बॉयफ्रेंड को जलन महसूस कराने के 13+ टिप्स | Boyfriend Ko Kaise Jealous Feel Karwayein

क्या आपका बॉयफ्रेंड आपकी तरफ कम ध्यान देना लगा है? आप कुछ भी कहें, वो नहीं सुनता? अगर इन सबसे परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स की मदद से उसे अपनी और अपने रिश्ते की अहमियत बॉयफ्रेंड को समझा सकती हैं। इसके लिए आपको बस बॉयफ्रेंड को थोड़ा जलाना होगा। अगर आप सोच रही हैं कि बॉयफ्रेंड को कैसे जलन महसूस कराएं, तो यह लेख पढ़ें। यहां हम बॉयफ्रेंड को जलन महसूस करने के तरीके लेकर आए हैं, जो न सिर्फ उसकी अटेंशन आपकी तरफ खींचेंगे, बल्कि उसे केयरिंग भी बना सकते हैं।

स्क्रॉल करके आगे पढ़ें बॉयफ्रेंड को जलन महसूस कराने के तरीके व टिप्स।

बॉयफ्रेंड को जलन महसूस कराने के 13+ टिप्स | How To Make Your Boyfriend Jealous In Hindi

बॉयफ्रेंड को कैसे जलन महसूस कराएं, यह सवाल मन में आ रहा है, तो लेख में आगे इससे जुड़े 13 से अधिक टिप्स पढ़ें। यहां दिए गए प्रेमी को जलन महसूस करवाने वाले टिप्स अपनाकर आप जान सकती हैं कि आपका पार्टनर आपसे कितना ज्यादा प्यार करता है और उसे आपकी कितनी फिक्र है।

1. दूसरे लड़कों के साथ करें फ्लर्ट

बॉयफ्रेंड को कैसे जलाएं, सोच रही हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है पार्टनर के सामने किसी दूसरे लड़के के साथ फ्लर्ट करना। यकीकन अगर कोई बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अन्य लड़के के साथ फ्लर्ट करते हुए देखागा, तो उसे जलन होगी ही। बस इतना ध्यान रखें कि फ्लर्टिंग की हद पार न हो। उतनी ही फ्लर्टिंग करें जितना रिश्ते के लिए हेल्दी साबित हो।

2. दोस्तों की बातों को अधिक महत्व दें

अपने किसी भी काम में बॉयफ्रेंड की सलाह लेने की जगह उसके करीबी दोस्तों की सलाह लें। उदाहरण के लिए, वीकेंड कौन-सी जगह बिताना चाहिए और ऑफिस में क्या पहनकर जाएं, इसके लिए बॉयफ्रेंड के किसी करीबी दोस्त की सलाह लें और उसे काफी हद तक मानें भी। गर्लफ्रेंड को ऐसा करते देख बॉयफ्रेंड को काफी जलन होगी।

3. गर्ल्स नाइट आउट

मौका मिलते ही अपनी सहेलियों के साथ गर्ल्स नाइट आउट पर जाएं। यहां पर जान-पहचान या अजनबी लड़कों के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। साथ ही दोस्तों से कहकर कुछ हंसी-मजाक वाली वीडियो बनवा कर बॉयफ्रेंड को भेज दें। इससे बॉयफ्रेड के मन में जलन होगी कि उसके होते हुए भी उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों को तवज्जो दे रही है। ऐसे में ट्रिप से वापस आने तक बॉयफ्रेंड के मन में सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड का ही ख्याल रहेगा।

4. दोस्तों को अधिक समय दें

बॉयफ्रेंड को कैसे जलाएं, इसका एक तरीका अपने दोस्तों को अधिक से अधिक समय देना भी है। बॉयफ्रेंड को दिखाएं कि उनसे ज्यादा दोस्तों के संग रहना आपके मन को भाता है। उन्हें यह भी एहसास दिलाएं कि उनके बिना भी आप बहुत खुश हैं और अपने दोस्तों के साथ काफी मजे कर रही हैं। ऐसा अनुभव होने पर बॉयफ्रेंड को अपनी पार्टनर की कमी महसूस होगी और मन में हल्की जलन पैदा होगी।

5. पुराने क्रश का नाम दोहराएं

स्कूल या कॉलेज के दिनों में रहे क्रश का नाम मात्र लेने से भी प्रेमी को जलन हो सकती है। टीनएज में किसी-न-किसी पर क्रश तो रहा ही होगा, अब इसका फायदा उठाएं। अपने ब्रॉफ्रेंड के सामने बार-बार उस क्रश का नाम लेती रहें। साथ ही हर बात में पुराने क्रश का जिक्र भी करें, जैसे कि यह हेयर स्टाइल उस क्रश का फवरेट था या यह खाना उस क्रश का पसंदीदा था, आदि।

6. दूसरे लड़कों के नाम से उन्हें बुलाएं

बातों-बातों में अपने बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे लड़के के नाम से बुलाएं। ऐसा जानबूझकर कई बार करें। ऐसा करने से बॉयफ्रेंड के मन में जलन हो सकती है कि उसके साथ रहते हुए भी उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों का नाम ले रही है। इससे उसे बार-बार नाम लेने वाले दूसरों लड़कों से बिना मतलब ही जलन होने लगेगी।

