चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां

धार्मिक रूप से चंद्रग्रहण का काफी महत्व है। इस वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण आज यानी 5 जून, 2020 को लग रहा है। यह रात 11:15 बजे से शुरू होगा और 6 जून को 2:34 तक रहेगा। वैज्ञानिक तौर पर चंद्रग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी, चांद और सूरज के बीच में आ जाती है। ऐसे में पृथ्वी की परछाई चांद को ढकने लगती है, जिससे वह कुछ देर के लिए छुप जाता है। वहीं, शास्त्रों में बताया गया है कि इस समय केतु चांद का ग्रहण करता है, जिस कारण इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण सबसे ज्यादा गर्भवती महिला को प्रभावित करता है। इसके नकारात्मक परिणाम से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। आइए, आपको इस बारे में बताते हैं।

Image: Shutterstock

  1. इस समय गर्भवती महिला को अपने पास किसी भी तरह के धार वाले या नुकीले सामान जैसे चाकू, कैंची व सुई आदि को न रखने की सलाह दी जाती है। बताया जाता है कि ये गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  1. ग्रहण के दौरान उन्हें घर से बाहर न जाने की सलाह भी दी जाती है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणें निकलती है, जिनसे होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है।
  1. ऐसे में समय में इन हानिकारक किरणों से शिशु और मां को बचाने में नारियल मदद कर सकता है। इस वजह से उन्हें अपने पास एक नारियल रखने की सलाह दी जाती है।
  1. माना जाता है कि जब तक चंद्रग्रहण रहता है, तब तक गर्भवती महिला को कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद ही कुछ खाना चाहिए।

Image: Shutterstock

  1. तुलसी पत्ते का धार्मिक तौर पर बहुत महत्त्व है। साथ ही इसे गुणकारी औषधि भी माना गया है। इसलिए, ग्रहण के दौरान सभी प्रकार की खाने-पीने की चीजों में तुलसी डालने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिला चाहें तो ग्रहण खत्म होने के बाद तुलसी के रस का सेवन कर सकती हैं।
  1. हालांकि, मां को पूरे गर्भकाल में भगवान का नाम लेने को कहा जाता है, लेकिन चंद्रग्रहण के दौरान कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाता है। इससे होने वाले बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है।
  1. ग्रहण के दौरान कुछ न खाने के साथ-साथ कुछ न पकाने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान कुछ भी पकाने से खाने में ग्रहण की हानिकारक ऊर्जा पड़ सकती है।
  1. शास्त्रों में ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कने का भी उल्लेख है। इससे घर पर पड़ा ग्रहण का प्रभाव खत्म होने लगता है और गर्भवती के लिए माहौल शुद्ध हो जाता है।
  1. ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर नहाना चाहिए।

इसलिए, अगर आप भी गर्भवती हैं तो चंद्रग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान जरूर रखें। शास्त्रों के अनुसार, इन सभी सावधानियों को बरतने से गर्भवती महिला पर चंद्रग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही होने वाला शिशु भी सुरक्षित रहता है।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.