check_iconFact Checked

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए 10+ उपयोगी व सुविधाजनक प्रेग्नेंसी ऐप्स | Best Free Pregnancy Apps In Hindi

In This Article

गर्भ धारण करने से लेकर प्रसव के समय तक शिशु का विकास कैसे होता है, यह जानने के लिए गर्भवती बहुत ही उत्सुक होती हैं। उनकी इसी उत्सुकता को आनंद के अनुभव से भरने में गर्भावस्था ऐप काफी मददगार माने जाते हैं। ऐसे कई बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स हैं, जो सप्ताह-दर-सप्ताह के अनुसार, गर्भवती व गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य में हो रहे बदलावों की जानकारी देते हैं। इसी वजह से मॉमजंक्शन के इस लेख में हम गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट प्रेग्नेंसी ऐप्स कौन से हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

गर्भावस्था ऐप के क्या लाभ हैं, सबसे पहले हम इसी की जानकारी दे रहे हैं।

गर्भावस्था ऐप्स के लाभ | Benefits of using the pregnancy apps in Hindi

गर्भावस्था में महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। साथ ही, गर्भ में पल रहे शिशु का शारीरिक विकास भी बढ़ने लगता है। एक अंडे के रूप से गुजरते हुए, धीरे-धीरे शिशु की हड्डियों, मांसपेशियों, मसूड़ों, नाखूनों जैसे अंगों का विकास होता रहता है (1)ऐसे में गर्भावस्था के ऐप का इस्तेमाल करके गर्भावती के स्वास्थ्य और भ्रूण के विकास से जुड़ी इन्हीं महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल किया जा सकता है। इसकी पुष्टि बकायदा एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन) जैसी जानी-मानी रिसर्च साइट पर भी की गई है (2)

गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी ऐप्स के जरिए किस-किस तरह की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं, इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुएं यहां हम बता रहे हैं, जैसेः

  • गर्भवती और भ्रूण के शारीरिक स्वास्थ्य में होने वाले बदलाव की जानकारी देना।
  • गर्भवती के साथ ही भ्रूण के स्वास्थ्य की निगरानी करना और अपडेट रखना।
  • गर्भवती की दवाओं की अगली खुराक को याद दिलाना।
  • गर्भवती को कब-कब डॉक्टर से मिलने जाना चाहिए या डॉक्टर से मिलने की अगली तारीख क्या है, इसकी जानकारी रखना।
  • गर्भवती किस सप्ताह या माह तक किस तरह के एक्सरसाइज व कितने समय के लिए कर सकती हैं, इसकी जानकारी देना।
  • गर्भावस्था से जुड़ी कई असमंजस और सवालों के जवाब देने में भी मदद कर सकते हैं।
  • प्रसव के समय का अनुमान बताना।

अब पढ़ें गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट प्रेग्नेंसी ऐप्स की जानकारी।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए 10+ उपयोगी व सुविधाजनक प्रग्नेंसी ऐप्स | Best Free Pregnancy Apps In hindi

गर्भावस्था का पूरा चरण कई तरह के बदलावों से गुजरता है। इस दौरान गर्भवती व उसके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य में सप्ताह-दर-सप्ताह बदलाव व विकास होते हैं (1)। इन्हीं बदलावों को जानने में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स मददगार हो सकते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स पूरी तरह से फ्री हैं, जिन्हें स्मार्टफोन में डाउनलोड करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है यहां हम गर्भवती के लिए उपयोगी व सुविधाजनक प्रेग्नेंसी ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं।

1. मॉमजंक्शन – योर प्रेग्नेंसी गाइड – MomJunction – Your Pregnancy Guide

ऐप लिंक

सबसे अच्छे गर्भावस्था ऐप्स में पहली जानकारी मॉमजंक्शन प्रेग्नेंसी ऐप की है। यह फ्री ऐप है, जिसे प्ले स्टोर से किसी भी स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए महिला को अपनी गर्भावस्था से जुड़ी शुरुआती जानकारी साझा करनी होती है, जिसमें उसे अपनी ड्यू डेट की जानकारी भी देनी होती है। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर मॉमजंक्शन प्रेग्नेंसी ऐप हर हफ्ते बढ़ते हुए शिशु की जानकारी देता है।

