100+ Funny Pati Patni Jokes In Hindi | पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले

झगड़ा और मनमुटाव आमतौर पर हर रिश्ते में होता है, लेकिन पति-पत्नी के बीच ये आम बात होती है। रोजाना की नोंकझोंक पति-पत्नी के प्रेम को बरकरार रखती है। मनमुटाव और प्यार भरे पलों के साथ पति-पत्नी के बीच कई बार हंसी-ठिठोली वाली बातें भी होती रहती हैं। ये ठिठोली उनकी नोंकझोंक को चटपटा और मजेदार मोड़ देती रहती है। यहां आपको कुछ ऐसे ही मजेदार चुटकुलों की फेहरिस्त मिलेगी। चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं और पढ़ते हैं पति-पत्नी पर मजेदार चुटकुले।

अब सीधे नजर डालते हैं पत्नी-पत्नी की नोकझोंक से जुड़े चुटकुलों पर।

In This Article

पति पत्नी के चुटकुले | Pati Patni Jokes In Hindi

पति को पत्नी की टांग खिंचाई करनी हो या पत्नी को पति की, कुछ मजेदार चुटकुले ये काम आसानी से कर सकते हैं। पढ़िए कुछ खास और मजेदार चुटकुले, जिसमें कभी पति, पत्नी पर भारी है, तो कभी पत्नी, पति पर।

  1. पत्नी : मैं तुमसे बात नहीं करती, जाओ मैं तुम्हें तलाक देती हूं।
    पति : ये लो चॉकलेट खाओ, शुभ काम में देरी कैसी।
  1. पत्नी : मैं तुम्हारे जन्मदिन पर कपड़े लाई हूं।
    पति : दिखाओ न
    पत्नी : रुको पहनकर आती हूं।
  1. पहला दोस्त : तुम्हारी शादी कराने वाला पंडित भगवान को प्यारा हो गया।
    दूसरा दोस्त : सही हुआ, एक न एक दिन तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था।
  1. पहला दोस्त : क्या तुम्हें अपनी शादी की सालगिरह याद है?
    दूसरा दोस्त : हां
    पहला दोस्त : अरे वाह, तुम अपनी पत्नी से इतना प्यार करते हो।
    दूसरा दोस्त : वो बात नहीं है, हादसे भुलाए नहीं जाते।
  1. शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें एक इंसान हमेशा सही होता है और दूसरा हमेशा पति होता है।
  1. पहला दोस्त : कल मेरी बीवी ने मुझसे लिपिस्टिक मांगी, पर गलती से मैने उसे ग्लूस्टिक पकड़ा दी, समझ नहीं आ रहा अब तक बात क्यूं नहीं कर रही।
    दूसरा दोस्त : वाह!
  1. पहला दोस्त : अगर तुम्हारी पत्नी और सास को शेर पकड़ ले, तो तुम किसे बचाओगे?
    दूसरा दोस्त : शेर को।
  1. पंडित आशीर्वाद देते हुए : पत्नी के साथ सुखी जीवन बिताओ।
    जजमान : ये तो बताओ किसकी पत्नी के साथ?
  1. पति : अगर मैं मर जाऊं, तो क्या तुम दूसरी शादी कर लोगी?
    पत्नी : नहीं, मैं अपनी बहन के साथ रहूंगी।
    पत्नी : अगर मैं मर गई, तो क्या तुम दूसरी शादी कर लोगे?
    पति : नहीं, मैं तुम्हारी बहन के साथ रहूंगा।
  1. पहला दोस्त : कोई तरीका बताओ कि बीवी का जन्मदिन हमेशा याद रहे।
    दूसरा दोस्त : बस एक ही तरीका है, एक बार जन्मदिन भूल कर देखो।
  1. पुलिस : आपने अपने पति को कुर्सी से क्यों मारी?
    पत्नी : क्योंकि मेज बहुत भारी थी।
  1. पति : डॉक्टर साहब मेरा दांत टूट गया।
    डॉक्टर : कैसे टूटा?
    पति : कल पत्नी ने जो रोटी बनाई थी वो बहुत कड़क थी।
    डॉक्टर : तो खाने से मना कर देते।
    पति : वही तो किया था।
  1. पत्नी : अगर तुम्हारी लॉटरी लगी और उसी दिन मेरा अपहरण हो जाए, तो क्या तुम लॉटरी के पैसे मुझे बचाने के लिए दे दोगी?
