नाराज प्रेमिका को मनाने के बेहतरीन 25+ टिप्स | Ruthi Girlfriend Ko Manane Ka Tarika

यूं तो रूठना-मनाना हर रिश्ते में लगा रहता है, लेकिन बात अगर गर्लफ्रेंड को मनाने की हो तो लड़कों के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए मॉमजंक्शन के इस लेख में हम नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन उपायों की मदद से हर लड़का अपनी रूठी प्रेमिका को आसानी से मना सकता है। तो चलिए सीधे नजर डालते हैं रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के टिप्स पर।

स्क्रॉल कर पढ़ें गर्लफ्रेंड को मनाने के उपाय।

नाराज प्रेमिका को मनाने के बेहतरीन 25+ टिप्स | Ruthi Girlfriend Ko Manane Ka Tarika

यहां हम नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जो हर बॉयफ्रेंड के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं:

  1. रूठने का कारण पूछें : गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले उनसे रूठने की वजह पूछें। एक बार जब आप कारण जान जाएंगे तो फिर आपको उन्हें मनाने में काफी आसानी होगी। वहीं, उनसे गुस्से का कारण पूछते समय आप उनसे प्यार से पेश आए। अगर आप भी गुस्सा दिखाएंगे, तो मामला और बिगड़ सकता है।
  1. उन्हें हंसाने की कोशिश करें – गर्लफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए चाहें तो चुटकुलों का भी सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें हंसाने के लिए अन्य उपाय भी अपना सकते हैं। जैसे किसी प्रकार का मजाकिया वीडियो उन्हें भेज सकते हैं।
  1. उनके लिए गाना गाएं – अगर आपकी गर्लफ्रेंड को गाना सुनना पसंद है, तो उन्हें मनाने के लिए आप गाने का भी सहारा ले सकते हैं। दरअसल, संगीत के जरिए किसी के भी मन को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप उनके लिए खुद गाना गाते हैं, तो फिर आपकी गर्लफ्रेंड तुरंत मान जाएगी।
  1. आपस में बातचीत करें – अगर किसी छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई है, तो खुद से पहल करते हुए गर्लफ्रेंड से खुलकर बात करें। साथ ही कोशिश करें कि उसी समय उस समस्या का हल निकल सके। दरअसल, धैर्यपूर्वक बात करने से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।

बात करते समय अपने पार्टनर को भी बोलने का मौका दें। ऐसा करने से दोनों को अपनी बात रखने का मौका मिल जाएगा और शांती पूर्वक समस्या का समाधान भी हो जाएगा। वहीं, अगर ऐसा लगे कि गलती आपकी है तो बिना देर किए माफी मांग लें।

