बेबी गर्ल और बॉय के स्टाइलिश नाम

घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर मिलते ही सभी अच्छा और यूनिक नाम सोचने लग जाते हैं। फिर वो समय भी आ जाता है, जब बेबी का नामकरण किया जाता है। कई बार उबाऊ नाम की वजह से परेशान होकर महीनों तक बच्चे के लिए कुछ अच्छा नाम नहीं सूझता। आपकी इसी दुविधा को कम करने के लिए हम बेटे और बेटियों के नाम की एक लिस्ट लेकर आए हैं। हमने आपके लिए ऐसे नामों का चयन किया है, जो न बहुत पुराने हैं और न ही उबाऊ। इन स्टाइलिश और ट्रेंडी नाम का अर्थ भी हमने यहां बताया है, ताकि आप सोच-समझकर अपने लाडले/लाडली का नाम चुन सकें। चलिए जानते हैं..

In This Article

लड़कों के नाम

1. अवि- Avi

अवि नाम हमेशा चलन में रहता है। इस नाम का अर्थ है सूर्य। इसके अलावा, वायु को भी अवि कहा जाता है।

2. आरव – Aarav

लड़कों का यह नाम बहुत प्रचलित है। आरव नाम को इसके अर्थ की वजह से काफी पसंद किया जाता है। इस नाम का मतलब होता है शांति।

3. अद्विक – Advik

हर मां-बाप के लिए उसका बच्चा अद्वितीय यानी यूनिक होता है। इसी वजह अद्विक नाम को काफी पसंद किया जाता है, जिसका अर्थ अनोखा यानी सबसे अलग व अद्वितीय है।

4. अबीर – Abeer

यह नाम भी माता-पिता के बीच काफी प्रसिद्ध है। अबीर नाम का अर्थ मजबूत है। इसके अलावा, खुशबू को भी अबीर कहा जाता है। हिंदू धर्म में होली त्योहार में लगाए जाने वाले गुलाल को भी अबीर कहा जाता है।

5. अर्नव- Arnav

बेटे के लिए अर्नब नाम भी अच्छा रहेगा। यह छोटा होने के साथ ही अर्थ पूर्ण है। इस नाम का मतलब है सागर। इसके अलावा, सूर्य, हवा और लहर को भी अर्नब कहा जाता है।

6. अथर्व –  Atharv

अथर्व नाम भी एक बेहतर विकल्प है। इस नाम का अर्थ है भगवान गणेश। इसके अलावा, हिंदू धर्म के चार वेदों में से एक वेद का नाम अथर्व वेद भी है। इसलिए, इस नाम को पवित्र माना जाता है।

7. अयान – Ayaan

अपने घर में आए नए बॉय के लिए आप अयान नाम भी चुन सकते हैं। इस नाम का मतलब है ऐसा व्यक्ति, जो धर्म के मार्ग पर चलता हो या जिसका झुकाव धर्म की ओर हो। इसके अलावा, अयान नाम का अर्थ भगवान का गिफ्ट भी है।

8. चैतन्य – Chaitanya

लड़कों के लिए चैतन्य नाम भी खूब पसंद किया जाता है। इस नाम का अर्थ है सचेत, यानी जो सोचने-समझने की स्थिति में हो। साथ ही चेतन आत्मा भी इसका एक अन्य अर्थ है।

9. चिरंजीवी – Chiranjivi

हर माता-पिता अपने बच्चे को चिरंजीवी होने का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में क्यों न बच्चे का नाम ही चिरंजीवी रख दिया जाए। इस नाम का अर्थ है लंबे समय तक जीने वाला व्यक्ति।

10. चिराग -Chiraag

लड़कों को अक्सर घर का चिराग कहा जाता है, तो क्यों न अपने बेटे का नाम आप चिराग ही रख दें। इसका अर्थ है घर को रोशन करने वाला दीपक।

11. जतिन – Jatin

छोटे और अलग नामों में से एक जतिन भी है। जतिन नाम का अर्थ है तपस्वी और पवित्र। जतिन की जगह यतिन नाम का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस नाम का मतलब भी तपस्वी ही है। साथ ही भक्त को भी यतिन कहा जाता है।

