बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है या नहीं जानने के 20+ तरीके | Signs To Know Boyfriend Is Cheating Or Not In Hindi

प्यार में पड़ना और फिर भरोसा टूटना, ये बात आज के दिनों में आम हो गई है। ऐसा शायद इसलिए है कि लोगों को सच्चे प्यार का मतलब नहीं पता है। आपके आसपास भी आपने धोखे की वजह से कई रिश्ते टूटते हुए देखे होंगे। आखिर कैसे पता लगाया जाए की आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच्चा प्यार करता है और आपको धोखा नहीं दे रहा है। मॉमजंक्शन के इस आर्टिकल में हम बॉयफ्रेंड की जालसाजी को कैसे पहचानें, इससे जुड़े टिप्स दे रहे हैं।

लेख में सबसे पहले जानते हैं कि आखिर लड़के धोखा क्यों देते हैं।

In This Article

लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को क्यों धोखा देते हैं?

कई लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यहां हम उन्हीं कारणों पर चर्चा करेंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  1. प्यार की कमी- रिश्ते में प्यार व मिठास की कमी के कारण कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं। लड़कियों की तरह लड़कों को भी अपने पार्टनर से प्यार और केयर की जरूरत होती है। अगर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से वो प्यार और देखभाल नहीं मिलती, तो ऐसी स्थिति में लड़के धोखा देने लगते हैं।
  1. पार्टनर से सपोर्ट न मिलना – कई बार जब परेशानी के समय पर पार्टनर से वह सपोर्ट नहीं मिलता और उनकी जगह किसी और से वो केयर मिलती है, तो ऐसे में लड़का सामने वाले की तरफ आकर्षित हो सकता है। ऐसी स्थिती में लड़के द्वारा पार्टनर को धोखा देने की संभावना अधिक होती है।
  1. रिश्ते का लक्ष्य अलग होना-: कभी-कभी लड़का और लड़की के लिए एक रिश्ते में होने के अलग-अलग मायने हो सकते हैं। लड़की अगर इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहती है और लड़का इसके लिए तैयार नहीं है तो संभावना है कि लड़का रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला ले सकता है।
  1. रिश्ते में बोरियत होना- कई बार रिश्ता जब शुरू होता है तब तो दोनों रोजाना मिलते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बितता है दोनों के रिश्ते में वो स्पार्क नहीं रहता। कई बार रिश्ते में आई बोरियत से निकलने के लिए लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने लगता है।
  1. लड़की का बात-बात पर शक करना- कभी-कभी जरूरत से ज्यादा शक्की होना रिश्ते को कमजोर बना देता है। कुछ लड़कियां पार्टनर की हर चीज को शक की निगाहों से देखती हैं। हर वक्त शक करने से रिश्ते बोझिल हो जाते हैं और टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। पार्टनर का शक्की व्यवहार भी बॉयफ्रेंड के धोखा देने का एक कारण हो सकता है।
  1. लड़की का हर बात पर सवाल करना- कहां जा रहे हो? क्यों जा रहे हो, जैसे बेवजह पूछे जाने वाले सवाल अक्सर रिश्ते की बुनियाद कमजोर कर देते हैं। लड़की का जरूरत से ज्यादा टोका-टाकी करना भी पार्टनर को परेशान कर सकता है। बॉयफ्रेंड को अपनी प्राइवेसी व स्पेस नहीं मिलता, तो वो उस रिश्ते से बाहर निकलने का रास्ता खोजने लगते हैं।

तो पढ़ना शुरू करें बॉयफ्रेंड के धोखा देने के संकेतों के बारे में।

कैसे जानें कि बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है? | Kaise Jane Ki Boyfriend Cheat Kar Raha Hai

किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है, लेकिन दोनों में से कोई एक उस भरोसे को तोड़कर पार्टनर को धोखा देता है तो वो बहुत दर्दनाक होता है। ब्रेकअप के दर्द से बचने के लिए यहां हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप वक्त रहते यह पता लगा सकती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा तो नहीं दे रहा है।