    पति : मेरी किस्मत इतनी भी तेज नहीं कि एक दिन में दो लॉटरी लग जाए।
  1. खट खट खट…
    पत्नी : कौन है?
    पति : वही जिससे तुम सबसे ज्यादा प्यार करती हो।
    पत्नी : ये चॉकलेट बोलने कब से लगी।
  1. पुलिस : तुम्हारा क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया, तो तुमने शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई?
    पति : क्योंकि चोर मेरी पत्नी से कम खर्च कर रहा था।
    पुलिस : तो अब क्यों शिकायत लेकर आए हो?
    पति : मुझे लगता है कि कार्ड अब चोर की बीवी के हाथ लग गया है।
  1. पत्नी : जरा किचन से नमक का डिब्बा ले आना।
    पति बहुत देर ढूंढने के बाद : नहीं मिल रहा, कहां रखा है?
    पत्नी : तुम्हें आज तक कोई चीज मिली है? पता था मुझे पहले से, इसलिए डिब्बा पहले ही साथ ले आई थी।
  1. पति : जवानी के वो भी क्या दिन हुआ करते थे, मैं हमेशा खुश और चहकता रहता था।
    पत्नी : फिर क्या हुआ?
    पति : शादी।
  1. पहला दोस्त : यह वाइफ शब्द कैसे बना?
    दूसरा दोस्त : एक शब्द के पहले और आखिरी दो अक्षर को मिलाकर बना है।
    पहला दोस्त : कौन सा शब्द?
    दूसरा दोस्त : वाइल्डलाइफ।
  1. कुंवारा दोस्त : शादी का सफर कैसे होता है?
    शादीशुदा दोस्त : मानो पार्क में चल रहे हों।
    कुंवारा दोस्त : कौन सा पार्क?
    शादीशुदा दोस्त : जुरासिक पार्क।
  1. पहले बोलती थी मुझपर क्यों नहीं मरते,
    अब जब मरता हूं, तो बोलती है कहीं और जाकर क्यों नहीं मरते।
  1. मास्टर : चंदू चलो खड़े हो जाओ, पत्नी की खासियत बताओ।
    चंदू : सर जी एक महिला जो पति से चार हजार रुपए लेकर पांच हजार का हिसाब बताए और दो हजार बचा भी ले उसे पत्नी कहते हैं।
  1. लो कर लो बात, कल मेरी बीवी मुझे एक घण्टे का भाषण देकर बोली मैंने तो इनसे कुछ कहना ही बंद कर दिया।
  1. अरी भाग्यवान वर्क फ्रॉम होम का मतलब घर से काम करना होता है, घर का काम करना नहीं।
  1. पति प्रार्थना करते हुए बोला, हे प्रभु जो कुछ तूने दिया सब छीन भी लिया। बचपन चला गया, ऐश आराम दिया, वो भी छीन लिया, ये पत्नी देकर कहां गुम हो गए।
  1. मास्टर : चंदू पत्नी किसे कहते हैं?
    चंदू : सरजी जिसके घूरने भर से लौकी की सब्जी से पनीर का स्वाद आने लगे उसे पत्नी कहते हैं।
  1. पत्नी झगड़ते हुए बोली : मेरी शादी तुमसे न होकर राक्षस से हुई होती, तो भी मैं दुखी न रहती जितना तुमसे हो चुकी हूं।
    पति – क्या कह रही पगली, खून के रिश्तों में शादी नहीं होती।
  1. पत्नी : मैं दो घण्टे के लिए बाजार जा रही हूं, तुम्हें कुछ मंगवाना है क्या?
    पति – नहीं, मेरे लिए इतना ही काफी है।
  1. पत्नी : कल मेरे भाई के लिए तुम्हे लड़की देखने जाना है।
    पति : मैं नहीं जाऊंगा, इस मामले में मैं कच्चा निकला।
  1. पहली सहेली : मैं पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी इनके टिफिन में रख देती हूं।
    दूसरी सहेली : बड़ी किफायती हो।
    पहली सहेली : किफायती नहीं, आजकल गाए और कुत्ते नहीं मिलते हैं।
  1. पत्नी पूजा करते वक्त : सुनो, आपको वंदना याद है?
