बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे मनाएं? थीम्स, चेकलिस्ट व जरूरी टिप्स | First Birthday Party Ideas In Hindi

हर बच्चे का पहला जन्मदिन उसके पूरे परिवार के लिए बेहद खास होता है। इसी वजह से लोग बेबी के फर्स्ट बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने की खूब कोशिश करते हैं। कई बार काफी प्लानिंग के बाद भी चीजें अच्छी नहीं हो पाती, क्योंकि कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना पैरेंट्स भूल जाते हैं। इस स्थिति से बचने और अपने बच्चे के पहले बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए हम कई सारे बेहतरीन आइडियाज और चेकलिस्ट लेकर आए हैं। बस तो अब दूसरों से सलाह लेने की जगह बच्चे के पहले जन्मदिन की तैयारी करने के लिए मॉमजंक्शन के इस लेख को पढ़ें। यहां जन्मदिन मनाने के लिए कई बेहतरीन टिप्स भी हैं, जिनसे बच्चे का जन्मदिन यादगार बन सकता है।

इस लेख में सबसे पहले हम बताएंगे कि बच्चे का पहला जन्मदिन कैसे मनाएं।

In This Article

बच्चों का पहला जन्मदिन कैसे मनाएं? | Bachoo Ke Phela Janmdin Kaise Manaye

हर बच्चे का पहला जन्मदिन लोग धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। आप भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है। अगर आप पार्टी नहीं करना चाहते, तो किसी ट्रिप में जा सकते हैं या फैमिली डिनर भी प्लान कर सकते हैं। आगे हम बच्चे का पहले बर्थडे मनाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं:

  • घर में – बच्चे का पहला जन्म दिन घर में ही माना सकते हैं। इसके लिए घर को बच्चों के खिलौने व उसे आकर्षित करने वाले चीजों से सजा दें। साथ ही रिश्तेदार और उनके बच्चों को बुला सकते हैं, जिनके साथ आपका बच्चा खेल सके। इसके लिए आप घर के अंदर के हॉल को या फिर फ्रंट व बैक यार्ड को चुन सकते हैं।
  • हॉल बुक करके अगर आप अपने बच्चे का पहला जन्मदिन बाहर मानना चाह रहे हैं, तो हॉल बुक करके लोगों को बुला सकते हैं। हॉल बुक करने के बाद बस आपको उन्हें सजावट की थीम बतानी होगी और खाने का मेन्यू। बस अब तैयार हैं आप पार्टी देने के लिए।
  • क्लब हाउस अगर आप किसी सोसाइटी में रहते हैं, तो बच्चे का पहला बर्थडे सोसाइटी के क्लब हाउस में सेलिब्रेट कर सकते हैं। क्लब हाउस में पर्याप्त जगह होती है। वहां पार्टी में आने वाले बच्चे आराम से खेल सकते हैं।
  • रेस्टोरेंट अगर बच्चे के पहले जन्म दिन में सिर्फ कुछ करीबी लोगों को ही बुलाना चाहते हैं, तो इसे किसी रेस्टोरेंट में जाकर केक और कुछ सजावट के साथ मनाया जा सकता है। अगर चाहे तो पूरा रेस्टोरेंट बुक करके बड़ी भी पार्टी दे सकते हैं।
  • घूमने का प्लानआउटिंग पर जाकर भी आप अपने बेबी का फर्स्ट बर्थडे मना सकते हैं। आप सभी रिश्तेदारों के साथ किसी खास जगह पर जाएं। आप इसके लिए कोई चिल्ड्रन पार्क भी बुक कर सकते हैं।

अब आगे आप बच्चे के पहले जन्मदिन की पार्टी से जुड़ी चेकलिस्ट के बारे में जानेंगे।

बच्चों की पहली बर्थडे पार्टी की चेकलिस्ट | First Birthday Party Checklist In Hindi

बच्चे के फर्स्ट बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए पार्टी चेकलिस्ट बनाना जरूरी है। इससे पार्टी के लिए जरूरी किसी भी चीज को भूलने का डर नहीं रहता है। नीचे इसी चेकलिस्ट के बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं :

