100+ Cute Nicknames For Sister In Hindi | बहन के लिए प्यार भरे निकनेम

बहनों की बात की जाए, तो कुछ लोगों के लिए बहन मां की तरह होती है, तो कुछ लोगों के लिए दोस्त की तरह। वहीं कुछ लोग तो अपनी बहन को किसी टीचर से कम नहीं समझते हैं। जब बहन की भूमिका अलग-अलग हो, तो बहन को घर में बुलाने वाला नाम एक कैसे हो सकता है। बहनों के नाम की बात की जाए, तो उन्हें उनके असली नाम से कम और अलग-अलग निकनेम से ज्यादा पुकारा जाता है। अब बहनों को निकनेम देना भी तो प्यार जताने का एक तरीका ही होता है। ऐसे में हम मॉमजंक्शन में बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम बता रहे हैं। यहां हम बहन के लिए निकनेम्स की सूची लेकर आए हैं, जिसमें 100 से भी अधिक नाम शामिल हैं। इन्हें हमने तीन कैटेगोरी बताया है, तो बहन के लिए मजेदार निकनेम्स के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

तो आइए, बहन के लिए निकनेम्स की लिस्ट में शामिल सभी नामों को जानते हैं।

In This Article

बहन के लिए 100+ निकनेम | Best Nickname For Sisters In Hindi

यहां हम बहन के लिए 100 से भी ज्यादा निकनेम्स बता रहे हैं, जिन्हें तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में हम बहन के लिए क्यूट निकनेम्स के बारे में जानेंगे, दूसरे भाग में फनी और तीसरे कैटेगोरी में कुछ सामान्य यानी कॉमन निकनेम्स बताएंगे। तो इन्हें जानने के लिए पढ़ते रहें यह आर्टिकल। शुरुआत करते हैं बहन के लिए क्यूट निकनेम्स से।

बहन के लिए क्यूट निकनेम | Cute Nicknames For Sister In Hindi

बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम में हमने कई सारे क्यूट निकनेम्स को शामिल किया है। यहां एक या दो नहीं, बल्कि 10 से भी ज्यादा क्यूट निकनेम्स दिए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं :

1. पांडा

अगर आपकी बहन को ज्यादा सोना और खाना पसंद है, तो उन्हें चिढ़ाने के लिए यह नाम परफेक्ट हो सकता है। यह भालू का एक प्रकार होता है, जिसे आराम फरमाना बहुत पसंद होता है, तो आपकी आराम करने वाली बहन के लिए यह क्यूट निकनेम।

2. डॉल

कई बार सोशल मीडिया पर मजाक के तौर पर मीम्स बनते हैं, जिसमें लिखा होता है कि ‘हर लड़की एक तरह की डॉल होती है, कुछ बॉर्बी, तो कुछ एनाबेल (भूत की फिल्म)’। तो अपनी बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम में ‘डॉल’ शब्द शामिल कर सकते हैं। अब वह बॉर्बी होगी या एनाबेल! यह पूरी तरह से बहन के स्वभाव पर निर्भर कर सकता है।

3. टॉफी

जैसे कि नाम से ही समझ गए होंगे मीठी चीज। तो अगर बहन स्वभाव में बहुत ही सीधी-सादी है और हर किसी से जल्दी घुलने-मिलने वाली है, तो बहन के लिए निकनेम्स के तौर पर यह नाम काफी सूट कर सकता है।

4. मक्खन

जैसा कि मक्खन बहुत जल्दी पिघलकर किसी भी पकवान का स्वाद बढ़ा देता है। इसी तरह एक बहन भी हर रिश्ते में घुलकर उसे काफी मजेदार बना सकती है। ऐसे में अगर आपकी बहन दिल से बहुत ही कोमल है, तो उसे मक्खन जैसा क्यूट उपनाम दे सकते हैं। यह नाम उस बहन के लिए भी परफेक्ट हो सकता है, जो अपनी बात मनवाने के लिए हमेशा अपने भाई को मक्खन लगाती है।