  1. बात शेयर न करे- बॉयफ्रेंड ने आपसे बात शेयर करना छोड़ दिया है, जबकि वह पहले हर एक बात बताया करता था। किसी बात को पूछने पर वह यह कहता है कि उसे याद नहीं है। ऐसा बार-बार हो रहा है, तो समझिए दाल में जरूर कुछ काला है। आसान शब्दों में कहें तो पार्टनर ने अपनी शेयरिंग कम कर दी है, तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है।
  1. कॉल या मैसेज का रिप्लाई न करे- पहले दिनभर बॉयफ्रेंड के कॉल व मैसेज आते थे और अब कोई मैसेज न आना। ऑनलाइन होने के बाद भी आपके द्वारा किए गए मैसेज का कोई जवाब न देना। ये इस बात संकेत हो सकता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है।   
  1. किसी प्लान में हिस्सा न लेना- शुरुआत में आपको आए-दिन आउटिंग पर ले जाया करते थे। अब अगर आप प्लान बना रही हैं, तो उसमें दिलचस्पी न लेना। साथ में जाने से बचने के लिए हर बार नया बहाना तैयार रखना। जबकि अपने दोस्तों के साथ हर प्लान में शामिल होना, तो यह एक संकेत है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है।
  1. कारण पूछने पर बात को टाल देना- पहले जहां आपका बॉयफ्रेंड अपनी गलतियों की सफाई देता था, लेकिन अब आपके सवाल पूछने पर टाल देता है और बात घुमा देता है, तो यह भी इस बात का इशारा हो सकता है कि वह आपसे दूर जाना चाहता है या उनकी जिंदगी में कोई और दस्तक दे चुका है। 
  1. परेशानी से फर्क न पड़े – आपकी छोटी-छोटी परेशानी को अपना समझने वाले पार्टनर को अब आपके दुख और तख्लीफों को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता। आप अपना दुख साझा कर रहे हैं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आप उसके सामने रोएं, लेकिन वह संभालने की बजाए ज्ञान दे रहे हैं, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है।
  1. बार-बार झूठ बोले- अगर आपका पा्र्टनर आपको छोटी-छोटी बातें नहीं बताता और पूछने पर बार-बार झूठ बोलता है। हालांकि, उसे पता है कि आप सच जानती हैं, फिर भी ऐसा करे तो इसका मतलब है कि वह आपको धोखा दे रहा है।   
  1. बिजनेस ट्रिप का बहाना बनाकर अकेले घूमना- बॉयफ्रेंड हर महीने बिजनेस ट्रिप का बहाना बनाकर अकेले घूमने निकल जाए। वहां जाकर भी आपसे फोन पर बात करने से बचे, तो सतर्क होकर सच्चाई का पता लगाना चाहिए कि सच में वह व्यस्त है या कोई ओर बात है।   
  1. आपके साथ किसी पार्टी में न जाना– अगर वह अपने दोस्तों से आपको मिलाने में कतराता है या उनके सामने आपको नजरअंदाज करता है, तो इसका मतलब है कि वह किसी के सामने इस रिश्ते को उजागर करने से डर रहा है और उसके मन में कुछ और चल रहा है।  
  1. दूर जाने का बहाना ढूंढना- अगर वह बात-बात पर दूर जाने की बात करे, या बहाना बनाए। अपने घर या रिश्तेदारों को ज्यादा महत्व देने लगे, चाहे आप को उसकी कितनी भी जरूरत हो, तो समझ लेना चाहिए कि बॉयफ्रेंड की जिन्दगी में कोई और आ गई है।
  1. मिलने से बचना- अगर आप बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाएं और वह काम का बहाना बनाकर न मिलने आए। यह स्थिति कभी-कभी हो सकती है, लेकिन वह बार-बार ऐसा करे तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा है। बॉयफ्रेंड के लिए पसंदीदा गिफ्ट लेकर जाएं, इसके बाद भी वो आपको तवज्जो न दे और खुशी न दिखाए, तो यह सचेत होने वाली स्थिति होती है।
  1. कुछ पूछने पर गुस्सा होना- किसी लड़की दोस्त के बारे में पूछने पर बॉयफ्रेंड बताने की बजाए बात को घुमाने लगे। आपके गुस्से को नजरअंदाज करके ज्यादा गुस्सा हो जाए और चिल्लाने लगे, तो समझें कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।
  1. सोशल साइट्स पर प्राइवेसी रखना- पहले आपको उसके सोशल अकाउंट के पासवर्ड पता थे, लेकिन अचानक उन्हें बदल देना और पूछने पर इसका कुछ जवाब न देना। इसका मतलब यह हो सकता है कि वह किसी और से बात कर रहा है, जिसके बारे में वो आपको नहीं बताना चाहता है।