1. बर्थडे केक

बच्चे के पहले बर्थडे की चेकलिस्ट में सबसे पहला नाम केक का आता है। इसके बिना बर्थडे ही अधूरा है। आप चाहे तो केक बाहर से आर्डर कर सकते हैं या फिर इसे घर में ही बेक किया जा सकता है। बस इस बात का खास ध्यान रखें कि केक छोटे बच्चों के लिए सेहतमंद हो।

2. डेकोरेशन

अगर घर में ही बर्थडे पार्टी दे रहे हैं, तो तय कर लें कि घर को कैसे सजाना है। कहा पर कितने गुब्बारे, झालर या अन्य चीजें लगानी हैं। अगर कोई रेस्टोरेंट या होटल बुक किया है, तो उन्हें पार्टी की थीम बताना बिल्कुल न भूलें। वरना आप जैसी पार्टी चाहते हैं वैसी नहीं हो पाएगी।

3. बच्चे के लिए कपड़े

जन्मदिन के अवसर पर बच्चे को खास और एक अलग लुक देने के लिए उसकी ड्रेस रेडी रखें। इसके लिए आप बच्चे के लिए टेलर से कोई खास कपड़ा सिलवा सकते हैं या फिर ऑनलाइन कुछ ड्रेस खरीद सकते हैं। अगर आपने किसी थीम को चुना है, तो आप उसी के आधार पर कपड़ा बनवाएं या खरीदें। बस ध्यान कपड़ा बच्चे की स्किन के लिए सुरक्षित और आरामदायक होना चाहिए।

4. पार्टी की खरीददारी और बजट

पार्टी के लिए खरीददारी में खाने-पीने से लेकर पार्टी डेकोरेशन से जुड़े सभी सामान शामिल हैं। पार्टी की डेकोरेशन के लिए गुब्बारे और अपनी थीम के हिसाब से चीजें आप खरीद लें। साथ ही आप पार्टी का बजट भी तय कर लें, जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि आप किस सामान पर कितना खर्च कर सकते हैं।

5. बर्थडे वेन्यू

बर्थडे पार्टी की चेकलिस्ट में वेन्यू भी शामिल है। आप अपने बजट के हिसाब से पार्टी की जगह तय कर सकते हैं। अगर आपने घर में ही पार्टी देने का फैसला लिया है, तो इससे बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है। कुछ कारणों से घर के बाहर किसी जगह को बुक करना है, तो अपनी पार्टी के हिसाब से जगह चुनें। जैसे अगर पार्टी बड़ी है, तो रेस्टोरेंट व होटल का हॉल बड़ा होना चाहिए। साथ ही वेन्यू में बच्चों के खेलने की थोड़ी अलग और सुरक्षित जगह भी हो, तो बेहतर होगा।

6. पार्टी का समय

बच्चे के जन्मदिन की पार्टी शुरू होने और खत्म होने का समय भी तय कर लें। इसी हिसाब से होटल या अन्य जगह की आप बुकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही तय समय को इनविटेशन में भी जरूर लिख दें। इससे महमान समय से पार्टी में पहुंच पाएंगे।

7. मेहमानों की लिस्ट और इनविटेशन

सब कुछ तय होने के बाद मेहमानों की एक लिस्ट भी बना लें। आप सोच समझकर सभी करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों का नाम इसमें शामिल कर सकते हैं। फिर मेहमानों की लिस्ट के हिसाब से इनविटेशन कार्ड छपवा लें। वैसे आप डिजिटल इनविटेशन कार्ड भी बनवा सकती हैं। इसमें पार्टी का स्थान और समय जरूर लिखें।

8. खाने पर भी दे ध्यान

बच्चे के पहले जन्मदिन के अवसर पर फूड मेन्यू ध्यान से चुनें। बच्चों के लिए अलग तरह का और बड़ों के लिए अलग खाने पीने की चीजों का बंदोबस्त करना जरूरी है। साथ ही खाने को रखने की जगह भी अलग-अलग निर्धारित करें। बच्चों को पौष्टिक और अच्छी तरीके से सजाया हुआ खाना देंगे, तो बच्चे चाव से भी खाएंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।

