लड़की से "आई लव यू" बुलवाने के 20+ तरीके | Ladki Se I Love You Kaise Bulwayein

अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं, मगर उसे अपने दिल की बात नहीं बता पा रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी तरीके हैं जिससे लड़की से आई लव यू बुलवाया जा सकता है। आपकी इसी तरह की उलझन को दूर करने में मॉमजंक्शन का यह लेख मदद करेगा। यहां हम आपको अपकी मनपसंद लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाएं, इसके तरीके बता रहे हैं। यहां पर आप लड़की से आई लव यू बुलवाने के टिप्स के तौर पर 20 से अधिक तरीके पढ़ेंगे। बस ध्यान रखें कि एकतरफा प्यार में कभी भी जल्दबाजी न करें। किसी भी तरीके को आजमाने के बाद थोड़ा इंतजार करें और फिर अपनी तरफ से कोई फैसला करें।

लड़की से आई लव यू बुलवाने के तरीके जानने के लिए स्क्रॉल करें।

लड़की से प्यार का इजहार करवाने के 20+ तरीके | Ladki se I love you kaise bulwaye

यहां हम लड़की से आई लव यू बुलवाने के टिप्स बता रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि ये टिप्स आपके काम आएंगे। साथ ही ध्यान रखें कि किसी लड़की को आप से प्यार करवाने के तरीके लड़की की भावनाओं और मौजूदा स्थितियों पर भी निर्भर करते हैं। इसलिए, मौके के अनुसार ही यहां बताए गए टिप्स को आजमाएं।

1. तारीफ करें

हर किसी को खुद की तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है, खासकर लड़कियों को। इसी ट्रिक से आप आसानी से लड़की से आई लव यू बुलवा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आप उनकी झूठी तारीफ करें। हर बार उतनी ही तारीफ करें, जितनी जरूरत हो। साथ ही कभी-कभी उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आप उनकी झूठी तारीफ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से लड़की समझ सकती हैं कि आपको उनकी परवाह है और आप उन्हें पसंद करते हैं, जिस वजह से वह आपको बिना आई लव यू बोले नहीं रह सकेगी।

2. मदद करें

किसी की मदद लेने के मामले में लड़कियां आमतौर पर बहुत सोच-विचार करती हैं। वह उसी से मदद मांगती हैं, जिसे उनपर भरोसा होता है। इसलिए आपको खुद उनकी मदद करनी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप साथ में पढ़ते हैं या नौकरी करते हैं, तो जिस काम में वो कमजोर हो या उसे करने में उन्हें कठिनाई आ रही हो, तो खुद ही आगे आकर उनकी मदद करें। इस तरह मदद करके आप उनके दिल में एक खास जगह बना सकते हैं और वह खुद ही एक दिन आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं।

3. फुल अटेंशन दें

जब भी आप लड़की के साथ हों, तो उन्हें अपना पूरा ध्यान दें। वो किस तरह की बातें करती हैं, उनकी पसंद-नापसंद, वो अपने बारे में क्या बताती हैं, इसे अच्छे से सुनें। जब लड़की को इसका एहसास होगा कि आप उन्हें अपना पूरा अटेंशन देते हैं, तो इससे लड़की के मन में आपके प्रति प्यार की भावना उमड़ सकती है। उन्हें इसका एहसास हो सकता है कि वह आपके जीवन में सबसे खास हैं और कुछ ही दिनों में वे आपसे अपने प्यार करने की बात भी कबूल कर सकती हैं।

4. शॉपिंग पर साथ जाएं

लड़कियों के साथ शॉपिंग करना सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है। घंटों भर मार्केट में घूमने के बाद भी उन्हें जल्दी कुछ पसंद नहीं आता है। ऐसे में उन्हें शॉपिंग के लिए कोई साथी भी नहीं मिल पाता है। इसका फायदा आप उठा सकते हैं। जब भी उनका शॉपिंग का प्लान बनें, तो आप उनके साथ जाएं और उन्हें इसका एहसास दिलाएं कि उनके साथ आप भी शॉपिंग को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी शॉपिंग में मदद करें। इससे उन्हें एहसास होगा कि आपको उनकी फिक्र भी है और उनकी पसंद और नापसंद का भी आप ख्याल रखते हैं।

