100+ ईद मुबारक कोट्स, शुभकामनाएं, स्टेटस, शायरी व बधाई संदेश | Eid Mubarak Quotes, Wishes, Shayari And Status in Hindi

ईद का नाम सुनते ही आंखों के सामने मीठी सेवईं, शीर खुरमा, खजूर, बिरयानी और न जाने क्या-क्या खाने की चीजों की तस्वीरें दिमाग में घूमने लगती है। ईद मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े व खास त्योहारों में से एक है। प्यार और भाईचारे के इस त्योहार के दिन मौज-मस्ती और तरह के पकवान का मजा लिया जाता है। इसके साथ ही ईदी देने का भी चलन है। ईदी यानी अपनों को कुछ तोहफे देना। वहीं, इसी तोहफे में अगर चंद ईद कोट्स व शायरी भी लिखकर दी जाए, तो बात ही कुछ और होगी। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए मॉमजंक्शन के इस खास लेख में ईद की शुभकामनाओं पर खास बधाई संदेश, कोट्स व शायरी साझा किए गए हैं। सभी संदेशों के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

In This Article

100+ ईद मुबारक कोट्स, शुभकामनाएं, स्टेटस, शायरी व बधाई संदेश

ईद के इस लेख में हमने बहुत ही प्यारे-प्यारे विशेज साझा किए हैं। इन विशेज को हमने कुछ कैटेगरी में बांटा है। इन कैटेगरी में शामिल है, ईद मुबारक कोट्स, बधाई संदेश, स्टेटस और शायरी। तो इतने सारे विकल्पों में से आप अपनी पसंद की विश चुनकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को ईद का गिफ्ट देते वक्त, उसमें नोट के जरिए अपना पसंदीदा ईद संदेश उन तक पहुंचा सकते हैं।

तो लेख की शुरुआत करते हैं ईद मुबारक कोट्स से।

ईद मुबारक कोट्स | Eid Mubarak Quotes in Hindi

ईद के दिन लोग रब से अमन व शांति की दुआ मांगते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इन्हीं शुभकामनाओं में ये ईद मुबारक कोट्स चार चांद लगा सकते हैं। तो कुछ प्यार भरे तोहफों के साथ ये ईद मुबारक कोट्स को सभी के साथ शेयर करें:

1. आप सभी को ईद की अनगिनत शुभकामनाएं। अल्लाह का हाथ आप पर हमेशा रहे।

2. ईद के इस मुक्कदस मौके पर अल्लाह आप पर अपनी मेहर बरसाए और जिंदगी में आपकी खुशियां ही खुशियां अता फरमाए।

3. रमजान के रोजों में खुदा से मोहब्बत के बाद अब ईद में इबादतों के सिला का वक्त आया है। सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं।

4. हम दोनों ही तो हैं चांद, वो मेरे करवाचौथ का और मैं उसके ईद की। हैप्पी ईद!

5. हैप्पी ईद, सभी को इस स्पेशल दिन की ढेरों शुभकामनाएं, स्वस्थ रहें, खुश रहें व महफूज रहें।

6. इस ईद पर आपके व आपके परिवार की अच्छी सेहत, खुशहाली व तरक्की की कामना करते हैं। अल्लाह की रहमत आप पर बरसती रहे यही हर वक्त दुआ करते हैं। ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं।

7. दुनिया की इस अंधेरी राहों में कईं अपने खो गए हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए रोशनी लेकर ईद आई है।

8. ईद के इस मौके पर खुशियों का लुत्फ उठाने के साथ जरूरतमंदों को मुस्कुराने की वजह देना ना भूलें। हैप्पी ईद!

9. ईद पर खुदा से जन्नत कभी ना मांगो, बल्कि इस दुनिया में ऐसा काम करो कि खुद जन्नत तुम्हें मांगे। ईद मुबारक!

10. ईद पर तुम्हें मुबारकबाद देते हुए तुम्हारे लिए अल्लाह की रहमत मांगते हैं, चांद से तेरे मुखड़े के लिए हर पल खुशी मांगते हैं। हैप्पी ईद!

11. ईद के इस खुशनुमा मौके पर यही दुआ मांगते हैं कि खुदा भी आपसे मोहब्बत करे और आपकी हर इबादत कुबूल फरमाए। ईद मुबारक!

