गर्लफ्रेंड से फोन पर कैसे और क्या बात करें? | Girlfriend Se Kya Baat Kare

जब भी कोई दो लोग प्यार में होते हैं, तो घंटों बातें करते हैं। फिर चाहे दिन हो या रात, पास हों या दूर। पास हैं, तो मिलकर बात करते हैं और दूर हैं, तो फोन पर बात करते हैं। ऐसे कपल्स को देखकर मन में एक ख्याल जरूर आता है कि ये इतने देर तक क्या बात करते हैं। अगर आप नए-नए रिलेशनशिप में आए हैं और आपको नहीं पता नहीं कि अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात करनी चाहिए, तो मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्लफ्रेंड से फोन पर आप कैसे और क्या-क्या बातें कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

सबसे पहले जानिए गर्लफ्रेंड से बात करने के 30 टॉपिक।

In This Article

गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात करें? | GF Se Kya Baat Kare Phone Par

कुछ लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि फोन पर गर्लफ्रेंड से किस टॉपिक पर बात करनी चाहिए। ऐसे में नीचे बताए जा रहे 30 टॉपिक आपकी मदद कर सकते हैं:

1. गर्लफ्रेंड से भविष्य के बारे में बात कर सकते हैं

जब कोई लड़की आपके साथ जुड़ती है, तो वह यह बात जरूर जानना चाहती है कि आपका फ्यूचर प्लान क्या है। ऐसे में भविष्य के बारे में बात करना एक मजेदार टॉपिक हो सकता है। गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए बता सकते हैं कि आप इस रिश्ते को आगे किस तरह देखते हैं। आप अपनी जिंदगी को लेकर कितने गंभीर हैं। साथ ही, आप गर्लफ्रेंड से उनकी फ्यूचर प्लानिंग भी जान सकते हैं। भविष्य में एक साथ जीवन बिताने को लेकर उनकी राय जान सकते हैं। इस टॉपिक पर लंबी बात की जा सकती है।

2. वीकेंड प्लान के बारे में बात करें

फोन पर बातें करते-करते एक समय ऐसा आता है, जब लगता है कि अब क्या बात करें। ऐसे में आप उनसे वीकेंड के प्लान के बारे में जान सकते हैं। आप साथ में वीकेंड प्लान कर सकते हैं। अगर वह सहज महसूस करें, तो आप उनके साथ एक शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। ट्रिप को लेकर आप दोनों एक-दूसरे की पसंद को महत्व दें और एक रोमांचक ट्रिप का इंतजार करें।

3. गर्लफ्रेंड की तारीफ करें

फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करना, एक बेहतरीन टॉपिक है। इससे आपकी गर्लफ्रेंड खुश होंगी, साथ ही उनकी आप में दिलचस्पी भी बढ़ जाएगी। गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए तारीफ करना एक बढ़िया टॉपिक है। हालांकि, तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई बनावटीपन न हो। अगर ऐसा करते हैं, तो महिलाएं दिखावे और बनावटीपन को बखूबी परखना जानती हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

4. रोज की परेशानियों पर बात करें

अगर फोन पर गर्लफ्रेंड से बात करते समय कुछ न समझ आए, तो आप उनसे अपनी या उनकी दिनचर्या के बारे में चर्चा कर सकते हैं। रोज आने वाली समस्याओं को लेकर बात हो सकती है। अगर गर्लफ्रेंड किसी समस्या से परेशान हैं, तो आप उन्हें राय दे सकते हैं। इन बातों से वो आपको अपने परिवार की तरह महसूस करेंगी और अपने दिल की बातें खुलकर कह पाएंगी।