5. अनोखा उपहार दें

जब भी अपनी मनपसंद लड़की से मिलने जाएं, तो उसके लिए चॉकलेट या फूलों का गुलदस्ता उपहार के रूप में जरूर लेकर जाएं। जाहिर सी बात है कि हर किसी को उपहार बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में जब भी आप लड़की को हर बार मिलने पर फूल या चॉकलेट के अलावा, कुछ अनोखा उपहार देंगे, तो इससे आप आसानी से उसके दिल में अपनी जगह बना सकेंगे और वह खुद ही आपको आई लव यू बोलना चाहेगी।

6. उनके दोस्तों के करीब रहें

अपने दोस्तों से हर कोई सबसे क्लोज होता है। इसलिए, आपको भी अपनी पसंद की लड़की के दोस्तों से करीबी बनाकर रखनी चाहिए। उसके दोस्तों के करीब रहने से आप आसानी से उनकी आदत, पसंद और नपसंद को आसानी से समझ सकते हैं। उनके दोस्तों के साथ आपकी ट्यूनिंग देखकर उन्हें अच्छा लग सकता है। इससे उसके मन में आपके लिए नजदीकियां बढ़ सकती हैं और वह आपसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकती है।

7. परिवार से जुड़े

न सिर्फ लड़की के दोस्त, बल्कि उसके परिवार से भी मिलना-जुलना करते रहें। परिवार के साथ समय बिताने से आप उसके रीति-रिवाजों को आसानी से समझ सकते हैं। इससे आपको भावनात्मक रूप से अपनी पसंद की लड़की को समझने का मौका भी मिलेगा। वहीं, प्यार में भावनात्मक रिश्ता सबसे अहम होता है। ऐसे में धीरे-धीरे जब लड़की खुद को आपकी भावनाओं से जुड़ा हुआ महसूस करना शुरू करेगी, तो बाद में वह आपको आई लव यू भी बोल सकती है।

8. दूरी का भी रखें ध्यान

कहते हैं नजदीकियों की अहमियत अक्सर दूरियां ही समझाती हैं। इसलिए, जरूरत से ज्यादा लड़की के आस-पास न रहें। उनके साथ समय बिताएं, घूमें-फिरें लेकिन एक सीमित समय तक ही। अगर आप उन्हें बहुत ज्यादा समय देंगे, तो इससे रिश्ते में बोरियत आ सकती है और उनके जीवन में आपकी अहमियत भी कम हो सकती है। अपनी अहमियत को बनाए रखने के लिए समय-समय पर उनसे दूरी भी बना कर रखें। ताकि उन्हें आपके दूर होने की कमी का एहसास बना रहे और आपको खोने के डर से वह खुद ही आपने प्यार का इजहार जल्द ही कर सकती है।

9. परवाह जता कर

लड़की के पास हो या दूर, हमेशा उसकी परवाह करें। उसके समय से खाने-पीने का ध्यान रखने से लेकर, उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति के बारे में भी पूछते रहें। उसके सुख-दुख से लेकर हर तरह की स्थिति में उसके साथी बनें। ऐसा करने से यकीनन लड़के के दिल में आपके लिए खास जगह बन सकती है और वह आपको आई लव यू भी बोल सकती है।

10. दिल की बात बताकर

कई बार सामने वाले से अपने प्यार के इजहार के लिए सिर्फ इशारे ही काफी नहीं होते हैं। इसलिए, अच्छा होगा अगर समय रहते आप खुद ही मनपसंद लड़की से अपने दिल की बात बता दें। हालांकि, इसमें जल्दबाजी भी न करें। शुरू में लड़की को अपने प्यार के प्रति कुछ इशारें दें और जब इसका एहसास होने लगे कि वह भी आपसे प्यार करती है, तो आप आप उसे अपने दिन की बात बता सकते हैं। इससे वह भी बिना किसी झिझक के आपके सामने अपने प्यार का इजहार कर सकती है।

