बच्चों के लिए बिना गैस/आग (कुकिंग विदाउट फायर) की 20 रेसिपी | Bina Aag Ke Khana Banana

जब बच्चों को भूख लगती है, तो उन्हें तुरंत कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए होता है। ऐसे में इस तरह की रेसिपी चाहिए, जो बिना गैस या माइक्रोवेव के झटपट तैयार हो जाए और पौष्टिक भी हो। साथ ही उन्हें तैयार करने में बच्चों की मदद भी ली जा सके, ताकि वो इसे सीखकर खुद भी बना सकें। इन्हें बनाने में गैस की जरूरत नहीं होती, इसलिए बच्चों को किसी तरह की चोट लगने का खतरा नहीं रहता। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम ऐसी ही पौष्टिक 20 विदाउट फायर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। ये रेसिपी बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं, इसलिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

आइए, लेख की शुरुआत करते हैं और जानते हैं एक से बढ़कर एक कुकिंग विदाउट फायर रेसिपी।

बच्चों के लिए बिना गैस/आग (कुकिंग विदाउट फायर) की 20 रेसिपी | Bina Aag Ke Khana Banana

अगर बिना गैस के स्वास्थ्यवर्द्धक आहार बनाने की बात करें, तो सबसे पहला नंबर आता है जूस और शेक का। इसलिए, हम रेसिपी की इस लिस्ट में पहले 5 बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे बता रहे हैं।

1. मिक्स फ्रूट जूस

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • दो गाजर
  • दो संतरे या मौसंबी
  • एक कटोरी अनानास के टुकड़े
  • पुदीना के 10 पत्ते
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक (छिला हुआ)
  • काला नमक (स्वादानुसार)
  • एक चम्मच शक्कर और बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले गाजर को धोकर छिलके उतार लें।
  • इसके बाद संतरे को छीलें।
  • जूसर में गाजर और संतरे को डालकर रस निकालें।
  • अब जूसर में अनानास के टुकड़े, अदरक का टुकड़ा और पुदीना डालकर उनका रस निकालें।
  • सारे रस को आपस में मिलाकर छलनी से छान लें।
  • इसमें जरूरत के अनुसार नमक, शक्कर और बर्फ मिलाएं।
  • इस खट्टे-मीठे जूस को बच्चे बहुत पसंद करेंगे।

नोट : आप स्वाद के अनुसार इसमें अंगूर, कीवी और अनार जैसे अन्य फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

2. ड्राई फ्रूट मिल्क शेक

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 1 टेबल स्पून काजू के टुकड़े
  • 1 टेबल स्पून अखरोट की गिरियां
  • 1टेबल स्पून पिस्ता गिरी
  • 5 बादाम
  • 10 किशमिश
  • 2-3 खजूर
  • 2-3 बारीक कटे सूखे अंजीर
  • 2 गिलास ठंडा दूध
  • एक चुटकी केसर
  • शक्कर (स्वादानुसार और वैकल्पिक)

बनाने की विधि : 

  • मिक्सी के बड़े जार में आधा कप दूध लें
  • इसमें सारे सूखे मेवे व खजूर डालकर पीस लें।
  • अब बचा हुआ दूध, केसर और शक्कर डालकर एक बार फिर मिक्सी चालू करें।
  • इसे शेक को गिलास में डालें।
  •  ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट और केसर के रेशे डालकर सर्व करें।

3. बनाना मिल्क शेक

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 2 मध्यम आकार के पके केले
  • 2 गिलास ठंडा दूध
  • 1 चम्मच शक्कर या शहद (वैकल्पिक)
  • बारीक कटे 4 बादाम
  • 2 बूंद वनीला एक्सट्रेक्ट

बनाने की विधि :

  • केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सी के जार में कटे केले, दूध, शक्कर और वनीला एक्सट्रेक्ट डालें।
  • जब तक सारे टुकड़े दूध में मिक्स न हो जाएं तब तक ग्राइंड करें।
  • फिर शेक को गिलास में डालें और ऊपर से बारीक कटे बादाम को डालकर सर्व करें।

4. तरबूज का जूस

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • 1 बड़ा कटोरा कटा तरबूज
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • काला नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच भुना और पिसा हुआ जीरा पाउडर
  • बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि :

  • तरबूजे के टुकड़े जूसर में डालकर इनका रस निकाल लें।
  • इसे गिलास में डाल लें और नींबू का रस, काला नमक व जीरा मिलाएं।
  • बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

5. मैंगो मिल्क शेक

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • मध्यम आकार का 1 पका आम
  • 2 गिलास ठंडा दूध
  • स्वादानुसार शक्कर
  • बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
  • 1 चम्मच टूटी फ्रूटी
  • 1 चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम, किशमिश)