5. फिल्म और टीवी शो के बारे में बात करें

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते वक्त आप कैजुअल टॉक से शुरुआत कर सकते हैं। फिल्म और टीवी शोज के बारे में बात करना, कैजुअल टॉक का अच्छा टॉपिक हो सकता है। आप गर्लफ्रेंड से उनकी पसंदीदा फिल्मों और शोज के बारे में जान सकते हैं। अगर वो जानना चाहें, तो उन्हें अपनी पसंद भी बता सकते हैं। इसके अलावा, फिल्म की जॉनर और फेवरेट एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में बात कर सकते हैं। इन बातों के साथ आप उन्हें मूवी डेट के लिए भी पूछ सकते हैं।

6. अपने सीक्रेट शेयर करें

फोन पर गर्लफ्रेंड से बात करने का एक टॉपिक सीक्रेट शेयर करना भी है। सीक्रेट शेयर करना एक मजेदार टॉपिक है। सबके पास कोई न कोई सीक्रेट होता है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड से शेयर करना, उन्हें अपने करीब लाने का अच्छा तरीका है। अगर आप अपने सीक्रेट मजेदार तरीके से बताते हैं, तो वह इसे एंजॉय करेंगी। इसमें आपके स्कूल और कॉलेज के सीक्रेट हो सकते हैं। ध्यान रहें कि अपने पास्ट रिलेशन के सीक्रेट शेयर करने से बचें।

7. अपने परिवार के बारे में बात करें

गर्लफ्रेंड से परिवार के बारे में बात करना, हमेशा से एक हेल्दी टॉपिक रहा है। इससे वह आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगी। आपके पारिवारिक पृष्ठभूमि को जान पाएंगी। साथ ही आपके परिवार के बारे में जान पाएंगी। आप गर्लफ्रेंड से भी उनके परिवार के बारे में पूछ सकते हैं। कोई पारिवारिक समस्या हो, तो सलाह दे सकते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सलाह न दें।

8. अपने ऑफिस के बारे में बात करें

अगर आप गर्लफ्रेंड से लंबी बात करना चाहते हैं, तो उनके साथ ऑफिस की गॉसिप शेयर कर सकते हैं। उन्हें आपकी रोज की बातें जानना अच्छा लगेगा और वो यह भी जान पाएंगी कि दूसरों के साथ आपकी कैसी बॉन्डिंग है। आप दोनों अपने वर्कप्लेस के बारे में बात करके अच्छा कनेक्शन बना सकते हैं। ये बातें आपकी रोज की बातों में शामिल हो सकती हैं। रोज की बातों में हमेशा रोमांस की बातें करना कारगर नहीं होता।

9. अपने सपनों के बारे में बात करें

अगर जीवन को लेकर आपके कुछ सपने हैं, तो यह गर्लफ्रेंड से बात करने का एक अच्छा टॉपिक है। इन सपनों के बारे में बताने के लिए गर्लफ्रेंड से अच्छा कोई शख्स नहीं हो सकता। आपके सपनों को पूरा करने में वो भावनात्मक तौर पर सहयोग दे सकती हैं। साथ ही, वह इन बातों से खुद को स्पेशल भी महसूस करेंगी।

10. पसंदीदा खाने के बारे में बात करें

आपकी गर्लफ्रेंड आपके फेवरेट फूड के बारे में जरूर जानना चाहेंगी। ऐसे में फोन पर बात करते समय आप गर्लफ्रेंड को अपने पसंदीदा खाने के बारे में बता सकते हैं। अगर गर्लफ्रेंड को आपके पसंदीदा खाने के बारे में पता होगा, तो वह कभी भी आपको खाना पकाकर खिला सकती हैं। साथ ही डेट पर जाने पर एक-दूसरे का पसंदीदा खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

11. पसंदीदा जगहों के बारे में बात करें

आप अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए अपनी-अपनी फेवरेट जगहों के बारे में बात कर सकते हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं कि उन्हें कैसी जगह जाना पसंद है। ये बातें पता होने से एक-दूसरे को सरप्राइज देना आसान हो जाता है। आप अगला वैलेंटाइन उनके फेवरेट प्लेस पर मना सकते हैं। साथ ही, आप भी अपनी पसंदीदा जगहों के बारे में उन्हें बात सकते हैं।