11. अपनी आदत डलवाकर

जाहिर सी बात है कि हम लोग जिस भी इंसान के साथ ज्यादा रहते हैं या जो हमारी ज्यादा परवाह करता है, हमें उसकी आदत हो जाती है। इसी तरह आप भी अपनी पसंदीदा लड़की की हर छोटी-छोटी बातें, जरूरतों और चीजों का ख्याल रखना शुरू कर दें। उसे कॉलेज तक ड्राप या पिकअप करने से लेकर, होमवर्क या प्रोजेक्ट पूरा करने में भी मदद करें। आपके इस व्यवहार से लड़की को आपकी आदत हो सकती है और फिर उसे आपसे दूर रहना भी खल सकता है। मगर ध्यान रखें कि अपनी आदत डलवाने के चक्कर में लड़की के साथ बहुत ज्यादा न रहें। इससे वह आपसे बोर भी हो सकती है।

12. वह जैसी है, उसे वैसा अपनाकर

हर किसी का स्वाभाव, शारीरिक रंग-रूप एक-दूसरे से अलग होता है। इस तरह की बातों पर ध्यान देने की बजाय आपकी मनपसंद लड़की जैसी भी है, उसे वैसा ही पसंद करें। उसे कभी भी खुद को किसी तरह का बदलाव लाने के लिए फोर्स न करें। न ही उसके अलग व्यवहार या रंग-रूप की वजह से उसे शर्मिदा करें। जब लड़की को इसका एहसास होगा कि आप उसे वैसा ही पसंद करते हैं, जैसी की वह है, तो विश्वास करिए इससे ज्यादा खुशी उसे किसी और बात से नहीं होगी।

13. भावनात्मक रूप से उसके सामने खुलें

लड़कियां भावनात्मक रूप से जल्दी घुलना-मिलना पसंद करती हैं। इसी तरह अगर आप आप भी उनके साथ अपनी भावनाओं को समय-समय पर खुलकर शेयर करेंगे, तो इससे आपके प्रति उनका विश्वास बढ़ सकता है। वह आपसे भावनात्मक रूप से एक जुड़ाव भी महससू कर सकती है और उस कनेक्शन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए वह आपसे प्यार का रिश्ता भी शुरू कर सकती है।

14. अपनी योजनाओं में उन्हें शामिल करें

अगर आप पारिवारिक या निजी तौर पर कोई फैसला ले रहे हैं, तो उन्हें भी इसमें जरूर शामिल करें। उस फैसले के प्रति उनकी क्या मर्जी है, इस बारे में उनकी सलाह जरूर लें। ऐसा करने से लड़की को जल्द ही इसका एहसास हो जाएगा कि वह आपके जीवन में दोस्त से कहीं ज्यादा बढ़कर है और वह भी आपके प्यार में पड़ सकती है।

15. उनके इशारों को समझें

लड़कियां जल्दी अपने मन की बात किसी से बताती नहीं हैं। खासकर अगर उन्हें किसी से प्यार हो तो। इसमें उनके इशारों को समझ कर आपको उनकी मदद करनी चाहिए। अगर आपको उनके इशारों से ऐसा लगता है कि वह आपसे प्यार करती हैं, तो उनके लिए इजहार करने की प्रक्रिया को थोड़ा आसान बनाएं। उनके इशारों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उसे समझ कर उनके हर कदम को सफल बनाएं। इससे वह जल्दी ही आपको आई लव यू बोल सकती हैं।

16. रोमांटिक हरकते करें

कभी-कभी मजाक में उनके साथ रोमांटिक बातचीत व हरकते भी करें। अगर आपके ऐसा करने पर उनका भी सकारात्मक व्यवहार होता है, तो इससे आपको इशारा मिल सकता है कि वो भी आपसे प्यार करती हैं। जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर आप उन्हें प्यार का एहसास दिला सकते हैं और उन्हें आई लव यू कहने के लिए भी विवश कर सकते हैं।

