प्रेगनेंसी में बेबीमून के लिए 12 बेस्ट जगह | Babymoon Destinations In India In Hindi

बेबीमून का चलन आजकल खूब बढ़ रहा है। यह नई जिम्मेदारियों को निभाने से पहले होने वाली घबराहट और एक्साइटमेंट के बीच का समय होता है। इसे एक तरह से प्री-बेबी वेकेशन भी कहा जा सकता है। इस दौरान माता-पिता बनने वाला कपल बेबी के पैदा होने के बाद जीवन में आने वाले बदलावों के लिए खुद को दिमागी रूप से तैयार करता है। क्या आपने बेबीमून के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम बेबीमून के बारे में वो सारी दे रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। मॉमजंक्शन के इस आर्टिकल को पढ़कर आप अपने लिए एक परफेक्ट बेबीमून प्लान कर सकते हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि बेबी मून कॉन्सेप्ट आखिर क्या है।

In This Article

क्या होता है बेबी मून?

हनीमून की तरह ही बेबी मून भी है। बस फर्क इतना है कि हनीमून में पत्नी-पत्नी शादी के बाद जाते हैं और बेबी मून के लिए मां-बाप बनने से पहले। जी हां, आजकल बेबी एक्सपेक्ट कर रहे कपल छुट्टियों पर जाते हैं, जिसे बेबी मून कहा जाता है। यह नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले साथ मिलकर रिलैक्स करने वाला समय होता है। हर कोई जानता है कि बच्चे के पैदा होने के बाद के कुछ महीने रोलर कोस्टर से कम नहीं होते। लेट-नाइट बेबी फीडिंग और डाइपर ड्यूटी जैसी अनेक जिम्मेदारियां आ जाती हैं।

साथ ही बच्चा होने के बाद कुछ सालों तक कपल का किसी तरह की छुट्टियों पर जाना भी मुमकिन नहीं होता। ऐसे में बेबी के गर्भ में होने वाले समय को एंजॉय करने के लिए शादीशुदा जोड़ा बेबी मून पर चला जाता है। बेबी मून का मुख्य मकसद एक साथ रोमांटिक समय बिताना व शांति से रहना है। कुछ कपल्स जो ट्रेवल नहीं कर सकते हैं, वो छुट्टी लेकर कुछ दिन एक साथ घर में भी गुजार सकते हैं।

बेबीमून के विषय में जानने के बाद अब आगे पढ़िए बेबीमून प्लानिंग कैसे करनी चाहिए।

बेबी मून के लिए प्लानिंग कैसे करें?

बेबी मून की प्लानिंग करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय महिला गर्भवती होती है और कोई भी गलत प्लानिंग मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसी वजह से बेबीमून के अनुभव को मजेदार और सुखद बनाने के लिए इन बातों पर गौर करें।

  • सही समय में प्लान करें : बेबीमून प्लान करने के लिए सही समय का चुनाव जरूर है। पहली और तीसरी तिमाही में बेबीमून प्लान करने से बचें। दूसरी तीमाही में आप बेबीमून प्लान कर सकते हैं। वैसे आप बेबी मून प्लान करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। वह आपकी स्थिति को देखते हुए सही समय की सलाह दे सकते हैं।
  • अस्पताल के नजदीक रुकने का प्लान बनाएं : इस अवस्था में आपको अस्पताल की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में उन्हीं जगहों पर रुकें जहां आसपास ही अस्पताल हो। यदि आप अस्पताल के आस पास नहीं हैं, तो अस्पताल की लोकेशन को हमेशा याद रखें। आप कोई भी एडवेंचर करने से पहले भी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
  • बजट का ध्यान रखें : अपने बजट को ध्यान में रखते हुए ही बेबीमून प्लान करें। कुछ समय बाद प्रसव के लिए भी खर्च करना होगा, इसलिए ऐसी जगह चुनें जिससे बजट न डगमागाए।
  • आसपास की जगह को ही चुनें: प्रेगनेंसी के लक्षण, जैसे उल्टी व जी मिचलाना आदि की वजह से महिला के लिए ज्यादा ट्रैवल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से ऐसी जगहों का प्लान बनाएं, जहां पहुंचने के लिए अधिक यात्रा न करनी पड़े।
  • डॉक्टर से बात करते रहें : सबसे पहले तो आप ट्रैवल का प्लान डॉक्टर की सलाह पर ही बनाएं। उसके बाद ट्रैवल के दौरान किसी भी तरह की परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे गर्भवस्था से जुड़ी  समस्याओं और जोखिम से बचा जा सकता है।
  • ट्रेकिंग का प्लान न बनाएं :  ट्रेकिंग करना गर्भावस्था के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए ऐसा कोई प्लान न बनाएं। इसके कारण गर्भावस्था से जुड़ी समस्या पैदा हो। इसके अलावा, अन्य एडवेंचर गेम में भाग लेने का भी प्लान करने से बचें

