
Image: Shutterstock
जन्मदिन सभी के लिए खास होता है, लेकिन अगर जन्मदिन पहला हो तो उसे खास तरीके से मनाना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में जन्मदिन के जश्न के साथ आप नए बच्चे या उसके माता-पिता को शुभकामनाएं संदेश भेज कर उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 100+ बेबी के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं। तो इन खास संदेशों को जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।
लेख की शुरुआत में पढ़ते हैं, बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं।
बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं |1st birthday wishes for baby girl in hindi
किसी भी माता पिता या अभिभावक के जीवन में उनके बच्चे का पहला जन्मदिन एक खूबसूरत व यादगार दिन होता है। ऐसे में जन्मदिन की शुभकामना संदेशों को हमने अलग-अलग केटेगरी में बांटा है। तो इस लेख के पहले भाग में हम फर्स्ट बर्थडे विशेज फॉर बेबी गर्ल लाए हैं। तो बेबी गर्ल के लिए ये शुभकामनाएं कुछ इस प्रकार हैं:
1. मेरी राज दुलारी बिटिया को जन्मदिन की लाखों बधाइयां। पहला जन्मदिन मुबारक हो बिटिया।
2. हमारी बेबी गर्ल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
3. नन्ही परी हमेशा मुस्कुराती रहो, तुम्हारा पहला और आने वाला हर जन्मदिन मुबारक हो।
4. तुम्हारे पहले जन्मदिन पर मेरी यही दुआ है कि मेरी हर दुआ तुम्हें लग जाए। हैप्पी बर्थडे बेबी गर्ल।
5. छोटी साहिबा को पहले जन्मदिन की लाखों करोड़ों बधाइयां।
6. मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि तुम्हारे इस पहले जन्मदिन की तरह आने वाला हर जन्मदिन खुशियों से भरा रहे।
7. हमारी राजकुमारी को जन्मदिन की बहुत सारी बधाई। हैप्पी बर्थडे बेबी गर्ल।
8. दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को उसका पहला जन्मदिन मुबारक हो।
9. जिसके होने से जीवन की सारी तमन्नाएं पूरी सी लगती हों, उस नन्ही परी को हमारी ओर से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।
10. वी लव यू बिटिया रानी, पहला जन्मदिन बहुत मुबारक हो।
11. बेशक तुम अभी यह समझने के लिए नादान हो कि तुम्हारा हमारी जिंदगी में होना कितनी अहमियत रखता है, लेकिन समय के साथ तुम इसे जरूर महसूस कर पाओगी। पहला जन्मदिन मुबारक हो बेबी गर्ल।
12. हमारे दिल के सबसे करीब व अजीज को जन्मदिन की ढेरों बढ़ाईयां। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे स्वीट हार्ट।
13. हमारी गुड़िया रानी, बड़ी होकर एक अच्छी इंसान बनो। हैप्पी बर्थडे।
14. हमारी ऊपर वाले से प्रार्थना है कि वह तुम्हारी राहों में कभी कोई बाधा न आने दे। हमेशा आगे बढ़ती रहो बेटा। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
15. जन्मदिन के केक से भी प्यारी और मीठी बातें करने वाली हमारी गुड़िया को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
16. माता-पिता के रूप में हमें चुनने के लिए शुक्रिया बेटा। हमेशा खुश रहो और लंबी उम्र पाओ। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
17. लाखों में एक हमारी नन्ही सी गुड़िया रानी को पहले जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।
फर्स्ट बर्थडे विशेज फॉर बेबी गर्ल के बाद आइए पढ़ते हैं बेबी बॉय के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामना संदेश।
बेबी बॉय के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं |1st birthday wishes for baby boy in hindi
बेबी बॉय का पहला जन्मदिन बर्थडे बॉय के साथ-साथ उसके माता-पिता और घरवालों के लिए भी बहुत खास होता है। ऐसे में जन्मदिन के शुभ अवसर पर आप उन्हें अपनी ओर से प्यार भरी शुभकामनाएं देकर उनका यह दिन और भी खास बना सकते हैं। तो पढ़ें बेबी बॉय के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं:
18. हमारे नटखट से कृष्ण कन्हैया को पहला जन्मदिन बहुत मुबारक हो।
19. हमारे सूने जीवन को प्यार व खुशियों से भरने वाले क्यूट बेबी को पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
20. खूब बढ़ो और एक काबिल व खुशहाल इंसान बनो। हैप्पी बर्थडे बेटा।
21. ईश्वर करे तुम दुख दर्द जैसे शब्दों से सदा अंजान रहो। हमेशा मुस्कुराते रहो बेटा। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
22. आज तुम्हारे पहले जन्मदिन पर मैं ऊपरवाले से यही कामना करता/करती हूं कि तुम्हारा हर एक सपना पूरा हो। जन्मदिन मुबारक हो।
23. तुम्हारा हमारी जिंदगी में आना ऐसा है मानों हमें करोड़ों रुपयों की लॉटरी लग गयी हो। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
24. ईश्वर करे तुम्हारा भविष्य तुम्हारी ही तरह शानदार हो। हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ बना रहेगा। हैप्पी बर्थडे बेबी बॉय।
25. भगवान तुम्हारा जीवन सितारों की जगमगाहट से भर दे। सितारों से चमकते रहना बेटा। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
26. तुम्हारा हमारे जीवन में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। वी लव यू बेटा! पहला जन्मदिन मुबारक हो!