12. प्रीतेश – Preetesh

अपने प्यारे से बेटे के लिए आप प्रीतेश नाम भी चुन सकते हैं। इस नाम में ही प्यार छुपा हुआ है। जी हां, इस नाम का अर्थ है प्यार का देवता।

13. पार्थ – Parth

पार्थ भी एक अच्छा नाम है। इस नाम का अर्थ है धरती से जन्मा यानी धरती पुत्र। महाभारत के अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण पार्थ नाम से ही बुलाते थे।

14. पराग – Parag

पराग नाम काफी ट्रैंड में है। इंग्लिश में इस नाम का अर्थ है पॉलन-Pollen यानी फूलों से निकलने वाला रस, जिससे मधुमक्खियां शहद बनाती है। इसका मतलब यह हुआ कि जिसका नाम पराग होगा, वह सभी के जीवन में मिठास घोल देगा।

15. फैयाज – Faiyaz

बेटे का नाम फैयाज भी रखा जा सकता है। इस नाम का अर्थ है उदार दिल का व्यक्ति। दानी के अलावा, उर्दू में इस नाम का मतलब कलाकार और लीडर भी है।

16. दर्श – Darsh

आपके बच्चे के लिए दर्श भी अच्छा विकल्प है। भगवान श्री कृष्ण को भी इस नाम से जाना जाता है। इस नाम का अर्थ हैंडसम यानी खूबसूरत भी है। इसके अलावा, चांद जब आसमान में पहली बार दिखता है, तो उसे भी दर्श कहा जाता है।

17. यश – Yash

यश से बेहतर बेटे के लिए और क्या हो सकता है। यश का अर्थ कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा होता है, जिसे बेटा बड़ा होकर आगे बढ़ाता है।

18. शौर्य – Shaurya

शौर्य भी एक अच्छा विकल्प है। इस नाम का अर्थ स्वाभाविक है। वीरता को शौर्य कहा जाता है।

19. विवान – Vivaan

लड़कों का विवान नाम भी काफी ट्रेंडी है। इस नाम का अर्थ काफी अच्छा है। जिंदगी से भरे हुए को विवान कहा जाता है।

20. वेदांत – Vedant

कहते हैं वेद-पुराण का उच्चारण करते ही व्यक्ति पवित्र हो जाता है। ऐसे में क्यों न आप अपने बच्चे का नाम वेदांत रख लें। इस नाम का अर्थ है वेदों का अंतिम भाग। इसके अलावा, ब्रह्मविद्या को भी वेदांत कहा जाता है।

लड़कियों के नाम

1. आद्या – Aadhya

बेबी गर्ल के लिए यह बहुत अच्छा और नया नाम है। यह दुर्गा के कई नामों में से एक है। इस नाम का अर्थ पहली ताकत यानी फर्स्ट पावर के साथ ही धरती भी है।

2. अनिका – Anika

अनिका नाम शॉर्ट और सिंपल है। यह नाम भी भगवान से जुड़ा हुआ है। अनिका मां दुर्गा को भी कहा जाता है।

इस नाम का अर्थ कृपा भी है। इसके साथ ही प्रतिभाशाली और प्यारा चेहरा भी इसी नाम के अन्य मतलब हैं।

3. अवनी – Avni

धरती मां का दूसरा नाम अवनी है। इसी वजह से अवनी नाम लोगों के बीच काफी प्रचलित है। आपकी बेटी के लिए यह भी एक सटीक नाम हो सकता है।

4. आन्या – Aanya

आन्या नाम भी बहुत अच्छा है। शॉर्ट होने के साथ ही यह अर्थ पूर्ण भी है। इस नाम का मतलब है अटूट। इसके अलावा असीम, दयालु और हार्दिक विनम्र भी इसके अन्य अर्थ हैं।

5. अमाया – Amaya

बेटी के लिए अमाया नाम भी ट्रेंडी है। इसका अर्थ है, जिसकी तुलना न हो सके यानी अतुल्य। इसके अलावा छल, कपट, स्वार्थ और माया से रहित को भी अमाया कहा जाता है।

6. क्रिस्टिना – kristina

क्रिस्टिना का एक अर्थ सुंदर है। इसके अलावा, भगवान ईसा मसीह को मानने वाले को क्रिस्टिना कहा जाता है। इसी वजह से यह नाम काफी फेमस है।