  1. गले लगाएं – अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें एक प्यार की झप्पी भी दे सकते हैं। इससे उनका गुस्सा तुरंत छूमंतर हो जाएगा और वो मान जाएंगी। हालांकि, प्रेमिका को गले लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह इसके लिए कंफर्टेबल हो।
  1. फिल्मी स्टाइल अपनाकर – अगर प्रेमिका सिनेमा की शौकीन है, तो उन्हें मनाने के लिए फिल्मों का भी सहारा ले सकते हैं। जैसे फिल्मों में हीरो अपने हीरोईन को मनाने के लिए बेहतरीन उपाय अपनाते हैं, वैसे ही स्टाइल आप भी अपना सकते हैं। जैसे- किसी रोडियो पर उसके लिए दो बातें कहें और फिर उनके लिए गाना डेडिकेट करें।
  1. माफी मांगने के लिए कुछ खास करें – अगर प्रेमिका किसी गंभीर बात को लेकर नाराज है, तो फिर ऐसे में उन्हें मनाने के लिए कुछ करना पड़ेगा। इसके लिए आप चाहें तो माफी मांगते हुए एक प्यारा सा वीडियो बना सकते हैं। इस वीडियो में आप उन्हें यह जताएं कि आपको अपनी गलती का एहसास है और आप अब उसे कभी नहीं दोहराएंगे।
  1. मुलाकात करें – दोनों के बीच अनबन के कारण अगर गर्लफ्रेंड ने मिलना बंद कर दिया हो तो आप इसकी पहल करें। बता दें कि कपल के बीच भले ही कितने भी तनाव हो, लेकिन जब वे एक दूसरे से मिलते हैं तो सारे शिकवे गिले दूर हो जाते हैं। इसलिए अगर आप भी अपने सच्चे प्यार को मनाना चाहते हैं, तो उनसे मिलने जरूर जाएं।
  1. शब्दों का चयन ठीक से करें – अपनी गर्लफ्रेंड को मानते समय शब्दों का चयन ठीक से करें। अगर आप आक्रामक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे रिश्ता और खराब हो सकता है। इसलिए उन्हें मनाने के लिए हमेशा प्यार भरे शब्दों का ही इस्तेमाल करें।
  1. उनकी बात सुनें – अगर आपकी प्रेमिका आपसे नाराज है और उसका कारण आप हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी बात सुनें। ऐसा करने से उन्हें यह एहसास होगा कि वह आपके जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। साथ ही वह अपने दिल की सारी बातें भी शेयर कर लेंगी। इससे उन्हें काफी अच्छा भी महसूस होगा।
  1. रोमांटिक बात करें – प्यार जता कर भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं। दरअसल, प्यार के जरिए हर किसी का दिल आसानी से जीता जा सकता है। इसलिए आप अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए इसका भी सहारा आसानी से ले सकते हैं। आप उन्हें रोमांटिक मैसेज भेज सकते हैं। चाहें तो उन्हें बीते हुए प्यार भरे लम्हे याद दिला सकते हैं।
  1. सरप्राइज प्लान करें – प्रेमिका को मनाने के लिए उनके लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए चाहें तो उन्हें उनकी पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर डेट पर भी आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, उनके लिए कुछ खास तोहफे भी ले सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद हो।
  1. गुलदस्ता देकर – लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में अगर उनकी नाराजगी को दूर करना है तो उनके पसंदीदा फूल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चाहें तो इसके साथ एक प्यारा सॉरी नोट लिखकर भेज सकते हैं।
  1. शॉपिंग पर ले जाएं – लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में प्रेमिका को मनाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसलिए चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
  1. अहमियत का एहसास कराएं – अगर गर्लफ्रेंड नाराज है तो मनाने के लिए उन्हें समझाएं कि आपके जीवन के लिए वो कितनी महत्वपूर्ण हैं। एक बार जब उन्हें आपके जीवन में अपनी अहमियत का एहसास होता वो सारा गुस्सा भूल जाएंगी।
  1. प्रॉमिस करें – अगर गर्लफ्रेंड से किसी ऐसे बात को लेकर लड़ाई हुई हो जिसमें गलती आपकी हो तो फिर बिना देर किए उनसे माफी मांगे और प्रॉमिस करें कि जीवन में आप दोबारा वैसी गलती नहीं करेंगे। ऐसा करने से गर्लफ्रेंड आपको जरूर माफ कर देगी और अपना गुस्सा भी भूल जाएगी।
  1. तारीफ करें – लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है। ऐसे में तारीफ के जरिए भी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाया जा सकता है। आप चाहें तो बातचीत के दौरान उनकी तारीफ कर सकते हैं। इसके अलावा, एक कार्ड में भी उनकी खूबियों को लिखकर उन्हें भेज सकते हैं।
  1. खत के जरिए माफी मांगे – अगर झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड आपसे बात नहीं कर रही तो आप उनसे लेटर के जरिए माफी मांग सकते है। उस खत में आप सॉरी नोट लिखने के साथ-साथ यह भी बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ऐसा करने से वह जरूर मान जाएगी।
  1. स्पेशल एहसास कराएं – कई बार कपल के बीच झगड़े का मुख्य कारण एक दूसरे को समय नहीं देना भी होता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की नाराजगी का भी यही कारण है तो उन्हें समय दे और स्पेशल फील कराएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि प्रेमिका गुस्सा भूल जाए और आप से वो दोबारा से प्यार करने लगे।
  1. पसंदीदा उपहार दें – गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें उपहार भी दे सकते हैं। उनके गुस्से को दूर करने के लिए खास उपहार का चयन करें। जैसे – उनकी तस्वीरों का कोलाज, उनका पसंदीदा कार्टून या टेडी बियर आदि।
  1. दोस्त की मदद लें – प्रेमिका को मनाने के लिए आप उनकी दोस्त की भी मदद ले सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे गुस्सा है और बात नहीं कर रही या फिर आपके फोन या मैसेज का रिप्लाई नहीं कर रही, तो ऐसे में उसकी बेस्ट फ्रेंड के जरिए आप अपनी बातों को उन तक पहुंचा सकते हैं।

कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़कियां अपनी बेस्टी की बातों को मानने से इनकार नहीं कर पाती हैं, तो ऐसे में हो सकता है कि वो अपने दोस्त की बात मानकर अपनी नाराजगी खत्म कर दे और आपसे रिश्ता जोड़ ले।

  1. जो उन्हें पसंद न हो ऐसा काम न करें – गर्लफ्रेंड नाराज है तो ऐसे में उस काम को करने से बचें, जो उनके मूड को और खराब कर दे। ऐसा करने से उनका नाराजगी बढेगी नहीं और वो जल्दी ही मान जाएंगी।
  1. थोड़ा स्पेस दें – हर रिश्ते में प्यार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है एक दूसरे को स्पेस देना। इसलिए अगर गर्लफ्रेंड आप पर अधिक गुस्सा हैं, तो उन्हें थोड़ी देर के लिए अकेले छोड़ दें। ऐसा करने से हो सकता है कि उनका गुस्सा अपने आप खत्म हो जाए और वो खुद मान जाए।
  1. उनकी बात सुनें – कई बार ऐसा भी हो सकता है कि व्यस्त जीवन के कारण लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। इस कारण वो अपने मन की बातों को शेयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उनके मन में कई बातें दबी रह जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि उनकी बातों को सुनें। ऐसा करने से उसका मन हल्का होगा और उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
  1. सोशल मीडिया का सहारा लें – आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। ऐसे में प्रेमिका को मनाने के लिए इसका भी सहारा लिया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पोस्ट डाल सकते हैं, या फिर स्टेटस लगा कर उनसे माफी मांग सकते हैं। ऐसा करने आपकी प्रेमिका का गुस्सा निश्चित ही छूमंतर हो जाएगा।
  1. चॉकलेट दें – ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती हैं। इसलिए आप चाहें तो उन्हें मनाने के लिए उनके पसंद का चॉकलेट भी दे सकते हैं। हो सकता है कि आपकी प्रेमिका अपनी पसंदीदा चॉकलेट देखकर खुश हो जाएं और अपने गुस्से को खत्म कर दे।

अगर आपकी प्रेमिका आपसे नाराज है तो इस लेख में बताए गए टिप्स अपना सकते हैं। इन उपाय से न केवल आपकी गर्लफ्रेंड का गुस्सा शांत होगा, बल्कि आपके बीच का प्यार भी बढ़ेगा। वहीं, इस दौरान ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी गर्लफ्रेंड और गुस्सा हो जाए। रिश्तों को मजबूत बनाने के और भी ऐसे टिप्स जानने के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.