    पति : हां वही न, गोरी, तीखे नैनो वाली और लंबे बालों वाली।
    फिर पति की पूजा, अर्चना और आरती सब एक साथ हो गई।
  1. पति : ये सब्जी कैसी बनाई है? न नमक है, न मिर्च और न कोई स्वाद। काम में तुम्हारा मन नहीं लगता, हर वक्त मोबाइल में लगी रहती हो।
    पत्नी घूरते हुए बोली : पहले खुद की आखों के सामने से मोबाइल हटाओ, बहुत देर से देख रही हूं पानी से रोटी खा रहे हो।
  1. बेटी : पिताजी कल मेरा उनसे झगड़ा हो गया।
    पिता जी : कोई बात नहीं बेटी, हर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं।
    बेटी : वो तो ठीक है, पर अब लाश कहां ठिकाने लगाऊं?
  1. शादी में डीजे बजने के दौरान अनाउंसमेंट हुआ,
    अगर डांस नहीं आता, तो अपनी भैंस को चारा खिलाएं।
    सामने बैठा पति पत्नी से बोला, चलो डार्लिंग तुम्हें भूख लगी होगी।
  1. भारतीय महिलाओं की समस्या, पति को सब कुछ मानती हैं, पर पति की नहीं मानती हैं।
  1. पत्नी : डॉक्टर ने मुझे आराम करने के लिए किसी ठंडे देश में जाने को कहा है। हम कहां जाएंगे?
    पति : दूसरे डॉक्टर के पास।
  1. पत्नी : शादी के बाद प्यार का इजहार कैसे किया जाता है?
    पति : डार्लिंग आज बर्तन मैं मांज देता हूं।
  1. पत्नी : अगर तुम्हें मुझे या अपनी बहन में से किसी एक को घर से निकालना हो, तो किसे निकालोगे?
    पति : मैं बहन की शादी करवा दूंगा।
    पत्नी : ऐसा क्यों?
    पति : क्योंकि ये मेरी दूसरी बड़ समस्या है।
    पत्नी : पहली क्या है?
    पति : रहने दो उसे मैं निकाल नहीं सकता।
  1. पार्टी में भीड़ थी और चंदू एक खूबसूरत महिला से बात करने की गुजारिश करने लगा। महिला ने पूछा के वो उससे बात क्यों करना चाहता है। चंदू बोला, मैडम मेरी पत्नी खो गई है, आपसे बात करते देखेगी, तो खुद ब खुद बंदूक की गोली की तरह दौड़ती चली आएगी।
  1. बबीता : सुनीता, तुम्हारे पति दुबले हो गए हैं।
    सुनीता : दुबले नहीं हुए हैं, कविता को देखकर सांस खींच रखी है।
  1. नौकरी के लिए विज्ञापन था, जरूरत थी केवल शादीशुदा पुरुषों की।
    मैनेजर साहब से कारण पूछा तो बोले : ऐसे लोगों की चमड़ी मोटी हो जाती है, बेइज्जती आसानी से हजम कर लेते हैं और ओवर टाइम के लिए भी तैयार रहते हैं।
  1. दीपक : मनीष तुम मेरे दो हजार रुपए लौटा रहे हो या नहीं?
    मनीष : नहीं, क्या कर लोगे?
    दीपक : कल मैंने बीवी को दस हजार का गाउन दिलाया था, सोच रहा हूं मेरी पत्नी उसे पहनकर तुम्हारी पत्नी से कब मिलेगी।
  1. पति : करवा चौथ पर क्या तोहफा लोगी?
    पत्नी : तलाक।
    पति : पगली, मैं अपने लिए तोहफे की बात नहीं कर रहा।
  1. पत्नी : मेरा भगवान से विश्वास उठ चुका है।
    पति : ऐसा क्यों? तुमने तो इतनी पूजा करती हो, व्रत रखती हो, सोलह सोमवार किए।
    पत्नी- तभी तो।
  1. शादीशुदा आदमी पत्नी से झगड़ने के बाद बोलता है, कहासुनी हो गई।
    ये तो उसका दिल ही जानता है, कितना कहा और कितनी सुनी हुई है।
  1. पत्नियां बेइज्जती करने में भी पति के मान का ख्याल रखती हैं।
    “ये बहुत सीधे हैं, दुनिया दारी नहीं जानते”, लेकिन मजाल है कभी सीधे-सीधे गधा बोला हो।
  1. पत्नी : आप इतने सीधे हो, किसी की भी बातों में आ जाते हो।
    पति : सही कहा, सालों पहले तुम्हारे पिताजी की बातों में भी आ चुका हूं।
  1. बीवी को मायके के लिए विदा करते वक्त पति की आंखें छलक आई।
    पत्नी : आप मुझसे इतना प्यार करते हैं कि मेरे जाने पर रोना आ गया।
    पति : ये खुशी के आंसू हैं, तुम नहीं समझोगी।
  1. पत्नी : मुझमें ऐसा क्या है, जो आपने मुझसे शादी की?
