- अकबर-बीरबल की कहानियां
- अलिफ लैला की कहानियां
- जातक कथाएं
- तेनाली रामा की कहानियां
- नैतिक कहानियां
- पंचतंत्र की कहानियां
- परी कथाएं
- पौराणिक कहानियां
- प्रेरणादायक कहानियां
- महाभारत की कहानियां
- मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
- रामायण की कहानियां
- रोचक कहानियां
- लघु कथा
- विक्रम बेताल की कहानियां
- सिंहासन बत्तीसी की कहानियां
पौराणिक कहानियां
किस्से-कहानियों का संसार अद्भुत है। कल्पना शक्ति का विकास करने वाली कथाएँ कहीं ना कहीं बाल मन में अच्छे गुणों के बीज भी बोती हैं। इतिहास ऐसी रोचक और शिक्षावर्धक कहानियों से भरा पड़ा है। ऐसी कहानियों को पौराणिक कथाएं (Mythological Stories) कहा जाता है।विश्व भर में कई तरह की संस्कृति व सभ्यताएं हैं और उन सभी का अपना इतिहास है। प्रत्येक सभ्यता में कुछ कहानियां इतिहास के अहम किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं। ग्रीक, हिंदू, रोमन सभ्यता और बाइबिल की पौराणिक कथाएं काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, इन कहानियों के पात्र वास्तविक थे या काल्पनिक, इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन ये कहानियां बच्चों के नैतिक और सामाजिक विकास में बेहतरीन भूमिका जरूर निभाती हैं। पौराणिक कथाएं संस्कृति और मानवीय मूल्य दोनों से परिचय करवाती हैं। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चे को नई जानकारियां दे सकते हैं। कभी-कभी बच्चे कहानी के किरदार को ही अपना हीरो मान लेते हैं। अपने व्यवहार में वो उन्हीं गुणों को लाने का प्रयास करते हैं, जिनकी चर्चा उन्होंने कहानियों में सुनी होती है। महान किरदारों के जीवन की घटनाएं उनके लिए प्रेरणा स्रोत बन जाती हैं।कहानियों के इस सेक्शन में ऐसी ही पौराणिक और शिक्षावर्धक कहानियां आपके बच्चों के लिए लेकर आए हैं। तो आइए, हम पौराणिक कहानियों के माध्यम से आपके बच्चों को इतिहास के महान पात्रों से मिलवाते हैं।