बेबीमून प्लानिंग के बाद अगला कदम है लोकेशन चुनने का। आगे जानिए  हाउ टू चूज बेबीमून लोकेशन।

बेबीमून के लिए लोकेशन का चुनाव कैसे करें?

अक्सर शादीशुदा कपल को यह दुविधा होती है कि बेबीमून के लिए कौन सी जगह चुननी चाहिए। इसको चुनने के लिए आप खुद से दो प्रश्नों का जवाब पूछिए। पहला यह कि आपकी  प्राथमिकता क्या है ? दूसरा यह कि आप कितने समय के लिए ट्रैवल करना चाह रहें हैं? बस ऊपर की बातों को ध्यान में रखकर और अपनी पसंद के हिसाब से जगह को चुन लें। ऐतिहासिक जगह देखना पसंद है, तो मैसूर या किसी अन्य जगह का चुनाव कर सकते हैं। अगर प्रकृति से प्यार है, तो हिमाचल या मसूरी को चुन सकते हैं।

आगे बेबीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानिए।

12 परफेक्ट डेस्टिनेशन फॉर बेबी मून इन इंडिया

यदि आपने बेबीमून पर जाने का प्लान बना ही लिया है और जगह के चुनाव को लेकर असमंजस में हैं, तो आप निम्न जगहों में से किसी एक को चुन सकते हैं।

1. आगरा

Image: Shutterstock

आगरा के ताजमहल के बारे में आपने जरूर सुना होगा। आप अपने बेबीमून में एक रोमांटिक अनुभव पाने के लिए यहां जा सकते हैं। ताजमहल की कलाकृति व बगीचे वाकई में मन को लुभाने वाले हैं। आगरा का प्राचीन शहर फतेहपुर सीकरी भी देखने लायक है। इसके अलावा, आगरा फॉर्ट भी जा सकते हैं। इस जगह का सनराइज और सनसेट बेहद खूबसूरत होता है। आप आगरा शहर रोड और रेल दोनों के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां जाने का खर्च 10000 से 12000 तक का आ सकता है।

2. शिमला

Image: Shutterstock

हिमाचल की सुंदरता को निहारने के लिए आप शिमला जा सकते हैं। यहां की स्नो फॉल और प्राकृतिक नजारे आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे। शिमला में आप द रिज ऑफ शिमला, कुफरी, ग्रीन वैली, जाखू हिल, चैल, किला फारेस्ट, मॉल रोड, शिमला स्टेट म्यूजियम, क्राइस्ट चर्च, काली बाड़ी टेम्पल, हिमालयन बर्ड पार्क जा सकते हैं। आपको रास्ते में प्रकृति के आनंद लेते हुए रोड के द्वारा या फिर कालका तक ट्रेन लेकर आगे तक टॉयट्रेन से जा सकते हैं। शिमला के प्लान के लिए खरीब 20000 से 22000 तक का बजट तैयार रखें।

3. श्रीनगर

Image: Shutterstock

धरती में रहते हुए स्वर्ग को देखना है, तो आप श्रीनगर जा सकते हैं। यहां की वादियां, मौसम और लोकेशन सभी शानदार हैं, जिन्हें देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। आप डल लेक के हाउस बोट में कुछ समय बिता सकते हैं। ट्यूलिप गार्डन, शालीमार गार्डन और परी महल भी श्रीनगर के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यदि आप नॉर्थ इंडिया में रहते हैं, तो यहां सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। इसके अलावा, हवाई माध्यम से भी यहां पहुंचा जा सकता है। श्रीनगर के लिए 25000 से 30,000  तक का खर्च हो सकता है।

