100+ Cute Nicknames For Husband In Hindi | पति के लिए क्यूट निकनेम की लिस्ट

हर रिश्ते  में मिठास का होना जरूरी है। अगर बात करें पति-पत्नी के रिश्ता की, तो यह सबसे नाजुक होता है, जिसमें प्यार और विश्वास के साथ-साथ केयरिंग की भी जगह होती है। इसमें दोनों तरफ से अपनापन होता है और ये अपनापन कई बार जताना जरूरी होता है। इस अपनेपन, प्यार और स्नेह को कई तरीकों से जाहिर किया जा सकता है। शादी के बाद पति-पत्नी अपने प्यार को जताते के लिए पार्टनर को एक खास नाम भी देते हैं। क्या आप भी अपने पति को किसी रोमांटिक नाम से बुलाती हैं? अगर नहीं, तो मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। यहां हम 100 से भी ज्यादा मजेदार, फनी और रोमांटिक निक नेम की लिस्ट लेकर आए हैं। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुनकर अपने पति को इंप्रेस कर सकती हैं।

In This Article

पति के लिए रोमांटिक निकनेम | Romantic Nicknames For Husband In Hindi

एक प्यारा-सा रोमांटिक नाम पति-पत्नी के रिश्ते में चार चांद लगा देता है। यहां हम 40 रोमांटिक नाम बता रहे हैं। आप इनमें से अपनी पसंद का कोई भी नाम अपने पति के लिए चुन सकती हैं।

