लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? | Tips Agar Ladki Ignore Kare

जब कोई किसी से बेइंतहा प्यार करता है, तो वह उसकी नजरअंदाजगी को बर्दाश्त नहीं कर पाता। ऐसे में अगर प्रेमी या दोस्त अनदेखा करने लगे, तो उसे सह पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इस नजरअंदाजगी का कारण जानने के लिए आपका बेताब होना भी लाजमी है। किसी खास द्वारा इस तरह इग्नोर किए जाने की वजह समझने में मॉमजंक्शन का यह लेख आपकी मदद करेगा। यहां लड़की के नजरअंदाज करने के कारण और उस समय क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

सबसे पहले समझिए लड़की के नजरअंदाज करने के कारण क्या-क्या होते हैं।

In This Article

लड़की के नजरअंदाज करने का क्या कारण हो सकता है?

रिलेशनशिप व दोस्ती में लड़की के इग्नोर करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नीचे हम उन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

1. किसी काम या बात से नाराज

रिलेशनशिप में लड़के कई बार ऐसी बातें बोल देते हैं या ऐसा कोई काम कर देते हैं, जो लड़की को बिल्कुल पसंद नहीं आता। इनसे नाराज होकर भी लड़की इग्नोर कर सकती है। सरल शब्दों में कहें, तो लड़कियों का नाराजगी जाहिर करने का एक तरीका सामने वाले को इग्नोर करना भी है। बस तो लड़की इग्नोर कर रही है, तो इसके पीछे उसकी नाराजगी हो सकती है।

2. अटेंशन की कमी

लड़की के नजरअंदाज करने की एक वजह अटेंशन की कमी हो सकती है। असल में कई लड़के रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड पर ध्यान देना कम कर देते हैं। नतीजन लड़की अपनी तरफ लड़के का ध्यान खींचने के लिए उसे इग्नोर करना शुरू कर देती है। लड़कियों को लगता है कि ऐसा करने से लड़का उसे खोने के डर से अपनी पूरी अटेंशन देगा।

3. मूड स्विंग

अगर लड़की आपके फोन कॉल और मैसेज को इग्नोर कर रही है, तो इसके पीछे का एक कारण पीरियड्स और इस दौरान होने वाला मूड स्विंग भी हो सकता है। दरअसल, पीरियड्स के दिनों में लड़की को दर्द तो होता ही है साथ में उसका मूड भी स्विंग होने लगता है। ऐसे में हो सकता है कि लड़की का कुछ देर के लिए आपसे बात करने का मन नहीं हो रहा होगा। इस दौरान आप कितनी भी कोशिश कर लें, वो आपसे ठीक से बात नहीं करेगी।

4. मुश्किल दौर से गुजरना

कई बार लड़की कुछ ऐसी मुश्किल चीजों से गुजर रही होती है, जिसमें वो खुद को अकेला रखना पसंद करती है। ऐसे में अगर किसी की प्रेमिका या दोस्त उसे अनदेखा कर रही है, तो लड़की को थोड़ा समय दें। हो सकता है कि वो परिवार या किसी अन्य चीज से जुड़ी परेशानी से गुजर रही हो, जिसे वो किसी के साथ शेयर न करना चाहती हो।

5. सीरियस न होना

लड़की के नजरअंदाज करने का यह कारण लड़कों को बुरा लग सकता है, पर यह बात एकदम सच है। अगर कोई लड़की किसी लड़के को लेकर गंभीर नहीं है, तो उसका जब आपसे बात करने का मन करेगा, तभी वो आपसे बात करेगी। अगर वो सीरियस नहीं है, तो आपके फोन उठाने और आपसे मिलने से बार-बार इनकार कर सकती है।

6. कमिटमेंट न देने के कारण

जब एक लड़की किसी लड़के के साथ रिश्ते में आती है, तो वो चाहती है कि उसका प्रेमी उसे कमिटमेंट दे। अगर कुछ सालों बाद भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ता है, तो हो सकता है कि लड़की आपको अनदेखा करने लगे। वह इस बात से परेशान होती है कि आपने अगला कदम नहीं उठाया और उसे लग सकता है कि आप उसे लेकर सीरियस नहीं हैं या प्यार में धोखा दे रहे हैं।

7. अहम दिन को भूलना

हर कोई अपने जीवन के अहम दिनों में खास महसूस करना चाहती है। जब कोई अहम दिन लड़की की जिंदगी से जुड़ा हो, तो वो और जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप वो दिन भूल गए हैं, तो हो सकता है कि वो आपको इग्नोर करने लगे। लड़की को इस बात से लग सकता है कि आप उसकी बिल्कुल केयर नहीं करते और उसके जीवन के अहम दिनों को भूल जाते हैं। लड़कियां खासकर अपने प्यार की एनिवर्सरी और अपने जन्मदिन को लेकर काफी भावुक होती हैं।