बनाने की विधि :

  • आम को धोकर और छिलका उतारकर टुकड़े कर लें।
  • फिर मिक्सी जार में पका आम, दूध, बर्फ के टुकड़े और शक्कर डालें।
  • आम के पूरी तरह दूध में मिक्स होने तक मिक्सी चालू रखें।
  • अब इस शेक को एक बड़े गिलास में डालें।
  • ऊपर से टूटी फ्रुटी और ड्राई फ्रुट डालकर सर्व करें।

आइए, लेख के अगले भाग में जानते हैं कि कैसे जायकेदार फल और सब्जियों से बिना गैस-चूल्हे के सलाद तैयार की जा सकती है।

6. पत्ता गोभी की सलाद

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • 1 मध्यम आकार की पत्ता गोभी
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 चुटकी हींग
  • आधा चम्मच पिसी चीनी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • काला नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि : 

  • पत्ता गोभी की ऊपरी परत को हटाकर अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • अब इसे बारीक-बारीक काट लें। आप चाहें तो इसे कद्दूकस में घिस सकते हैं।
  • अब इसकी ड्रेसिंग के लिए जैतून का तेल, नींबू का रस, धनिया, काला नमक, हींग और चीनी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर एक बड़े बर्तन में पत्ता गोभी, हरी मिर्च व धनिया मिलाएं।
  • अब इसमें जैतून के तेल से बनाए गए पेस्ट को डालें।
  • इसके बाद सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और अकेले या भोजन के साथ सर्व करें।

7. मिक्स वेज सलाद

Image: Shutterstock

सामग्री: 

  • 2 गाजर बारीक कटी हुईं
  • 1 कटोरी बारीक कटी पत्ता गोभी
  • 1 पतली और लंबाई में कटी शिमला मिर्च
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच सिरका
  • 2 चम्मच दही
  • ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

  • मिक्सी में कटे टमाटर, काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरका डालकर पीस लें।
  • इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी को एक साथ मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें।
  • जब सब्जी ठंडी हो जाएं, तो उसमें टमाटर का जो पेस्ट बनाया है उसे मिलाएं।
  • फिर इस सलाद को अकेले या खाने के साथ सर्व करें।

8. स्प्राउट सलाद

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • 1 कप अंकुरित मूंग दाल
  • 1 कप अंकुरित काले चने
  • 10 भीगे हुए बादाम
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बारीक कटा खीरा
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक (स्वादानुसार)

 बनाने की विधि :

  • एक बड़े बर्तन में मूंग और चने के स्प्राउट्स डालें।
  • अब बादाम छिलकर इसे बर्तन में डालें।
  • फिर बची हुई सभी सामग्रियों को भी इस बर्तन में डालकर अच्छी तरह चलाएं।
  • स्वादिष्ट और सेहतमंद स्प्राउट सलाद बच्चों को सर्व करें।

9. मेयोनीज सलाद

Image: Shutterstock

सामग्री: 

  • 1 बड़ा खीरा
  • 1 गाजर
  • 1 लेट्युस पेपर (Lettuce)
  • 1 पीली शिमला मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच मेयोनीज

बनाने की विधि : 

  • सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर एक समान टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसमें मेयोनीज, काली मिर्च और अजवाइन मिक्स करें।
  • मेयोनीज में नमक का स्वाद होता है, लेकिन आप स्वादानुसार इसमें और नमक डाल सकते हैं।
  • इस सलाद को भोजन के साथ या अकेले खाया जा सकता है।

10. खीरे का रायता

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • 2 मध्यम आकार के खीरे
  • 2 कप गाढ़ा फेंटा हुआ दही
  • भुना हुआ जीरा
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 2 चुटकी गरम मसाला
  • 1 चम्मच बारीक कटा धनिया

बनाने की विधि :

  • खीरे को अच्छी तरह धोकर छिल लें और फिर कद्दूकस कर लें।
  • फिर इसमें फेंटी हुई दही मिक्स करें।
  • अब अन्य सामग्रियों को डालकर रायते को अच्छी तरह चलाएं।
  • इसके बाद रायते को फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर सर्व करें।
  • इस रायते को चावल या रोटी के साथ खाया जा सकता है।

इन पौष्टिक सलाद के साथ-साथ बच्चों के लिए कुछ मीठी रेसिपी भी बिना गैस के बनाई जा सकती है। आइए, जानते हैं।

11. चॉकलेट डिप कुकीज

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • डेढ़ कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • ¾ कप मुलायम फेंटा हुआ मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच पिसी हुई शक्कर
  • ¼ कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 कप डार्क चॉकलेट के टुकड़े
  • नारियल का बुरादा