12. अपनी हॉबी और दिलचस्पी के बारे में बात करें

हर किसी की कोई न कोई हॉबी या किसी खास चीज के प्रति दिलचस्पी जरूर होती है। ये गर्लफ्रेंड से बात आगे बढ़ाने का एक अच्छा टॉपिक है। आप जानने की कोशिश कीजिए कि गर्लफ्रेंड की क्या-क्या हॉबी हैं। अगर उन्हें पेंटिंग पसंद है, तो उनकी पेंटिंग को देखने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। इसी बहाने आप उनसे मिल भी पाएंगे। आप उन्हें अपनी हॉबी के बारे में भी बता सकते हैं।

13. अपने डर के बारे में बात करें

सभी को किसी न किसी चीज से डर लगता है। यह भी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करने का एक अच्छा टॉपिक हो सकता है। आप उन्हें अपने डर से जुड़ा कोई किस्सा भी सुना सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने करीबी दोस्तों के डर के मजेदार किस्से सुनाकर उन्हें हंसा सकते हैं। गर्लफ्रेंड से भी उनके डर के बारे में जानने की कोशिश करें। हो सकता है कि आप दोनों का डर एक ही हो।

14. वेकेशन के बारे में बात करें

घूमने-फिरने और वेकेशन की बात करना हर किसी को पसंद होता है। अपनी व्यस्त लाइफ में हर कोई थोड़ा समय किसी बेस्ट डेस्टिनेशन पर जाकर बिताना चाहता है। आप गर्लफ्रेंड से वेकेशन के बारे में बात करें। क्या पता बातों-बातों में गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने का प्लान बन जाए। हो सकता है कि घूमने के मामले में आप दोनों की पसंद एक जैसी हो। फिर तो सोने पर सुहागा। इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन फॉर कपल्स का चुनाव जरूर करें।

15. अपने दोस्तों के बारे में बात करें

अगर आपकी नई गर्लफ्रेंड को आपके बारे में ज्यादा नहीं पता और आप बात आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उनसे अपने दोस्तों के बारे में बता सकते हैं। आप उन्हें बताएं कि आपका बेस्ट फ्रेंड कौन है, कौन-सा दोस्त थोड़ा क्रेजी है और कौन-सा दोस्त फनी है। इससे वह आपके दोस्तों के बारे में जान पाएंगी और जब कभी आप उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाएंगे, तो वो कनेक्ट भी हो पाएंगी।

16. अपनी उपलब्धि का किस्सा शेयर करें

इसके अलावा, आप अपनी गर्लफ्रेंड से कोई ऐसा किस्सा शेयर कर सकते हैं जिस पर आपको बहुत गर्व हो। ये बातें थोड़ी इमोशनल या परिवार से जुड़ी हो सकती हैं। इसलिए, गर्लफ्रेंड के मूड को ध्यान में रखते हुए ही ऐसा टॉपिक उठाएं। ये लम्हें आपके दिल के करीब होते हैं और आपको खुशी देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि सामने वाला भी आपकी बातों को उतनी ही गहराई से समझ पाए।

17. अपने शर्मिंदगी वाले पलों को शेयर करें

शर्मिंदगी के पलों का किस्सा शेयर करना, एक लंबा और मजेदार टॉपिक हो सकता है। ऐसे किस्से हम हर किसी के साथ शेयर नहीं करते, लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ शेयर करेंगे, तो उन्हें यह एहसास होगा कि वो स्पेशल हैं। इनमें कॉलेज और स्कूल के किस्से शामिल हो सकते हैं। इस टॉपिक के साथ आप अपनी गर्लफ्रेंड के दिल में अपने लिए प्यार बढ़ा सकते हैं।