17. भविष्य की योजनाएं बताकर

हर लड़की जीवन में अच्छे पति के साथ ही एक सुरक्षित भविष्य भी चाहती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाएं उसके साथ साझा करें। अगर उसे आपकी बातों में खुद के भविष्य से जुड़ी योजनाएं मिली-जुली लगती हैं, तो वह भी मन ही मन आपके साथ रिश्ता शुरू करने के सपने संजो सकती हैं और अच्छा समय देखकर वह आपको आई लव भी बोल सकती है।

18. मान-सम्मान जता कर

आज के समय में पुरुष और महिलाएं दोनों के ही कंधें बराबर की जिम्मेदारियों से भरे होते हैं। दोनों ही कामकाजी जीवन के साथ निजी व घर-पारिवारिक जीवन को भी अच्छे से संभाल रहे हैं। इसलिए, आपको भी चाहिए कि आप अपनी पसंद की लड़की को अपनी बराबरी का मान-सम्मान दें। वह आपसे कम पैसा कमाती हैं या अधिक पैसा कमाती हैं, हर स्थिति में उनका पूरा सम्मान करें। इससे आपके प्रति न सिर्फ उनका प्यार बढ़ेगा, बल्कि विश्वास भी मजबूत होगा और वह खुद आपके सामने प्यार का प्रस्ताव भी रख सकती हैं।

19. उनकी बातों को सुनकर

एक अच्छे श्रोता बनें। जी हां, अगर आप चाहते हैं कि आपकी पसंद की लड़की आपको आई लव यू बोले, तो उसके सामने खुद कम बोलें और उसे बोलने का भरपूर मौका दें। जिस दिन लड़की को इसका एहसास होगा कि आप बिना किसी परेशानी के उसकी हर बातों को ध्यान से सुनते हैं और उस पर गौर करते हैं, यकीन करिए वह उसी दिन से आपके लिए अपने दिल में प्यार के ख्वाब बुन सकती है।

20. अच्छी ड्रेसिंग से इंप्रेस करें

लड़की को इंप्रेस करने के लिए सबसे पहले अपनी वॉर्डरोब को हॉट बनाएं। अपने पहनावे, बोलचाल, व्यवहार आदि में सुधार लाएं। जाहिर है हमारी ड्रेसिंग सेंस को अट्रैक्शन का पहला पड़ाव माना जाता है। अगर आपने यह पड़ाव सफलता से पार कर लिया, तो अगला कदम भी पार करने में आसानी होगी। अगर आप अच्छे कपड़े पहनेंगे और ड्रेसिंग सेंस को मेंटन करके रखेंगे, तो लड़की आपसे जल्द ही प्रभावित हो सकती है और वह आई लव यू भी कह सकती है।

21. सभ्य बनें

शिष्टता और सभ्यता हर किसी के मन को मोह लेती है। फिर वह चाहे कोई पुराने ख्यालात का हो या मार्डन युग का हो। इसलिए, अपने व्यावहार पर खास ध्यान दें। लड़की के सामने या उसके पीठ पीछे किसी भी तरह का अभद्र या आपत्तीजनक व्यवहार न करें। लड़की के सामने हमेशा विनम्र रहें। किसी तरह की गलत भाषा का प्रयोग न करें और जितना हो सके उसकी और दूसरे लोगों की मदद करें। ऐसा व्यवहार लड़के मन में आपके लिए प्यार की किरण को बढ़ा सकता है।

लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाएं, यह कार्य हर किसी के एक टेढ़ी खीर की ही तरह है। हालांकि, अगर आप सच्चे मन से किसी लड़की को प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वह भी आपके लिए वैसी ही भावना रखें, तो इस लेख में बताई गई बातों की मदद से आप अपने इस ख्वाब को सच कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि जबरदस्ती लड़की से आई लव यू न बुलवाएं। अगर आपके इजाहर करने के बाद या सभी इशारों को जाहिर करने के बाद भी लड़की आपको आई लव यू नहीं बोलती है, तो बेहतर होगा कि अपने लिए नए हमसफर की तलाश करें और उनकी इच्छाओं का सम्मान करें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.