  1. शोना- आप लोगों ने ये गाना तो जरूर सुना होगा। सोना कितना सोना है, सोने जैसा तेरा मन…। अगर आप अपने पति का प्यारा-सा नाम रखने की सोच रही हैं, तो शोना नाम रख सकती हैं। शोना नाम का मतलब होता है सोना, बहुत सुंदर और मीठा।
  1. डार्लिंग – एक बहुत ही रोमांटिक गाना डार्लिंग आंखों से आंखे चार करने दो। इसलिए, अगर आप के भी दिल में ऐसी कोई इच्छा जाग रही है, तो आप भी अपने पति को इस रोमांटिक नाम से बुला सकती हैं, क्योंकि डार्लिंग नाम का मतलब ही प्यार होता है।
  1. माय लव – ये नाम ही प्यार और रोमांस से भरा हुआ है। इस नाम का मतलब है मेरा प्यार।
  1. जानू – जानू ऐसा नाम है, जिसे बोलने पर प्यार का एहसास होता है। इस नाम का मतलब आत्मा माना गया है यानी आप अपने पति को यह नाम देकर उसे अपनी आत्मा मान रहे हैं। अब प्यार जताने का इस नाम से बेहतर और क्या विकल्प हो सकता है।
  1. जान- जब हम किसी से बहुत प्यार करते हैं, तो उसे अपनी जिंदगी मान लेते हैं। अगर आप भी अपने पति के लिए ऐसा सोचती हैं, तो ये नाम रख सकती हैं।
  1. हनी – अगर आपके पति का स्वभाव सरल और मीठा है, तो आप उन्हें हनी कह कर पुकार सकती हैं। इस नाम का मतलब होता है मीठा या शहद जैसा मीठा। ये नाम आपके रिश्ते में मिठास घोलने वाला है।
  1. मिसू- जब आपका पति आपके पास नहीं होता है और आप उन्हें मिस करती हैं, तो आप दूर गए पति को रोमांचित करने के लिए मिसू नाम से पुकार सकती हैं, जिसका मतलब होता है MISS YOU…
  1. आशिक – अगर आपके पति का अंदाज आशिकाना है और इसी अंदाज ने आपको उनके प्यार में पागल बना दिया है, तो आप उन्हें आशिक नाम से बुला सकती है। इस नाम का मतलब होता है प्रेमी।
  1. लाइफ लाइन – अगर आप कुछ ऐसा सोचती हैं कि पति के बिना रहना आपके लिए मुश्किल भरा है, तो उन्हें इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. चार्मिंग- अगर आपके पति के व्यक्तित्व ऐसा है कि हर कोई उनकी तरफ खींचा चला आता है, तो यह नाम देना सही रहेगा।
  1. रोमियो – रोमियो-जूलियट की प्यार भरी कहानी किसने नहीं सुनी होगी। ऐसे में आप अपने प्यार को हमेशा जिंदा रखने के लिए अपने पति को रोमियो कहकर बुला सकती हैं।
  1. सोलमेट – सोलमेट यानी आत्मा से जुड़े लोग। अगर आप अपने पति का साथ कुछ ऐसा ही महसूस करती हैं, तो उन्हें इस नाम से जरूर बुलाएं।
  1. अडोरेबल – यह नाम उसे दिया जाता है, जिसे देखकर दिल खुश होता है या प्यार आता है। बेशक, आप अपने पति को देखकर कुछ ऐसा ही महसूस करती होंगी। इसलिए, आप उनका यह नाम रख सकती हैं।
  1. मिस्टर कूल- अगर आपके पति का स्वभाव चंचल और हर्षित करने वाला है, तो मिस्टर कूल से बेहतर नाम और कुछ नहीं हो सकता।
  1. माय हीरो- इसमें कोई शक नहीं कि हर पति अपनी पत्नी के लिए कुछ भी कर सकता है। इसलिए, पति को यह नाम देने में क्या बुराई है।
  1. माय वर्ल्ड – हर पत्नी के लिए उसका पति ही पूरी दुनिया होता है। इसलिए, पति का निक नेम देने के लिए यह सही विकल्प हो सकता है।
  1. मायमैन –मेरा पति सिर्फ मेरा है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही फील करती हैं, तो अपने पति को यह नाम दे सकती हैं।
  1. डियर – पति को प्यार से बुलाने के लिए यह नाम भी बेहतर साबित हो सकता है।
  1. किंग –अगर आपका पति आपके दिल का राजा है, तो ऐसे उनके लिए यह नाम सबसे सही है।