    पति : बचपन से सोचता था बड़े होकर कुछ तूफानी करूंगा।
  1. पत्नी भगवान से : मुझे सातों जन्म यही पति देना।
    पति : जब इतना प्यार है तो लड़ती क्यों हो?
    पत्नी : प्यार नहीं ये मेरा इंतकाम है।
  1. भगवान से मांगा था अच्छी पकाने वाली देना।
    वैसा ही हुआ, पर गलती भगवान की नहीं है।
    मैं ही खाना बोलना भूल गया था।
  1. पति : आज नींद नहीं आ रही है।
    पत्नी : तो जाकर बर्तन साफ कर लो।
    पति : अरे, मैं तो नींद में बोल रहा हूं।
  1. साधू : बेटा एक दिन का मौन व्रत रखकर देखो शांति मिलती है।
    शादीशुदा आदमी : बाबा आप शादी करके देखो जिंदगी भर मौन व्रत ही रखना पड़ता है, लेकिन शांति फिर भी नहीं मिलती।
  1. कौन कहता है बहु सास के दिखाए रास्ते पर नहीं चलती। मां जिस बेटे को रोता हुआ संसार में लाती है, पत्नी उन आंसुओं को कभी सूखने नहीं देती।
  1. पत्नी : कहां हो?
    पति : दोस्तों के साथ। क्यों क्या हुआ?
    पत्नी : कुछ नहीं, पड़ोसन भाग गई है, तो सोचा फोन करके पूछ लूं।
  1. पंडित : आपके शुक्र में राहू गोचर करने वाला है, संभलकर रहने की जरूरत है।
    ये सुनते ही पति ने सबसे पहले अपना मोबाइल तोड़ दिया। सावधानी हटी दुर्घटना घटी।
  1. पति : डार्लिंग तुम्हें पता है बीस नवंबर 2005 मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन था।
    पत्नी : आप मुझसे इतना प्यार करते हैं, वो हमारी शादी का दिन था।
    पति : बस उसके बाद से मेरी खुशियां रूठ गईं।
  1. कर्मचारी : बॉस मुझे दस दिन की छुट्टी चाहिए।
    बॉस : क्यों?
    कर्मचारी : मेरी बीवी मुझपर मायके जाने का दबाव डाल रही है, साथ मुझे भी लेकर जाना चाहती है।
    बॉस: इस महीने काम बहुत है, छुट्टी नहीं दे सकता।
    कर्मचारी : मुझे पता था, इस मुसीबत की घड़ी में आप ही मेरे काम आओगे।
  1. मास्टर : बंटी बताओ दुनिया का सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला त्यौहार कौन सा होता है?
    बंटी : बीवी
    मास्टर : वो कैसे?
    बंटी : हर दो चार दिन में मनाना पड़ता है।

अब लेख में आगे पढ़ें पति-पत्नी से जुड़े कुछ रोमांटिक चुटकुले।

पति पत्नी के रोमांटिक चुटकुले | Romantic Pati Patni Jokes In Hindi

रोमांस हो या कोई और मौका, पति-पत्नी का झगड़ा और नोकझोंक कब शुरू हो जाए पता नहीं चलता। कई बार नोकझोंक ऐसी बातों पर भी हो जाती है, जिन्हें बाद में सोचने बैठें, तो वो बात किसी कॉमेडी से कम नहीं होती। तो, आइये पढ़ते हैं पति-पत्नी से जुड़े कुछ रोमांटिक जोक्स।

  1. ऑफिस से पत्नी को फोन लगाकर पति बोला : डार्लिंग तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी आंखों में डूब जाने का दिल करता है।
    पत्नी खुश होते हुए : और बताओ क्या कर रहे थे?
    पति : मजाक।
  1. पत्नी : डार्लिंग बताओ न मैं तुम्हें सबसे खूबसूरत कब लगती हूं?
    पति : दो पेग लगाने के बाद।
  1. एक दोस्त अपने वकील दोस्त से बोला, मुझे मेरी बीवी से तलाक चाहिए।
    वकील दोस्त : क्या हुआ?