18. खुद को बेहतर बनाने के बारे में बात करें

आप अपनी आदतों के बारे में गर्लफ्रेंड से बात कर सकते हैं। उनसे बता सकते हैं कि आप खुद को बेहतर बनाने के लिए अपनी कौन-सी आदत बदलना चाहते हैं। इससे आप गर्लफ्रेंड को यह एहसास दिला सकते हैं कि आप अपनी पर्सनालिटी में सुधार लाने के लिए जागरूक हैं। उनके साथ अपनी कमजोरियां भी शेयर कर सकते हैं।

19. रोमांटिक बातें

रोमांटिक बातें सबसे अच्छा टॉपिक है, लेकिन इसी के साथ गर्लफ्रेंड के मूड का ध्यान रखें। हो सकता है कि उनका मूड किसी बात से खराब हो और ऐसे में उन्हें आपकी बातों में तुरंत दिलचस्पी न आए। ऐसे में आप उन्हें प्यार से समझा सकते हैं और फिर धीरे-धीरे प्यार भरी बातों का सिलसिला शुरू कर सकते हैं।

20. कुछ स्कूल और कॉलेज जोक शेयर करें

गर्लफ्रेंड के साथ फोन पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए आप उनसे कुछ स्कूल और कॉलेज जोक शेयर कर सकते हैंआप उन्हें बता सकते हैं कि स्कूल के दिनों में आपने उनके साथ क्या-क्या शैतानियां की या टीचर के साथ बदमाशी का कोई किस्सा सुना सकते हैं। आप गर्लफ्रेंड से उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों के बारे में भी जान सकते हैं।

21. अपने पास्ट के बारे में बात करें

यह एक इमोशनल टॉपिक हो सकता है, इसलिए इस टॉपिक पर बात करते समय ऐसे शब्दों का चयन न करें जिससे गर्लफ्रेंड दुखी हो जाए। साथ ही, आप भी कंफर्टेबल होने पर ही इस टॉपिक पर बात करें। इन बातों में बचपन का कोई किस्सा, ब्रेकअप की बातें या कोई खराब यादें हो सकती हैं। अगर गर्लफ्रेंड सहज महसूस करें, तो आप उनसे भी उनकी पास्ट लाइफ के बारे में पूछ सकते हैं।

22. अपनी निजी राय शेयर करें

जब आप फोन पर गर्लफ्रेंड से बात कर रहें हों, तो निजी राय पर बात करना एक सेंसिटिव टॉपिक हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको समझती है, तो इससे मजेदार कुछ भी नहीं। किसी भी बात पर अपनी राय देना अच्छी बात है, लेकिन ध्यान रहे कि बिना लॉजिक के कोई बात न कहें। किसी मुद्दे पर आप गर्लफ्रेंड की राय जरूर जान सकते हैं।

23. किसी विषय पर सलाह दे सकते हैं

गर्लफ्रेंड से बात करते हुए अगर आपको महसूस हो कि उन्हें किसी बात पर अपनी सलाह देनी चाहिए, तो जरूर दें। इससे आप हेल्दी टॉक कर पाएंगे। अगर आपकी सलाह उन्हें पसंद आती है, तो उनके दिल में आपके लिए प्यार बढ़ जाएगा। वहीं, सलाह नहीं पसंद आती, तो आप बात को दूसरी तरह से कहकर उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।

24. कुछ गॉसिप कर सकते हैं

आप अपनी गर्लफ्रेंड से ऑफिस या दोस्तों से जुड़ी गॉसिप कर सकते हैं। उन्हें अपने पड़ोसियों के बारे में भी बता सकते हैं। यह एक मजेदार टॉपिक है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड दिलचस्पी दिखाती हैं, तो वह भी आपके साथ ऐसी ही कुछ गॉसिप शेयर कर सकती हैं।