12. आपकी कही और अनकही हर दुआ कुबूल करे खुदा,
चांद का नूर और आसमान से फूल बरसाए आप पर खुदा।
ईद मुबारक हो आपको!

13. प्यार और भाईचारे के प्रतीक ईद की सभी को दिल से ढेरों शुभकामनाएं।

14. गर कभी बिना मांगे खुशियों की बरसात हो,
दिल हर पल खुशी से बेताब हो,
तो समझ लेना आपको दुआ में याद कर रहा है कोई। हैप्पी ईद!

15. माना कि इस ईद पर हम साथ नहीं, लेकिन मेरी दुआएं हर पल आपके साथ हैं। ईद की ढेरों शुभकामनाएं!

16. नजरें टिकीं हैं आसमान पर और दिलों में हो रही है गुफ्तगू,
निकल आए जो रमजान का चांद तो फिर मीठी ईद हो शुरू। हैप्पी ईद!

17. इस ईद पर हाथ उठाकर मांग लो दुआ चैन और अमन की,
इंसानियत मुबारक है मन में और घुला है प्यार फिजाओं में। ईद मुबारक!

18. इस ईद-उल-फितर पर आपको शुभकामनाएं भेज रहे हैं, हर खुशी नसीब हो आपको यही दुआ कर रहे हैं।

19. ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।

20. जिसने बसाया ये जहान वो है बड़ा मेहरबान,
पूरे कर देता है वो दिल के सारे अरमान,
उनके करीब पहुंचने के लिए ही तो आता है रमजान।
हैप्पी ईद!

21. ऐ हवा तू ही जाकर मेरे अपनों को ईद की मुबारकबाद दे दे,
कहना कोई है जो उन्हें हर वक्त याद करता है।

22. ईद का चांद इस कदर खूबसूरत नजर आया,
देखने लगे जो उसे निगाह भर के तेरा ही नूर नजर आया।
हैप्पी ईद!

23. ईद-उल-फितर पर खुदा आपको सारी नेमतें और खुशियां अता करे। ईद मुबारक हो!

24. ना हिंदू का ना ही मुसलमान का ईद तो त्योहार है इंसान और इंसानियत का। हैप्पी ईद!

25. सबने कहा ईद आ गई है जश्न मनाओ, हमने कहा अपनो का दीदार हो तो यकीन करें। ईद मुबारक!

26. जन्नत न मांगो ईद में, बल्कि ये दुनिया जन्नत सी खूबसूरत हो जाए, यही दुआ मांगो ईद में। ईद मुबारक!

अब लेख में आगे पढ़िए ईद पर बेहतरीन शुभकामना संदेश

ईद की शुभकामनाएं व बधाई संदेश| Eid Mubarak Wishes & Message in Hindi

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर साल ईद का त्योहार 2 बार आता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद और ईद-उल-जुहा बकरीद के नाम से जानते हैं। कहते हैं कि ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद अल्लाह का शुक्र अदा करने का दिन है। इस दिन दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें ‘ईद मुबारक’ कहते हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। आप भी इस मीठी ईद को नीचे दिए शुभकामना संदेशों से और भी मीठा बना सकते हैं।

27. ऐ चांद, मिलो जो महबूब से तो उन्हें ईद मुबारक कहना,
हम भी याद करते हैं उन्हें हर वक्त ये पैगाम देना।

28. कुछ ऐसे अंदाज में मनाते हैं हम ईद,
अपनी सारी खुशियां लुटा लोगों के गम लेते हैं खरीद। ईद मुबारक!

29. दिल से निकली हर दुआ कुबूल हो हरेक सवाली की,
खुदा के सजदे में उठाओ दुआ के लिए हाथ, क्योंकि आज है ईद। हैप्पी ईद!

30. लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से कहते हैं आपको हैप्पी ईद।

31. तेरी चाहतें आज भी सीने से लगाए बैठा हूं इस कदर,
जैसे बचपन की ईदी हो मेरी। ईद मुबारक!

32. इस ईद पर चारों ओर खुशियां फैल जाए,
द्वेष और क्लेश कोसों दूर भाग जाएं,
आसमां से उतरकर अमन का चांद धरती पर आ जाए,
बंजर हो रही इस धरती पर उम्मीदों के बीज बो जाए।
ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं सभी को।

33. इस ईद पर रब से यही दुआ मांगते हैं,
देश में अमन और शांति का जहां मांगते हैं। ईद मुबारक!