5. फिल्मी

अगर बहन बहुत ही ज्यादा फिल्मी है, यानी हमेशा फिल्मों की बाते करती रहती है या फिल्मों की बहुत शौकीन है, तो उस बहन के लिए निकनेम्स में ‘फिल्मी’ भी शामिल कर सकते हैं।

6. सॉफ्टी

अगर बहन स्वभाव से बहुत शांत है और उसका दिल मोम की तरह नरम है, तो उसे चिढ़ाने या क्यूट से बुलाने के लिए सॉफ्टी का उपनाम दे सकते हैं।

7. कुकी

अपनी स्वीट बिहेवियर वाली सिस्टर को प्यार से कुकी भी बुला सकते हैं। यह सुनने में बहुत ही क्यूट लगता है।

8. डोनट

अगर बहन दिखने में थोड़ी गोल-मटोल है या बहुत ज्यादा मीठा खाना पसंद करती है, तो उसे डोनट का निकनेम भी दे सकते हैं। इस नाम से भाई-बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा खास बनाया जा सकता है।

9. ड्रामा क्वीन

अगर आपकी बहन नौटंकी करने में बेहद माहिर है, तो आप उसे ड्रामा क्वीन या नौटंकी भी बुला सकते हैं।

10. पकाउ

अगर बहन बहुत ही ज्यादा बातें करती है, जिससे हर कोई परेशान हो सकता है। तो ऐसे में आप उसे पकाउ या बोरिंग भी बुला सकते हैं।

11. जॉय

हिंदी में जॉय का मतलब ‘आनंद’ होता है। आप अपनी बहन को देखकर हर पल कितनी खुशी महसूस करते हैं, उसे ‘जॉय’ नाम देकर बता सकते हैं।

12. पढ़ाकू

अगर आपकी बहन पढ़ने में बहुत तेज है और पढ़ाई के अलावा उसको और कुछ दिखाई नहीं देता है, तो उसके लिए यह नाम उत्तम हो सकता है।

13. लिव

अगर बहन का नाम ऑलिव है, तो लिव उसके नाम का शॉर्ट निकनेम भी रखा जा सकता है। वहीं, पश्चिमी सभ्यताओं के अनुसार लिव अपने आप में एक पूरा शब्द है जिसका अर्थ है ‘सुरक्षा’। तो अगर आपकी बहन आपको घरवालों की डांट-फटकार सुनने से हर बार बचा लेती है, तो बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम में इसे भी शामिल कर सकते हैं।

14. बेला

बेला एक विदेशी शब्द है। जिसका स्पेनिश, ग्रीक और इटालियन में अर्थ है ‘खूबसूरत’। अपनी खूबसूरत बहन को प्यार से बुलाने के लिए बेला निकनेम रख सकते हैं।

15. छुईमुई

अगर बहन बहुत ही कोमल है और मौसम बदलते ही जल्दी बीमारी हो जाती है, तो उसे प्यार से छुईमुई भी बुला सकते हैं।

16. रोज

मतलब ‘गुलाब का फूल’, जैसा की नाम से पता चल रहा है कि यह सबसे सुंदर, नाजुक और मन को मोहने वाला एक फूल होता है। अपनी बहन को भी खास होने का एहसास जताने के लिए उसे रोज बुला सकते हैं।

17. लड्डू

अगर आपकी बहन की बातें मिठास भरी होती हैं और उसकी बातों से आपके होंठों पर मुस्कान आ जाती है, तो उसे यह क्यूट नाम दे सकते हैं। साथ ही अगर बहन को मिठाई खाना पसंद है, तब भी बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम में लड्डू नाम को शामिल कर सकते हैं।

18. क्यूटी

आपकी बहन कितनी क्यूट और मासूम है, उसे यह बताने के लिए क्यूटी नाम सबसे परफेक्ट निकनेम हो सकता है।

19. स्पीडी

अगर आपकी बहन काफी होशियार और नई चीजें बहुत जल्दी सीख लेती है, तो स्पीडी निकनेम उसकी पर्सनालिटी के लिए परफेक्ट निकनेम हो सकता है।

20. लवली

प्यारी मुस्कान वाली बहन को प्यार से बुलाने के लिए लवली नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