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले एक बड़े गहरे बर्तन में मैदा, मिल्क पाउडर और बेकिंग पाउडर मिलाएं।
  • एक अन्य बर्तन में मक्खन और शक्कर को मिक्स करके तब तक फेंटे, जब तक कि वो फूल न जाए।
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और इस मिश्रण को मैदा में मिलाकर गूंथ लें।
  • अब इस मैदे को 20 मिनट तक रेफ्रीजरेटर में रखें।
  • 20 मिनट बाद इस मिश्रण से मनचाहे आकार में कुकीज बनाएं।
  • फिर एक बेकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाकर ये कुकीज उस पर रख दें।
  • इसके बादओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें फिर ये ट्रे उसमें रख दें।
  • करीब 25 से 30 मिनट तक इन कुकीज को बेक करें। इसके बाद बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में चॉकलेट के टुकड़े डालें और ओवन में 30 सेकंड के लिए रख दें।
  • फिर इस चॉकलेट में सारी कुकीज को आधा डुबोकर प्लेट में रख दें और ऊपर से नारियल का बुरादा छिड़कें।
  • 20 मिनट तक फ्रिज में ठंडा करने के बाद इन चॉकलेट डिप कुकीज को एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें।

12. पफ्ड राइस पीनट बटर बॉल्स

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 1 कटोरी पफ्ड राइस (मुरमुरे)
  • 2 बड़े चम्मच पीनट बटर
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच पिसी चीनी
  • 10 किशमिश

बनाने की विधि :

  • एक बड़े बर्तन में शहद लें।
  • शहद में पिसी हुई चीनी और पीनट बटर मिलाएं।
  • इसमें मुरमुरे और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बनाकर एयर टाइट डिब्बे में रखें।

13. पीनट बटर बॉल्स

Image: IStock

सामग्री : 

  • आधा कप मिल्क पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच पीनट बटर
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 कटोरी डार्क चॉकलेट के टुकड़े

बनाने की विधि : 

  • सबसे पहले मिल्क पाउडर, पीनट बटर और शहद को आपस में मिला लें।
  • इस मिश्रण के छोटे-छोटे बाल्स बनाएं।
  • अब एक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालकर 30 सेकंड तक गर्म करें।
  • मेल्ट हो चुकी डार्क चॉकलेट में इन बॉल्स को डालकर निकाल लें और चिकनाई लगी ट्रे में रख दें।
  • इस ट्रे को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर एक एयर टाइट डिब्बे में ये बॉल्स स्टोर करें।

14. जैम बिस्किट

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • पसंदीदा बिस्किट
  • 1 चम्मच मिक्स फ्रूट जैम
  • 1 कप व्हिप्ड क्रीम
  • 1 चम्मच टूटी फ्रूटी

बनाने की विधि : 

  • सबसे पहले व्हिप्ड क्रीम में मिक्स फ्रूट जैम मिलाएं।
  • अब इसे बिस्किट पर फैला दें।
  • फिर बिस्किट पर टूटी फ्रूटी सजाएं।
  • लीजिए, आपके बच्चों के लिए तैयार हैं जैम बिस्किट।

15. वनीला स्पंज केक

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • डेढ़ कप मैदा
  • 1 कप दही
  • ¾ पिसी हुई चीनी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • आधा कप ऑलिव ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट

बनाने की विधि : 

  • एक बड़े कटोरे में दही, चीनी, ऑलिव ऑयल और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
  • 5 मिनट के लिए इस मिश्रण को अलग रख दें।
  • अब इस मिश्रण में वनीला एक्सट्रेक्ट और मैदा अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें।
  • चिकनाई लगे केक पैन के नीचे बटर पेपर लगाएं।
  • इस मिश्रण को केक पैन में डालें और 30 से 35 मिनट तक ओवन में रखें।
  • इसके बाद केक पैन को उल्टा करके बाहर निकालें और बटर पेपर छुटा दें।
  • इस केक को मनचाही आइसिंग से सजाएं या ऐसे ही ठंडा होकर दूध के साथ बच्चों को दें।

आइए, अब जानते हैं चटपटी चाट और स्नैक्स की जायकेदार रेसिपी। 

16. मुंबईया भेल

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 2 कप मुरमुरे
  • 5 पापड़ी
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • ½ कप मूंगफली के दाने
  • ½ कप बारीक वाले बेसन सेव
  • ½ कप बारीक कटा टमाटर
  • ½ कप बारीक कटा प्याज
  • चाट मसाला (स्वादानुसार)
  • ½ चम्मच हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच हरी चटनी
  • 1 छोटा चम्मच मीठी चटनी
  • ½ चम्मच नींबू

बनाने की विधि :

