बच्चों के लिए भारत के बारे में 150 रोचक तथ्य | Bharat Ke Bare Me Jankari In Hindi

भारत ऐसा देश है, जो कला, संस्कृति, खेल-कूद और विज्ञान के मामले में काफी विकसित हो गया है। वहीं, भारत से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प तथ्य भी हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। इसलिए, हम मॉमजंक्शन के इस लेख में उन्हीं तथ्यों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद माता-पिता अपने बच्चों को बता सकते हैं। इस लेख में हम भारत के बारे में 150 रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको पूरा लेख पढ़ने की आवश्यकता होगी।

लेख के शुरुआत में हम भारत के भौगोलिक तथ्यों के बारे में बता रहे हैं।

In This Article

भौगोलिक तथ्य

भारत की भौगोलिक स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी अच्छी है। यहीं नहीं भारत के भौगोलिक से जुड़े कई रोचक तथ्य भी हैं, जिनमें ये शामिल हैं:

  1. भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा है। हमारे देश की सीमाएं 7 देशों के साथ लगती हैं, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका शामिल है।
  1. भारत में एक माह में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी, ठंड, बारिश और सामान्य मौसम का अनुभव किया जा सकता है।
  1. पूरी दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सातवां स्थान है। यह 32,87,590 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
  1. हमारे देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है। कर्क रेखा को पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा भी कहा जाता हैं। यह रेखा जिस देश से गुजरती है, वहां दोपहर के वक्त सूर्य ऊपर की ओर होता है।
  1. 2011 में हुई जनगणना के अनुसार भारत में 1.2 बिलियन (अरब) की आबादी है, जो इसे दुनिया का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बनाती है।
  1. भारत के मेघालय राज्य में स्थिति मौसिनराम में सबसे अधिक बारिश होती है। यहां औसतन प्रति वर्ष 11,871 मिलीमीटर बारिश होती है।
  1. चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी झील है, जो 1,165 किमी की क्षेत्रफल में फैली है।
  1. कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तट से लगभग 8586 मीटर है।
  1. गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है, जो 2525 किमी तक बहती है।
  1.  लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कारगिल जिले के द्रास नामक जगह को भारत का सबसे ठंडा क्षेत्र माना गया है। यहां तापमान −45° सेंटीग्रेट तक गिर जाता है।
  1. भारत का सबसे निचला स्थान कुट्टनाड है। यह समुद्री तट से करीब 2.7 मीटर की ऊंचाई पर है।
  1. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा (क्षेत्रफल 3,702 किमी) और सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (क्षेत्रफल 342,239 किमी) है।
  1.  राजस्थान के उत्तरी भाग में स्थित चुरू नामक स्थान भारत की सबसे गर्म जगह है। यहां गर्मियों के मौसम में 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है।
  1.  भारत का सुंदरवन दुनिया जा सबसे बड़ा डेल्टा है, जो 10,200 वर्ग किमी तक फैला है।
  1.  भारत का दक्षिण भाग दोनों तरफ से समुंदर से घिरा है। एक तरफ अरब सागर है और दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी है।

आइए, अब भारत के सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी कुछ अनोखी बातों के बारे में जानते हैं।

सांस्कृतिक तथ्य

भारत के लोग दुनिया में कहीं भी रहे, अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते। यहीं नहीं कई विदेशी भी भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर इसके रंग में ढल चुके हैं। इसी संस्कृति से जुड़े कुछ अहम तथ्य इस तरह से हैं:

  1. भारत की संस्कृति को करीब 4,500 वर्ष पुराना माना गया है। इसलिए, इसे दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में गिना जाता है।
  1. दुनिया के कुछ लोकप्रिय धर्मों का जन्म भारत में ही हुआ है, जिनमें हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म शामिल हैं।
  1. भारत की 79 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या हिंदू है।
  1. हमारे देश के हर राज्य की अपनी बोली है। इनमें से 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया है।
  1. विश्व के 7 अजूबों में से एक भारत का ताजमहल भी है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है।
  1. तमिलनाडु में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। यह 156 एकड़ में फैला हुआ है।
  1. भारत में कई देशों की संस्कृतियों का समागम हुआ है, जिनमें पुर्तगाली, मुगल, फ्रांसीसी और ब्रिटिश संस्कृति शामिल है।
  1. भारत के हर राज्य में उनके लोक संगीत और नृत्य है, जिसका पालन वो सदियों से कर रहे हैं। इनमें भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी और ओडिसी जैसे नृत्य शामिल हैं।
  1. हमारे देश के अलग-अलग राज्यों का पहनावा व वेशभूषा अलग-अलग है।
  1.  भारत का कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। इस मेले में 10 करोड़ से भी अधिक लोग आते हैं।
  1. वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार और प्रयागराज भारत के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक हैं।
  1.  हिंदू धर्म के अनुयायी द्वारा चारधाम की यात्रा के बारे में हर किसी ने सुना ही होगा। ये चारधाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री हैं।
  1.  पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर) में सबसे ज्यादा धार्मिक यात्री आती हैं।
  1. भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मस्जिद वाला देश है। यहां 3 लाख से भी अधिक मस्जिद हैं।
  1.  भारत में मुख्य रूप से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी और कुछ अन्य धर्म के लोग रहते हैं। यहां सभी धर्म के लोगों को बराबर का अधिकार दिया गया है।

तो चलिए, अब भारत के ऐतिहासिक तथ्यों पर एक नजर डालते हैं।

ऐतिहासिक तथ्य

भारत में कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्हीं ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में हम यहां बता रहे हैं:

  1. हरियाणा के पानीपत में तीन ऐतिहासिक युद्ध हुए हैं। पहला युद्ध 1526 में हुआ था, जिसमें बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया था। दूसरा युद्ध 1556 में सम्राट हेम चंद्र विक्रमादित्य और अकबर की सेना के बीच हुई थी, जिसमें अकबर की सेना विजय हुई थी। तीसरा युद्ध 1761 में लड़ा गया था, जिसमें अहमदशाह अब्दाली ने मराठों को पराजय किया था।
  1. भारत में पहले बार आजादी का बिगुल सन 1857 को बजा। इसकी शुरुआत मंगल पांडे द्वारा की गई थी।
  1. हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध 18 जून 1576 को मुगल बादशाह अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था।
  1. भारत में अंग्रेज पहली बार 24 अगस्त 1608 को व्यापार के उद्देश्य से आए थे और फिर धीरे-धीरे पूरे भारत को गुलाम बना लिया।
  1. दुनिया को जितने निकला सिकंदर अपने सेना के साथ भारत पहुंचने के बाद भी बिना विजय के वापस लौट गया। ऐसा कहा जाता है कि सिकंदर और उसकी सेना मगध के नंद साम्राज्य की शक्तिशाली सेना से डर गई थी।
  1. भारत की रानी लक्ष्मी बाई दुनिया की महान महिला शासकों में से एक थी।
  1. भारत में विकास का दौर 8 हजार वर्ष पहले सिंधु घाटी की सभ्यता के साथ शुरू हो गया था।
  1. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय भारत में शुरू हुआ, जिसे तक्षशिला विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। इसे तकरीबन 700 ईसा पूर्व स्थापित किया गया था।
  1. दुनिया के सबसे प्राचीन और बड़े नगरों में से एक पाटलिपुत्र भारत में ही था। प्राचीन काल में यह मगध राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
  1. भारत ने सदियों पहले से ही गणित के क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं। वहीं, कई गणित से जुड़ी शाखाओं की खोज भारत में हुई। इसमें बीजगणित (अल्जेब्रा), त्रिकोणमिति (ट्रिगोनोमेट्री) और कलन (कैलकुलस) शामिल है।
  1. शून्य (जीरो) का आविष्कार करने वाले आर्यभट्ट भारत के थे। इसके अलावा, दशमलव प्रणाली की शुरुआत भी भारत में ही हुई थी।
  1. भारत के चाणक्य को दुनिया के महान राजनीतिज्ञों में से एक माना जाता है। उनका लिखा अर्थशास्त्र व कूटनीति शास्त्र आज भी प्रासंगिक माना गया है।
  1. हमारे देश के महान विद्वान व गणितज्ञ बौधायन ने सबसे पहले पाई के मूल्य की गणना की थी।
  1. आयुर्वेद विश्व की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि महर्षि चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद की रचना की थी।
  1. भारत की ओर से चांद पर कदम रखने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। वह 3 अप्रैल 1984 को चांद पर पहुंचे थे।

इस लेख के अगले भाग में हम भारत में पाए जाने वाले प्राणियों से संबंधित तथ्य दे रहे हैं।