27. बेटे तुम्हारे ये पापा हमेशा तुम्हें यूं ही प्यार करेंगे। इस पिता की तरफ से बेटे को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
28. आप जैसे प्यारे बच्चे का माता-पिता होना हमारे अच्छे कर्मों का ही फल हो सकता है। हमें चुनने के लिए शुक्रिया बेटा। हैप्पी बर्थडे।
29. बेटा, हम तुमसे बेहद प्यार करते हैं। इस बात को हमेशा याद रखना। हमारी ओर से आपको ढेर सारा प्यार। हैप्पी बर्थडे।
30. अभी कल ही की तो बात है जब ईश्वर ने हमें उपहार के रूप में आपको दिया। यकीन नहीं होता कि इस बात को पूरा एक साल हो गया है। पहला जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
31. मैं ऊपरवाले से प्रार्थना करता/करती हूं कि तुम्हें जीवन के हर प्रयास में सफलता मिले। तुम एक शानदार व बेहतरीन जीवन बिताओ। हैप्पी बर्थडे।
32. खुदा करे मेरे लाडले बेटे के होंठों पर मुस्कान हमेशा बनी रहे। पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
33. हमारे रॉकस्टार बेटे को जन्मदिन मुबारक हो। तुम ईश्वर द्वारा दिए गए बेहतरीन तोहफों में से एक हो। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे, बेबी बॉय।
34. आपको पाकर हम बेहद सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। पहले जन्मदिन की लाखों बधाइयां।
चलिए अब लेख के अगले भाग में पढ़ते हैं बेटे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं।
बेटे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं | First Birthday Wishes in Hindi for Son
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी भी माता-पिता के मन में अपने पुत्र के लिए स्नेह व प्यार कूट-कूट कर भरा होता है। ऐसे में अगर यह आपके बेटे का पहला जन्मदिन है तो आप उसे स्पेशल बर्थडे विशेज देकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं बेटे के लिए फर्स्ट बर्थडे विशेज जो कुछ इस प्रकार हैं:
35. हमारे लाडले बेटे, आपका हमारे घर आने के बाद से हर दिन खास लगने लगा है। हमेशा मुस्कुराते रहना। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
36. भगवान करे तुम्हारी नन्ही आंखों में सपने हमेशा बरकरार रहें। तुम जीवन की हर एक ऊंचाइयों को हासिल करो। जन्मदिन मुबारक हो।
37. चांद जैसे राजकुमार को अपने बेटे के रूप में पा कर मैं स्वयं को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान मानता/मानती हूं।
38. आज के इस शुभ अवसर पर हम आपसे कहना चाहते हैं कि आप एक अच्छे बेटे हो और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको आपके पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
39. मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में एक अच्छे इंसान बनोगे। पहला जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
40. आपके जैसा बेटा पाना ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान है। पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं।
41. इस मां के लिए बेटे के चेहरे की मुस्कुराहट दुनिया में सबसे प्यारी है। ईश्वर करे तुम हमेशा खिलखिलाते रहो। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे सन।
42. इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर कितना भाग्यशाली महसूस करते हैं। पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं बेटा।
43. मेरे रॉकस्टार बेटे को उसका पहला जन्मदिन मुबारक हो। गॉड ब्लेस यू बेटा।
44. खुदा करे तुम्हारी जिंदगी का हर दिन जश्न वाला हो। हमारे लाडले को पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
45. तुम्हारे पहले जन्मदिन पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता/करती हूं कि वह जीवन के हर मोड़ पर तुम्हारा सामना केवल खुशियों से करवाए। हमेशा खुश रहो।
46. हमारे राजकुमार को उसके पहले जन्मदिन की बधाइयां। हमेशा स्वस्थ रहो, हंसते रहो।
