15 Unique Birthday Surprise For Wife In Hindi | पत्नी को बर्थडे पर सरप्राइज देने के मजेदार आइडियाज

पति हमेशा अपनी पत्नी को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। खासतौर पर, जब बात पत्नी के बर्थडे की हो। पति अपनी पत्नी के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, कभी-कभी पति को यह असमंजस होता है कि पत्नी के बर्थडे पर ऐसा क्या स्पेशल किया जाए कि उनकी खुशी का ठिकाना न रहे। ऐसे में मॉमजंक्शन के इस लेख से हम आपकी इस असमंजस को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां हम पत्नी के लिए 10 से भी ज्यादा बर्थडे आइडियाज लेकर आए हैं। ऐसे में पति इनमें से अपना पसंदीदा आइडिया चुनकर अपनी पत्नी को सरप्राइज कर सकते हैं। तो पत्नी के लिए बर्थडे आइडियाज जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।

तो आइए बिना देर किए हम सीधे पत्नी के लिए बर्थडे सरप्राइज आइडियाज जान लेते हैं।

पत्नी को बर्थडे पर सरप्राइज करने के 15 यूनिक आइडियाज | Unique Birthday Surprise For Wife In Hindi

अगर आपकी पत्नी का बर्थडे भी नजदीक है, तो पत्नी के लिए बर्थ डे विशेज के साथ नीचे दिए गए यूनिक सरप्राइज आइडियाज की मदद लें। इनमें से अपना पसंदीदा आइडिया चुनकर अपनी पत्नी को सरप्राइज दें और उनके चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान देखें। पत्नी के लिए बर्थडे सरप्राइज आइडियाज कुछ इस प्रकार हैं :

1. एक सरप्राइज पार्टी प्लान करें

Image: Shutterstock

सरप्राइज भला किसे पसंद नहीं होता है। ऐसे में पत्नी को बर्थडे के दिन सरप्राइज पार्टी देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप अपनी पत्नी के रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद ले सकते हैं। साथ ही उन्हें भी इस सरप्राइज पार्टी में शामिल कर सकते हैं। यकीन मानिए, अपने परिवार और दोस्तों को अचानक अपने सामने देखकर आपकी पत्नी काफी खुश और इमोशनल हो जाएगी। इसके अलावा, आपको अपनी पत्नी के लिए और क्या-क्या करना है, यह तो आपको अपनी पत्नी की पसंद और नापसंद को ध्यान में रख कर खुद तय करना होगा। हालांकि, आप जितने ज्यादा आयोजन करेंगे सरप्राइज बर्थडे पार्टी उतनी ही शानदार और यादगार हो सकती है।

2. छोटे-छोटे कई सारे गिफ्ट

Image: Shutterstock

बर्थडे की बात हो और गिफ्ट की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे में पत्नी को बर्थडे सरप्राइज के तौर पर छोटे-छोटे गिफ्ट्स देना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप पूरे दिन अपनी पत्नी को अलग-अलग समय पर उनकी पसंद की चीजें गिफ्ट करते रहें। जब दिन खत्म होने लगे, तो एक बड़ा सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट उन्हें दें। इससे उन्हें एहसास होगा कि आपने उनके लिए कितनी मेहनत की है। साथ ही यह उनके लिए यादगार बर्थडे सरप्राइज आइडिया हो सकता है।

3. उनकी फेवरेट डिश

Image: Shutterstock

पत्नी को बर्थडे सरप्राइज देने के तौर पर, आप उनके लिए उनकी पसंद का खाना भी बना सकते हैं। मुमकिन है कि यह काम हर किसी के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन इस मामले में एक छोटी सी कोशिश की जा सकती है। भले ही, हर किसी को खाना पकाने की कला का अच्छा ज्ञान न हो, लेकिन पति द्वारा बनाई गई एक सिंपल डिश भी उनके लिए स्पेशल हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो दिन की शुरुआत उनके लिए स्पेशल ब्रेकफास्ट से कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट तैयार कर उन्हें बिस्तर पर दें और साथ में उनके मनपसंद फूलों से बना गुलदस्ता भेंट करें। वहीं, लंच के लिए बाहर से कुछ ऑर्डर कर सकते हैं और रात को कहीं आउटिंग और डिनर का प्लान कर सकते हैं। ध्यान रहे पूरे दिन उनकी पसंद के खाने को महत्व दें।