21. अडोरेबल

हर इंसान के लिए उसकी बहन प्यारी होती है। ऐसे में यह क्यूट निकनेम, जिसका अर्थ ही ‘प्यारा’ है, आपकी बहन के लिए परफेक्ट नाम हो सकता है।

22. एंजल आईज

अगर बहन की आंखें बहुत खूबसूरत हैं, तो उसे एंजल आईज भी बुला सकते हैं।

23. एंजल

परियों सी प्यारी बहन के लिए यह प्यारा निकनेम।

24. रेनबो

अगर बहन हमेशा इंद्रधनुष के रंगों की तरह खिलखिलाती रहती है और साथ ही सकारात्मक सोच व ऊर्जा से भरी रहती है, तो उसे रेनबो भी बुला सकते हैं।

25. कपकेक

अगर आपको लगता है कि आपकी बहन की बेवकूफी भरी बातें और नादानियां बहुत ही स्वीट हैं, तो उसे प्यार से कपकेक भी बुला सकते हैं।

26. स्मार्टी

अगर आप अपनी बहन की बुद्धिमानी से हैरान रह जाते हैं, तो उसे स्मार्टी कहकर बुलाना गलत नहीं हो सकता है।

27. डिंपल

अगर बहन के गालों पर डिंपल पड़ते हैं, तो उसे डिंपल भी बुला सकते हैं।

28. खबरी

अगर बहन विकिपीडिया की तरह सारे रिश्तेदारों और पड़ोसियों की सारी खबर रखती है। तो बहन को शरारत से बुलाने के लिए ‘खबरी’ नाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

29. नकचढ़ी

अगर बहन बात-बात पर रूठ जाती है या उसे हर काम के लिए मनाना पड़ता है, तो उस बहन को प्यार से बुलाने वाले नाम में नकचढ़ी भी शामिल कर सकते हैं।

30. फ्लफी

अपनी चुलबुली और गोल-मटोल बहन को फ्लफी भी बुला सकते हैं। ये बहन के रिश्ते के लिए काफी क्यूट नाम हो सकता है।

31. इक्का

अगर आपकी बहन पढ़ाई के साथ-साथ खेल और दूसरी गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है, तो उसे ताश वाला इक्का भी बुला सकते हैं। इसके अलावा आप उसे थोड़ा स्टाइलिश नाम ‘ऐस’ (ace) भी दे सकते हैं।

32. चैंपियन या चैम्प

हर मैदान में जीत के लिए तैयार रहने वाली बहन को आप चैंपियन या चैम्प भी बुला सकते हैं।

33. मार्शमैलो

यह एक तरह का टॉफी होता है, जो बहुत ही मुलायम होता है। इसी के आधार पर अपनी नरम दिल बहन के लिए मार्शमैलो नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

34. बब्ली

बहुत ज्यादा मस्ती-मजाक करने वाली बहन को बब्ली भी बुला सकते हैं।

स्क्रॉल करें और पढ़ें बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम।

बहन के लिए फनी निकनेम्स | Funny Nicknames For Sister In Hindi

क्यूट निकनेम के बाद अब जानते हैं फनी निकनेम फॉर सिस्टर। बहन को फनी निकनेम देने में सभी को मजा आता होगा। बहन को अजूबे नामों से बुलाकर चिढ़ाने का किस्सा तो लगभग हर घर की कहानी है। ऐसे में अब हम बहन के लिए फनी निकनेम्स भी जान लेते हैं। बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम की सूची कुछ इस प्रकार है:

35. चटोरी

अगर बहन को बाहर की चीजें, खासतौर पर चटपटी चीजें खाना पसंद है, तो उन्हें चिढ़ाने के लिए चटोरी नाम परफेक्ट हो सकता है।

36. क्राई बेबी

अगर चिढ़ाने पर वह जल्दी चिढ़ जाती है और रोना शुरू कर देती है, तो क्राई बेबी नाम भी बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम की सूची में शामिल कर सकते हैं।