9. खेल और अन्य गतिविधियां

पार्टी पॉपर्स से होने वाले धमाके और गुब्बारे फटने की आवाज से बच्चे डर सकते हैं। ऐसे में बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए खेल और अन्य गतिविधियों को ध्यान से चुना जाना चाहिए। आप बच्चों के साथ म्यूजिक डांस कर सकते हैं। बच्चों को पसंद आने वाले बेबी म्यूजिक को बजा दें। खिलौने को ढूंढने और चेहरे पर हाथ रखकर सामने वाले को देखने वाला (Peek-a-boo) गेम भी उन्हें पसंद आ सकता है।

10. रिटर्न गिफ्ट

पार्टी में आए बच्चों को आप रिटर्न गिफ्ट भी दे सकते हैं। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो गिफ्ट को ध्यान से चुनें। कुछ अच्छे से खिलौने आप बच्चों को दे सकते हैं, लेकिन टॉफी या अन्य कैंडी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में बच्चों को बिल्कुल न दें। ये बच्चे के गले में अटक सकती हैं। ऐसे में थोड़े बड़े साइज के खिलौने या आर्ट बुक आप बच्चों को दे सकते हैं।

आगे जानिए कि बेबी गर्ल की पहली जन्मदिन पार्टी के लिए कौन-कौन सी थीम को चुना जा सकता है।

फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर गर्ल | First Birthday Themes For Girls

लड़का और लड़की दोनों की पार्टी के आइडिया और थीम अलग-अलग होते हैं। इसी वजह से हम लड़के और लड़की दोनों के लिए बर्थडे थीम बताएंगे। सबसे पहले लेख के इस भाग में फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर गर्ल जान लेते हैं।

1. बार्बी थीम

Barbie theme

Image: Shutterstock

छोटी बच्चियों को बार्बी डॉल बेहद पसंद होती है, इसलिए उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बार्बी थीम रख सकते हैं। बार्बी डॉल वाला केक और बार्बी डेकोरेशन देखकर आपकी बेटी जरूर खुश हो जाएगी। साथ ही इस थीम में आप अपनी बेटी को बार्बी लुक में तैयार करें। आप पार्टी में आने वाले दूसरे बच्चों को भी बार्बी लुक दे सकते हैं या फिर उनके पेरैंट्स को उन्हें बार्बी लुक में लाने के लिए कह सकते हैं।

2. एंजल थीम

Angel theme

Image: Shutterstock

इस थीम में आप अपनी बेटी की ड्रेस के पीछे पंख लगवाने के साथ ही उसे एक स्टार वाली छड़ी पकड़ा सकते हैं। पार्टी में आने वाले सभी मेहमान को बताए कि पार्टी एंजल थीम पर है, जिससे कि वो अपने बच्चों को भी परियों की तरह सजाकर पार्टी में लाएं। इस दौरान केक और अन्य सजावट भी एंजल जैसी ही रखें। इसके लिए स्टार वाली लाइट और पंख वाली डेकोरेशन कर सकते हैं।

3. पिंक कलर थीम

Pink color theme

Image: Shutterstock

गुलाबी रंग की ओर लड़कियों काफी आकर्षित होती हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी की पहली बर्थडे पार्टी थीम पिंक रख सकते हैं। इस थीम के हिसाब से पूरे घर की सजावट गुलाबी रंग से कर दें। साथ ही पिंक केक और बच्ची के लिए इसी रंग की ड्रेस भी बनवा लें। इस थीम से मैच करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी फ्रूट केक बनवा सकते हैं। साथ ही पार्टी में आने वाले गेस्ट को भी पिंक कलर के कपड़े में ही तैयार होकर आने के लिए कहा जा सकता है।

4. गार्डन थीम

Garden theme

Image: Shutterstock

लड़कियों के लिए इस थीम को रखने के लिए खुली जगह हो, तो अच्छा होगा। पेड़-पौधों के आसपास इस थीम का मजा ही अलग होगा। आप अपनी बेटी के लिए फूलों और घास जैसी दिखने वाली ड्रेस बनवा सकते हैं। इस पार्टी में अधिकतर चीजें हरी घास जैसी या फूलों की तरह रंगबिरंगी होंगी। ऐसे में आप बर्थडे केक को किसी फल या फूल के आकार का भी बनवा सकते हैं।