4. दिन भर के काम में पत्नी का हाथ बटाएं

Image: Shutterstock

पत्नी हॉउस वाइफ हो या फिर वर्किंग वूमेन उसे घर और बाहर दोनों तरफ संभालना पड़ता है। पूरे दिन वो बिना किसी शिकायत के अपना काम करती चली जाती हैं। ऐसे में अगर आप पत्नी के बर्थडे पर कुछ यूनिक सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उन्हें आप अपने व्यस्त दिन से थोड़ा सा वक्त निकाल कर दें। घर के काम में उनका हाथ बटाएं और उन्हें पूरा टाइम दें। हालांकि, सिर्फ बर्थडे के दिन ही नहीं, बल्कि उनके बर्थडे के बाद भी मौका निकालकर ऐसा करें। आप उन्हें यह विश्वास भी दिलाएं कि अब से आप हमेशा खाली वक्त में उनका हाथ बटाएंगे। आपका ऐसा करना उनके लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा और उन्हें हर पल अपने खास होने का एहसास भी होता रहेगा। हमेशा याद रखें कि किसी के लिए वक्त निकालना किसी अमूल्य तौहफे से कम नहीं है।

5. गुडी हैंपर

Image: Shutterstock

पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आप एक गूडी हैंपर भी बना सकते हैं। एक छोटे से बास्केट या बैग में आप अपनी पत्नी की पसंद की चीजें खरीदकर डाल सकते हैं। इसमें उनकी पसंद की चॉकलेट, बैग, फूल, ब्यूटी प्रोडक्ट और अन्य चीजें डालकर उन्हें सरप्राइज दें। यह किसी कॉम्बो गिफ्ट से कम नहीं होगा।

6. पत्नी के लिए लव लेटर लिखें

Image: Shutterstock

एक वक्त था जब प्यारा का इजहार पन्नों पर किया जाता था, यानी लव लेटर के जरिए। ऐसे में क्यों न पत्नी को बर्थडे सरप्राइज के तौर पर एक प्यारा प्रेम पत्र दिया जाए। रात को 12 बजे बेडरूम में एक प्यारा सा गिफ्ट और एक लव लेटर, आपकी पत्नी की आंखों में खुशी की चमक ला सकता है। कई बार हम कुछ चीजें बोलकर व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पत्र के माध्यम से आप अपने प्यार को अपनी पत्नी के सामने रखें। पत्र के जरिए, उन्हें खुलकर आपकी जिंदगी में उनकी अहमियत के बारे में बताएं। यह उनके लिए एक प्यारा और भावुक बर्थडे सरप्राइज हो सकता है।

7. पत्नी को शॉपिंग पर ले जाएं

Image: Shutterstock

पत्नी के लिए बर्थडे सरप्राइज आइडिया की बात की जाए, तो शॉपिंग को इस लिस्ट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लगभग हर महिला को शॉपिंग करना पसंद होता है। कई बार पति-पत्नी के बीच शॉपिंग के नाम पर झगड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप पत्नी को बर्थडे के दिन शॉपिंग कराने के लिए ले जाते हैं, तो यह उन्हें काफी पसंद आएगा। आप चाहें तो बर्थडे आने के पहले से उनके लिए उनकी पसंद की चीजें ऑनलाइन ऑर्डर कर उन्हें सरप्राइज भी दे सकते हैं। फिर बर्थडे के दिन उन्हें शॉपिंग पर ले जाएं और बाहर लंच और डिनर का भी प्लान करें।

