट होती है, जो गैस को असली फ्लेम का इफेक्ट देती है।
- इसमें लाइट के साथ ही म्यूजिक फंक्शन भी है।
- किचन सेट में शेल्फ भी बनी हुई है, जिस पर सामान रखा जा सकता है।
- इसे सामान्य बैटरी की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है।
3. जेवीएम लिटिल शेफ किड्स किचन प्ले सेट
खाना बनाने के खेल के लिए जेवीएम कूकिंग सेट फन-फिल्ड है। बच्चों का एक दूसरे से बातचीत करने और कूकिंग के बारे में जानने के लिए यह गेम सेट बेस्ट है। माता-पिता भी इस कूकिंग गेम में बच्चों के साथ शामिल होकर उन्हें किचन से जुड़ी जानकारियां दे सकते हैं। इस किचन सेट को संचालित करने के लिए 3 AA बैटरी की आवश्यकता होती है।
खूबियां:
- यह लाइट और साउंड से युक्त किचन सेट है।
- इसके साथ रसोई के लिए बर्तन व अन्य सामान भी आता है।
- यह किचन प्लेसेट स्टोव, सिंक और ओवन के साथ आता है।
- स्टोव का नॉब ऑन करने पर लाइट जलती है, जो फ्लेम जैसी नजर आती है।
- इसमें स्टोव ऑन करने के बाद बर्तन से पानी के उबलने जैसी आवाज भी आती है।
- गैस का नॉब ऑन और ऑफ दोनों करते हुए असल में आने वाली आवाज आती है।
- यह सेट उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है।
4. टैक टॉय
टैक टॉय कंपनी का यह किचन सेट काफी आकर्षक है। इस सेट के साथ 42 प्रकार के बर्तन व अन्य सामान आता है। बच्चों को किचन का असली अनुभव कराने के लिए खाने बनाते समय का हल्का-सा धुआं, आवाज और नल से असली पानी आने जैसी सुविधा इसमें उपलब्ध हैं।
खूबियां:
- यह पूरा सेट नॉन टॉक्सिक प्लास्टिक से बना है।
- किचन से जुड़ी सभी चीजों के बारे में इस सेट की मदद से बच्चों को अवगत कराया जा सकता है।
- पूरा किचन सेट एक ब्रीफकेस में परिवर्तित हो जाता है, जिसमें इसके साथ आने वाले सभी बर्तनों को डालकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- यह उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बना है।
- किचन सेट की सतह चिकनी है, ताकि बच्चे को खेलते समय किसी तरह की चोट न लगे।
5. जेस्ट 4 टॉयज किचन सेट
बच्चे को खाना बनाने व किचन से अवगत कराने के लिए यह सेट बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनसे बच्चे को चोट लग सकती है, लेकिन यह किड किचन सेट से बच्चे को बिना कोई नुकसान पहुंचाए खेल-खेल में कई बातें सिखाई जा सकती हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यह टॉय सेट बच्चे का मनोरंजन करने के साथ-साथ उसका ज्ञानवर्धन भी कर सकता है।
खूबियां:
- बच्चों के लिहाज से यह सुरक्षित है।
- इसे नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बनाया गया है।
- इस पूरे किचन सेट को आसानी से असेंबल करना आसान है।
- इसमें लाइट और साउंड की सुविधा दी गई है, जिस कारण बच्चे को लगता है कि वह असली किचन में काम कर रहा है।
6. सनी टॉयज वेसल्स मिनी किचन सेट
किचन का छोटा सेट चाहते हैं, तो यह बेहतर विकल्प है। यह मिनी किचन सेट है, जिसमें रसोई से जुड़ा लगभग सारा सामान है। इसके साथ खेलते हुए बच्चे को मास्टर शेफ बनने की नकल करते देखें और आनंद उठाएं।
खूबियां:
- स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है, जिस कारण मजबूत है।