47. सूरज की भांति हमारे जीवन को रोशनी से भर देने वाले छोटे से नन्हे से बेटे को पहला जन्मदिन मुबारक हो।
48. तुम्हारे साथ वक्त कैसे गुजर जाता है मुझे पता ही नहीं चलता। हमारी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया बेटा। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे सन।
49. मेरे बच्चे, आप हमारे लिए हमेशा प्यारे रहोगे। पहले जन्मदिन की लाखों बधाइयां।
50. हमारे जीवन के गौरव और प्रकाश को उसका पहला जन्मदिन मुबारक हो।
51. साल के सबसे खास दिन की ढेरों बधाइयां बेटा। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे सन।
अब तक आपने पढ़ें बेटे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं। लेख में आगे बढ़ते हुए अब आप पढ़ेंगे बेटी के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं
बेटी के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं | 1st Birthday wishes for Daughter in Hindi
कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनकी प्यारी, नादान मुस्कान का दीवाना कौन नहीं होता। खासतौर पर अगर वह मुस्कान एक प्यारी सी गुड़िया की हो, तो हर कोई उसके सामने घुटनों पर बैठने को तैयार हो जाता है। ऐसी ही प्यारी बिटिया के पहले जन्मदिन के अवसर पर आइए पढ़ते हैं फर्स्ट बर्थडे विशेज फॉर डॉटर, जो कुछ इस प्रकार हैं:
52. हमारी बिटिया रानी के पहले जन्मदिन पर यह स्वादिष्ट केक, ढेर सारी मिठाइयां और कई उपहार के साथ उसे हमारी ओर से खूब सारा आशीर्वाद।
53. मेरी ऊपरवाले से दुआ है कि मेरी नन्ही परी का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे बेटा।
54. दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे।
55. तुम्हारे जन्मदिन के अवसर पर तुम्हें यही आशीर्वाद देता/देती हूं कि तुम दुनिया के सबसे खुश व सफल इंसान बनो। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
56. पिता की ओर से सबसे खास बेटी के लिए उसके पहले जन्मदिन की लाखों बधाइयां। गॉड ब्लेस यू।
57. छोटी साहिबा, तुम्हारी एक मुस्कान मेरे जीवन को खुशियों व कई आशाओं से भर देती है। तुम मेरे लिए बेहद स्पेशल हो। पहले जन्मदिन की बधाइयां।
58. शहद से भी मीठी हंसी और फूलों से भी कोमल बेटी को मैं क्या उपहार दूं। आपका हमारी बेटी होना हमारे लिए सबसे कीमती उपहार है। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
59. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता/करती हूं कि मेरी उम्र भी तुम्हें लग जाए और तुम एक लंबी और खुशहाल जिंदगी जियो। पहला जन्मदिन मुबारक हो हमारी राजकुमारी।
60. काश मेरी दुआओं में इतना असर हो कि तुम्हारे मार्ग का हर एक कांटा फूल बन जाए और तुम्हारी जिंदगी की मुश्किलें तुमसे मीलों दूर रहें। पहले जन्मदिन की बधाइयां।
61. हमारी लाडली, आपके लिए हमारा प्यार कभी कम नहीं होगा, बल्कि वक्त के साथ यह और गहरा होता जाएगा। हमारी लाडली को उसका पहला जन्मदिन मुबारक हो।
62. मेरी फेवरेट बिटिया को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे।
63. मैं विश करता/करती हूं कि तुम अपने पहले जन्मदिन पर हर दुख दर्द से दूर होकर, हंसी खुशी, मस्त रहकर अपना बर्थडे मनाओ, क्योंकि पहला बर्थडे दोबारा मुड़कर नहीं आता। हैप्पी बर्थडे लाडो।
64. हमारी नन्ही सी राजकुमारी, हमेशा खिलखिलाती रहो और हमारे इस आंगन को अपनी मुस्कान से महकाती रहो। पहला जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
65. मैं तुम्हारे साथ बिताए गए इन पलों को कैद कर लेना चाहता/चाहती हूं। हमारी बेरंग जिंदगी में खुशियां भेजने के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया। पहले जन्मदिन पर हमारी प्यारी बेटी को शुभकामनाएं, हैप्पी फर्स्ट बर्थडे बिटिया रानी।