8. स्पा कूपन करें गिफ्ट

Image: Shutterstock

महिलाओं को सजना-संवारना और आकर्षक दिखना काफी पसंद आता है। ऐसे में एक ऐसा स्पा कूपन देना, जिसमें  मैनीक्योर और पेडिक्योर से लेकर फुलबॉडी मसाज और हेयर स्पा शामिल हो, काफी आकर्षक और सरप्राइजिंग हो सकता है। बेशक, यह उन्हें पसंद आ सकता है और उन्हें खास होने का एहसास दिला सकता है। साथ ही इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों आराम मिल सकता है। साथ में आप अपने लिए भी स्पा थेरेपी बुक कराएं, ताकि आप दोनों साथ में कुछ फुर्सत के पल बिता सकें।

9. एक लॉग ट्रिप प्लान करें

Image: Shutterstock

आप अपनी पत्नी के बर्थडे के लिए कोई खास ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस ट्रिप में आप किसी ऐसी जगह का चुनाव कर सकते हैं, जहां आपकी पत्नी काफी समय से जाना चाह रही हों। इसके अलावा, आप अपनी पत्नी के व्यक्तिव के अनुसार भी ट्रिप की जगह का निर्णय ले सकते हैं। अगर उन्हें ऐडवेंचर पसंद है, तो बंजी जंपिंग या पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक चीजें भी कर सकते हैं। अगर उन्हें शांत जगह पसंद है, तो आप शहर की भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह का चुनाव भी कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा वक्त निकालकर पत्नी के साथ दो से तीन दिन का पर्सनल टाइम बिताना, उन्हें काफी पसंद आएगा।

10. रोमांटिक स्टाइल में कमरे को सजाएं

Image: Shutterstock

बर्थडे के दिन पत्नी को सरप्राइज देने का यह भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। आप बर्थडे वाले दिन ऐसे पेश आएं कि जैसे आपको याद ही नहीं कि आज उनका बर्थडे है। वहीं किसी बहाने से उन्हें घर से कुछ घंटों के लिए बाहर भेजकर अपने बेडरूम को डेकोरेट करें। साथ ही घर में ही एक रोमांटिक डिनर डेट भी प्लान कर सकते हैं। जिसमें आप उनकी पसंद की डिशेज, केक और अन्य चीजें रखें। बाहर की भीड़भाड़ से दूर घर में ही पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करें और क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके लिए तैयार किए गए इस सरप्राइज को वह बेशक कभी नहीं भूलेंगी।

11. छोटे-छोटे लव नोट्स लिखें

Image: Shutterstock

पत्नी के लिए लव नोट्स लिख कर भी अपने प्यार को उनके सामने जाहिर कर सकते हैं और उन्हें अलग अंदाज में बर्थडे विश कर सकते हैं। इसके लिए आप छोटे-छोटी पर्चियों में एक या दो लाइन के लव कोट्स लिखकर उनकी डेली यूज की चीजों में छिपा सकते हैं। इन लव नोट्स के साथ ही आप उनके लिए छोटी-छोटी चीजें जैसे -चॉकलेट, हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड, सॉफ्ट टॉय और उनकी पसंद की अन्य चीजें भहि रख सकते हैं। अगर गिफ्ट आपके द्वारा बनाई गई हो, तो वो उनके लिए और खास हो सकती है। वहीं इन छुपाई गई चीजों का जिक्र आप पजल के रूप में उन लव नोट्स में दे सकते हैं। इससे वो उत्साहित होंगी और मन में उत्सुकता के साथ अपनी चीजों को ढूंढेगी।