- कैरी करने में आसान है।
- सीखने के कौशल को बढ़ाता है।
- इसे बनाने में हाई क्वालिटी स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
- लंबे समय तक चलने वाला सेट है।
- स्टेनलेस स्टील का होने के कारण इसे धोना आसान है, जिस कारण यह बच्चों के लिए हाइजीनिक है।
7. सनशाइन किचन सेट टॉय
इस किचन सेट का डिजाइन और रंग काफी मनमोहक है। बच्चों के लिए यह किचन सेट मनोरंजक होने के साथ ही कई नई चीजें सीखने में मदद कर सकता है। रसोई घर से जुड़ी कई बातों को इस सेट के साथ खेलते हुए समझा जा सकता है। यह बच्चों के लिए प्ले और लर्न का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
खूबियां:
- इसमें म्यूजिकल माइक्रोवेव ओवन है।
- टेबल टॉय में पजल प्ले गेम भी है।
- पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित सामग्री से बनाया गया है।
- उच्च गुणवत्ता वाला किचन सेट।
- किचन सेट छोटा है, जिसे आसानी से घर के किसी भी कोने में रखकर बच्चे खेल सकते हैं।
8. किडजोन प्रिटेंड प्ले कैरी विद किचन फूड प्ले
अगर आप अपनी लाडली के लिए छोटा-सा किचन सेट तलाश रहे हैं, तो किडजोन प्रोडक्ट पर एक नजर डाल सकते हैं। इसके चम्मच और कप में फ्लोरल डिजाइन बना है। इस डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन की वजह से यह किचन सेट काफी आकर्षित लगता है।
खूबियां:
- एक सेट में 26 पीस आते हैं, जो छोटे बच्चे के लिहाज से काफी हैं।
- हर पीस को रखने की जगह दी गई है, जिस कारण इनके गुम होने की आशंका कम है।
- सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला सेट है।
- पर्यावरण के अनुकूल ABS प्लास्टिक से बना है।
- आसानी से साफ किया जा सकता है।
- वजन की बात करें, तो यह हल्का है।
- पोर्टेबल सूटकेस में आता है, जिसमें सारे खिलौने वाले बर्तन को डालकर रख सकते हैं।
9. फन ब्लास्ट किचनवेयर किचन सेट
बच्चों के लिए खेलने वाले किचन सेट में फनब्लास्ट भी अच्छा ब्रांड है। इसमें कुक टॉप के साथ आधुनिक रसोई सेट, फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन व मिक्सर ग्राइंडर जैसी जरूरी चीजें आती हैं। इसमें पिंक कलर के अलग शेड्स के साथ ही अन्य रंगों के बर्तन भी हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं।
खूबियां:
- बच्चे के सोचने की क्षमता और क्रिएटिविटी को विकसित कर सकता है।
- बच्चे को रंगों का ज्ञान देने में मदद कर सकता है।
- इस एक सेट में किचन से संबंधित बर्तन वाले खिलौने के 16 पीस हैं।
- लंबे समय तक चलने वाले टिकाऊ प्लास्टिक से बना हुआ है।
10. पॉपशुगर किचन सेट ट्राली
बच्चों के घर-घर खेलने के लिए इस किचन सेट को खरीदा जा सकता है। इसमें प्लास्टिक से बने स्टोव, पैन, बर्तन, प्लेट, कप, चम्मच, कांटे, सब्जियां, सॉस और अन्य किचन की आवश्यक चीजें हैं। इसे रखने के लिए साथ में एक सूटकेस भी आता है, जिससे इस किचन सेट को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना आसान होता है।
खूबियां:
- यह पोर्टेबल है।
- इस सेट का वजन कम है।
- बच्चों के लिए सुरक्षित है।
- लाइट और साउंड इफेक्ट भी है।