25. उनकी पसंद-नापसंद जान सकते हैं

जिंदगी में हर किसी की हर चीज को लेकर अपनी पसंद और नापसंद होती है। फिर चाहे वो कपड़े हो, रंग हो, खाना हो, डेस्टिनेशन हो या कोई और शौक। गर्लफ्रेंड की पसंद-नापसंद जानना एक अच्छा टॉपिक है। अगर आप जान जाते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड को क्या चीजें पसंद हैं और क्या नहीं, तो आप उन्हें कभी भी सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं।

26. दुनिया की घटनाओं के बारे में बात करें

फोन पर गर्लफ्रेंड से बात करते हुए आपको लगे कि अब बातें खत्म हो रही हैं और आप अभी और बात करना चाहते हैं, तो देश-दुनिया की बातों से अच्छा कोई टॉपिक नहीं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी गर्लफ्रेंड इन बातों में दिलचस्पी रखती है या नहीं। अगर रखती हैं, तो आप दुनिया में चल रहे मुद्दों को लेकर बात कर सकते हैं। एक-दूसरे से जानकारी शेयर कर सकते हैं।

27. स्पोर्ट्स के बारे में बात कर सकते हैं

अगर आपकी गर्लफ्रेंड की दिलचस्पी खेल-कूद में है, तो यह भी बात बढ़ाने का एक बढ़िया टॉपिक है। आप उनके फेवरेट गेम के बारे में पूछ सकते हैं। गर्लफ्रेंड को क्रिकेट पसंद है, तो आप उनसे उनके फेवरेट क्रिकेटर्स के बारे में बात कर सकते हैं।

28. गर्लफ्रेंड के करियर गोल्स के बारे में बात करें

करियर गोल्स तो हर किसी के होते हैं। आपको अपनी गर्लफ्रेंड के करियर गोल्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, ताकि आप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। साथ ही आप अपने करियर गोल के बारे में उन्हें बता सकते हैं। समय-समय पर ऐसी बातें करना, रिश्ते को मजबूत बनाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

29. जिंदगी को लेकर उसके विचार जान सकते हैं

जिंदगी के बारे में हर किसी की राय अलग-अलग होती है। आप अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ सकते हैं कि वो जिंदगी के बारे में क्या सोचती हैं। उनके लिए जिंदगी के क्या मायने हैं और वो किस तरह की जिंदगी जीना चाहती हैं। यह थोड़ा फिलोसोफिकल टॉपिक है। अगर बात बन जाए, तो यह टॉपिक काफी दिलचस्प हो सकता है।

30. शादी के विषय में बात करें

यह एक गंभीर और जरूरी विषय है, जिस पर आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर सकते हैं। उनसे जान सकते हैं कि वो भविष्य में कब शादी के लिए तैयार हो सकती हैं। साथ ही, अगर माता-पिता न मानें, तो उन्हें कैसे मनाना है, इस विषय पर भी बात की जा सकती है।

अंत में जानिए लड़कियों से बात करने से जुड़े खास टिप्स।

गर्लफ्रेंड से कैसे बात करें? | लड़कियों से फोन पर बात करने से जुड़े 10 जरूरी टिप्स | Ladki Se Phone Par Kaise Baat Kare

कुछ लड़कों को यह नहीं समझ आता कि लड़कियों के साथ फोन पर कैसे बात की जाए। ऐसे में हम इस समस्या का हल नीचे बता रहे हैं :

1. अपना शेड्यूल तय करें : सबसे पहले आपको लड़की के शेड्यूल के हिसाब से अपना शेड्यूल सेट करना चाहिए। बात करने का एक समय तय कर लें। लड़की को उसी समय फोन करें जब वह फ्री हों और आपसे बात कर सकती हों। उन्हें यह एहसास दिलाएं कि यह वक्त सिर्फ उनका है। आप उनके फ्री होने की टाइमिंग पहले से ही मैसेज करके पूछ सकते हैं।