ऐप की विशेषताएं: 

  • गर्भवती व शिशु के वजन पर नजर रखे।
  • गर्भावस्था के प्रत्येक चरण व इस दौरान हो रहे बच्चे के विकास की जानकारी मिल सकती है।
  • गर्भावस्था व गर्भ में पल रहे शिशु से जुड़े सवालों की जानकारी पाएं।
  • गर्भावस्था में चरणों के अनुसार गर्भवती को सही देखभाल की जानकारी मिल सकती है।
  • प्रसव की तारीख ट्रैक करे।
  • अन्य नई माताओं के साथ संचार बढ़ाएं। गर्भवती उनके अनुभव के साथ अपने अनुभव भी साझा कर सकती हैं, जैसे – नींद की स्थिति, भूख में बदलाव, प्रेग्नेंसी में होने वाली क्रेविंग, अल्ट्रासाउंड का अनुभव आदि।
  • प्रसव के दौरान संकुचन में कितना समय लगेगा इसकी जानकारी भी मिल सकती है।

2. माई प्रेग्नेंसी जर्नी – My Pregnancy Journey

ऐप लिंक

इसी लिस्ट में माई प्रेग्नेंसी जर्नी ऐप का नाम भी शामिल है। यह एक विदेशी ऐप है, जिसमें गर्भावस्था से जुड़ी कई सारी जानकारियां हैं। इसे भी किसी भी स्मार्टफोन में डाउनलोड करके फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी क्या-क्या खासियत है, वो हम नीचे बता रहे हैंः

ऐप की विशेषताएं: 

  • सप्ताह-दर-सप्ताह गर्भावस्था को ट्रैक करे।
  • नए-नए लेख व वीडियो के माध्याम से हर हफ्ते गर्भावस्था से जुड़े अपडेट पा सकते हैं। इन्हें प्रिंट आउट भी किया जा सकता है।
  • प्रसव में कितना समय बचा है, यह उल्टी गिनती के जरिए जानेंगे।
  • साप्ताहिक रूप से गर्भावस्था के बदलावों को रिमांइड कराए।
  • साप्ताहिक रूप से प्रसूति रोग विशेषज्ञ से वीडियो द्वारा जानकारी पाएं।
  • बीएमआई और वेट कैल्‍क्‍यूलेटर साप्ताहिक रूप से बढ़ते वजन की निगरानी रख सकता है।
  • 3डी चित्रों व 4डी वीडियो के जरिए शिशु के साप्ताहिक विकास की जानकारी पाएं।
  • शिशु के वजन, आकार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दे।
  • शिशु की हर हलचल का रिकॉर्ड रखे।
  • बेबी हॉस्पिटल बैग चेकलिस्ट में क्या जरूरी चीजें होनी चाहिए इसकी जानकारी दे।
  • गर्भावस्था के लिए सुरक्षित दवाओं की जानकारी दे सकता है। हालांकि, बेहतर है दवाइयों से जुड़ी जानकारियों के लिए गर्भवती पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • शिशु के जन्म या जच्चे-बच्चे की देखभाल के लिए पिता को क्या-क्या करना चाहिए, इसकी उचित जानकारी मिले।
  • अन्य नई मां बनी महिलाओं से कनेक्ट कर उनसे बात करने की सुविधा भी मिल सकती है।

3. प्रेग्नेंसी + ट्रैकर ऐप – Pregnancy + Tracker App

ऐप लिंक  

यह ऐप भी बेस्ट प्रेग्नेंसी ऐप्स में से एक है। यह न सिर्फ मां के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए उपयोगी सुझाव दे सकता है, बल्कि हफ्ते के अनुसार बच्चा कितना विकसित हो गया है, उसकी छवि भी 3डी मॉडल में दिखा सकता है। चार स्टार वाले इस प्रेग्नेंसी एप की खासियत नीचे विस्तार से पढ़ेंः

ऐप की विशेषताएं: 