- यह फ्थालेट फ्री होता है, जिसे यूरोपीय स्टैंडर्ड (ई एन 71) द्वारा प्रमाणित किया गया है।
11. स्मार्टक्राफ्ट अल्टीमेट किड शेफ ब्रिंग अलोंग किचन कुकिंग सूटकेस सेट
तीन और उससे अधिक उम्र के बच्चों के खेलने के लिए स्मार्टक्राफ्ट अल्टीमेट किड शेफ सेट भी खरीद सकते हैं। यह छोटा-सा और आकर्षक रंगों से बना किचन सेट है।
खूबियां:
- प्लास्टिक का होने के कारण टिकाऊ है।
- यह सेट ब्रीफकेस में आता है, जिसमें सारे किचन के सामान को समेटकर रखा जा सकता है।
- इसके रंग में नुकसानदायक केमिकल नहीं है।
- इस सेट में किचन के सामान के 26 पीस मौजूद हैं।
- यह नॉन टॉक्सिक है।
- यह किचन सेट काफी कलरफूल है।
- इसका वजन कम होता है, जिस कारण बच्चे इसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा सकते हैं।
12. आर्ट्सजोन वुड इको फ्रेंडली वुडन किड्स टॉय किचन सेट
बच्चे के लिए लकड़ी का किचन सेट गेम खरीदना चाहते हैं, तो आर्ट्सजोन पर गौर कर सकते हैं। यह मल्टीकलर का है, जो बच्चे को काफी पसंद आ सकता है। बच्चों के खेलने वाले इस किचन सेट के साथ चाबी का छल्ला भी फ्री में मिलता है।
खूबियां:
- सभी किनारे मुलायम हैं, जिस वजह से यह बच्चों के लिए सुरक्षित है।
- किचन सेट में इस्तेमाल किया गया कलर प्राकृतिक है।
- बच्चों खेल-खेल में इससे किचन की वस्तुओं की पहचान करना सीखते हैं।
- इसके विभिन्न आकार बच्चों को शेप का ज्ञान भी देते हैं।
- किचन के इस सेट में 30 बर्तन के पीस हैं।
आइए, अब जानते हैं कि किचन सेट खरीदते समय किन-किन बातों पर गौर करना चाहिए।
बच्चों के लिए किचन सेट्स खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
यूं तो किचन सेट्स से तीन साल से ऊपर के बच्चे ही अधिकतर खेलते हैं, लेकिन जब बात बच्चों की हो, तो सावधानी आवश्यक है। इसी वजह से हम नीचे किड्स किचन सेट्स खरीदते समय गौर की जाने वाली बातों के बारे में बता रहे हैं।
- किचन सेट्स आकर्षक रंगों के होने चाहिए, जिससे बच्चे उनमें अधिक रूचि दिखाएं।
- किचन सेट्स के डिजाइन पर खास ध्यान दें। किस भी तरह के नुकीले कोने वाले किचन सेट्स को न खरीदें। इससे बच्चे को चोट लग सकती है।
- प्लास्टिक से बना किचन सेट खरीद रहे हैं, तो चेक करें कि वो हानिकारक रसायन से युक्त तो नहीं है। बच्चों के खेलने के लिए सभी चीजें केमिकल फ्री ही होनी चाहिए, चाहे वो प्लास्टिक ही क्यों न हो।
- किचन सेट खरीदते समय उसके साइज पर ध्यान दें। बच्चे की जरूरत के हिसाब से ही बड़े व छोटे किचन सेट को चुनें।
- किचन सेट अधिक भारी न हों, अन्यथा बच्चे इन्हें एक जगह से दूसरी जगह समेट कर आसानी से नहीं ले जा पाएंगे।
- किचन सेट में बर्तनों के कई पीस होते हैं। इसी वजह से ऐसे प्रोडक्ट का चुनाव करें, जिसमें ब्रीफकेस या सूटकेस हो, ताकि आसानी से सभी बर्तनों को संभाल कर रखा जा सके।
ये थे कुछ बेस्ट किड्स किचन सेट्स जिनकी मदद से बच्चे शेफ बनने की एक्टिंग वाला खेल और घर-घर अच्छे से खेल सकते हैं। यह बच्चों को किचन से जुड़ी ट्रेनिंग देने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा, आज के समय में बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने वाला एंगेजिंग गेम भी है।