5. सी व मरमेड थीम

Sea and Mermaid Theme

Image: Shutterstock

छोटे बच्चों को कार्टून कैरेक्टर बहुत पसंद होते हैं। लड़कियों को मरमेड यानी जलपरी वाले कार्टून लुभाते हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर सी थीम रखकर उसे जलपरी वाला ब्लू कॉस्ट्यूम पहना सकते हैं। साथ ही केक को शंख के आकार में या नॉर्मल केक में जलपरी और कुछ मछली जैसा डिजाइन बनवा लें।

6. रेनबो थीम

Rainbow Theme

Image: Shutterstock

रंग बिरंगी चीजें हमेशा बच्चों को आकर्षित करती हैं। ऐसे में बेटी के पहले जन्मदिन की थीम भी कलरफुल हो, तो बेहतर होगा। ऐसा करने के लिए आप जन्मदिन पार्टी को रेनबो थीम पर रखा जा सकता है। आप इस पार्टी में आने वाले मेहमान और उनके बच्चों को रंग बिरंगे कपड़े पहनकर आने के लिए कह सकते हैं। साथ ही अपनी बेटी के लिए भी सतरंगी कपड़े खरीद लें। इसके अलावा, केक और पार्टी की डेकोरेशन भी रंग बिरंगी ही करें।

चलिए, आगे लड़के की फर्स्ट बर्थडे पार्टी थीम व आइडिया के बारे में जानते हैं।

फर्स्ट बर्थडे पार्टी आइडियाज फॉर बॉय | First Birthday Themes For Boys

बेटे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी प्लान करने के लिए आप इन आइडियाज और थीम की मदद ले सकते हैं। ये सारी थीम लड़कियों से काफी अलग हैं।

1. स्पेस थीम

Space theme

Image: Shutterstock

बच्चे के पहले बर्थडे को स्पेस थीम के आधार पर रख सकते हैं। इसके लिए बच्चे को स्पेस सूट पहना दें। साथ ही पार्टी हॉल को स्पेस शिप और तारों से सजा लें। इसके अलावा, मेहमान के साथ आने वाले बच्चों को भी स्पेस थीम के अनुसार ही कपड़े पहनकर आने को कहा जा सकता है। आप बर्थडे केक में रॉकेट या स्पेस से जुड़ी कुछ चीज बनावा लें। साथ ही ग्रहों यानी प्लैनेट्स वाले चार्ट से पार्टी की डेकोरेशन कर सकते हैं।

2. मिनियन थीम

Minion theme

Image: Shutterstock

अगर आपके बच्चे को एनिमेटेड फिल्म का कैरेक्टर मिनियन पसंद है, तो उसके जन्मदिन पर मिनियन थीम रख सकते हैं। इसके लिए अपने बच्चे को मिनियन की तरह तैयार कर लें। साथ ही पार्टी में आने वाले दूसरे बच्चों को भी मिनियन के गेटअप में आने को कहें। पार्टी की सजावट भी मिनियन के ड्रेस जैसी यानी नीले और पीले रंगों के गुब्बारों से करें। इसके अलावा, पार्टी लाइट्स, कप, प्लेट और खिलौने भी इसी कैरेक्टर से संबंधित रखें।

3. सर्कस थीम

Circus theme

Image: IStock

पहले जन्मदिन की पार्टी के लिए सर्कस थीम भी अच्छा विकल्प है। इसमें अपने बच्चे को रिंग मास्टर बनाने के लिए सर्कस वालों की तरह कपड़े पहना सकते हैं। इस दौरान केक से लेकर पार्टी की सजावट रंग बिरंगी होनी चाहिए। हो सके, तो केक के ऊपर एक जोकर भी बनवा लें। साथ ही घर के एक सदस्य को या बाहर से किसी व्यक्ति को जोकर बनने के लिए कहें। यह व्यक्ति जोकर बनकर सभी बच्चों का मनोरंजन करेगा। इसके अलावा, पार्टी में आने वाले बच्चों को सर्कस थीम के हिसाब से तैयार होकर आने के लिए कह सकते हैं।