  • 3 करोड़ से अधिक लोगों का भरोसेमंद प्रेग्नेंसी एप।
  • गर्भ में भ्रूण कैसे विकास करता है, 3डी मॉडल चित्रों व वीडियों के माध्यम से इसकी जानकारी पाएं।
  • हर सप्ताह के अनुसार शिशु कितना बड़ा हुआ है, इसका आकार फलों, मिठाईयों व जानवरों के आकार से तुलना कर समझा जा सकता है।
  • सप्ताह-दर-सप्ताह और दैनिक तौर पर गर्भावस्था की जानकारी मिले।
  • गर्भ में शिशु कितनी बार हलचल करता है या किक करता है, इसका भी रिकॉर्ड इस ऐप के जरिए रखा जा सकता है।
  • शारीरिक वजन से लेकर, गर्भावस्था के दौरान, प्रसव के दौरान व बाद में क्या-क्या करें या किन बातों का ख्याल रखें, इसकी जानकारी भी इस ऐप से मिल सकती है।
  • इसमें छोटे बच्चों के एक हजार से अधिक नाम के विकल्प मौजूद हैं।

4. मॉमी मेड्स ऐप – Mommymeds App

ऐप लिंक

टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज सेंटर के इन्फैंटरिस्क सेंटर द्वारा विकसित किया गया यह ऐप भी गर्भवती के लिए लाभकारी हो सकता है। यह कैसे मददगार है, इसे हम यहां बता रहे हैं।

ऐप की विशेषताएं:

गर्भावस्था के दौरान या पहले से तीसरे ट्राइमेस्टर में किस तरह की दवाओं का सेवन सुरक्षित है और उनकी मात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां पाएं।

  • इसमें प्रिस्क्रिप्शन व दवाओं की सूची दी गई है।
  • इस ऐप में दवाओं के बारकोड को स्कैन करने का भी विकल्प होता है, जिसके माध्यम से दवाओं से जुड़ी जानकारी यहां जान सकते हैं।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी जानकारी इस ऐप में उपलब्ध है।

5. ओविया प्रेग्नेंसी ट्रैकर: बेबी ड्यू डेट काउंटडाउन – Ovia Pregnancy Tracker: Baby Due Date Countdown

ऐप लिंक

सप्ताह दर सप्ताह गर्भ में शिशु का कितना विकसित हो गया है, इसकी जानकारी देने में ओविया प्रेग्नेंसी ट्रैकर ऐप की मदद ली जा सकती है। यह कैसे काम कर सकता है, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें।

ऐप की विशेषताएं: 

  • प्रसव की तारीख बताए।
  • हर सप्ताह में गर्भवती का बेबी बंप कितना बढ़ सकता है, इसकी जानकारी मिले।
  • गर्भावस्था से जुड़े तमाम मानसिक और शारीरिक लक्षण, जैसे – मानसिक बदलाव, नींद की स्थिति, उचित शारीरिक गतिविधियां, वजन, रक्तचाप और जरूरी पोषण युक्त आहार की जानकारी यहां पर दी गई है।
  • गर्भ में शिशु के विकास से जुड़ी जानकारी इस ऐप में मौजूद लेख के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
  • प्रसव के दौरान अस्पताल में क्या-क्या चीजें लेकर जाएं, इसके साथ ही शिशु के नामकरण की सूची भी इस ऐप में दी गई है। साथ ही गर्भवती भी अपने अनुसार बच्चे का नाम इस ऐप में जोड़ सकती है।
  • शिशु के हाथ व पैर कितने बड़े हुए हैं, हर सप्ताह इसकी जानकारी भी पा सकते हैं।
  • वीडियो व आर्टिकल के जरिए साप्ताहिक तौर पर गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।

6. ग्लो प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर+बेबी रजिस्ट्री ऐप – GLOW. Pregnancy & Baby Tracker+Baby Registry App

ऐप लिंक

गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी ऐप्स के तौर पर इस मुफ्त ऐप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हालांकि, अगर इसके अन्य फायदे लेने हैं, तो इच्छानुसार इसका सब्सक्रिप्शन भी खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स।

ऐप की विशेषताएं: 