66. आज आया खुशियों का दिन है, क्योंकि आज मेरी लाडली का जन्मदिन है। हम सब की प्यारी और चहेती बेटी को पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं।
67. ईश्वर करे हमारी बेटी संसार की ऊंची बुलंदियों को हासिल करे और अपने साथ हमारा भी नाम रोशन करे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
68. आपके जीवन का पहला साल आपको मुबारक हो। महीने, साल और उम्र यूं ही बीतते रहेंगे, लेकिन आपके लिए परिवार का प्यार कभी कम नहीं होगा। हैप्पी बर्थडे बेटी।
हमें यकीन है कि फर्स्ट बर्थडे विशेज का यह लेख आपको पसंद आ रहा होगा। लेख में बने रहें और अब पढ़ें भतीजी या भतीजे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं।
भतीजी/भतीजे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं |1st birthday wishes for nephew in hindi
भतीजा या भतीजी के लिए अपने प्यार को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होता है। समय के साथ कब भाई के बच्चे, भाई से बढ़कर हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। ऐसे में अगर आप भी अपने भतीजा या भतीजी के पहले जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए शुभकामना संदेश खोज रहे हैं, तो यहां आपको पढ़ने को मिलेंगे फर्स्ट बर्थडे विशेज फॉर नेफ्यू/नीस इन हिन्दी।
69. ईश्वर करे मेरे भतीजे के जीवन में कभी किसी चीज की कमी न आए, उसका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
70. दुनिया के सबसे अच्छे और प्यारे भतीजे को पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
71. नटखट और शरारती भतीजे, तुम मेरे फेवरेट हो। अपना पहला जन्मदिन खूब इंजॉय करो।
72. हम बेहद खुशकिस्मत हैं कि हमारे भैया-भाभी के घर में तुम जैसे राजकुमार का जन्म हुआ है। पहला जन्मदिन मुबारक हो भतीजे।
73. तुम एक क्यूट से नन्हे बच्चे हो जो अब मेरे बेस्ट फ्रेंड बन चुके हो। मेरे क्यूट भतीजे को पहले जन्मदिन की बधाइयां।
74. हमारे जीवन में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया बेटा। ईश्वर तुम्हें अच्छी सेहत व लंबी उम्र बख्शे।
75. भगवान करे तुम इसी तरह सभी के दिलों में राज करते रहो। पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे भतीजे।
76. छोटे राजा को पहले जन्मदिन की लाखों बधाइयां। गॉड ब्लेस यू भतीजे।
77. क्यूट लिटिल बॉय, तुम्हारी ये प्यारी नन्ही आंखें हमें अपना दीवाना बना देती हैं। ईश्वर करे इन आंखों में लाखों सपने बसते रहें। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
78. मेरे प्यारे राज दुलारे भतीजे, मैं तुम्हें तुम्हारे माता-पिता से भी ज्यादा प्यार करता/करती हूं। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
79. यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि तुम अब पूरे एक साल की हो गयी हो। हमेशा हंसती रहो प्यारी भतीजी। हैप्पी बर्थडे।
80. हमारी शहजादी, बड़े होने पर तुम्हें आज का दिन याद नहीं रहेगा। लेकिन हम तुम्हें यह बताना चाहते हैं कि तुम हमारे लिए स्पेशल हो और हमेशा स्पेशल रहोगी। तुम्हारे जीवन का पहला जन्मदिन बहुत मुबारक हो।
81. खुदा करे आज तुम्हारे पहले बर्थडे पर तुम्हें वो सब उपहार और तोहफे मिले जो तुम्हारे फेवरेट हैं। पहला जन्मदिन मुबारक हो भतीजी।
82. मेरी प्यारी भतीजी, तुम हमारे लिए एक परी की तरह हो, जो हमारे जीवन में केवल खुशियां लेकर आई है। तुम्हारे पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
83. तुम्हारी मासूमियत का हर कोई दीवाना है, हमारे भैया-भाभी को चुनने के लिए शुक्रिया भतीजी। पहले जन्मदिन की बधाइयां।
84. हमारी प्यारी भतीजी की खुशियों में ही हमारी खुशी है। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे बिटिया।
85. दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को उसके पहले जन्मदिन पर हमारी ओर से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।