प्राणियों के बारे में तथ्य

अधिकतर भारतीय लोगों को पशु-पक्षियों से लगाव होता है। हमारे देश में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए कई जगहों का चयन किया गया है। नीचे हम इन्हीं प्राणियों के बारे में रोचक तथ्य बता रहे हैं।

  1. हमारे देश में लगभग 500 से भी ज्यादा वन्यजीव अभयारण्य हैं।
  1. भारत में लगभग 1300 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
  1. हिमालयन नीली भेड़ पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही पाई जाती है।
  1. पूरी दुनिया में अधिक भेड़ पाए जाने वाला दूसरा देश भारत है। यहां भेड़ों की संख्या 7.5 करोड़ से भी अधिक है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड है।
  1. सर्दियों के दिनों में दुनिया भर के लाखों प्रवासी पक्षी भारत में आते हैं।
  1. हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) है।
  1. हिमालय की पूर्वी व पश्चिमी घाटी को मुख्य रूप से जैव विविधता के लिए जाना जाता है।
  1. भारत का राष्ट्रीय पशु बंगाल टाइगर है।
  1. भारत का राष्ट्रीय जलजीव गंगा डॉल्फिन है।
  1.  बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, मगरमच्छ, एशियाई शेर और गंगा डॉल्फिन भारत में मिलने वाली कुछ लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
  1. भारत के सुंदरवन में सबसे अधिक रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं, इसी वजह से यह जगह विश्व प्रसिद्ध है।
  1.  भारत दुनिया के सबसे अधिक गाय वाले देशों में से एक है।
  1.  काला हिरण भारत में पाए जाने वाले विलुप्त प्रजातियों में से एक है।
  1. अफ्रीका के बाद सिर्फ भारत में ही शेर प्राकृतिक जंगलों में पाए जाते हैं।
  1.  पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है।

इस लेख को जारी रखते हुए, आगे हम भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य बता रहे हैं।

भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य

पैसे का उपयोग तो हर कोई करता है, लेकिन पैसे से जुड़ी जानकारी बहुत कम ही लोगों को होती है। यहां हम पैसों से संबंधी कुछ ऐसे तथ्य बता रहे है, जिस पर कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया होगा।

  1. हमारे देश में नोट को तैयार करने के लिए कागज के रूप में कपास, टेक्सटाइल फाइबर और गुलमेहंदी इत्यादि का उपयोग किया जाता है।
  2. हमारे देश में हर नोट पर महात्मा गांधी की चित्र अंकित होता है।
  1. सभी भारतीय नोट के एक ओर 15 भाषाओं में और दूसरी ओर हिंदी व अंग्रेजी में नोट से जुड़ी जानकारी लिखी होती है।
  1. एक रुपये के नोट को छोड़कर अन्य सभी नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छापे जाते हैं। एक रुपये के नोट की छपाई का कार्य भारत सरकार करती है।
  1. एक रुपये के अलावा सभी नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
  1. हर भारतीय नोट पर देश से जुड़े किसी न किसी स्थल, स्मारक, जीव या प्रतीक का चित्र अंकित  होता है।
  1. अगर किसी का नोट फटा हो, तो उसे स्थानीय बैंकों में बदला जा सकता है।
  1. भारतीय रुपयों को जलना या किसी अन्य तरीके से नष्ट करना एक तरह का दंडनीय अपराध माना जाता है।
  1. हमारे देश में 1954 से 1978 के बीच 5 हजार और 10 हजार रुपये के नोट का चलन हुआ करता था। अब यह नोट बंद हो चुके हैं।
  1.  भारत से अलग होने के बाद भी कुछ समय तक पाकिस्तान में भारतीय रुपयों का चलन रहा था।
  1. भारत में मुद्रा प्रचलन की शुरुआत 6 सौ साल पहले शेरशाह सूरी नामक राजा द्वारा की गई थी।
  1.  भारत में नोटों का उत्पादन सन 1938 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया था।
  1.  8 नवंबर 2014 को भारत सरकार द्वारा 500 और 1 हजार के नोट का चलन बंद कर दिया गया। इसके बाद 500 व 2 हजार के नए नोट चलन में आए थे।
  1.  हमारे देश के एक रुपये के नोट पर भारत सरकार के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
  1.  सिक्कों का निर्माण कोलकाता, मुंबई, नोएडा और हैदराबाद स्थित टकसाल में किया जाता है।