34. तू पास होता तो तुझे गले से लगाते,
दूर हुए तो क्या, हम हर रस्म निभाएंगे,
गले ना लग पाए तो क्या,
मेसेज में ईद मुबारक जोरों-जोरों से चिल्लाएंगे।

35. ऐ खुदा, इस ईद पर सबके दिलों को नेक कर दे,
नफरत को मिटा मेरे देश को एक कर दे। हैप्पी ईद!

36. खुशियां बांटकर ईद मनाएं,
मीठी सेवईं खाकर गिले-शिकवे मिटाएं। ईद मुबारक!

37. समंदर को किनारा चांद को सितारा हो मुबारक,
फूलों को खुशबू तो दिल को दिलदार हो मुबारक,
हमारे सबसे करीबी हैं आप, आपको ईद का ये चांद मुबारक।

38. अब कहां मिलता है वो बचपन सा रमजान,
जहां अम्मी के हाथों की सेहरी से ही होती थी शुरुआत,
खूब मस्ती किया करते थे दोस्तों के साथ,
आज भी याद आती है ईद की हर एक रात।
सभी को ईद मुबारक!

39. ऐ हमसे खफा दोस्त मुझे बस इतना बता दे,
क्या मुझसे बातें करने का तेरा मन नहीं होता,
दौड़ कर समां जा मेरी इन खुली बाहों में,
आज ईद है इस दिन कोई रुसवा नहीं होता।
ईद मुबारक मेरे दोस्त!

40. चारों ओर फैल जाए खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ आपको मुबारक हो ईद।

41. ऐ चांद मिलो जो उनसे तो ईद की मुबारकबाद देना,
अपने दीदार से मेरी ईद भी मुबारक कर दे ये संदेश देना।

42. आएंगे जब वो घर हमारे तो दिए जला लेंगे,
जब भी मिले वो हमसे ईद मना लेंगे,
दोस्ती और प्यार का ना कोई मंदिर होता है ना मस्जिद,
जहां मांगेंगे वो दुआ हम भी वहीं सिर झुका लेंगे।

43. इस ईद पर खुशियों से भरा चांद उतरे,
हमारा ये चमन सदा महकता रहे,
हमारा ये वतन सदा आबाद रहे।
ईद मुबारक!

44. रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन।

45. हर रात चांद तो दिन शान लेकर आए आपके लिए,
यूं ही बरकरार रहे आपकी मुस्कुराहट खुदा ऐसा हर दिन लाए आपके लिए।
ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं!

46. आपकी जिंदगी में खुशियां और मोहब्बत लाए ये ईद,
कामयाबी आपके कदम चूमे ऐसा हर दिन लाए ईद।
ईद मुबारक!

47. ईद का ये चांद आप पर रब की रेहमत बरसाए,
आपके लिए सुख और खुशहाली के हर दरवाजे खोले। हैप्पी ईद!

48. चांद की रोशनी शीतलता दे आपको,
हवा के ये झोंके ठंडक दे आपको,
इस सुनहरे अवसर पर मांग लो खुदा से अपनी चाहत,
हम भी दुआ करेंगे कि वो मिल जाए आपको।
ईद मुबारक!

शुभकामना संदेशों के बाद अब बारी आती है ईद के दिन के लिए कुछ प्यारे-प्यारे स्टेटस जानने की। तो लेख के इस भाग में पढ़ें ईद मुबारक स्टेटस।

ईद मुबारक स्टेटस | Eid Mubarak Status Hindi

ये तो लगभग हर कोई जानता है कि ईद का त्योहार चांद देखकर मनाया जाता है। लंबे रमजान के महीने के बाद जब चांद का दीदार होता है, तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। इस खुशी को जाहिर करने के लिए सबका मुंह मीठा कर ईद के दिन को खास बनाया जाता है। तो सोशल मीडिया के इस दौर में ईद मुबारक स्टेटस लगाना भी खूब चलन में है। तो इन ईद मुबारक स्टेटस से सोशल मीडिया पर ईद के जश्न को दोगुना किया जा सकता है:

49. हिलाल-ए-ईद देखकर तेरा ख्याल आया,
वो गर आसमां का चांद है तो तू है मेरा।

50. दीद तेरी जिसे नसीब है,
दुनिया में वही खुशनसीब है,
तेरी यादों में बसी है जिंदगी मेरी,
तेरी एक झलक पाना ही मेरी ईद है।