12. मेमोरी वॉल बनाकर दें

Image: Shutterstock

मेमोरी वॉल यानी कि कुछ तस्वीरों को एक साथ एक बड़े फ्रेम में सजाकर पुरानी यादों को ताजा कराने वाला तोहफा। पत्नी के बर्थ डे पर उन्हें सरप्राइज करने के लिए आप मेमोरी वॉल भी बना कर दे सकते हैं। इस मोमोरी वॉल में आप उनके बचपन की तस्वीरें, उनकी ग्रेजुएशन डे की तस्वीर, उनके मम्मी पापा के साथ कभी ली गई कोई यादगार तस्वीरें, आपकी इंगेजमेंट और शादी की तस्वीरें और अगर बच्चे हैं, तो उनके जन्म पर ली गई तस्वीरों को जगह दे सकते हैं। इन सभी यादगार लम्हों को एक साथ देखना उनके लिए काफी खास हो सकता है।

13. स्टाइलिंग कराएं

Image: Shutterstock

रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता के कारण महिलाएं अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग पर खास ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में पत्नी के बर्थडे वाले दिन आप किसी मेकओवर आर्टिस्ट को बुक कर सकते हैं। उनके कपड़ों से लेकर उनके मेकअप, हेयर कटिंग को एक नया लुक दें। यह न सिर्फ उनके लिए बेहद ही सरप्राइजिंग गिफ्ट हो सकता है, बल्कि वो अच्छा महसूस कर सकती हैं। हालांकि, आप उन्हें यह जरूर बताएं कि वो जैसी हैं आपके लिए परफेक्ट हैं। यह मेकओवर बस उनके लिए है, ताकि वो फ्रेश और अच्छा महसूस कर सकें। इस तरह वह अपने बर्थडे के दिन खुद को एक नए अवतार में देख पाएंगी और पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

14. स्पेशल ज्वेलरी

Image: Shutterstock

आप अपनी पत्नी को उनके बर्थडे पर खुश करने के लिए एक क्लासिक डिजाइन की गोल्ड रिंग, नेकलेस, इयर रिंग या फिर ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि पत्नी कीमती ज्वेलरी ही पसंद करें। पति द्वारा दी गई एक सामान्य चेन या ब्रेसलेट भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में एक खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट का चुनाव बेशक आपकी पत्नी को सरप्राइज कर सकता है और उनके चेहरे पर मुस्कराहट ला सकता है। आप चाहें, तो पत्नी के साथ ली गई अपनी तस्वीर को पेंडेंट में लगवाकर या सिर्फ दोनों के नाम को पेंडेंट पर लिखवाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

15. लव एलार्म

Image: Shutterstock

लव एलार्म पत्नी को बर्थडे पर सरप्राइज करने का एक आसान और अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि आप अपनी पत्नी के फोन में पत्नी को बर्थडे विश करते हुए, अपनी आवाज रिकार्ड करें। फिर रात के ठीक 12 बजे एलार्म को सेट करते हुए, अपनी आवाज को अलार्म रिंग बना दें। ऐसा करने से होगा यह कि रात के ठीक 12 बजे जब उनका बर्थडे का वक्त शुरू होगा, तो उनके फोन पर सेट अलार्म अपने आप बज उठेगा। साथ ही आपकी आवाज में आपकी पत्नी को बर्थडे विश करेगा। इसी बीच आप उनके लिए सरप्राइज बर्थडे केक ले आएं और रात को 12 बजे सबसे पहला विश करते हुए, उनके बर्थडे की शुरुआत करें। आपका ऐसा करना उनके लिए बहुत ही सरप्राइजिंग हो सकता है और यकीनन उन्हें पसंद भी आएगा।

तो ये थे पत्नी के लिए कुछ बेस्ट बर्थडे सरप्राइज आइडियाज। इनमें से आप अपनी पसंद का कोई भी बर्थडे सरप्राइज आइडिया चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें, तो यहां दिए गए हर आइडिया से कुछ न कुछ आइडिया लेकर अपना खुद का सरप्राइज भी तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आपकी पत्नी बेशक समझेंगी कि आपने उनके लिए कितनी मेहनत की है। साथ आपके दिल में छिपे प्यार को भी वह बखूबी समझ पाएंगी। तो इस बार आप अपनी पत्नी के बर्थडे को, लेख में दिए गए इन आइडियाज से जरूर यादगार बनाएं। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें और ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.