
जैसे ही घर में नन्हा मेहमान आता है, हर कोई उसके लिए शॉपिंग करना शुरू कर देता है। जब तक बच्चा छोटा रहता है और चलना नहीं सीखता तब तक सब ठीक है। वहीं, उसके क्रॉलिंग करते ही परिवार के लोग घर को बच्चे के लिए सुरक्षित करना शुरू कर देते हैं। हर माता-पिता को चिंता होती है कि कहीं बेबी को चोट न लग जाए, कहीं बच्चा सीढ़ियों से न गिर जाए और न जाने कौन-कौन से ख्याल मां-बाप के मन में घर कर जाते हैं। इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए हम लेकर आएं हैं बेबी के लिए सबसे अच्छे सेफ्टी गेट्स। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम एक नहीं, बल्कि 5 से भी ज्यादा भारत में मिलने वाले सेफ्टी गेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो जानिए इंडिया में मिलने वाले सेफ्टी गेट्स के बारे में।
बेबी के लिए सबसे अच्छे सेफ्टी गेट्स
1. बेबी ऑटो क्लोज सेफ्टी बेबी गेट
बच्चों की प्रोडक्ट की बात करें, तो ‘बेबी’ चर्चित ब्रांड्स में से एक है। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक मजबूत सेफ्टी गेट का चुनाव करना चाहते हैं, तो ये ब्रांड अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ‘बेबी’ का यह सेफ्टी गेट आसानी से इनस्टॉल किया जा सकता है। इसे आसान स्लाइड हैंडल सुरक्षा लॉक के साथ बनाया गया है। इसे एक सुरक्षित स्प्रिंग-लोडेड लैच के साथ तैयार किया गया है, ताकि जब गेट का उपयोग न किया जाए, तो उस वक्त भी ये सेफ रहे। ये सेफ्टी गेट 75 से 95 सेंटीमीटर तक चौड़ा है। इसके 10, 20, 30 और 45 सेंटीमीटर के एक्सटेंशन उपलब्ध हैं । यह अपने आप बंद हो सकता है, इसलिए अगर आपको चिंता सताए कि आपने सेफ्टी गेट को बंद किया है या नहीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर गेट को 90 डिग्री से कम खोला गया है, तो ये अपने आप बंद हो सकता है।
खूबियां :
- इसे अच्छे क्वालिटी स्टील से तैयार किया गया है।
- यह काफी ठोस और मजबूत है।
- बड़ों तो आसानी से इसका गेट खोल सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं।
- यह हल्का है और आसानी से कहीं भी इसे ले जाया जा सकता है।
- इसे फिट करने के लिए ड्रिलिंग की जरूरत नहीं है।
- इसे दरवाजे और सीढ़ियों पर आसानी से फिट किया जा सकता है।
2. सेफ-ओ-किड सेफ्टी गेट
सेफ-ओ-किड बच्चों के कई सेफ्टी प्रोडक्ट्स का निर्माण करता है, उन्हीं में से एक है बेबी सेफ्टी गेट। ये प्रेशर माउंट डिजाइन के साथ आता है, जो दीवारों और दीवारों के पेंट की क्वालिटी को प्रभावित नहीं कर सकता है। यह गेट 29 इंच ऊंचा है और आपके घर में अलग-अलग चौड़ाई के दरवाजे के अनुसार इसे 29 “से 35” इंच तक एडजस्ट किया जा सकता है। इसे 75 से 95, 75 से 105 और 75 से 115 सेंटीमीटर तक चौड़ा किया जा सकता है। इसमें पुल और पुश दोनों के लिए ऑटो क्लोज लॉक दिया गया है।
खूबियां :
- इसे क्वालिटी मटीरियल के साथ तैयार किया गया है।
- इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
- इसमें डबल लॉक है, जिस कारण बच्चे आसानी से इसे खोल नहीं पाएंगे।