7. कियारा – Kiara

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की वजह से यह नाम काफी फेमस है। कियारा का अर्थ है प्यारे काले बाल वाली लड़की।

8. जेनिया – Zenia

यह नाम बच्चियों के लिए बहुत अच्छा है। इस नाम का अर्थ है स्वागत योग्य। इसके अलावा, भगवान का बल और सत्कार भी इसके अन्य मतलब हैं।

9. नायरा – Naira

नायरा उन नामों में से एक है, जो ओवर यूज्ड नहीं हैं। इस नए और प्यारे नाम का मतलब है चमक। ऐसे में खुशियों की चमक घर लाने वाली अपनी बेटी का नाम आप नायरा रख सकते हैं।

10. पावनी –  Pavni

बेटी के लिए एक अच्छा नाम पावनी भी है। इस नाम का अर्थ है पवित्र। आप अपनी नन्ही प्यारी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं।

11. फलक – Falak

घर में बेटी का पैदा होना मानो जन्नत का जमीं पर आना है, तो क्यों न आप अपनी बेटी का नाम ही फलक रख दें। इस नाम का अर्थ ही है जन्नत व स्वर्ग। इसके अलावा, आसमान को भी फलक कहते हैं।

12. मायरा – Mayra

मायरा नाम भी काफी ट्रेंडिंग है और हो भी क्यों न, इसका मतलब ही जो इतना अच्छा है। इस नाम का अर्थ ही अत्यधिक प्रिय। इंग्लिश में कहें तो हनी और बीलव्ड।

13. मरयम – Maryam

बेटी को मरयम नाम भी दे सकते हैं। खूबसूरत महिला को मरयम कहा जाता है। इसके अलावा, फूल और प्रिय भी इस नाम के अन्य अर्थ हैं।

14. महर – Mehar

रब की महर बनी रहे अक्सर आप ऐसा कहते हैं। अब घर में बेटी पैदा हुई है, तो उसका नाम ही महर रख दीजिए, क्योंकि बेटियां रब की महर से कम नहीं होती हैं। महर का अर्थ कृपा होता है। इसके अलावा पैसा और दया को भी महर कहा जाता है।

15. सान्वी – Saanvi

सान्वी टॉप रेंक बेबी गर्ल नेम में से एक है। यह मां लक्ष्मी का नाम भी है। इसी वजह से इस नाम को पवित्र माना जाता है।

16. समायरा – Samayara

समायरा भी एक अच्छा नाम है। इस नाम का अर्थ है आकर्षक। इसके अलावा, समायरा का मतलब होता है भगवान द्वारा संरक्षित। करिश्मा कपूर की बेटी का नाम भी समायरा है।

17. वान्या – Vanya

बेटी आशीर्वाद से कम नहीं होती है। इसी वजह से आप अपनी बेबी गर्ल के लिए वान्या नाम को चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ ही है भगवान का आशीर्वाद। इसके अलावा, वन देवी को भी वान्या कहा जाता है।

18. वर्तिका – Vartika

यह नाम काफी चलन में है। इस नाम को पसंद इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि 2019 में मिस इंडिया का टाइटल जीतने वाली मॉडल का नाम भी वर्तिका ही है। इस नाम का अर्थ है दीपक यानी जो उजाला लेकर आए।

19. वीरा – Veera

हर कोई चाहता है कि उसकी बेटी बहादुर और नीडर बनें। आज के परिवेश की भी यही मांग है, तो क्यों न बेटी का नाम ही वीरा रख दिया जाए। वीरा का अर्थ है सहासी और वीर पुत्री।

20. त्रिवेणी – Triveni

एक पवित्र नाम की तलाश कर रहे हैं, तो त्रिवेदी एक अच्छा विकल्प है। तीन नदियों के संगम को त्रिवेणी कहते हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती जहां मिलती हैं, उसे संगम व त्रिवेणी के नाम से जाना जाता है।

नाम को लेकर आपके मन में चल रही उधेड़बुन को कम करने के लिए ये थी कुछ नए, ट्रेंडी व प्यारे नामों की लिस्ट। इसकी मदद से आप घर में आने वाले नन्हे मेहमान के लिए नाम चुन सकते हैं। हमारी तरफ से घर में नूतन सदस्य के आने की हार्दिक शुभकामनाएं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.