8. अपनी फीलिंग को समझ न पाना

हर रिलेशनशिप में एक ऐसा समय आता है, जब लोग अपने रिश्ते का आंकलन करना शुरू कर देते हैं। अगर लड़की को आपके लिए दिल में मौजूद भावना को लेकर शंका होने लगे, तो वह सोच में पड़ सकती है कि उसे आपसे प्यार है या यह सिर्फ लगाव है। ऐसे में लड़की को अपनी भावनाओं को समझने के लिए समय की आवश्यकता हो सकती है, जिस कारण कुछ समय के लिए वो आपको अनदेखा कर सकती है।

9. मी-टाइम न देना

किसी लड़की का लड़के को नजरअंदाज करने एक कारण मी टाइम न देना भी हो सकता है। दरअसल, कुछ लड़के पूरे दिन लड़की से बात करना या उसके साथ रहना चाहते हैं। मगर लड़की को कभी-कभी अलोन टाइम की भी जरूरत होती है। उसे मी-टाइम न मिलने के कारण वो लड़के से परेशान होकर कुछ दिन तक उसे अनदेखा कर सकती है।

10. बोर होना

दो लोगों के बीच जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, चीजें थोड़ी उबाऊ और स्थिर हो जाती हैं। हो सकता है कि लड़की आपसे और आपके साथ रोजाना एक ही तरह की दिनचर्या जीते हुए बोर हो गई हो। ऐसे में संभव है कि वो आपसे कुछ दिन दूर रहकर कुछ नया करना चाहती हो या फिर वो रिलेशनशिप को खत्म करने के बारे में सोच रही हो।

11. करियर पर ध्यान देना

अगर कोई लड़की किसी को अनदेखा कर रही है, तो इसका एक कारण करियर पर ध्यान देना भी हो सकता है। जब कोई लड़की अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सीरियस होती है, तब वो अपने काम व पढ़ाई को ही प्राथमिकता देती है। इस दौरान जिनसे दिन में 5 घंटे बातें होती थी, वो घटकर आधा या एक घंटा हो सकती है। लड़की अपनी व्यस्तता के चलते कई बार अपने बॉयफ्रेंड व दोस्तों का फोन भी नहीं उठाती।

12. इरिटेटिंग बातें

लड़कियां कभी सीधे तौर पर बोलती नहीं हैं, पर उन्हें लड़कों की कई बातें इरिटेट कर देती हैं। उनकी इरिटेटिंग बातों से परेशान होकर लड़कियां उनसें दूरी बढ़ाना शुरू कर सकती हैं। अगर वो दूरी न बढ़ा पाए, तो उनसे कम बात करना कम कर देती है या उनकी बातों का हम्म, ओके, ठीक है, सिर्फ इस तरह के ही जवाब देती है। इससे लड़के खुद को नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।

13. नए शख्स की एंट्री

चाहे दोस्ती हो या प्यार अगर लड़की लंबे समय तक आपको इग्नोर कर रही है, तो समझ लीजिए कि उसके जीवन में कोई नया शख्स आ गया है। हो सकता है कि वो किसी दूसरे लड़के के प्रति आकर्षित हो गई हो। ये भी हो सकता है कि उसे अच्छे से समझने वाला कोई नया दोस्त मिल गया हो।

14. लड़की को समय न देना

कई बारी लड़के अपने काम या पढ़ाई को लेकर इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वे लड़की को ठीक से समय नहीं दे पाते। इससे लड़कियों को लगने लगता है कि उस लड़का उसे इग्नोर कर रहा है। इससे दुखी होकर लड़कियां भी उसे अनदेखा करना शुरू कर देती हैं।

चलिए, अब पढ़ते हैं कि लड़की इग्नोर करती है, तो लड़के को क्या करना चाहिए।

लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? | Tips Agar Ladki Ignore Karein

लड़के कई बार समझ नहीं पाते कि जब लड़की उसे अनदेखा करना शुरू कर देती है, तो क्या करना चाहिए। इस सवाल का जवाब आपको लेख के इस भाग में मिलेगा। यहां हम कई तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से अपनी दोस्ती व रिश्ते को बचाया जा सकता है। इन्हें अपनाने से पहले एक बार खुद भी लड़की के मन की बात समझने की कोशिश जरूर करें।