  • हर दिन पाएं जच्चे-बच्चे से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी।
  • गर्भवती महिला की मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखे।
  • कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए, इसकी भी सूचना पाएं।
  • गर्भावस्था के ट्राइमेस्टर के अनुसार प्रतिदिन जरूरी जानकारी दे सकता और उन्हें ट्रैक भी कर सकता है।
  • गर्भवती के स्वास्थ्य की जानकारी, प्रसव की तारीख, गर्भावस्था के लक्षण, दवाओं की सूची, वजन जैसी जरूरी जानकारियों को पीडीएफ के रूप में ईमेल के जरिए भी पा सकती हैं।
  • 1500 से भी अधिक गर्भावस्था से जुड़े आर्टिकल्स इस ऐप में मौजूद हैं।
  • बच्चे के लिए जरूरी उत्पाद की खरीरदारी का विकल्प भी इसमें मौजूद है।
  • बेबी शावर की रस्म में किस तरह के उपहार लें इसकी भी जानकारी मिले।
  • पोस्ट्पार्टम के दौरान भी यह ऐप मददगार हो सकती है।
  • पहली बार गर्भावस्था का अनुभव करने वाली महिलाओं से लेकर एक से अधिक बार मां बन चुकी महिलाओं से भी जुड़ने का विकल्प इस ऐप के जरिए मिल सकता है। साथ ही उनके अनुभवों को जानने का मौका भी मिल सकता है। 

7. प्रेग्नेंसी ट्रैकर मॉमली – Pregnancy Tracker Momly

ऐप लिंक

यह प्रेग्नेंसी ऐप सप्ताह-दर-सप्ताह गर्भावस्था से जुड़ी सारी जानकारियां साझा कर सकता है। इसके लिए इस ऐप में इससे जुड़े टिप्स और आर्टिकल भी पढ़ें जा सकते हैं। इसके आलाव और क्या-क्या जानकारी यह दे सकता है, इस बारे में नीचे इस ऐप की खासियत पढ़ें:

ऐप की विशेषताएं:

  • बेबी का साइज और प्रसव की तारीख के साथ ही, 1हजार से अधिक शिशु के नाम के विकल्प भी इस ऐप में मौजूद है।
  • बेबी को जन्म देने की योजना से लेकर प्रसव के दौरान अस्पताल जाते समय किन जरूरी चीजों को साथ ले जाने की जरूरत हो सकती है इसकी जानकारी भी पाई जा सकती है। मटर्निटी बैग में क्या होना चाहिए यह जानकारी इस ऐप में मौजूद है।
  • नए बच्चे के लिए क्या-क्या खरीदारी करें, इसकी भी जानकारी इस ऐप के जरिए मिल सकती है।
  • शिशु के साथ ही गर्भवती महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, जैसे – वजन, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट की भी जानकारी दे। 

8. मायलो इंडियन प्रेग्नेंसी, पेरेंटिंग टिप्स एंड बेबी शॉपिंग – Mylo Indian Pregnancy, Parenting Tips & Baby Shopping

 ऐप लिंक

इस गर्भावस्था ऐप का इस्तेमाल अभी तक 1 करोड़ से अधिक माता-पिता कर चुके हैं। इस ऐप को इस्तेमाल कर चुकीं महिलाओं के अनुसार, यह काफी सुविधाजनक और लाभकारी ऐप है। इसके क्या-क्या फीचर्स गर्भावस्था के लिए लाभकारी हैं, यह नीचे पढ़ सकते हैं।

ऐप की विशेषताएं:

  • गर्भावस्था के प्रत्येक चरणों की निगरानी करे।
  • शिशु के विकास की स्थिति को मॉनिटर करे।
  • मां और शिशु के लिए जरूरी वस्तुओं की शॉपिंग करने का विकल्प यहां मौजूद है।
  • अगर गर्भावस्था, नई मां या शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो उस बारे में इस एप पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • स्तनपान कराने वाली मां के साथ ही शिशु के लिए उचित आहार की जानकारी पाएं।
  • छोटे शिशु को सुलाने के लिए बेबी स्लीप म्यूजिक भी यहां मौजूद है।
  • साथ ही शिशु को कब कौन सा टीका लगावाना है उससे जुड़ी जानकारी भी यहां मौजूद है।
  • शिशु का नामकरण क्या करें, इसके लिए यह ऐप मददगार हो सकता है।
  • इस ऐप के जरिए बर्थ क्लब में शामिल होकर अन्य माता-पिता के साथ जुड़ा जा सकता है।
  • दिन के किसी भी पहर विशेषज्ञ से बातचीत किया जा सकता है और गर्भावस्था से जुड़ी उलझनों के सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
  • गर्भावस्था की तस्वीरों को भी यहां क्लिक किया जा सकता है और इस पूरे चरण की यादों को सहेज कर रखा जा सकता है।
  • यहां से मां और शिशु के लिए जरूरी उत्पाद, जैसे – स्ट्रैच मार्क्स क्रीम, बेबी केयर और सेल्फ ग्रूमिंक प्रोडक्ट्स, प्रेग्नेंसी पिलो, डायपर व स्किन व हेयर केयर जैसे कई उत्पाद की खरीदारी की जा सकती है।
  • विभिन्न लेख और आर्टिकल के जरिए मां और शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।

9. द बंप प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर – The Bump – Pregnancy & Baby Tracker

 ऐप लिंक

गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी ऐप्स के तौर पर इस 3डी विजुअलाइजेशन ऐप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ऐप की खासियत है कि यह हर जानकारी को 3डी छवि व वीडियो में प्रदर्शित कर सकता है। इसके कुछ मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

ऐप की विशेषताएं:

  • हर साल 10 लाख नए माता-पिता इस ऐप से जुड़ते हैं।
  • गर्भावस्था की योजना से लेकर, प्रसव तक की सारी जानकारी पाएं।
  • हर हफ्ते शिशु के विकास को मॉनिटर करे।
  • गर्भवती को कब डॉक्टर से मिलना चाहिए या गर्भावस्था में किस तरह की समस्या सामान्य और गंभीर हो सकती है, इसकी जानकारी भी इस ऐप के जरिए मिल सकती है।
  • गर्भावस्था से जुड़े सवालों के जवाब भी इस ऐप में मिल सकते हैं।
  • प्रेग्नेंसी और पेरेंटिग से जुड़े आर्टिकल यहां पढ़ सकते हैं।
  • शिशु के नाम से लेकर, उसके लिए किस तरह के उत्पाद सुरक्षित और सबसे अच्छे हैं उसकी जानकारी भी इस ऐप में मिल सकती है। साथ ही उनकी खरीददारी भी कर सकते हैं।
  • साप्ताहिक तौर पर बेबी बंप और प्रेग्नेंसी से जुड़ी यादों की तस्वीर लेकर उनका प्यारा एल्बम तैयार किया जा सकता है।

10. टोटली प्रेग्नेंट ऐप – Totally Pregnant App

ऐप लिंक

प्रेग्नेंट महिलाएं इस ऐप के जरिए भी गर्भावस्था से जुड़ी तमाम जानकारियां पा सकती हैं। यह एक निशुल्क ऐप है, जो 3डी वीडियो के जरिए भ्रूण के बढ़ते विकास को दिखा सकता है। इससे जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार हैं:

ऐप की विशेषताएं:

यहां नई मां के साथ ही अन्य माताएं भी वीडियो ब्लॉग के जरिए अपनी गर्भावस्था, प्रसव और पेरेंटिंग से जुड़े अनुभव साझा कर सकती हैं।

  • गर्भावस्था से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए इस ऐप पर 40 अध्याय हैं, जो विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए हैं।
  • इस ऐप के जरिए गर्भवती महिलाएं अन्य मांओं से दोस्ती भी कर सकती हैं।
  • डिस्कशन ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अपनी गर्भावस्था से जुड़ी परेशानियों को सुलझा सकती हैं।
  • पेरेंटिंग और बर्थ से जुड़ी जानकारी के लिए यहां की ऑनलाइन क्लासेज से भी जुड़ा जा सकता है। इसे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।
  • इस ऐप के जरिए साप्ताहिक तौर पर स्टाइल से लेकर, गर्भावस्था से जुड़े फैक्टस और लजीज पकवानों की रेसिपी भी जानने को मिल सकती है। इसमें मैगजीन भी मौजूद होते हैं।
  • प्रसव के पहले और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें।
  • बेबी बंप को तस्वीरों के जरिए स्टोर किया जा सकता है।
  • अल्ट्रासाउंड व गर्भावस्था से जुड़े अन्य दस्तावेजों के स्कैन करके उसका भी रिकॉर्ड रखा जा सकता है।