    दोस्त : पिछले कई महीनों से वो मुझसे बात नहीं कर रही है।
    वकील दोस्त : एक बार सोच लो, इतनी अच्छी बीवी सबको नहीं मिलती।
  1. पति : डार्लिंग मेरा रुमाल नहीं मिल रहा, ढूंढ दो।
    पत्नी : सामने रखी चीज तुम्हे नहीं दिखती, ढूंढते हो, तो अलमारी का सारा सामान खराब कर देते हो। यहां-वहां हमेशा गंदा रखते हो। कल तौलिया भी बिस्तर पर छोड़कर चले गए, काम वाली अलग से नहीं आई है, उसके हिस्से का काम भी मैं ही करूं……
    पति : समझ नहीं आ रहा रुमाल मांगकर गलती करी या शादी करके।
  1. पत्नी : मैं आपको छोड़कर मायके जा रही हूं।
    पति : मेरी जान छोड़ो।
    पत्नी : इतने प्यार से रोज क्यूं नहीं बुलाते? अब ऐसे जान बुलाएंगे तो कौन जाएगा।
  1. पति : इतनी देर से अलमारी में क्या तलाश रही हो?
    पत्नी : मेरा सामान।
    पति : जब देखो तब मेरा-मेरा करती रहती हो। यहां सब हमारा है। अब बताओ क्या नहीं मिल रहा।
    पत्नी : हमारा पेटिकोट।
  1. पत्नी : देखो मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, तुम्हारे लिए करवाचौथ का व्रत रखती हूं।
    पति : इसे प्यार नहीं तड़पा-तड़पा कर मारना कहते हैं।
  1. लॉकडाउन में पत्नी के साथ रह कर कब पति को पत्नी से प्यार हो गया पता नहीं चला, बातों बातों में उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी बता दिया। पत्नी क्या होती है, ये अब जाकर उसे पता चला है।
  1. डॉक्टर : आई एम सॉरी, आपकी पत्नी अब कुछ दिन की मेहमान है।
    पति : आप सॉरी मत बोलिए, ये कुछ दिन भी मैं काट ही लूंगा।
  1. पत्नी : मैं कब से तैयार होकर बैठी हूं, आपने अब तक मेरी तारीफ नहीं की।
    पति : आज मंगलवार है डार्लिंग, आज मेरा ड्राई डे है।
  1. पत्नी : आपको यह दोस्त कैसी लड़की से शादी कर रहा है, यह लड़की तो पागल है। आप उसे रोकिए न।
    पति : मैं क्यों रोकूं? मुझे भी तो नहीं रोका था उसने।
  1. टीवी में देवदास मूवी चल रही थी। हाथ में विस्की का गिलास और बगल में पत्नी।
    डायलॉग : कौन कमबख्त पीने के लिए पीता है, हम तो पीते हैं कि यहां बैठ सकें, तुम्हें बर्दाश्त कर सकें।
    पति की आखें छलक आईं।
  1. व्यापारी : पति-पत्नी के रिश्ते में जीएसटी तो सदियों पहले से लगता आ रहा है।
    दूसरा व्यापारी : वो कैसे?
    व्यापारी : गलती सिर्फ तुम्हारी है।
  1. पत्नी : तुम खान साहब की बेगम के जनाजे में क्यों नहीं गए?
    पति : अच्छा नहीं लगता ऐसे बार-बार जाना, ये तीसरी बार बीवी के जनाजे पर बुला रहे हैं और मैं आजतक एक बार भी नहीं बुला पाया।
  1. पत्नी : जी तो करता है तुम्हें छोड़कर चली जाऊं, पर बच्चों का मुंह देखकर रुक जाती हूं।
    पति : मुझ पता था, इनकी शक्ल देखने भर से काम बिगड़ जाते हैं।
  1. पत्नी : मैं कैसी लग रही हूं?
    पति : जानेमन, जी चाहता है तुम्हें पड़ोसी मुल्क में फेंक आऊं।
    पत्नी : गुस्से से, क्यों?
    पति : एकदम बम लग रही हो।
  1. पत्नी : तुम मेरा जन्मदिन भूल जाते हो, पर शादी की सालगिरह याद रखते हो।
    पति : उसे कैसे भूल सकता हूं, वो कयामत का दिन था।
  1. पत्नी : सुनों डेंगू फैल रहा है, थोड़ा ध्यान से रहा करो।
    पति : तुम चिंता न को तुम्हे मेरे पास देखकर मच्छर कभी नहीं आएंगे।
    पत्नी : ऐसा क्यों?