1. अनदेखा करने का कारण जानें

लड़की कभी भी बिना कारण अपने पार्टनर व दोस्त को अनदेखा नहीं करती। अनदेखा करने के पीछे कोई-न-कोई कारण जरूर होता है। ऐसे में लड़के को उन कारणों का समझना होगा। इसके लिए हाल-फिलहाल में लड़की से कही गई सारी बातों को याद करने की कोशिश करें, उसे भेजे गए मैसेज को दोबारा से पढ़ें। इन सबसे जब आपको समझ आ जाए कि लड़की आपको नजरअंदाज क्यों कर रही है, तो उसी हिसाब से आगे कोई कदम उठाएं।

2. खुद की गलती की माफी मांगें

अगर लड़की आपकी किसी गलती की वजह से बात नहीं कर रही है या दूरी बढ़ा रही है, तो तुरंत उस गलती के लिए माफी मांग लें। गलती करने के बाद माफी न मागने पर बात बढ़ सकती है, जिससे कि दोनों अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में लड़के को बिना हिचकिचाहट माफी मांग लेनी चाहिए। इससे लड़की आपके प्यार व दोस्ती को समझेगी और आपसे फिर से पहले जैसी बात करने लगेगी।

3. उसे खुद के लिए समय दें

हर समय लड़की से बातें करना या उसके साथ रहने से वो खुद को समय नहीं दे पाती। इससे कई बार लड़की को दिक्कत होने लगती है, जिस कारण वो आपको अनदेखा कर सकती है। ऐसे में उसे खुद के लिए समय दें और जब कभी लड़की कहे कि बाद में बात करते हैं, तो उसपर बात करने व मिलने के लिए जोर न डालें।

4. ज्यादा परेशान न करें

अगर लड़की इग्नोर कर रही है, तो उसे बार-बार कॉल करके परेशान न करें। उसे बार-बार फोन करने की जगह मैसेज कर सकते हैं कि जब भी समय मिले कॉल करे। इससे लड़की समय मिलने पर आपको कॉल कर सकती है और अनदेखा करने की वजह बता सकती है।

5. कमियां न निकालें

अगर लड़की आपको नजरअंदाज कर रही है, तो उस समय लड़की में कमियां निकालने से बचें। साथ ही ऐसी कोई बात न करें, जिससे बात बनने की जगह और बिगड़ जाए। ऐसे में लड़की से प्यार से बात करके उसे मनाने की कोशिश करें।

6. तारीफ करें

हर लड़की को उसकी तारीफ सुनना पसंद होता है। दरअसल, कई बार लड़के अपनी दोस्त व पार्टनर पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण लड़की आपको नजरअंदाज कर सकती है। ऐसे में लड़की के कपड़े, स्वभाव और लुक की तारीफ करें। ऐसा करने पर लड़की को अच्छा लग सकता है और आप से वो फिर से सही से बातें करना शुरू कर सकती है।

7. दोस्त बनकर बातें समझें

कई बार लड़कियों को अपनी परेशानी को समझने के लिए बॉयफ्रेंड की जगह एक दोस्त की जरूरत होती है। इस स्थिति में लड़की को उसका अच्छा दोस्त बनकर समझने की कोशिश करें। अगर उसे किसी तरह की समस्या है, तो उसे दूर करने का प्रयास करें। इससे लड़की आपको इग्नोर करना बंद कर सकती है।

8. बहुत ज्यादा न सोचें

कई बारी लड़की द्वारा अनदेखा करने पर लड़के बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं। उन्हें लगता है कि लड़की उसे धोखा दे रही है, इसलिए उससे ठीक से बात नहीं कर रही। ऐसी सोच के चलते लड़के गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे लड़की के साथ रिश्ते में सुधार होने के जगह वो और बिगड़ने लगता है। इसलिए, लड़की के नजरअंदाज करने पर ज्यादा सोचे नहीं। हो सकता है कि थोड़े समय बाद लड़की खुद आपसे बात करके अनदेखा करने की वजह बता दे।

9. सब्र रखें

जब लड़की किसी लड़के को इग्नोर करने लगती है, तो कुछ लड़के बेसब्र हो जाते हैं और उन्हें बार-बार फोन करके परेशान करने लगते हैं। इससे दोनों के बीच नजदीकी आने के बजाय दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लड़कों को हमेशा सब्र रखना चाहिए। अगर लड़की आपसे सच्चे दिल से प्यार करती है, तो वो आपके पास ही आएगी।

अगर कोई लड़की किसी को नजरअंदाज करती है, तो उसके पीछे कोई-न-कोई कारण जरूर होता है। ऐसे में बिना कारण जाने उसे बार-बार परेशान करने से बचें। थोड़ा सब्र रखें और सामने वाली की स्थिति को समझने की कोशिश करें। इससे होगा ये कि न तो रिश्ता में और खटास आएगी और न ही सामने वाले को आपको इग्नोर करने का नया बहाना मिलेगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए मॉमजंक्शन की वेबसाइट वीजिट करते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.