37. मेंढ़क

मेढ़क हर चीज में टर्र-टर्र करते रहते हैं। अगर किसी भी जरूरी बात के बीच में आपकी बहन भी बोलना शुरू कर देती है, तो मेंढक कहकर उसे चिढ़ा सकते हैं।

38. अडॉप्टेड

अक्सर भाई-बहन एक-दूसरे को चिढ़ाने के लिए अडॉप्टेड या गोद लिया हुआ कहकर चिढ़ाते हैं। तो आप भी अपनी बहन को अडॉप्टेड चाइल्ड का निकनेम दे सकते हैं।

39. एविल ट्विन

अगर आपकी जुड़वा बहन है और बहुत ही शरारती है, तो आप उसे एविल ट्विन निकनेम दे सकते हैं।

40. वीयर्डो

अगर बहन बहुत ही अजीब है और उसकी आदतें भी अजीब है, तो वीयर्डो कहकर उसे बुलाया जा सकता है।

41. जेली बेली

जेली बेली रंग-बिरंगी छोटी-छोटी टॉफी होती है। जिसे अक्सर बच्चे खाना पसंद करते हैं। अगर आपकी बहन को भी रंग-बिरंगे कपड़े पहनना या रंगीन चीजें ज्यादा पसंद है, तो बहन को चिढ़ाने के लिए जेली बेली भी बुला सकते हैं।

42. एंग्री बर्ड

एक गुस्सैल बहन के लिए एंग्री बर्ड एक परफेक्ट निकनेम हो सकता है। आप चाहें तो उन्हें और गुस्सा दिलाने के लिए हरी मिर्च नाम भी दे सकते हैं।

43. डायनामाइट

कहीं भी जाने पर अगर बहन गड़बड़ करती है, तो उसके लिए डायनामाइट एक अच्छा निकनेम हो सकता है।

44. क्रैकहेड

भाई के लिए बहन दुनिया के सबसे मूर्ख जीवों में से एक हो सकती है। ऐसे में बहन के लिए क्रैकहेड सबसे अच्छा निकनेम हो सकता है।

45. गिलहरी

अगर बहन को ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत पसंद है, तो गिलहरी भी उसके लिए एक अच्छा नाम हो सकता है।

46. बिल्ली

अगर बहन हर बात पर नाखून मारने के लिए हमेशा तैयार रहती है, तो बिल्ली कहकर बुलाना भी इतना बुरा नहीं हो सकता है। हां, बिल्ली नाम से बुलाने के बाद आप सावधान जरूर रहें, क्या पता आपकी बहन चिढ़कर आपको नाखून मार दे।

47. गड़बड़ क्वीन

अगर आपकी बहन किसी भी काम को बिना कुछ गड़बड़ किए हुए नहीं कर पाती है, तो बस ये नाम उनके लिए उत्तम हो सकता है।

48. शर्मीली बिल्ली

अगर बहन बात-चीत बहुत कम करती है या किसी नए व्यक्ति से बात करने में शर्माती है, तो उसे शर्मीली बिल्ली कहकर बुलाने में आपको बड़ा मजा आ सकता है।

49. एटम या तोप

अगर बहन का गुस्सा उसके नाक पर ही रहता है। अगर गुस्सैल बहन का गुस्सा किसी भी समय किसी के भी ऊपर फट जाता है, तो उसे एटम बम या तोप बुलाना तो एक उपाधी ही मानी जा सकती है।

50. टेंशन जोन

अगर बहन बेवजह हर बात पर टेंशन लेती है, तो उसे टेंशन जोन भी बुला सकते हैं।

51. चुहिया

चूहों को चीज़ या पनीर खाना बहुत पसंद होता है। अगर आपकी बहन को भी पनीर खाना बहुत पसंद है, उसे चिढ़ाने के लिए चुहिया भी बुला सकते हैं।

52. क्रीपी या डरावनी

अगर आपकी बहन को भूत वाली फिल्में देखना ज्यादा पसंद है, तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं। साथ ही अगर वह अजीब-अजीब हरकतें करके किसी को डराने में एक्स्पर्ट है, तो ये नाम उसके लिए उत्तम हो सकता है।