  1. पति देव- भारतीय संस्कृति में पति को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए, आपके पति यह देशी नाम खूब जचेगा।
  1. मिस्टर राइट- आपका पति आपके लिए हमेशा परफेक्ट रहेगा, तो आप उन्हें मिस्टर राइट नाम से जरूर बुलाएं।
  1. प्रिंस- आपने बचपन में अपनी दादी, नानी या मम्मी से यह कहानी जरूर सुनी होगी कि एक दिन तुम्हारे सपनों का राजकुमार आएगा। अगर आपको लगता है आपका पति आपके सपनों का वही राजकुमार है, तो यह नाम आपके पति के लिए बना है।
  1. कैप्टन ऑफ लव – प्यार की नाव को पार लगाने वाला ही कप्तान कहलाता है। अगर आपके पति ने आपके प्यार की नाव को संभाल रखा है, तो आप प्यार से उन्हें कैप्टन ऑफ लव बुला सकती हैं।
  1. सनशाइन- अगर आपके पति की झलक और उसकी हंसी से आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, तो यकीनन ये नाम आपके पति के लिए बना है।
  1. हॉट स्टफ- अगर आपके पति की पर्सनालिटी हॉट है, तो आप उन्हें यह नाम जरूर दें।
  1. सुपरमैन – ये नाम उन पतियों  के लिए है, जो असंभव काम को संभव कर देते हैं। जो पति एक पिता के रूप में अपने बच्चों के लिए सुपरमैन से कम नहीं होता है, उन्हें खास एहसास दिलाने के लिए आप इस नाम से बुलाएं।
  1. गॉड गिफ्ट- जब आपको ऐसा अहसास हो कि आपका पति भगवान के जरिए दिया गया एक प्यारा-सा तोहफा है, तो ये नाम आपके पति के लिए है।
  1. मिस्टरहसबैंड – पति के लिए यह रोमांटिक नाम भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
  1. मायहेवन – इसमें कोई शक नहीं कि पति का साथ किसी स्वर्ग से कम नहीं होता। अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस करती हैं, तो आपके पति के लिए यह नाम बिल्कुल सही है।
  1. हैप्पीफेस –चेहरे पर अगर मुस्कान छायी रहे, तो आपको देखने वालों को भी अच्छा अहसास होता है। अगर पति का चेहरा हंसमुख है, तो उन्हें हैप्पी फेस नाम देना सही रहेगा।
  1. बलिये –एक बार आप अपने पार्टनर को इस रोमांटिक नाम से बुलाकर देखें। उम्मीद है कि आपके पति को यह नाम जरूर अच्छा लगेगा।
  1. मिस्टर – पति को थोड़ा स्टाइलिश नाम देने के लिए मिस्टर भी बुलाना जा सकता है। बस मिस्टर के साथ उनका नाम या सरनेम जरूर लगाएं।
  1. पतिजी –ये नाम थोड़ा हटकर है। इन नाम में प्यार तो है ही, थाेड़ी शरारत और सम्मान भी है।
  1. अमीगो – यह स्पेनिश शब्द है। इसका अर्थ सच्चा दोस्त होता है।
  1. ड्रीमबॉय – क्या आपका पति बिल्कुल वैसा है, जैसा आपने सपनों में देखा था? अगर हां, उन्हें यह नाम देना बिल्कुल सही रहेगा।
  1. स्मार्टी– बेशक, हर किसी को लगता है कि उसका पति सबसे सुंदर है। इसलिए, आप अपने पति को इस नाम से भी बुला सकती हैं।
  1. मजनूयालवर बॉय – अगर पति आप पर मजनू की तरह हर वक्त जान छिड़कता है या फिर हमेशा प्यार लूटाता रहता है, तो यह नाम बेस्ट है।
  1. डायमंड –‘डायमंड का मतलब होता है हीरा और हीरे से बढ़कर सच्चा व खरा कुछ नहीं होता। वैसे भी प्यारा पति हीरे से कम नहीं होता। इसलिए, यह रोमांटिक निकनेम आपके हीरे जैसे पति के लिए।
  1. जानम – यह रोमांटिक नाम आपने बॉलीवुड में कई बार सुना होगा, तो फिल्मों की शौकीन पत्नी अपने पति को इस रोमांटिक नाम से पुकार सकती हैं।
  1. मायवैलेंटाइन – किसी भी महिला के लिए पति से बेहतर वैलेंटाइन कोई नहीं हो सकता है। इसलिए, पति को माय वैलेंटाइन नाम से बुलाना ठीक रहेगा।