11. स्माइलिंग माइंड – Smiling Mind

ऐप लिंक

नौ माह की गर्भावस्था में सैकड़ों बदलाव के अनुभवों से महिलाएं दो-चार होती हैं। इस पूरे बदलाव से सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का स्वस्थ होना जरूरी होता है। वहीं, जैसा इस ऐप के नाम से ही पता चलता है कि यह मस्तिष्क या मन को शांत करने में मदद कर सकता है। ऐसे में गर्भवती की मदद करने में यह प्रेग्नेंसी ऐप काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

ऐप की विशेषताएं:

  • यह ऐप गर्भवती को शारीरिक रूप से एक्टिव व फ्रेश रखने के लिए जरूरी टिप्स देता है, जिससे वे खुद को सेहतमंद बनाए रख सकती हैं।
  • यहां हफ्ते-दर-हफ्ते मां व शिशु के स्वास्थ्य व विकास की भी निगरानी रखी जा सकती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाएं रखने के टिप्स बताए, जो एंग्जायटी, चिंता और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए यहां पर विभिन्न तरह के मन को शांत करने वाले मेडिटेशन और व्यायाम के बारे में भी जाना जा सकता है।
  • खुद को शांत रखने और भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए जरूरी अभ्यास कराए जाते हैं, जो अच्छी स्वास्थ्य के साथ ही बेहतर नींद में भी मदद कर सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं के अलावा, इस ऐप को के बच्चों से लेकर युवा व इससे बड़ी उम्र के लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दिन के किसी भी समय, रात में सोते समय, क्लासरूम, ऑफिस या किसी भी स्थान पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

12. प्रेग्नेंसी वीक बाय वीक – Pregnancy Week By Week

 ऐप लिंक

सबसे अच्छे गर्भावस्था ऐप्स से जुड़े हमारे इस लेख में आखिरी जानकारी प्रेग्नेंसी वीक बाय वीक ऐप से जुड़ी है। यह एक फ्री ऐप है, जहां पर गर्भावस्था के चरणों व उस दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव की निगरानी कर सकते हैं।

ऐप की विशेषताएं:

  • यह शिशु के स्वास्थ्य, गर्भवती महिला की वजन की निगरानी कर सकता है।
  • बच्चे के किक को मॉनिटर करे व उसका रिकॉर्ड रखे।
  • प्रसव की तारीख बताए।
  • गर्भावस्था के दौरान मॉनिंग सिकनेस या होने वाले शारीरिक बदलावों के अनुभवों का भी रिकॉर्ड रखे।
  • इसके अलावा, कब डॉक्टर से मिलना है इसकी भी जानकारी ट्रैक कर सकता है।

इस लेख में हमने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स की जानकारी दी है। यहां बताए गए गर्भावस्था ऐप उपयोग में आसान तो हैं ही, साथ ही ये निशुल्क भी हैं। इसके अलावा, गर्भवती गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद भी इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि ये ऐप्स गर्भवती द्वारा बताए गए लक्षणों के आधार पर ही निगरानी करते हैं। इसलिए, सभी जानकारियों को सटीक तरीके से अंकित करें और अपनी गर्भावस्था का आनंद लें। वहीं, इन ऐप्स में बताई गई दवाइयों को लेने से पहले या सुझाए गए योग या व्यायाम करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

हैप्पी प्रेग्नेंसी!

References

MomJunction's articles are written after analyzing the research works of expert authors and institutions. Our references consist of resources established by authorities in their respective fields. You can learn more about the authenticity of the information we present in our editorial policy.
  1. Pregnancy – week by week
    https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/healthyliving/pregnancy-week-by-week
  2. The Rise of Pregnancy Apps and the Implications for Culturally and Linguistically Diverse Women: Narrative Review
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6269626/

 

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.