51. वो हमसे दो अल्फाज तक कहने को राजी नहीं,
और एक ये पागल दिल है, जो ईद पर उन्हें गले लगाने की आस लिए बैठा है।

52. आज दिल में फिर से उनकी याद उभर आई है,
क्योंकि मेरे दोस्तों आज फिर से ईद आई है।

53. आसमां में नया चांद देखने हरगिज ना छत पर जाना,
तुम्हें देखकर शहर में तारीख ईद की बदल जाएगी।

54. पूरे साल भर अब इस दिल से ईद का रास्ता नहीं तका जाता,
अब तो वो किसी और बहाने से आकर गले लग जाएं।

55. जिस ओर वो खड़े थे वहीं टिकी थीं नजरें हमारी,
ईद के चांद के दीदार का तो बस बहाना था।

56. ये ईद भी गुजर गई जिंदगी की तरह,
कोई अपना होता तो हम भी मनाते खुशियां।

57. दुश्मन भी आज हंस कर गले लगने लगे,
ईद ने मिटा दी सब दूरियां बेगाने भी अपने लगने लगे।
हैप्पी ईद!

58. इस ईद पर चांद को देखकर बस यही दुआ मांगी है रब से,
मुझे ईदी में तेरा साथ देदे खुदा तोहफा समझ कर।
हैप्पी ईद!

59. हमारी तरह कोई चाहे तुम्हें तो कहना,
तुम्हारे नाजो-नखरे उठाए तो कहना,
मुबारकबाद तो ईद की हर कोई देगा तुम्हें,
कोई हमारी तरह दिल से शुभकामनाएं दे तो कहना।
ईद मुबारक!

60. आपको हर मंजिल मिल जाए,
दुख और बीमारी कभी पास न आए,
ईद पर करते हैं रब से यही दुआ,
खुशियों की बौछार आपके ऊपर हो जाए।
हैप्पी ईद!

61. न निगाहों से ना ही जुबां से,
ईद का ये त्योहार मुबारक हो आपको सीधे दिल से।

62. ईद का ये दिन खुशहाली की बौछार लाए आपके लिए,
खुदा की रहमत यूं ही गुलजार रहे आपके लिए। हैप्पी ईद!

63. आज के दिन खुदा अपने बंदों पर कर दे इतनी सी मेहरबानी,
माफ कर दे हमारे सारे गुनाह व नाफरमानी,
इस ईद पर सब मिलकर करें खुदा से ये वादा,
उसकी राहों पर चलकर उसका अनुसरण करेंगे सदा।
ईद मुबारक!

64. फूलों की तरह सदा हंसते रहो,
जहां भी जाओ सदा खुशियां फैलाओ,
जिंदगी के गम भूल सदा आगे बढ़ते जाओ,
ईद के चांद की तरह सदा दमकते रहो। हैप्पी ईद!

65. रात का ये चांद और चांद की चांदनी मुबारक हो आपको,
फलक पर ये सितारे और सितारों की बुलंदी मुबारक हो आपको।
दिल से भेज रहे हैं शुभकामनाएं, ईद का ये त्योहार मुबारक हो आपको।

66. जलाओ चिराग दिल के, ईद का दिन है आया,
झूम के गाओ तराने खुशी के, ईद का दिन है आया,
भुला दो सारे गमों को दिल से, ईद का दिन है आया,
बज्म सजाओ खुशी से ईद का दिन है आया। ईद मुबारक!

67. खुदा से की इबादत को मुकम्मल होते देखा है मैंने,
एक काजी को पंडित से गले मिलते देखा है मैंने,
दोनों बड़े ही मसरूफ थे इंसानियत के रंग में,
वहां न कोई हिंदू ना कोई मुसलमान देखा है मैंने। ईद मुबारक!

68. खुदा की दी हुई ये जिंदगी मुबारक हो आपको,
गम रहे कोसों दूर, खुशियां सारी मुबारक हो आपको,
रब से करते हैं यही दुआ राहों पर बस मुस्कुराहटें ही मिले आपको। हैप्पी ईद!