अब हम लेकर आए हैं हसबैंड के लिए कुछ क्यूट से नाम खास आपके लिए।

पति के लिए क्यूट निकनेम | Cute Nickname For Husband In Hindi

जब किसी पत्नी के फोन में उसके पती का फोन आता है और लिखा होता है “My Life Line Is Calling”…तो ये बात क्या दर्शाती है। ये बात दर्शाती है कि वो पत्नी जो अपने पति से बहुत प्यार करती है। कुछ ऐसे ही खास क्यूट नामों की लिस्ट यहां हम दे रहे हैं।

  1. पकिया – कई बार लाइफ में कई सारी चिंताओं की वजह से समय से पहले लोग थोड़े बूढ़े दिखने लगते हैं, तो ऐसे में आप अपने पति को क्यूट अंदाज में पकिया बुला सकती हैं।
  1. बॉस – क्या आपके पति अपने ऑफिस में बॉस हैं? अगर हां, तो एक बार उन्हें इस नाम से बुलाकर देखें।
  1. मोनस्टर- अगर आपके पति को जल्दी गुस्सा आता है और वो लाल-पिले हो जाते हैं यहां तक कि बातों को लेकर झुंझला जाते हैं, तो ये नाम आपके पति के लिए बना है।
  1. आयरन मैन- अगर आपके पति शारीरिक रूप से स्ट्रॉन्ग हैं, तो आप उन्हें प्यार से आयरन मैन कह कर बुला सकती हैं।
  1. लव्वी- अगर आपका हसबैंड आपको बहुत प्यार करता है, तो आप उन्हें लव्वी कहकर उनके प्यार करने के अंदाज को तारीफ में बदल सकती हैं।
  1. पांडा- अगर आपके पति थोड़े गोल-मटोल हैं, तो आप उन्हें पांडा कह कर मसकरी कर सकती हैं।
  1. सोल्जर – अगर आपका हसबैंड आर्मी में है या फिर कोई सोशल काम करते हैं, तो आप उन्हें प्यार से सोल्जर बुला सकती हैं।
  1. वॉरियर – अगर आपका पति अच्छे कामों में आपकी स्टैंड लेता हो या फिर अच्छे काम करता हो, तो आप उन्हें वॉरियर नाम से बुला सकती है।
  1. माय एवरीथिंग – हर महिला की लाइफ में उसका पति ही सबकुछ होता है। इसलिए, पति को यह नाम देना सही रहेगा।
  1. माय हार्टबीट – अगर आपके दिल की धड़कन पर सिर्फ आपके पति का हक है और आपकी हर धड़कन पर उनका राज है, तो आप प्यार से उनका यह मान रख सकती हैं।
  1. आई कैंडी- जो हसबैंड आंखों से ज्यादा बातें करता हो और भीड़ में भी वो आपसे आंखों ही आंखों में सब कह देता हो। ऐसे पति के लिए ये क्यूट नाम परफेक्ट है।
  1. बेबी– कुछ पति इतने नटखट होते हैं कि कभी-कभी बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं। ऐसे में उन्हें बेबी बुलाना गलत नहीं होगा।
  1. टेडी बीयर- प्यार का इजहार करने के लिए यह अच्छा क्यूट नाम है। अगर आपके पति टेडी बीयर के जैसे क्यूट लग रहे हों, तो उन्हें इस नाम से जरूर बुलाएं।
  1. स्वीटहार्ट– दिल के अच्छे पति को यह नाम देना ठीक रहेगा।
  1. शेफ/कुक/कुकीऐसा देखा गया है कि कई पतियों को खाना बनाना खूब पसंद होता है। अगर आप भी अपने पति में कुछ ऐसा ही देखती हैं, तो उन्हें इस नाम से बुलाएं।
  1. पेटूकुछ पति खाने के चटोरे होते हैं। उनके लिए यह नाम परफेक्ट हो सकता है।
  1. पढ़ाकूखाली समय मिला नहीं कि बैठ गए किताब लेकर। अगर पति देव भी कुछ ऐसे हैं, तो उन्हें इस नाम से जरूर बुलाएं।
  1. मास्टरजी– अगर आपके पति बात-बात पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं या लैक्चर देना शुरू हो जाते हैं, तो यह नाम उन्हें जरूर दें।
  1. सैंटाक्लॉज क्या आपके पति को सरप्राइज देने की आदत है? अगर ऐसा है, तो उन्हें यह क्यूट निकनेम जरूर दें।
  1. शायबेबी– कुछ पति ऐसे होते हैं, जो बीवी की सहेली के घर आने पर उसके समाने आने से शर्माते हैं। ऐसे पतियों के लिए यह नाम बिल्कुल सही है।
  1. रैबिटअगर आपके पति भी खरगोश की तरह बहुत क्यूट हैं, तो उन्हें यह नाम दिया जा सकता है।
  1. लंबूहाइट में लंबे पति को यह नाम देना सही रहेगा।
  1. गोलूमोलू– गोल-मटोल पति पर यह नाम सूट कर सकता है।
  1. लड्डूअगर आपके पति को लड्डू खाना पसंद है और बात-बात पर लड्डू खाने की डिमांड करते हैं, तो उन्हें यह नाम देना सही रहेगा।
  1. मदर बोय – मां यानी आपकी सासू मां के लाडले पति पर यह नाम पूरी तरह से सूट करेगा।
  1. सोशलमीडिया अगर आपके पति ज्यादातर समय तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो उन्हें यह नाम देना अच्छा रहेगा।
  1. खबरी– अगर आपका पति न्यूज एंकर है, रिपोर्टर है या फिर पूरी दुनिया की खबर उनके पास रहती हैं, तो उनका यह नाम भी रख सकती हैं।
  1. बेस्टीकुछ पति ऐसे होते हैं, जो हर बात अपनी पत्नी के साथ शेयर करते हैं। ऐसे पति के लिए यह निकनेम परफेक्ट है।
  1. बीजीबेबी दिनभर काम में लगे रहने वाले पति को इस नाम से बुलाया जा सकता है।
  1. कप केक – यह क्यूट-सा नाम उन पतियों के लिए, जिनमें क्यूटनस भर-भर कर है।