53. वैम्पायर या पिशाच

अगर हर बात पर बहन बहुत ज्यादा दिमाग खाती है और आपको परेशान करती है, तो उसे वैम्पायर या पिशाच भी बुला सकते हैं। हर बात पर आपके दिमाग का खून पीने वाली बहन के लिए यह काफी सूट कर सकता है।

54. बॉडीगॉर्ड

अगर मम्मी-पापा की डांट या मार से हर बार आपकी बहन आपको बचाने के लिए तैयार रहती है, तो उसे आप अपना बॉडीगॉर्ड भी समझ कर ये उपनाम दे सकते हैं।

55. घुम्मकड़

अगर बहन सोते या जागते समय सिर्फ नई-नई जगहों पर घूमने के बारे में ही सोचती है, तो उसे घुम्मकड़ भी बुला सकते हैं।

56. ग्रम्पी

अगर बहन गुस्सा होने पर भी शांत रहने का व्यवहार या दिखावा करती है, तो फनी निकनेम फॉर सिस्टर में ग्रम्पी उपनाम भी शामिल किया जा सकता है।

57. सीनियर सिस्टर

बड़ी बहन को चिढ़ाने के लिए फनी नेम के तौर पर सीनियर सिस्टर भी बुलाया जा सकता है। जिससे आप उसे हर बार घर के बड़े-बुजुर्गों की लिस्ट में शामिल होने का एहसास दिला सकते हैं।

58. डिज्नी बेबी

अगर बहन डिज्नी पर आने वाले कार्टून और फैंसी कैरेक्टर्स की सबसे बड़ी फैन है, तो उसे डिज्नी बेबी भी बुला सकते हैं।

59. किटी

अगर बहन को पालतू जानवर के तौर पर बिल्लियां पालना ज्यादा पसंद है, तो उसे किटी भी बुला सकते हैं।

60. स्लीपिंग ब्यूटी

अगर बहन बहुत ज्यादा सोती है, तो कुंभकरण की जगह पर आप उसका नाम स्लीपिंग ब्यूटी भी रख सकते हैं।

61. रेट्रो क्वीन

अगर आपकी बहन को नए जमाने के फिल्मों के बजाय पुराने गाने और फिल्में ज्यादा पसंद है, तो बस बना दें उन्हें रेट्रो क्वीन।

62. जिराफ

अगर बहन की हाइट बहुत ज्यादा है, तो उसे चिढ़ाने के लिए जिराफ भी बुला सकते हैं।

63. शैतान या डेविल

अगर आपकी बहन नई-नई शैतानियां करके आपको और घर के सभी लोगों को परेशान करती है, तो शैतान या डेविल फनी निकनेम फॉर सिस्टर की लिस्ट में जोड़ा जा सकता है।

64. शैडो

अगर आपकी बहन हर वक्त आपके आस-पास रहना चाहती है, तो उसे चिढ़ाने के लिए शैडो यानी अपनी परछाई भी बुला सकते हैं।

65. लिटिल चिकन

छोटी बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम की सूची में लिटिल चिकन भी शामिल कर सकते हैं।

66. मैगी

यह नाम उस बहन के लिए जिसे घर के खाने से ज्यादा नूडल्स खाना या फास्ट फूड खाना पसंद है। आप उसे यह फनी नाम दे सकते हैं और आप चाहें तो उसे नूडल्स भी बुला सकते हैं।

67. पिज्जा गर्ल

पिज्जा का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ सकता है। ऐसे में अगर आपको पूरा भरोसा है कि आपकी बहन भी उन्हीं लोगों में शामिल है। वह कभी भी पिज्जा खाने से मना नहीं कर सकती है, तो बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम की सूची में पिज्जा गर्ल भी शामिल कर सकते हैं।

68. कर्ली प्रिन्सेस

अगर बहन के घुंघराले बाल हैं, तो बहन को प्यार से चिढ़ाने वाले नाम की सूची में कर्ली प्रिन्सेस भी शामिल कर सकते हैं।