- बच्चों के लिए यह काफी सुरक्षित है।
- इसे घर के किसी भी दरवाजे या सीढ़ियों पर लगाया जा सकता है।
3. फिशर प्राइज – बैरिकेड ऑटो क्लोज बेबी सेफ्टी गेट
फिशर प्राइज जाना-माना बच्चों के प्रोडक्ट्स का ब्रांड है। इसके विभिन्न प्रोडक्ट्स में से एक है यह सेफ्टी गेट। ये प्रेशर माउंटेड गेट है, जिसे आसानी से किसी भी दरवाजे पर लगाया जा सकता है। इसके अलग-अलग मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिसका चुनाव आप अपने घर के दरवाजे की चौड़ाई के अनुसार कर सकते हैं। इसके अलावा, यह 29 से 33 इंच तक चौड़े गेट के लिए भी उपलब्ध है। इसके लिए अलग से एक्सटेंशन भी खरीद सकते हैं, जिससे गेट को जरूरत के अनुसार और ज्यादा चौड़ा किया जा सकता है। इसमें 33 इंच से 51 इंच तक चौड़ा एक्सटेंशन मिल सकता है।
खूबियां :
- इसे अच्छे और ठोस मटीरियल से तैयार किया गया है।
- ये ऑटोलॉक है।
- बड़े इसे आसानी से खोल और बंद कर सकते हैं, लेकिन बच्चे इस गेट को नहीं खोल सकेंगे।
- इसे लगाने के लिए ड्रिलिंग या अन्य किसी औजार की जरूरत नहीं है।
4. रीगालो इजी स्टेप वॉक थ्रू बेबी सेफ्टी गेट प्रेशर माउंट, वाइट
रीगालो का यह सेफ्टी गेट आकर्षक सफेद रंग में उपलब्ध है। ये न सिर्फ बच्चे को सेफ रखने में मदद कर सकता है, बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ा सकता है। आसानी से लगने वाला ये गेट 73 सेंटीमीटर से 99 सेंटीमीटर तक चौड़ा है और 104 सेंटीमीटर लंबा मतलब लगभग 3 से 4 फीट तक की लंबाई है। इसके इन फीचर्स के कारण ये आपके बच्चे के लिए एक अच्छा सेफ्टी गेट का विकल्प हो सकता है।
खूबियां :
- इसमें सेफ्टी लॉक फीचर है।
- इसे न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
- इसके साथ 15 सेमी की एक्सटेंशन किट भी आती है।
- इसका मटीरियल अमेरिकन सोसाइटी द्वारा प्रमाणित है।
- इसे घर के किसी भी गेट में आसानी से फिट किया जा सकता है।
5. लिटिल पार्टनर्स वुड ईजी-फिट बेबी सेफ्टी गेट
अन्य मेटल सेफ्टी गेट से अलग यह गेट लकड़ी का बना है। यह न सिर्फ सीढ़ियों के ऊपरी भाग, बल्कि नीचे के भागों के लिए उपयुक्त है। ये आकर्षक सफेद रंग में उपलब्ध है और 36 इंच यानी लगभग 91 सेंटीमीटर तक चौड़ा है। यह सीढ़ियों के रेलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से फिट होने वाला सेफ्टी गेट है।
खूबियां :
- यह सीढ़ियों के लिए उपयुक्त है।
- बच्चे की सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
- सीढ़ियों की रेलिंग को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
6. बेबीली बेबी सेफ्टी गेट
अपने छोटे बदमाशों को सुरक्षित रखने के लिए और उन्हें चोटिल होने से बचाने के लिए यह अच्छा प्रोडक्ट हो सकता है। मजबूत और टिकाऊ स्टील से निर्मित यह सेफ्टी गेट बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ये गेट आराम से 29 इंच से 31 इंच तक के दरवाजे के साइज में फिट हो सकता है। इसे हाई क्वालिटी वाले वाले एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है, ताकि जंग लगने की समस्या न हो और बच्चे के लिए उपयुक्त हो।