4. पुडुचेरी

Image: Shutterstock

पुडुचेरी भी बेबीमून पर जाने के लिए अच्छी जगह है। इस जगह को फ्रेंच कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां फ्रांसीसी इमारतें और स्मारक देखते ही बनते हैं। साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ पुडुचेरी के समुद्रों के किनारे टहल सकते हैं। साथ ही मात्री मंदिर भी बेहद सुंदर जगह है। यह शहर रोड व रेल दोनों माध्यमों से जुड़ा हुआ है। आप अपने बजट के हिसाब से ट्रिप पर ट्रेन, कार या हवाई मार्ग से जा सकते हैं। इस ट्रिप में 20000 से 25000 तक का खर्च हो सकता है।

5. गोवा

Image: Shutterstock

रोड, रेल या हवाई माध्यम से बेबूमन के लिए आप गोवा भी जा सकते हैं। यहां बोट क्रूज से गोवा देखना बेहद अलग और अनोखा अनुभव होता है। आप पाणाजी में बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च जा सकते हैं। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। गोवा में आपको कुछ एडवेंचर गतिविधियां करने से बचना होगा, क्योंकि ऐसा करने से गर्भवास्था पर बुरा असर पड़ सकता है। बेबीमून डेस्टिनेशन में यदि आपने गोवा सिलेक्ट किया है, तो यहां आपको कम से कम 40000 का खर्च आएगा।

6. कुमारकोम

Image: Shutterstock

केरल में स्थित यह जगह कोचीन हवाई अड्डे से 80 किलोमीटर दूर है। यह जगह रेल और रोड से भी कनेक्टेड है। यदि आप को एक अलग व अनोखा अनुभव प्राप्त करना है, तो आप रिवर हाउस बोट में रह सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एकदम बढ़िया है। इस खूबसूरत जगह के लिए करीब 20,000 से 30,000 तक का बजट होना चाहिए।

7. गुवाहाटी

Image: Shutterstock

पहाड़ियों और बादलों से घिरी गुवाहाटी भी बेबीमून के लिए अच्छी जगह है। आप गुवाहाटी हवाई और सड़क दोनों मार्ग से जा सकते हैं। यह का प्राकृतिक सौंदर्य और ताजी हवा से बेबीमून एकदम परफेक्ट हो जाएगा। काजीरंगा नेशनल पार्क व ब्रह्मपुत्र नदी भी देखने लायक है। बस पहाड़ों पर चढ़ने व ट्रेकिंग करने से बचें। यहां आप दोनों को रहने और घूमने के लिए करीब 30,000 खर्च करने पड़ सकते हैं।

8. जयपुर

Image: Shutterstock

पिंक सिटी के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर आप रोड, रेल व हवाई तीनों माध्यमों से पहुंच सकते हैं। आप यहां के पैलेस, फोर्ट आदि देखकर रॉयल महसूस करेंगे। साथ ही झालाना लैपर्ड कंजरवेशन रिजर्व और बिरला मंदिर भी जयपुर के आकर्षण केंद्र हैं। बस यहां ज्यादा चलना अवॉइड करें व ज्यादा बड़े व ऊंचे किले पर न जाएं। बेबीमून के लिए यदि आप पिंक सिटी जाते हैं, तो यहां रहने और खाने का खर्चा 20,000 से 30000 हो सकता है।

9. नैनीताल

Image: Shutterstock

नैनीताल हवाई मार्ग और रोड के माध्यम से पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग से जाने वालों को देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग से नैनीताल पहुंचना होगा। यहां नैनी झील, नैनी पीक, टिफिन टॉप जैसी कई जगह जा सकते हैं।   नैनीताल की शांति और प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाते हुए बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। शांत वातावरण के लिए यदि आपने नैनीताल को चुना है,  तो 22,000 से  25,000 तक का खर्च आ सकता है।

