अलिफ लैला की कहानियां

90 के दशक में लोगों के बीच अलिफ लैला नाम का सीरियल काफी फेमस हुआ था। अलिफ लैला के किस्से और कहानियां लोगों के दिलों-दिमाग में आज भी ताजा है। ये शब्द अरबी भाषा के 'अलफ लैला' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है- एक हजार रातें। अलिफ लैला अरब देशों की कहानियों का एक ऐसा संग्रह है, जिसमें प्रेम, धोखा, ग़म, ख़ुशी, सुख-दुख और वास्तविकता का अद्भुत समन्वय मिलता है। अलिफ लैला की कहानियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के बीच लोकप्रिय हैं। इसी में अलीफ लैला सिंदबाद की कहानियां भी शामिल हैं। एक जमाने में तो इसकी कहानियां बच्चों के मनोरंजन का प्रमुख साधन हुआ करती थीं। ये कहानियां न सिर्फ उनका मनोरंजन करेंगी, बल्कि उनका बौद्धिक विकास और तार्किक शक्ति को भी सुदृढ़ करेंगी। सिंदबाद जहाजी की कहानियां तो आपको एक रोमांचक सफर पर ले जाएंगी। इसलिए, हम आपके लिए लेकर आए हैं अलिफ लैला के रोचक किस्से और कहानियां, जो बच्चों के जीवन को सही दिशा देंगे।

Category-menu_iconCategory

|

Filters

scorecardresearch