2. किसी शांत जगह जाकर बात करें : लड़कियों से बात करते वक्त यह बात ध्यान रखें कि आपके आसपास ज्यादा शोर-शराबा न हो। इससे उन्हें भरोसा होगा कि आप दोनों की बातें कोई और नहीं सुन रहा है। बिना उनकी इजाजत के उन्हें वीडियो कॉल न करें।

3. इधर-उधर व्यस्त न रहें : जब आप लड़की से फोन पर बात करें, तो आपका पूरा ध्यान उनसे बातचीत करने पर होना चाहिए। ऐसा न हो कि किसी दूसरे का मैसेज आने पर आप दूसरे को रिप्लाई करने में लग जाएं। इससे आपका ध्यान बंट जाएगा और लड़की को लगेगा कि आपको बात करने में दिलचस्पी नहीं है।

4. नॉर्मल रहकर बात करें : लड़की के फोन उठाते ही ज्यादा उतावलापन न दिखाएं। इससे लड़की पर गलत इंप्रेशन पड़ सकता है। मामूली बातों से शुरुआत करें। उनकी बातें गौर से सुनें और अच्छे शब्दों से साथ उनकी बातों का जवाब दें।

5. फोन न उठे, तो एक मैसेज करें : अगर वह आपका फोन मिस कर दे, तो आप उन्हें एक मैसेज डाल सकते हैं। इस मैसेज में आप पूछ सकते हैं कि अगर अभी वो व्यस्त हैं, तो कब फ्री होंगी। आप उन्हें वॉइस मैसेज भेजकर भी यह बात पूछ सकते हैं। शायद उन्हें आपकी आवाज सुनना अच्छा लगे।

6. लॉजिकल बातें करें : आपकी बातें तय करेंगी कि लड़की आपके बारे में क्या सोचेगी। इसलिए, हो सके, तो लॉजिकल बातें करें। बेमतलब की बात करना या बेमतलब का हंसना या अपनी ही बातों पर हंसते रहना, यह तरीका लड़कियों को पसंद नहीं आता।

7. सहज महसूस करवाएं : फोन पर बात करते वक्त यह नहीं समझ आता कि लड़की किन बातों से सहज होगी। ऐसे में आप उनसे उनके दिन के बारे में पूछ सकते हैं। जैसे ऑफिस या घर के बारे में। इससे वो धीरे-धीरे सहज होती जाएंगी और आप खुलकर बात कर पाएंगे।

8. उनकी पसंद की बातें : कई बार ऐसा होता है कि लड़कों को नहीं पता होता कि लड़की को किस बारे में बात करना पसंद है। सिर्फ अपनी पसंद की बातें करने से लड़की बोर हो सकती है। अगर आप उनकी पसंद की बातें करेंगे, तो वह ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगी।

9. इधर-उधर की बातें न करें : फोन पर लंबी बातचीत करना संभव नहीं है। इसलिए, जितना हो सके अपने बारे में, उनके बारे में या रिश्ते से जुड़ी बात करें। इधर-उधर की बेमतलब की बातें न करें। इससे रिश्ता मजबूत नहीं हो पाएगा।

10. बीच में बात न काटें : फोन पर बात करते हुए आपको एक अच्छा श्रोता बनना जरूरी है। लड़की कुछ बोल रही हो और आप बीच में ही उनकी बात काटकर अपनी बात कहने लगेंगे, तो हो सकता है कि यह बात उन्हें पसंद न आए। लड़की की बात पूरी हो जाने के बाद ही अपनी बात कहें।

दोस्तों, लड़कियों को इंप्रेस करना आसान नहीं होता। एक बातें ही होती हैं, जिनसे आप उनका दिल जीत सकते हैं। जैसा कि हमने लेख में बताया कि कई लड़कों को यही नहीं समझ आता कि फोन पर लड़कियों से कैसे और क्या बात करें। हमने अपने इस आर्टिकल में आपको लड़कियों से फोन पर बात करने के जरूरी टिप्स दे दिए हैं। उम्मीद है कि हमारा यह आर्टिकल आपकी मदद कर पाएगा। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.