69. सोरेला

यह एक इटालियन शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘बहन’। आप भी अपनी बहन को एक नए अंदाज में बुलाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बहन को इस शब्द का मतलब न पता हो, तब तो आपको उसे चिढ़ाने में और मजा आएगा। आप उसे मतलब न बताकर बार-बार इस नाम से बुला सकते हैं और उसे चिढ़ा सकते हैं।

चलिए, अब जानते हैं बहन के लिए कुछ कॉमन निकनेम्स के बारे में।

कॉमन निकनेम फॉर सिस्टर | Common Nickname For Sister

क्यूट और फनी निकनेम्स के बाद बारी आती है, बहन के लिए कुछ सामान्य निकनेम्स जानने की। यहां हम कई सारे कॉमन निकनेम लेकर आए हैं, जो भले ही कॉमन हो, लेकिन क्लासिक हो सकते हैं। तो कॉमन निकनेम फॉर सिस्टर की लिस्ट में नीचे दिए गए नामों को शामिल किया जा सकता है:

70. बेबी या बाबू

बेबी या बाबू जैसे शब्द लोग अक्सर छोटे बच्चे को प्यार से बुलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप भी अपनी छोटी बहन को इन नामों से बुला सकते हैं।

71. बेबी सिस्टर

बहन को प्यार से बुलाने के लिए बेबी सिस्टर बहुत ही कॉमन नाम माना जा सकता है, लेकिन यह बड़ा ही प्यारा नाम भी है।

72. बिग सिस्टर या बड़ी बहन

बड़ी बहन को बिग सिस्टर भी बुला सकते हैं।

73. डियर सिस्टर

बहन को प्यार और सम्मान देने के लिए डियर सिस्टर को भी कॉमन निकनेम फॉर सिस्टर की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

74. लिटिल सिस्टर

छोटी बहन को प्यार से बुलाने के लिए एक और कॉमन पर क्यूट नाम लिटिल सिस्टर।

75. तितली

बहन को प्यार से बुलाने के लिए तितली का उपनाम भी दे सकते हैं। तितली की तरह चुलबुली बहन के लिए यह नाम परफेक्ट हो सकता है।

76. छुटकी

छोटी और नटखट बहन को प्यार से छुटकी भी बुला सकते हैं।

77. बड्डी

यह नाम उस बहन के लिए जो सिर्फ बहन ही नहीं, बल्कि दोस्त भी है।

78. जीनियस

यह नाम उस बहन के लिए जो पढ़ने-लिखने में तो आगे है ही, साथ ही साथ कई अन्य कामों में भी गुणी है, तो यह नाम उत्तम हो सकता है।

79. प्रिंसेस या राजकुमारी

हर बहन अपने भाई के लिए किसी राजकुमारी से कम नहीं होती है। उसे इसका एहसास दिलाने के लिए आप उसे प्रिंसेस या राजकुमारी भी बुला सकते हैं।

80. सिस

बहन को प्यार से सिस भी बुला सकते हैं। अंग्रेजी शब्द के सिस्टर का इसे शॉर्ट फार्म मान सकते हैं। जो काफी कूल भी माना जाता है।

81. स्मॉल वंडर

ह उस छोटी बहन के लिए जो आपकी हर बात मान लें और आपका हर काम तुरंत कर दे। उसके लिए यह एक फेवरेट कॉमन निकनेम हो सकता है।

82. क्यूटी पाई

आपकी क्यूट और काइंड सिस्टर के लिए क्यूटी पाई भी एक अच्छा निकनेम हो सकता है।

83. स्वीटी

अपनी प्यारी बहन को बुलाने के लिए स्वीटी निकनेम भी रख सकते हैं। यह भले ही बहुत ही कॉमन निकनेम हो, लेकिन यह नाम बहुत प्यारा भी है।

84. ट्विन सीस

अगर जुड़वा बहन है, तो उसे ट्विन सीस भी बुला सकते हैं।

85. परफेक्ट सीस

अगर बहन हर चीज को खरीदने से पहले बहुत बारीकी से उसकी छानबीन करती है और चीजों को चुनने में जरूरत से ज्यादा वक्त लगाती है। साथ ही अगर उसे हर चीज परफेक्ट चाहिए, तो ऐसी बहन के लिए परफेक्ट सीस एक अच्छा निकनेम हो सकता है।