  1. अंजान नंबर से बार-बार मिसकॉल आना- जब कभी भी वह आपके साथ हो उस दौरान बार-बार अंजान नंबर से कॉल या मिसकॉल आए और उसे देखकर बॉयफ्रेंड परेशान हो जाए, तो समझ लें कुछ गड़बड़ है।   
  1. कॉल करने पर हमेशा फोन बिजी आना- फोन करने पर घंटों कॉल बिजी होना। रात को घंटों कॉल वेटिंग में होना। पूछने पर मम्मी या कजिन का नाम ले तो कभी-कभी चल सकता है, लेकिन अगर हमेशा ऐसा होता है तो समझ लेना चाहिए कि वह धोखा दे रहा है।
  1. पहले की अपेक्षा लुक्स पर ज्यादा ध्यान देना- इस बात पर गौर करिए कि अचानक बॉयफ्रेंड ने जिम जाना शुरू कर दिया है। पहले के मुकाबले उनके लुक्स व ड्रेसिंग सेंस में खास बदलाव आया हो। आपको मालूम भी न हो कि उन्होंने ये सब कब शॉपिंग किया। आप में उसकी रुचि कम हो गई हो, तो हो सकता है कि वह किसी और को इम्प्रेस करने की फिराक में है। 
  1. साथ होते हुए भी फोन में व्यस्त रहना – आप दोनों अपनी फेवरेट जगह पर बहुत दिनों बाद मिल रहे हैं और वह आपकी बातों में रुचि लेने की बजाए फोन में किसी से चैटिंग कर रहा है, तो कुछ गड़बड़ हो सकती है और आपको उनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
  1. गैजेट्स का पासवर्ड बदलना – अपने लैपटॉप, मोबाइल या किसी भी गैजेट का पासवर्ड बदल देना भी धोखे का एक संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह होता है कि वह आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है और आपसे कोई बात शेयर करने से बच रहा है। 
  1. रोमांस कम होना – अगर आपकी जिंदगी से रोमांस कम हो गया है। जब भी आप उसे समझने की कोशिश करती हैं वह कोई न कोई बहाना बना देता है और दूर जाने की बात बोलता है, तो समझ लीजिए की इस रिश्ते में धोखे की दीवार खड़ी हो चुकी है। 
  1. आपके सामने किसी और को अहमियत दे – दोस्तों के ग्रुप में आपकी बातों को नजरअंदाज करता हो और आपकी बात को तवज्जो न देकर किसी और की बातों में दिलचस्पी दिखाए, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो और आपसे पीछा छुड़ाना चाहता हो। 
  1. फोन से सब डिलीट होना – बॉयफ्रेंड को लगातार मैसेज आ रहे हैं, जिन्हें पढ़ते ही वे डिलीट कर देते हैं। किसी खास शख्स की चैट हमेशा डिलीट करके रखना। यह भी बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा देने की निशानी हो सकती है।  
  1. आपके साथ मूड बदलता रहे– आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ अलग-अलग तरह से व्यवहार करने लगे। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि वह एक ही बात पर कई तरह से प्रतिक्रिया दे। इसका मतलब यह हो सकता है कि उनका ध्यान भटक रहा है।
  1. बार-बार स्टेमेंट बदलना- आपके सवालों का जवाब देते समय बार-बार अपना स्टेटमेंट बदल लेना। किसी भी बात का जवाब देते समय हड़बड़ाना फिर उसे सही साबित करने के लिए अलग-अलग तर्क देना भी एक तरह से इस बात का संकेत हो सकता है कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है। 
  1. तारीफ न करना- पहले मिस यू, लव यू जैसे शब्द उसकी जबान पर होते थे, लेकिन अब आप कितना भी तैयार हो जाएं, लेकिन अब उनकी जुबां से तारीफ का एक शब्द न निकलता हो। पहले हर छोटी-छोटी बातों को नोटिस करने वाला लड़का बेफिक्र हो जाता है, तो समझ लें कि आपमें उसकी रुची खत्म हो गई है।

इस लेख के माध्यम से आप यह जान गई होंगी कि कैसे पता लगाएं कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है। उम्मीद करते हैं कि लेख में दी गई टिप्स की मदद से बॉयफ्रेंड के धोखा देने के संकेतों को आप समय रहते पहचान लेंगी। जब बॉयफ्रेंड धोखा देता है, तो ऐसा लगता है कि मानो सब कुछ खत्म हो गया है। ब्रेकअप से बाहर आना काफी कठिन होता है। ऐसे में हम आपको समझाना चाहेंगे कि दुनिया बहुत खूबसूरत है और किसी के होने और न होने से इसे रुकने न दें। तो, बस आगे बढ़ें और दिखा दें दुनिया को कि आप किसी से कम नहीं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.