अब हम लेख के इस भाग में है भांजी/भांजे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाओं के कई सारे संदेश लाए हैं।
भांजी/भांजे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं | 1st birthday wishes for niece in hindi
लेख के इस भाग में आप पढ़ेंगे भांजी/भांजे के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामना संदेश। इन्हें भेजकर आप उनके प्रति अपना प्यार जाहिर कर सकते हैं। तो ये प्यारे-प्यारे संदेश कुछ इस प्रकार हैं:
86. ईश्वर करे मेरे भांजे की पहचान हमेशा खुशियों से रहे। वह हर दुख व गम से अनजान रहे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे बेटा।
87. तुम्हारे जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए, हमेशा मुस्कुराते रहना भांजे। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
88. मेरे गोलू-मोलू भांजे को उसका पहला जन्मदिन मुबारक हो। गॉड ब्लेस यू बेटा।
89. कूल-कूल सुपर कूल भांजे को पहले जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हारी झोली खुशियों से भरी रखे।
90. तुम्हारा जीवन इंद्रधनुष के रंगों की तरह रंगा रहे। तुम्हारे जीवन में कभी बाधाएं न आए। अगर जीवन में कोई चुनौती आए भी तो तुम हमेशा अपने जीवन की हर एक चुनौती व बाधाओं को आसानी पार कर पाओ। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे भांजे।
91. मेरे भांजे की मुस्कान से बढ़कर शायद ही कोई मुस्कान इस दुनिया में होगी। सदा सलामत रहो बेटा। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
92. बार-बार दिन ये आना चाहिए, भांजा मेरा हमेशा मुस्कुराना चाहिए। पहले जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।
93. मेरा भांजा दिन दोगुनी, रात चौगुनी उन्नति करे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
94. खुदा करे तुम्हारी किस्मत का सितारा हमेशा चमकता रहे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे भांजे।
95. हमारी स्वीट्हार्ट, मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम्हारा हर एक अरमान पूरा होने पाए। पहला जन्मदिन मुबारक हो प्यारी भांजी।
96. भगवान करे मेरी भांजी का जीवन सफलता, स्वास्थ्य और खुशियों से भरा रहे। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे भांजी।
97. जब से भांजी इस घर में आई है, लगता है खुशियां खुद चलकर आई है। पहले जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।
98. हमारी छोटी सी राजकुमारी को उसके पहले जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हें लंबी उम्र और खुशियों से भरा जीवन दे।
99. हमारी प्यारी बच्ची तुम्हें हमारी ओर से ढेर सारा प्यार और दुलार। पहला जन्मदिन मुबारक हो।
100. हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए शुक्रिया प्यारी भांजी। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे।
101. इस दुनिया की सबसे खूबसूरत व क्यूट गर्ल को उसके पहले जन्मदिन पर हमारी ओर से ढेर सारा प्यार। हैप्पी बर्थडे भांजी।
102. चाहे जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए, हमें यकीन है कि तुम्हारी प्यारी सी मुस्कुराहट उन्हें दूर करने के लिए काफी होंगी। पहले जन्मदिन की ढेरों बधाइयां प्यारी भांजी।
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको बेबी के पहले जन्मदिन के लिए शुभकामना संदेशों का ये कलेक्शन पसंद आया होगा। यहां दिए गए शुभकामना संदेश को आप ग्रीटिंग कार्ड में लिखकर, या फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस के तौर पर भी लगा सकते हैं। तो इस खास लेख को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें। भविष्य में इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और पढ़ते रहें मॉमजंक्शन के लेख।