रोमांटिक और क्यूट निकनेम के बाद अब बारी आती है पति-देव के लिए थोड़े फनी निकनेम रखने की।

पति के लिए मजेदार निकनेम | Funny Name For Husband In Hindi

अगर आप अपने पति को चिड़ाना चाहती हैं और उनके साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक अच्छी लगती है, तो उन्हें कुछ फनी निकनेम दे सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही मजेदार निकनेम की लिस्ट लेकर आए हैं।

  1. एंग्री बर्ड – अगर आपका पति गुस्सेल हो, तो इस मजेदार नाम का सहारा लेकर आप उन्हें चिड़ा सकती हैं।
  1. भुक्कड़– बच्चों की तरह बात-बात पर भूख लगी-भूख लगी है चिल्लाने वाले पति देव को नाम देना गलत नहीं होगा।
  1. कुंभकर्ण– बस मौका और जगह मिलते ही सो जाने वाले पति के लिए इससे बेहतर फनी नाम कोई और नहीं हो सकता।
  1. घुम्मकड़– अगर आपके पति को जगह-जगह घूमने का शौक है, तो यह नाम अच्छा विकल्प हो सकता है।
  1. लल्लू राम- पति को चिड़ाने के लिए यह नाम सही में मजेदार है, लेकिन ध्यान रहे कि इस नाम से घर में बवाल न हो जाए।
  1. बेबी एलीफेंट – अगर किसी के पति हाइट में कम और मोटाई में थोड़े ज्यादा हैं, तो आप उन्हें इस नाम से बुला सकती हैं।
  1. मिस्टर ऑयली अगर पति देव को ज्यादा तली हुई चीजें खाना पसंद हैं, तो उनका मजाक उड़ाने के लिए यह नाम काफी है।
  1. मिस्टर फेंकू- अगर आपके पति को बड़ी-बड़ी बातें करनी आती हैं, लेकिन काम के समय भाग जाते हैं, तो आप उन्हें इस नाम से चुटकी ले सकती हैं।
  1. नटखटबात-बात पर बच्चों की तरह मजाक और शरारत करने वाले पति के लिए यह नाम एकदम सही है।
  1. मक्खन– मक्खन जैसे कोमल दिल वाले पति पर यह नाम बिल्कुल सूट करेगा।
  1. गैजेटलवर इस निकनेम उनके लिए जिन्हें फोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट हर प्रकार की जानकारी रहती है।
  1. किटकैट– अगर आपके पति बात-बात पर यह कहते हैं कि ब्रेक तो बनता है, तो फिर उन्हें यह नाम दे सकती हैं।
  1. नेताजीराजनीति में खासा दिलचस्पी रखने वाले पति को यह नाम दिया जा सकता है।
  1. टावरहाइट में लंबे पति को टावर कहकर चिड़ाने का अलग ही मजा है।
  1. किताबीकीड़ा अगर पति को तरह-तरह की किताबें पढ़ना पसंद है, तो उन्हें इस नाम से बुलाया जा सकता है।
  1. जोकरहमेशा हंसता और दूसरों को हंसाते रहने वाले पति को यह नाम दिया जा सकता है।
  1. भोलू– शांत स्वभाव और पत्नी का हर गुस्सा सह जाने वाल पति को यह नाम दिया परफेक्ट रहेगा।
  1. छैलछबीला– हमेशा परफेक्ट तरीके से तैयार होने वाले और स्मार्ट नजर आने वाले हैंडसम पति को यह नाम दे सकते हैं।
  1. एनसाइक्लोपीडिया– अगर पति को हर छोटी सी छोटी बात की जानकारी रहती है, तो उन्हें यह नाम दे सकते हैं।
  1. पैरेटताेते की तरह बातूनी पति को यह फनी नाम देना सही रहेगा।
  1. गेमर– वीडियो गेम खेलने के शौकिन पति पर यह नाम फिट बैठेगा।
  1. इमोजी– हर बार मैसेज में इमोजी के जरिए बात करने वाले पति को यह नाम दिया जा सकता है।
  1. फिल्मी– जिसे हर फिल्म का सिनेमा हॉल जाकर फर्स्ट शो देखना पसंद हो या फिर फिल्मों का दीवाना हो, उसे यह नाम देना सही रहेगा।
  1. कंजूस– पत्नी को शॉपिंग कराने के नाम पर जिसे नानी याद आ जाए, उसे छेड़ने के लिए यह निकनेम बिल्कुल सही रहेगा।
  1. नटखट–  जिकना बचपना आज भी जिंदा हो और घर में सभी का बच्चों की तरह दिल लगाए रखते हों, उनके लिए यह नाम परफेक्ट है।
  1. चाफी– जो पति एक प्याली चाय और कॉफी में आपकी बात मान जाए, उसके लिए यह नाम इस्तेमाल किया जा सकता है।
  1. रॉक-स्टार– गाने-बजाने के शौकिन पति के लिए यह निकनेम बेस्ट है।
  1. जिमरैट यह फनी नाम फिटनेस के प्रेमी और जिम जाकर सेहत बनाने वाले पति के लिए है।
  1. आज्ञाकारीजो पति अपनी मां या पत्नी का हर बात मानता हो, उसका मजाक उड़ाने के लिए यह नाम काफी है।
  1. चटोराजिस पति के लिए चटपटे स्ट्रीट फूड उसकी जान हों, उसे यह नाम दिया जा सकता है।