10. अमृतसर

Image: Shutterstock

यह पवित्र शहर रोड, रेल व हवाई माध्यमों से जुड़ा हुआ है। यदि आपको मन की शांति चाहिए, तो स्वर्ण मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर के द्वार सभी धर्मों के लोगों के लिए खुले हैं। स्वस्थ व हेल्दी फूड खाना के लिए आप यहां के लंगर में प्रसाद रूपी भोजन का सकते हैं। आप अमृतसर में जलियांवाला  बाग, बाबा अटल टावर, पार्टिशन म्यूजियम भी जा सकते हैं। यहां लगभग 20000 या 30000 का खर्चा होगा।

11. दार्जिलिंग

Image: Shutterstock

बेस्ट बेबीमून डेस्टिनेशन में दार्जिलिंग का नाम भी शामिल है। इस जगह के हरे-भरे बगान और टॉय ट्रेन हर किसी का मन मोह लेगी। इसके अलावा, दार्जिलिंग के टाइगर हिल का सूर्योदय भी बेहद आकर्षक लगता है। साथ ही सोंगमो लेक, बसिस्ता लूप, नाथुला,  यमथांग, मिरिक, पेलिंग, रमटेक मोनेस्ट्री, सक्या मठ भी दार्जिलिंग के आकर्षण केंद्र हैं। यहां लगभग 30,000 से 35,000 का खर्चा आ सकता है।

12. एंबी वैली सिटी

Image: Shutterstock

महाराष्ट्र में स्थित यह जगह रोड से जुड़ी हुई है। इस सिटी की टाउन शिप देखते ही आपका मन खुश हो जाएगा। यहां आप फोर्ट, पावना लेक, लॉयन्स पॉइंट लोनावला, कोरीगड जा सकते हैं। झीलों के आस पास वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों से बचें या फिर सावधानी के साथ इसे करें। यहां आप दोनों स्पा में जाकर मसाज करवा सकते हैं व चांदनी रात को निहार सकते हैं। यह सिटी लोनावाला से लगभग 23 किमी, पुणे शहर से 87 किमी और मुंबई शहर से 120 किमी दूर है।  यहां पर भी आपका कम से कम 70000 का खर्चा आएगा।

आगे जानिए कि बेबी मून पर जाते समय क्या-क्या एहतियात बरतना चाहिए।

बेबी मून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

बेबी मून में जाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। क्या हैं वो जरूरी बातें आगे पढ़ें:

  • यदि आप हवाई जहाज से जा रहे हैं, तो ऐसी फ्लाइट बुक करें, जो कहीं बीच में न रुके यानी डायरेक्ट फ्लाइट में ही जाएं।
  • अपना हेल्थ केयर इंश्योरेंस को भी चेक कर लें।
  • बेबीमून के लिए जगह का चुनाव करने के बाद वहां के आसपास के हॉस्पिटल की लिस्ट भी तैयार कर लें।
  • यह अच्छी बात है कि आप दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं, परन्तु अपने बजट का भी ध्यान रखें।
  • अगर कोई वैक्सीन लगनी है, तो उसे लगवाकर ही बेबी मून पर जाएं।
  • अपने साथ सारी दवाएं और डॉक्टर का पर्चा भी रखें।
  • शरीर को ज्यादा ठंडा या गर्म होने न दें।
  • सनस्क्रीन भी साथ लेकर जाएं और सीधी धूप में ज्यादा देर न रहें।
  • घूमते वक्त समय-समय पर पानी पीते रहें।
  • आप क्या खा रहे हैं उसका खास ध्यान रखें। दूषित भोजन या पानी से बचें।
  • अगर आप अपने शहर व राज्य में ही ट्रैवल कर रहे हैं, तो आस पास के अस्पतालों को ध्यान में रखें व अपने

बेबीमून मां-पापा बनने से पहले का वक्त होता है। इसे एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए बिताएं। यह समय पति-पत्नी के लिए खास इसलिए भी है, क्योंकि उन्हें दोबारा इस तरह अकेले समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। बस तो इस वक्त की अहमियत को समझते हुए बेबीमून प्लान करके रिलैक्स करें। बेबीमून पर जाने से पहले लेख में बताई गए टिप्स व सावधानियों पर जरूर गौर करें। हैप्पी बेबीमून!

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.