69. जलते दीप की झिलमिलाहट से रोशन रहें,
आप हमें और हम आपको यूं ही याद आते रहें,
जिंदगी की हर एक सांस में दुआ मांगते हैं रब से यही,
इस ईद के चांद की तरह आप हमेशा जगमगाते रहें। ईद की ढेरों शुभकामनाएं!

70. आपकी जिंदगी में खुशियां कभी कम ना हो,
हर एक दिन आपका ईद से कम ना हो,
नसीब में हों आपकी खुशियां हजार,
जीवन में आपके कोई दुख कोई गम ना हो। हैप्पी ईद!

71. हवाओं को खुशबू तो मौसम को फिजा हो मुबारक,
हमारे खास हैं आप, आपको दिल से ईद मुबारक।

72. हर ख्वाहिश आपकी पूरी हो जाए,
ऐ खुदा इतना रोशन कर दे मुकद्दर उनका,
वो आमीन कहें उससे पहले,
कुबूल उनकी हर दुआ हो जाए। हैप्पी ईद!

73. ईद का त्योहार है आया,
खुशियां ढेरों साथ है लाया,
खुदा ने हर बंदे को खुद बनाया,
प्यार से सबके दिल को है महकाया। ईद की ढेरों शुभकामनाएं!

74. दीपक की रोशनी अगर न होता नूर,
तन्हा ये दिल गर न होता मजबूर,
ईद की मुबारक देने आपको हम खुद आ जाते,
गर घर आपका इतना न होता दूर। हैप्पी ईद!

ईद मुबारक स्टेटस के बाद क्यों न अब थोड़ा शायरी का सिलसिला शुरू किया जाए। तो लेख के इस भाग में पढ़ें ईद की मुबारकबाद पर शायरियां।

ईद मुबारक शायरी | Eid Mubarak Shayari in Hindi

ईद पर शाम की नमाज के बाद सभी परिवार व दोस्तों को दावत दी जाती है। वहीं, ईद की दावत हो और शेरो शायरी का दौर ना चले ऐसा हो नहीं सकता। ईद पर शायरी इस खास त्योहार को और भी खास बना देती है। तो देर किस बात की लेख में नीचे दिए ईद मुबारक शायरियों से आप भी महफिल में जान डाल दीजिए।

75. मेरी हर खुशी से कुछ यूं रिश्ता जुड़ा है तुम्हारा,
तुम ईद मुबारक कह दो तो हर दिन ईद हो जाए।

76. तेरे न आने से सब खुशियां हो जाएंगी खाक,
ईद का खूबसूरत चांद फिर बस खाली महीना लगेगा।

77. इत्र की खुशबू से महक उठी है ये फिजा,
लगता है मुरझाए दिलों को खिलाने ईद आ गई है।

78. चांद फलक पर और दिल में है तन्हाई,
तेरे दीदार के बिना आज तक कहां ये ईद मन पाई। ईद मुबारक!

79. मौसम मस्त तो माहौल है जबरदस्त,
ईद की तैयारियों में हर कोई है व्यस्त,
सोचा फोन पर बधाई दें महबूब को,
पर उस रूट की सभी लाइनें मिलीं व्यस्त।

80. ऐ सनम, ईद के दिन आज तो गले लग जा,
दुनिया का रस्म भी है और मौका-ए-दस्तूर भी। हैप्पी ईद!

81. ऐ चांद, मेरे अपनों को मेरा सलाम देना,
खुशियों से भरा दिन तो हंसी से महकती शाम देना,
जब करें वो रात को दीदार तेरा,
उन्हें मेरी ओर से भी ईद की मुबारकबाद देना।

82. मेरी दुआओं में शामिल हैं वो कुछ इस तरह,
जैसे खुशबू समाई हो फूलों में जिस तरह,
ऐ खुदा उनकी झोली में भर दे खुशियां तमाम,
सूखी जमीन को पानी से भर देती है बारिश जिस तरह।
ईद की ढेरों शुभकामनाएं।

83. गर आगाज है ईद तो अंजाम भी ईद है,
सच की राह पर चलने वालों के लिए ईद है,
जो भी रखता है साफ दिल से रमजान के रोजे,
उनके लिए खुदा का सबसे बड़ा इनाम ईद है। ईद मुबारक!

84. ईद के साथ गर तुम न आए तो क्या मजा है ईद का,
गिले-शिकवे भूलकर इक-दूजे को गले लगाना ही तो दूसरा नाम है ईद का।

85. अब गुस्सा होने का बहाना मत बनाओ,
आ गई है ईद अब सबकुछ भूलकर गले लगाओ। ईद मुबारक!