  • एक बड़े कटोरे या भिगोने में सभी सामग्रियों को भिगोने में डालकर मिक्स कर लें।
  • स्वादिष्ट खट्टी मीठी भेल तैयार है, इसे प्लेट में धनिया पत्ती के साथ सर्व करें।

17. मिक्स फ्रूट चाट

Image: IStock

सामग्री : 

  • 2 केले
  • 1 सेब
  • 1 कप अंगूर
  • 1 कप अनार के दाने
  • 1 कप खरबूजा
  • 2 कप तरबूज
  • काला नमक (स्वादानुसार)
  • ½ चम्मच चाट मसाला

बनाने की विधि :

  • केले को गोल-गोल काट लें।
  • इसी प्रकार सेब को भी समान टुकड़ों में काट लें।
  • एक बर्तन में केला, सेब और बाकी बचे फल भी डाल लें।
  • इन फलों में काला नमक और चाट मसाला मिलाएं।
  • इस चाट को फ्रिज में रखें और 20 मिनट बाद सर्व करें।

18. दही पापड़ी चाट

Image: Shutterstock

सामग्री :

  • 10-15 पापड़ी
  • एक कप दही
  • ½ चम्मच भुना जीरा
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • ½ कप बारीक वाले बेसन सेव
  • ½ कप बारीक कटा टमाटर
  • ½ कप बारीक कटा प्याज
  • चाट मसाला (स्वादानुसार)
  • ½ चम्मच हरा धनिया
  • 1 छोटी चम्मच हरी चटनी
  • 1 छोटी चम्मच मीठी चटनी

बनाने की विधि : 

  • कुछ पापड़ियों को हाथों से तोड़कर एक बड़े बर्तन में डालें।
  • इसके ऊपर आधी दही और अन्य सामग्रियां भी आधी-आधी डालें।
  • अब एक प्लेट में इस मिश्रण को फैलाएं।
  • इस मिश्रण के ऊपर थोड़ी से दही, हरी व मीठी चटनी और बची सामग्रियां डालकर सर्व करें।

19. वेज सैंडविच

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 4 सैंडविच ब्रेड
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा खीरा
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • चुटकी भर चिली फ्लेक्स
  • ½ चम्मच अजवाइन (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच टोमैटो कैचप
  • 2 चम्मच बटर/चीज स्प्रेड/मेयोनीज
  • नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि: 

  • सैंडविच की स्टफिंग बनाने के लिए सभी सब्जियों को एक कटोरे में डाल लें।
  • इनमें नमक, चिली फ्लेक्स, अजवाइन और टोमैटो कैचप मिलाएं।
  • अगर मेयोनीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें मेयोनीज भी मिलाएं।
  • अब ब्रेड के किनारों को काट लें।
  • मेयोनीज वाली स्टफिंग है, तो बिना बटर या चीज को लगाए 2 ब्रेड पर इसे फैलाएं।
  • अगर स्टफिंग में मेयोनीज नहीं है, तो बटर या चीज लगाकर 2 ब्रेड पर इसे फैलाएं।
  • अन्य सामग्रियों को भी 2 ब्रेड पर रखें। इस तरह आपका स्वादिष्ट और हेल्दी सैंडविच तैयार हैं।

20. डेविल एग्स

Image: Shutterstock

सामग्री : 

  • 4 उबले अंडे
  • 1 चम्मच मेयोनीज
  • मीठा अचार

बनाने की विधि : 

  • 4 अंडों को दो हिस्सों में काटें।
  • एक कटोरे में सभी की जर्दी निकाल लें।
  • एक कांटे का उपयोग करके जर्दी को पीस दें।
  • इसमें मेयोनीज और अचार मिलाएं और अच्छे से मैश करें।
  • इस मिश्रण को अंडे के सफेद भाग में भरकर सर्व करें।

इस लेख में आपने बिना गैस और आग के बनने वाली 20 रेसिपी के बारे में पढ़ा। ये सभी रेसिपी बच्चों को बेहद पसंद आएंगी और साथ ही इनमें पोषक तत्वों की भी भरमार है। बिना आग के झटपट तैयार होने वाली ये सभी डिश आप बच्चों की बर्थडे पार्टी में भी बना सकते हैं। उनके दोस्तों के बीच स्वाद का ये जादू छा जाएगा। इसके अलावा, बच्चों को साबुत फल खाने की आदत लगाएं। जब तक बच्चे सही तरीके से खाना चबाना न सीख जाएं, उन्हें फलों का र्स न दें। बच्चों को मैदा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन काराने से बचें। उम्मीद करते हैं कि मॉमजंक्शन का यह लेख आपको पसंद आया होगा। ऐसी ही और काम की रेसिपी के बारे में जानने के लिए मॉमजंक्शन के अन्य लेख जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.