इस लेख के अगले भाग में हम खेलों से जुड़ी तथ्यों के बारे में बात करेंगे।

खेलों के बारे में तथ्य

भारत में खेल सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि इसे जुनून का दूसरा नाम माना गया है। यहां कई तरह के खेल खेले जाते हैं और विभिन्न खेलों में भारतीयों ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। आइए, भारत में खेले जाने वाले कुछ खेलों के बारे में रोचक जानकारी पता करते हैं।

  1. हमारे देश में क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, टेनिस, टेबल टेनिस, फुटबॉल, मुक्केबाजी और तीरंदाजी सबसे ज्यादा प्रचलित और लोकप्रिय खेल हैं।
  1. सांप-सीढ़ी, लूडो, कबड्डी, स्नूकर, पोलो, शतरंज, खो-खो और ताश जैसे कई खेलों की शुरुआत भारत में ही हुई है।
  1. ओलंपिक खेलों में भारत ने अब तक कुल 28 पदक जीते हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 7 सिल्वर व 12 ब्रॉन्ज हैं।
  1. हमारे देश ने पहली बार सन 1900 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था।
  1. गीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जितने वाली भारत की पहली महिला रेसलर हैं।
  1. भारत के विश्वनाथ आनंद दुनिया के सबसे बेहतरीन चेस खिलाड़ियों में से एक हैं।
  1. खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रतिवर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार दिए जाते हैं।
  1. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की याद में हर वर्ष 29 अगस्त को उनकी जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  1. सचिन तेंदुलकर भारत के पहले खिलाड़ी है, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
  1.  भारतीय हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।।
  1. भारत के सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकलौते बल्लेबाज है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सौ शतक लगाए हैं।
  1.  मुक्केबाजी में सबसे अधिक गोल्ड मेडल जितने वाली महिला मैरी कॉम भारत से हैं।
  1.  भारत की हिमा दास दौड़ प्रतियोगिता में 19 दिन के अंदर 5 गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली महिला धावक हैं।
  1.  दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के चायल नामक जगह पर है।
  1.  हमारे देश में क्रिकेट का पहला मैच वर्ष 1721 में खेला गया था।

अब हम आगे भारतीय संगीत के बारे में कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं।

संगीत के बारे में तथ्य

भारतीय संस्कृति के साथ-साथ यहां कि कला-संगीत भी विश्वभर में मशहूर है। समय के साथ-साथ इसमें काफी विकास हुआ है। भारतीय संगीतकारों व गायक को राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आइए, इसी क्षेत्र से संबंधित भारत की कुछ उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।

  1. भारतीय संगीत में राग की सबसे अहम भूमिका होती है। ऐसा कहा जाता है कि 630 से भी अधिक राग होते हैं।
  1. भारत के मध्य प्रदेश में भीमबेटका नामक क्षेत्र में स्थित गुफाओं में 30 हजार साल पुराने संगीत वाद्ययंत्र और नृत्य मुद्रा के चित्र बने हुए हैं।
  1. तबला, वीणा, सारंगी, तानपुरा, मृदंगम, जलतरंग, सितार, पखावज, सरोद और शहनाई आदि भारतीय संगीत के प्रमुख वाद्य यंत्र हैं।
  1. हमारे देश के शास्त्रीय संगीत को दो भागों में बंटा गया है। पहला हिन्दुस्तानी संगीत व दूसरा कर्नाटक संगीत है। इन दोनों में कर्नाटक संगीत को सबसे पुराना शास्त्रीय संगीत माना जाता है।
  1. भारत में प्रत्येक राज्य का अलग लोक संगीत है। जैसे – बंगाल से बाऊल, गुजरात से गरबा व महाराष्ट्र से लावणी हैं।
  1. पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने वर्ष 1901 में लाहौर में गंधर्व महाविद्यालय की स्थापना की थी। इसे भारत के प्रथम संगीत विद्यालय का दर्जा प्राप्त है।
  1. हमारे देश के सबसे प्राचीन ग्रंथ ‘ऋग्वेद’ में संगीत के बारे में विस्तार से बताया गया है।
  1. भारत की पहली महिला शहनाई वादक बागेश्वरी कमर हैं।
  1. भारत का प्रथम लोक संगीत एल्बम बंजारन है, जिसमें राजस्थान और गुजरात के लोक गीत थे।
  1. ऐसा कहा जाता है कि भारत के तानसेन जब मल्हार राग गाते थे, तो बारिश होने लगती थी।
  1. भारत के प्रसिद्ध गाने “जय हो” को 2009 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस गाने को गुलजार साहब और तन्वी शाह ने मिलकर लिखा है और संगीत ए. आर. रहमान का था। इस गाने के मुख्य गायक सुखविंदर सिंह, ए. आर. रहमान, तन्वी, महालक्ष्मी अय्यर और विजय प्रकाश थे।
  1.  हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मा ने नारद मुनि को संगीत वरदान में दिया था।
  1.  भारतीय संगीत में सात स्वर होते हैं, जो इस प्रकार हैं – षड्‍ज (सा), ऋषभ (रे), गंधार (ग), मध्यम (म), पंचम (प), धैवत (ध) व निषाद (नी)।
  1. अंतरराष्ट्रीय खगोलिय संघ ने 11 नवंबर 2006 को खोजे गए हीन ग्रह का नाम महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के नाम पर के नाम रखा गया है। इसे भारतीय संगीत की अहम उपलब्धि माना जाता है।
  1. भारत के पंडित हरिप्रसाद चौरसिया विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं। उन्हें काला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1992 में पद्म भूषण और 2000 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।