86. ट्विंकल

ट्विंकल निकनेम से आप अपनी बहन को इसका एहसास दिला सकते हैं कि उसके होने से आपका जीवन सितारों से भरा हुआ है।

87. कॉपीकैट

अक्सर छोटी बहनें अपने बड़े भाई या बहन के जैसा व्यवहार करने की कोशिश करती है। उन्हें बार-बार कॉपी करने की कोशिश करती है, तो ऐसे में उसे कॉपीकैट भी कहा जा सकता है।

88. बॉस

अक्सर घर के मामलों में भाइयों से ज्यादा बहनों की हुकूमत चलती है। ऐसे में बॉस भी बहनों को बुलाने के लिए सबसे कॉमन और भारी निकनेम हो सकता है।

89. रोतलू

जो बहन बात-बात पर रोने लगे या परेशान हो जाए, उसके लिए यह नाम उत्तम हो सकता है।

90. गोल्डी

हंसमुख बहन के लिए गोल्डी एक परफेक्ट निकनेम हो सकता है।

91. सनशाइन

आपके जीवन में खुशियां लाने वाली बहन को आप सनशाइन भी बुला सकते हैं।

92. कैलकुलेटर

जिस बहन को हिसाब-किताब का खूब ज्ञान हो, उसके लिए यह परफेक्ट नाम हो सकता है।

93. कराटे क्वीन

अगर आपकी बहन बात-बात पर आपको मारने को दौड़े, तो आप उसे कराटे क्वीन की उपाधि तो दे ही सकते हैं।

94. कंजूस

अगर आपकी बहन अपने पैसे बचाकर रखती है और जब देखो तब आपके पैसे खर्च करवाती है, तो उसे कंजूस निकनेम देना तो आपका हक बनता है।

95. किड्डो

छोटी बहन या बचकानी हरकते करने वाली बहन को किड्डो भी बुला सकते हैं।

96. लिटिल हार्ट

घर की शान और जान मानी जाने वाली बहन को लिटिल हार्ट कहकर भी बुला सकते हैं।

97. लक्की

आपके जीवन की खुशियों के लिए आपकी बहन कितनी भाग्यशाली है, उसे इसका एहसास दिलाने के लिए बहन को लक्की कह कर भी बुला सकते हैं।

98. डीवा

अपनी फैशन क्वीन बहन को डीवा के नाम से भी फेमस कर सकते हैं।

99. पीनट

अपनी क्यूट सिस्टर को पीनट यानी मूंगफली भी कह सकते हैं।

100. डव

अगर आपकी बहन भी शक्ल-सूरत से बहुत ज्यादा मासूम और प्यारी है, तो उसे डव बुला सकते हैं। डव एक खूबसूरत पक्षी का नाम है।

101. काकू

काकू एक पंजाबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘छोटा बच्चा’। आप अपनी छोटी बहन को काकू कहकर भी बुला सकते हैं।

आशा करते हैं कि लेख में दिए गए बहन के लिए निकनेम्स आपको अच्छे लगे होंगे। आप अपनी पसंद और बहन के व्यवहार और हरकतों के अनुसार यहां दिए गए नामों को चुन सकते हैं। इन नामों से जहां आपस में खट्टी-मीठी नोंक-झोंक हो सकती है, तो वहीं ये रिश्ते में और भी ज्यादा मिठास भी भर सकते हैं। ये प्यारे नाम बहन के रिश्ते को खास बना सकते हैं। तो बिना देर करते हुए अपनी बहन के लिए एक प्यारा और नटखट नाम चुनकर एक बार फिर अपनी बहन का नामकरण कर दें। हालांकि, ध्यान रखें कि बहन के लिए चुने गए नामों से उन्हें घर या अकेले में ही बुलाएं क्योंकि कुछ स्थितियों में ऐसे नाम बहन की नाराजगी का कारण भी बन सकते हैं। तो उनके साथ खट्टी-मीठी तकरार करें, लेकिन उन्हें नाराज न करें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.