4. विनी द पूह थीम पार्टी

Winnie the Pooh Theme Party

Image: Shutterstock

विनी द पूह केरैक्टर पर भी अपने बेटे की पहली जन्म दिन पार्टी रख सकते हैं। सबसे पहले अपने बेटे के लिए इस थीम यानी विनी द पूह ड्रेस खरीद लें। यह ड्रेस बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इस पार्टी के बर्थडे केक को शहद के घड़े के आकार का बनवाएं। अगर ऐसा न हो पाए, तो नॉर्मल केक में पीले रंग का विनी द पूह बनवा लें। इसके अलावा, पार्टी हॉल को विनी द पूह सेटअप से जरूर सजाएं।

5. फुटबॉल थीम पार्टी

Football theme party

Image: Shutterstock

लड़के का पहला जन्मदिन फुटबॉल थीम के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे को प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी के नंबर के कपड़े पहना लें। इसके अलावा, पार्टी हॉल को फुटबॉल जैसे दिखने वाले गुब्बारे से सजाएं और बर्थडे केक को फुटबॉल के आकार का बनवा लें। आप चाहें, तो केक को फुटबॉल ग्राउंड जैसा भी बना सकते हैं और उसके ऊपर कुछ खिलाड़ियों को खेलता हुआ दिखाएं। साथ ही पार्टी हॉल में कुछ फेमस खिलाड़ियों के कट आउट भी लगवा लें।

6. डोरेमोन थीम

Doraemon Theme

Image: Shutterstock

डोरेमोन बच्चों के बीच चर्चित काल्पनिक चरित्र है, इसलिए इस थीम पर भी पहली बर्थडे पार्टी रखना मजेदार हो सकता है। इस पार्टी के लिए केक में डोरेमोन बनवाएं। साथ ही पार्टी में डोरेमोन म्यूजिक और थीम सॉन्ग बजाते रहें। इसके अलावा, पार्टी हॉल को डोरेमोन करैक्टर से भी सजा सकते हैं। पार्टी में अधिकतर चीजें नीली और सफेद रंग की ही रखें, क्योंकि डोरेमोन का रंग यही होता है।

अब आगे बच्चे के पहले जन्मदिन को मनाने से जड़े कुछ टिप्स जान लीजिए

बच्चे का पहला जन्मदिन मनाने के लिए टिप्स | Tips To Celebrate First Birthday Party In Hindi

छोटे बच्चों की जन्मदिन पार्टी को लेकर कुछ बातों पर खास ध्यान दिया जाना जरूरी है। इसी वजह से हम  माता-पिता के लिए कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं।

  • बच्चे का बर्थडे है, इसलिए पौष्टिक केक ही बनवाएं। फ्रूट केक एक अच्छा विकल्प है।
  • बर्थडे पार्टी हॉल में नुकीली चीजें न रहने दें। उनसे बच्चों को नुकसान हो सकता है।
  • पार्टी की तैयारी के लिए चेकलिस्ट में लिखी सभी चीजों का ख्याल रखें।
  • जन्मदिन पार्टी में आए सभी बच्चों को एक दूसरे के साथ खेलने का मौका और जगह दें।
  • अगर कोई मेहमान पार्टी में शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करके आया है, तो उसे बच्चे को गोद में उठाने न दें।
  • बच्चों के लिए पार्टी में खिलौने का इस्तेजाम भी करें।
  • खिलौने का साइज जरूर देख लें। अगर वो ज्यादा छोटे होंगे, तो बच्चे उसे निगल सकते हैं।
  • कैंडी भी बर्थडे पार्टी में न रखें। इनसे भी बच्चों का गला चोक हो सकता है।

अब आप बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बेस्ट बनाने वाले आइडियाज और अन्य बातें इस लेख से जान ही गए हैं। यहां लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग पार्टी थीम के विकल्प हमने दिए हैं। इनकी मदद से पार्टी को यादगार और शानदार बनाया जा सकता है। पार्टी ऑर्गनाइज करते समय लेख में दी गई चेकलिस्ट और जरूरी टिप्स पर भी जरूर गौर करें। इससे आपके बच्चे की पहली पार्टी क्लासी ही नहीं, बल्कि सेफ भी होगी।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.