    पति : उन्हें पता है मेरा खून तुम पी चुकी हो।
  1. पत्नी फोन पर : कहां हो?
    पति : एक्सीडेंट हो गया है मेरा, डॉक्टर के पास जा रहा हूं, तुम परेशान मत होना।
    पत्नी : ठीक है, लौटते वक्त एक किलो आलू लेते आना।
  1. पंडित : आपके पति के कष्टों को दूर करने के लिए हवन करवाना पड़ेगा।
    बीवी : तुम पंडित हो या वकील, जो हमारा तलाक कराना चाहते हो।
  1. बॉस : तुमने आज तक कभी कोई हिम्मत का काम किया है?
    चंदू : जी सर, पांच साल पहले शादी की थी।
  1. संत : आर्ट ऑफ लिविंग का उदाहरण दो?
    दीपक : बीवी के साथ शॉपिंग मॉल से बिना खरीदारी किए बाहर आना।
  1. पत्नी : तुम्हें देखकर लगता नहीं बिजनेस में घाटा होने का तुम्हें कोई दुख है।
    पति : तुम्हारे साथ रहकर बर्दाश्त करना सीख गया हूं।
  1. पत्नी : चलो न कहीं बाहर खाना खाते हैं।
    पति : ठीक है, चलो।
    पत्नी : मैं दस मिनट में तैयार होकर आती हूं।
    पति : ठीक हैं तब तक मैं गार्डन की मेज साफ कर देता हूं।
  1. दोस्त : मैं ऐसा क्या करूं कि मेरी बीवी को उसकी गलतियों का अहसास हो।
    दूसरा दोस्त : मैं झूठे सपने नहीं दिखाता।
  1. सहेली : तुम कभी अपने पति को गधा बुलाती हो, तो कभी कुत्ता, ऐसा क्यों?
    दूसरी सहेली : हमारे यहां पति का नाम नहीं लेते।
  1. पति गुस्से से लाल, घर के अंदर बड़बड़ाते हुए घुसा और बोला : आपार्टमेंट का सचिव कह रहा था कि उसका बिल्डिंग की सभी औरतों से चक्कर है, एक को छोड़कर।
    पत्नी : मुझे लगता है वो एक जरूर मिसेज महरा होंगी, वही किसी से सीधे मुंह बात नहीं करती हैं।
  1. संत : बोलो बच्चा तेरा क्या कष्ट है?
    पत्नी पति से : जब देखो तब शुरू हो जाते हो, उनको जवाब दो, मुझे देखना बंद करो।
  1. पति : तुम्हें देखकर मेरा दिल जोरों से धड़कने लगता है, सासें थम जाती हैं, पसीने छूटने लगते हैं।
    पत्नी : ओह, तो मैं तुम्हे आज भी उतनी हॉट लगती हूं?
    पति : वो बात नहीं है, बस अब और बर्दाश्त नहीं होता।
  1. पति : ये लो नींद की दवा खाकर दो घंटे सो जाओ।
    पत्नी : लेकिन डॉक्टर ने तो आपको आराम करने को कहा है।
    पति : वही तो करने जा रहा हूं।
  1. पति-पत्नी खरीदारी करते वक्त झगड़ा करने लगे।
    पति : ये वाला नहीं, थोड़ा बड़ा गिलास लेंगे।
    पत्नी : नहीं मुझे छोटा वाला खरीदना है।
    दुकानदार : अरे भाई, जो मैडम कह रहीं है, वही खरीद लो न।
    पति : तुम चुप रहो, बर्तन धोते वक्त छोटे गिलास में मेरा हाथ सही से नहीं जाता है।
  1. पत्नी : मेरे भाई ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है?
    पति : जिंदगी
    पत्नी : वो कैसे?
    पति : शादी की बात करने तो वही आया था।
  1. पति : क्या तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
    पत्नी : हां क्या करना होगा?