चलिए, अब जानते हैं हमारे देश में मनाए जाने वाले त्योहारों से जुड़े तथ्यों के बारे में।

त्योहारों के बारे में तथ्य

भारत को त्योहारों का देश भी कहा जा सकता है। यहां वर्षभर में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिसे लोग बड़े धूमधाम से मानते हैं। उन्हीं त्योहार के बारे में हम यहां बता रहे हैं।

  1. दिवाली पूरे भारत में मनाए जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है। इसे रौशनी का त्योहार भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान राम, रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे, तो इस खुशी में पूरे शहर में दीये जलाए गए थे। इसलिए, यह दिन दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
  1. भारत के मुख्य त्योहार में से एक होली भी है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।
  1. हमारे देश में ईद को भी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान महीने के आखिर में मनाया जाता है।
  1. गणेश चतुर्थी भारत का लोकप्रिय त्योहार है। इस त्योहार को भगवान गणेश के आगमन से लेकर विसर्जन तक मनाया जाता है। मुंबई और पुणे में गणेश चतुर्थी का उत्सव सबसे अधिक धूमधाम से मनाया जाता है।
  1. गणेश विसर्जन के कुछ समय बाद भारत में नवरात्र/दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार 9 दिन का होता है। दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उस दिन भगवन राम ने रावण का वध किया था। यह त्योहार कोलकाता में दुर्गा पूजा और गुजरात में नवरात्र के लिए प्रसिद्ध है।
  1. ओणम भारत के केरल राज्य का मुख्य त्योहार है, जिसे फसल उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह केरल के लोगों के लिए खास त्योहार होता है।
  1. पोंगल भारत के तमिलनाडु राज्य का नया साल होता है और इसे भी फसल का त्योहार माना जाता है।
  1. फसल के शुरुआती समय को दर्शाने के लिए पंजाब व अन्य जगह सिख बैसाखी का उत्सव मनाते हैं।
  1. भारत में कृष्ण जन्माष्टमी को भी त्योहार की तरह मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
  1. भारत में मनाए जाने वाले त्योहार में से एक करवा चौथ भी है। इस दिन हिंदू और सिख महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और भगवान से प्रार्थना करती हैं।
  1.  रक्षा बंधन हमारे देश का मुख्य त्योहार है। इसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। बदले में भाई अपने बहन को गिफ्ट देता है और सारी उम्र उसकी रक्षा करता है।
  1.  हमारे देश के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि भी है। इसे भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
  1.  गुरुपुरब सिख धर्म के अनुयायी द्वारा मनाए जाने वाला त्योहार है। इसे गुरु नानक जी के जन्मदिन पर कार्तिक महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  1.  पूरी दुनिया की तरह भारत में भी क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से ईसाई लोगों का त्योहार होता है।
  1.  मकर संक्रांति भी भारत का प्रसिद्ध फेस्टिवल है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस खास दिन पर लोग नदियों में स्नान करते है और सूर्य देवता की पूजा करते हैं।

चलिए, अब भारतीय आहार से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

भारतीय आहार के बारे में तथ्य

भारतीय खानपान पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कई विदेशी यात्री भारत में मुख्य रूप से यहां के खाद्य पदार्थ के सेवन के उद्देश्य से आते हैं। नीचे हम भारत के खानपान से जुड़ी कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