86. हर ख्वाहिश खुदा की मंजूरी हो,
हर कदम पर खुदा की रजा हो,
दुआ है फना हो जाए लब्ज-ए-गम,
खुदा की रहमत ताउम्र साथ हो। हैप्पी ईद!

87. आज का दिन क्या खूब रंग लाया है,
चारों ओर खुशियों का समां छाया है,
खुदा को कर रहा है सजदा हर कोई,
तुम भी कर लो बंदगी, क्योंकि आज ईद का दिन आया है।
ईद मुबारक हो दोस्त!

88. आ गई है ईद की चांदनी रात,
साथ लाई है तारों की बारात,
जगमगाने लगा है हर घर का आंगन,
खुशियों की जो साथ लाई है ये सौगात।
ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं!

89. रमजान की दूरी को ईद पर मिटा लूं,
हाथ मिलाने से बेहतर उन्हें गले लगा लूं। ईद मुबारक हो!

90. मेरे ईद की ईदी हो तुम,
मेरी जिंदगी की हसीन हकीकत हो तुम,
तुम्हें पाने के बाद अब यही दुआ मांगते हैं खुदा से,
ताउम्र मेरी और सिर्फ मेरी रहो तुम। हैप्पी ईद!

91. अमीर गरीब के ये फासले आज मिट जाए,
हर इंसान इक दूजे को इंसानियत सिखाए,
जब गिले-शिकवे भुलाकर सब गले मिल जाए,
तब जाकर इस ईद का मकसद पूरा हो जाए। ईद की ढेरों शुभकामनाएं!

92. कुछ लोग नजरों का चैन तो दिल के सुकून होते हैं,
सभी की जिंदगी में ऐसे लोग जरूर होते हैं,
ईद का चांद सदा चमकते रहे उनके जीवन में,
जो नजरों से दूर होकर भी दिल के करीब होते हैं। ईद मुबारक!

93. उन्हें देख लूं तो टूटे मेरा रोजा,
मेरे लिए तो ईद भी वही, ईद का चांद भी वही। ईद मुबारक हो!

94. मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर आसमां में ढूंढ रहे थे चांद,
दोस्तों को ईद की शुभकामनाएं जो देनी थी। हैप्पी ईद!

95. ईद का दिन होता है कुछ खास,
क्योंकि इस दिन दूर रहने वाले लोग भी आ जाते हैं पास।
ईद मुबारक हो

96. सोच रहे हैं ईद पर क्या तोहफा दें उन्हें,
दिल गर दे दिया तो क्या वो संभाल पाएंगे। हैप्पी ईद!

97. बादल से गर मिल जाएं बादल तो बारिश हो जाती है,
दोस्तों से गर मुलाकात हो जाए तो हर दिन ईद हो जाती है।
ईद की शुभकामनाएं दोस्तों!

98. बाकि दिनों का हिसाब करने के लिए तो उम्र पड़ी है,
हमें बस इतना बता दो ईद पर मिलने आ रहे हो या नहीं। ईद मुबारक!

99. आपका दीदार करना हसरत है दिल की,
आप आएं और रोशन हो ईद, ये ख्वाहिश है दिल की। हैप्पी ईद!

100. क्यों लिखूं मैं ईद पर शायरी,
जब खुद की तारीफें करना बुरी बात होती है। ईद मुबारक!

101. कोई इस चांद से भी जाकर पूछ ले भला क्या मजहब है इसका,
आज ईद पर खिलखिला रहा है कल तीज पर मुस्कुराते देखा था। ईद मुबारक हो आपको!

हमें उम्मीद है ईद पर शायरी व कोट्स की शुभकामनाओं का ये लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। हम कामना करते हैं ईद के खूबसूरत चांद की चांदनी की तरह आपकी जिंदगी भी खुशियों की रोशनी से भरी रहे। आपसी भाईचारे के इस त्योहार पर आप भी अपने गिले-शिकवे भुलाकर सबको गले लगाइए और ये बेहतरीन शुभकामना संदेश देते हुए कहिए ‘ईद मुबारक’। इस तरह के और भी खास लेख पढ़ने के लिए मॉमजंक्शन की वेबसाइट से जुड़े रहिए और हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ते रहिए।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.