7. दूसरे लड़कों को भेजें मैसेज

जब भी बॉयफ्रेंड आस-पास हो, तो सोशल मीडिया या फोन पर दूसरे लड़कों को मैसेज या कॉल करें। मैसेज में कुछ ऐसी बातें करें, जिससे हंसी आ जाए। जैसे कि जोक्स या मीम्स शेयर करना या किसी बीती बातों को याद करके हंसना। ऐसी हरतक से बॉयफ्रेंड को जलन हो सकती। उसके मन में होगा कि जब वो दोनों साथ में हैं, तो भी उसकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों को मैसेज क्यों भेज रही है।

8. मेल बेस्ट फ्रेंड बनाएं

अगर गर्लफ्रेंड का कोई मेल बेस्ट फ्रेंड है, तो यह अपने आप में ही बॉयफ्रेंड को जलाने का सबसे अच्छा तरीका है। हर साथी यही चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी सबसे अच्छी दोस्त भी हो। अगर उन्हें इसका एहसास होगा कि गर्लफ्रेंड के जीवन में उनके अलावा भी कोई अन्य लड़का खास है, तो इस बात से उन्हें काफी जलन हो सकती है। इस वजह से बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के सबसे अच्छे मित्र बनने का भी पूरा प्रयास कर सकते हैं।

9. एक्स के बारे में बात करें

किसी भी बॉयफ्रेंड को यह बिल्कुल रास नहीं आता कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पूर्व प्रेमी या अफेयर्स के बारे में बात करे। ऐसे में बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए उनके सामने अपने पूर्व प्रेमी यानी एक्स की तारीफ कर सकती हैं। कुछ बातों में दोनों की तुलना कर सकती हैं और जानबूझकर एक्स की तरफदारी भी करें। इस वजह से वह खुद को एक्स से बेहतर बनाने व उससे अधिक प्यार करने की पूरी कोशिश कर सकता है।

10. सलाह न मानना

जब भी वह अपनी कोई राय बताएं या कोई सलाह दें, तो उनकी सलाह के विपरीत जा सकती हैं। उनकी राय के बदले, दोस्तों व अन्य लोगों की सलाह को अधिक मान सकती हैं। ऐसा करने से उन्हें इसका एहसास होगा कि अपने फैसले करने में आप खुद माहिर हैं। इसके लिए उन पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

11. दूसरों के साथ फोटो खिंचवाएं

जब भी बॉयफ्रेंड के साथ किसी पार्टी में जाएं या दोस्तों से भरे माहौल में हों, तो बॉयफ्रेंड की जगह दूसरे लोगों के साथ अधिक फोटो खिंचवाएं। उन्हीं के साथ रहें और बातें भी करें। गर्लफ्रेंड के इस तरह के व्यवहार से बॉयफ्रेंड को जलन होगी। इस दौरान वो कई बार पास आने, बात करने और साथ में तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी कहेंगे, लेकिन उन्हें जलन कराने के लिए ऐसा करने से मना कर सकती हैं।

12. ऑफिस से देर से आएं

अगर ज्यादातर ऑफिस से देर घर वापस आएंगी, तो बॉयफ्रेंड के मन में हो सकता है कि उसकी गर्लफ्रेंड को ऑफिस में कोई पसंद तो नहीं आ गया। इतना ही नहीं, देर से घर आने पर बॉयफ्रेंड को ज्यादा सफाई भी न दें, न ही उनसे इस बारे में अधिक बातें करें। बस उन्हें इसका संकेत दें कि ऑफिस में देर तक रूकने पर आपको कोई एतराज नहीं है।

13. शांत रहें

बॉयफ्रेंड अगर दूसरी लड़कियों से अधिक बातें करता है, तो उसे जलाने के लिए गर्लफ्रेंड का शांत रहना ही काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए बॉयफ्रेंड से लड़ने या गुस्सा होने के बजाय खुद को शांत रखें। इस तरह गर्लफ्रेंड को शांत देखकर, बॉयफ्रेंड को जलन हो सकती है। इससे बॉयफ्रेंड के मन में होगा कि उसकी गर्लफ्रेंड को कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि वह किसके साथ है।

14. रूक कर दें जवाब

जब भी बॉयफ्रेंड कॉल या मैसेज करे, तो तुरंत उनकी बात का जवाब न दें। थोड़ा समय लेकर रिप्लाई करें या कॉल उठाएं। अगर ज्यादा जरूरी न हो, तो उनके फोन कॉल या मैसेज को अनदेखा भी कर सकती हैं। ऐसा करने से बॉयफ्रेंड को लग सकता है कि उसकी गर्लफ्रेंड के पास उसके लिए समय नहीं है। इस बात से उसे जलन हो सकती है।

15. उनकी पसंद की चीजें दूसरों के साथ करें शेयर

पहले तो खुद ही बॉयफ्रेंड का पसंदीदा केक या खाना घर में बनाएं, फिर उसे उसके दोस्तों व अन्य लोगों के साथ शेयर कर दें। हो सके तो उन्हें इसका सबसे कम हिस्सा ही दें। इसके अलावा, घर में किसी अन्य दोस्त के लिए भी उनका पसंदीदा खाना बना सकती हैं। गर्लफ्रेंड का इस तरह से किसी अन्य को ज्यादा अहमियत देना, बॉयफ्रेंड को काफी जलन महसूस करा सकती हैं।

बॉयफ्रेंड को कैसे जलन महसूस कराएं, इसके लिए हमने यहां कई युक्तियां शेयर की हैं। इस तरह की छोटी-मोटी पहल रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में काफी अहम हो सकती है। इसी वजह से समय-समय पर बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा हेल्दी मजाक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बॉयफ्रेंड को इतना भी न जलाएं कि रिश्ता खराब होने लगे और उसके मन में शक घर ले।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.