  1. भारत विश्व का सबसे ज्यादा मसालों का उत्पादन करने वाला देश है।
  1. हमारे देश का सबसे प्रमुख अनाज चावल व गेहूं है।
  1. भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ चाय है।
  1. विश्व की सबसे तीखी मिर्च भारत के पूर्वी क्षेत्रों के राज्यों में उगाई जाती है। इस मिर्च को भूत झोलकिया के नाम से जाना जाता है।
  1. भारत के कुछ लोकप्रिय खाद्य पदार्थों की उत्पत्ति भारत में नहीं हुई, जिनमें आलू, टमाटर और मिर्च शामिल है। इन खाद्य पदार्थ को पुर्तगाली भारत लेकर आए थे।
  1. दुनिया में गन्ने के रस से शक्कर यानी चीनी बनाने की शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई थी।
  1. भारत के दक्षिण भाग में अधिकतर चावल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है।
  1. गोवा, पश्चिम बंगाल और केरल राज्य में मछली का सबसे अधिक उत्पादन और सेवन किया जाता है।
  1. दुनिया में सबसे अधिक आम का उत्पादन भारत में होता है।
  1.  भारत में चाव से खाई जाने वाली जलेबी मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट की है। वहां इसका अरबी नाम जबिया है।
  1. भारत के अलग-अलग राज्य में अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ लोकप्रिय है, जैसे- बिहार में लिट्टी चोखा, राजस्थान में दाल बाटी चूरमा, गुजरात में उंधियो, महाराष्ट्र में पुरण पोली व श्रीखंड और दक्षिण भारत में पायसन।
  1.  भारत दुनिया का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश है। भारत में प्रति वर्ष 186 मिलियन टन तक दूध का उत्पादन किया जाता है।
  1.  भारत में शिमला के सेब काफी प्रसिद्ध हैं।
  1.  भारत के असम राज्य में सबसे अधिक चाय की खेती की जाती है।
  1.  केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है।

आगे कुछ अन्य दिलचस्प रोचक तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं।

अन्य दिलचस्प तथ्य

अगर यह कहा जाए कि भारत रहस्यों का देश है, तो गलत नहीं होगा। भारत के बारे में पूरी तरह से जानना मुश्किल है। फिर भी हम अधिक से अधिक रोचक तथ्यों को आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत से जुड़ी कुछ अन्य काम की बातें इस प्रकार हैं:

  1. हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे लंबा संविधान है।
  1. विश्व के सबसे लंबे रेलवे लाइन नेटवर्क की सूची में भारत का 5वां स्थान है।
  1. भारत का डाक नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
  1. भारत में होने वाले कुंभ मेले को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
  1. पहली बार भारत ने चंद्रमा पर पानी की खोज की थी।
  1. बालों में शैम्पू करने की शुरुआत भारत से हुई है।
  1. भारत अंग्रेजी बोलने वाला दुनिया का दूसरा बड़ा देश है। पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  1. भारत दुनिया का सबसे अधिक शाकाहारी आहार का सेवन करने वाला देश है।
  1. भारत में ही सबसे पहले हीरे का खनन किया गया था।
  1. भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना गया है।
  1. दुनिया की तीसरी बड़ी आर्मी भारत की है।
  1. भारत एक बार में 104 सैटेलाइट लांच करने वाला पहला देश है।
  1. 21 जून को मनाए जाने वाले “विश्व योग दिवस” की शुरुआत भारत ने ही की है।
  1. भारत की शकुंताला देवी को ह्यूमन कैलकुलेटर कहा जाता है, क्योंकि वह मैथ के कैलकुलेशन को कैलकुलेटर से भी तेज हल कर लेती थीं।
  1. गुजरात के नर्मदा नदी के तट पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेचू को विश्व में सबसे ऊंचा माना गया है। इस स्टेचू की उंचाई 182 मीटर (597 फीट) है। इसे स्टेचू ऑफ यूनिटी भी कहा जाता है।

भारत से जुड़े इन रोमांचक तथ्यों को जानने के बाद समझ में आ गया होगा कि भारत एक महान देश क्यों है। वहीं, भारत देश ऐसे कई चीजों का जन्मदाता भी है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। भारत ने खेल से लेकर विज्ञान तक में काफी उन्नति की है। भारत के इन तथ्यों को जानने के बाद आपका फर्ज बनता है कि आप इसे अपनों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वो भी भारत के इन तथ्यों के बारे में जान सकें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख में दी गई सभी जानकारियां आपको पसंद आई होंगी।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.