    पति : स्विमिंग पूल में नहाना है, फिल्म का नाम है गई भैंस पानी में।
  1. दिवाली का एक्सचेंज ऑफर देखकर पति आस भरी निगाहों से विज्ञापन का पोस्टर देखने लगा।
    पोस्टर में लड़की मिक्सर के साथ खड़ी थी।
    पत्नी : ज्यादा खुश मत हो, ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है।
  1. पत्नी : डार्लिंग, एक सर्वे से पता चला कि इस साल साधु बनने की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
    पति : तुम्हारा यही हाल रहा, तो एक और बढ़ जाएगा।
  1. गोलगप्पे खाते हुए पति को अपनी तरफ देखते हुए पत्नी ने कहा।
    पत्नी : ऐसा क्यों देख रहे हो।
    पति : धीरे धीरे खाओ, मेरी बारी अभी तक नहीं आई।
  1. पत्नी : चलो कुंभ चलते हैं।
    पति : जाने का कोई फायदा नहीं।
    पत्नी : क्यों?
    पति : वहां सिर्फ भाई बिछड़ते हैं।
  1. शादी की पहली रात पति ने पत्नी को गुलाब दिया।
    बीवी रूठकर बोली : ये नहीं, कोई सोने की चीज दो।
    पति न तकिया पकड़ा दिया।
  1. पत्नी : ठीक है मैं मायके चली जाऊंगी, लेकिन अभी आप वादा करो छोड़ने जाओगे।
    पति : मैं तैयार हूं, पर वादा करो लौटकर नहीं आओगी।
  1. पत्नी : तुम शादी के पहले क्या करते थे।
    पति छलकती आखों के साथ : जो मन करता था।
  1. पत्नी : शादी के बाद मैंने तुम्हारे लिए क्या कुछ नहीं किया, माता-पिता, अपना घर सब छोड़ दिया।
    पति : और मैने जीने की चाह।
  1. पत्नी : मेरा आधा सिर दुख रहा है।
    पति : जितना है उतना ही तो दुखेगा न।
  1. पत्नी : क्या स्वर्ग में भी हम दोनो साथ रहेंगे?
    पति : पगली वो स्वर्ग है।
  1. पति : कल मैंने बहुत ही डरावना सपना देखा।
    पत्नी : क्या देखा?
    पति : तुमसे दोबारा शादी हो रही।
  1. रिपोर्टर : आपकी जिंदगी में कभी कोई हादसा हुआ है?
    चंदू : पिछले साल मेरी शादी हुई थी।
  1. पत्नी : भगवान मुझे हर जन्म में यही पति मिले।
    पति : मैं मोक्ष की तैयारी कर रहा हूं।
  1. पत्नी, पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हुए बोली : मैं आपकी लम्बी उम्र की कामना करती हूं।
    पति : पगली, मांगने से पहले एक बार पूछ तो लेती।
  1. पत्नी : चलो अपनी शादी का एल्बम देखते हैं।
    पति : क्यों मेरे जख्मों पर नमक छिड़कना चाहती हो।
  1. पति : सुना है मेंढक को पत्थर मारने से गूंगी पत्नी मिलती है।
    पत्नी : तो?
    पति : सोच रहा हूं अब गलती कैसे सुधारूं।
  1. पति की दूसरी बीवी देखकर पत्नी बोली आप बेवफा हो।
    पति : मैंने तो पहले ही बोला था तुम्हें रानी की तरह रखूंगा, इसका नाम रानी है।
  1. पत्नी : जहां बेइज्जती हो वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए।
    पति : तुम्हे छोड़कर मेरा और कोई ठिकाना भी तो नहीं है।
  1. पत्नी : क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
    पति : शाहजहां और अकबर को जानती हो?
    पत्नी : हां, इनकी मोहब्बत की मिसाल दी जाती है।
    पति : इनको भी पहली वाली से नहीं हुआ था।
  1. पत्नी गाना गुनगुना रही थी, “धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है, हद से गुजर जाना है।”
    पति : डार्लिंग तुम गलत गा रही हो, प्यार की जगह बात होना चाहिए।

दोस्तों, पति-पत्नी की ऐसी चटपटी नोंकझोंक आपको यूं ही गुदगुदाती रहेंगी। जीवन को सरल बनाने का यह एक मजेदार तरीका है। उम्मीद करते हैं कि आपको लेख में शामिल पति-पत्नी पर चुटकुले पसंद आए होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं, तो इन्हें अपने पार्टनर को भेज सकते हैं। इसके अलावा, इन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा सकता है। ऐसे ही मजेदार चुटकुले पाने के लिए जुड़े रहें मॉमजंक्शन के साथ।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.