खूबियां :
- इसे लगाना बहुत ही आसान है।
- यह सेफ्टी गेट 75 और 85 सेमी दरवाजे के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।
- यह न सिर्फ दरवाजे, बल्कि सीढ़ियों के लिए भी उपयुक्त है।
- यह अच्छी क्वालिटी वाला प्रोडक्ट है।
- इससे दीवारों को नुकसान नहीं हो सकता है।
7. समर इन्फैंट मॉडर्न होम डेकोरेटिव वॉक थ्रू गेट
बच्चों को सुरक्षित रखना हो और घर की खूबसूरती बढ़ानी हो, तो ये सेफ्टी गेट अच्छा विकल्प हो सकता है। खूबसूरती से डिजाइन किए गए इस गेट को प्लास्टिक और ब्रॉन्ज मेटल फिनिश दी गई है। ये 28 से 42 इंच तक चौड़ा गेट है (दो 5″ एक्सटेंशन फ़्रेम भी इसमें मौजूद है)। ये एक अच्छी क्वालिटी का सेफ्टी गेट है।
खूबियां :
- यह ठोस और अच्छे मटीरियल का गेट है।
- ऑटो-क्लोज और होल्ड-ओपन सुविधा के साथ है।
- ये प्रेशर माउंट गेट है।
- इसे कमरे के दरवाजे और सीढ़ियों दोनों में उपयोग किया जा सकता है।
अब जान लेते हैं कि बच्चों के लिए सेफ्टी गेट्स खरीदते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी जरूरी है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी गेट्स खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
- सबसे पहले ध्यान दें टाइप्स पर। बेबी सेफ्टी गेट्स दो तरह के होते हैं प्रेशर माउंटेड और हार्डवेयर माउंटेड। हार्डवेयर माउंटेड मजबूत होते हैं और सीढ़ियों के लिए उपयुक्त होते हैं। इसे लगाने के लिए ड्रिल करने की जरूरत हो सकती है। वहीं, प्रेशर माउंटेड गेट सीढ़ियों के निचले हिस्से, कमरों के दरवाजों के लिए उपयुक्त हैं। ये उन जगहों के लिए नहीं हैं, जहां बच्चों के गिरने का डर हो। इसलिए, सबसे पहले आप यह तय करें कि आपको कहां के लिए सेफ्टी गेट चाहिए।
- सेफ्टी गेट की हाइट का ध्यान रखें। सेफ्टी गेट हमेशा बच्चों की हाइट जितना या उनसे ज्यादा हाइट का लें, ताकि बच्चे उस पर चढ़ने की कोशिश न करें।
- सेफ्टी गेट के मटीरियल पर भी ध्यान रखें। ये तीन तरह के मटीरियल के बने होते हैं – प्लास्टिक, लकड़ी और मेटल का। ध्यान रहे कि अगर प्लास्टिक का गेट चुन रहे हैं, तो अच्छी क्वालिटी का और टॉक्सिक फ्री प्लास्टिक हो। अगर लकड़ी का चुनाव कर रहे हैं, तो उसमें दीमक या अन्य कीड़ा लगने की समस्या न हो। इसके अलावा मेटल का लें, तो ध्यान रहे कि जंग या अन्य समस्या न हो। आसान शब्दों में कहा जाए, तो तीनों मामलों में ही क्वालिटी का ध्यान रखें।
- हमेशा अच्छे ब्रांड का ही चुनाव करें।
- खरीदते वक्त उसे एक बार अच्छे से चेक कर लें।
- हल्का और आसानी से इनस्टॉल करने वाला हो।
तो ये थे कुछ अच्छे सेफ्टी गेट्स, जो आप अपने नटखट नन्हे को प्रोटेक्ट करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इनमें से अपने पसंद और बच्चे की जरूरत के अनुसार सेफ्टी गेट का चुनाव कर, यहां दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सेफ्टी गेट को आप ऐसी जगह इंस्टॉल करें, जहां से आप अपने बच्चे को हमेशा देख सकें, क्योंकि सेफ्टी गेट होते हुए भी बच्चों के लिए माता-पिता की सेफ्टी भी जरूरी है।