इतने निकनेम जान ही गए हैं, तो अब बारी आती है नाम रखने व चुनने के तरीके के बारे में जानने की।

पति के लिए निकनेम चुनने से जुड़े कुछ टिप्स | Tips For Choosing Nicknames For Husband

यहां हम कुछ ऐसी काम की बातें बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपके लिए अपने पति का नाम रखना आसान हो जाएगा।

  1. किसी खूबी के आधार पर आप एक स्पेशल नाम बना सकती हैं। इसलिए, अपने पार्टनर की उस खूबी को पहचान कर उसका नामकरण कर दें।
  1. पति की शारीरिक बनावट कैसी है, यह भी निकनेम रखने में मदद कर सकता है। बस ऐसा कोई नाम न दें, जो उन्हें बुरा लगे।
  1. आपके पति का जैसा स्वभाव है, वैसा ही नाम रखा जा सकता है।
  1. आप अपना और अपने पति का नाम जोड़कर भी एक नया नाम तैयार कर सकती हैं।
  1. गूगल पर सर्च करके किसी विदेशी भाषा में नाम रख सकती हैं, ताकि उसका मतलब सिर्फ आपको पता रहे।
  1. पति के प्रोफेशन पर नाम रखा जा सकता है।

प्यार से रखा गया नाम पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है। हमने पूरी ईमानदारी के साथ कोशिश करके ये सारे निकनेम की लिस्ट आपको दी है। अब बस अपने पति के स्वभाव और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर इनमें से अपना पसंदीदा नाम चुनकर उनको उस नाम से बुलाएं फिर देखिए आपके रिश्ते में मिठास घुल जाएगी। लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और उन्हें भी अपने हसबैंड या फ्यूचर हसबैंड के निकनेम का सुझाव दें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.