कैसे जानें लड़का आपको पसंद करता है या नहीं? | Kaise Pata Kare Ki Ladka Like Karta Hai Ya Nahi

देखा जाता है कि लड़के जितनी आसानी से अपने प्यार का इजहार कर देते हैं, उतनी आसानी से लड़कियां अपनी दिल की बात नहीं कह पाती हैं। उनके दिमाग में एक बड़ा सवाल घूमता है कि क्या वो मुझे पसंद करता है? इस सवाल में उलझकर अक्सर कई लड़कियां सालों तक दिल की बात दिल में ही छुपाकर रख लेती हैं। ऐसे में, मॉमजंक्शन का यह लेख आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि यहां हम उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से यह पता किया जा सकता है कि लड़का लाइक करता है या नहीं। एक बार अगर आपको पता चल जाए कि लड़का आप में दिलचस्पी रखता है, तो आप उनसे अपनी दिल की बात कह सकती हैं या उन्हें मौका दे सकती हैं प्यार का इजहार करने के लिए। तो आइये, आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस विषय में विस्तार से।

अब सीधे उन हिंट्स के बारे में जानते हैं, जो बताएंगे कि लड़का आपको पसंद करता है या नहीं।

कैसे पता करें कि लड़का पसंद करता है या नहीं? | Kaise Pata Kare Ki Ladka Pasand Karta Hai Ya Nahi

नीचे हम क्रमवार हम उन संकेतों या इशारों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जरिए एक लड़की आसानी से पता कर सकती है कि लड़का उसे पसंद करता है या नहीं। पढ़ें नीचे :

1. आई कॉन्टैक्ट

माइंड रीडिंग हर कोई नहीं कर सकता, लेकिन बॉडी लैंग्वेज के जरिए हम सामने वाले व्यक्ति की फीलिंग को जान सकते हैं। अगर आपको यह जानना है कि सामने वाला लड़का आपको पसंद करता है या नहीं, तो सबसे पहले उसके नजरें मिलाने के तरीके की पहचान करें। किसी भी रिश्ते में आई कॉन्टैक्ट सबसे अहम होता है, चाहे वो प्यार हो या फिर दोस्ती। अगर लड़का आप पर ही ध्यान देता है और आपसे आंखें मिलाकर रख रहा है, तो समझ लीजिए कि उसे आप में दिलचस्पी है।

2. आपसे बात करने के बहाने ढूंढना

प्यार की शुरुआत आंखों से होकर दिल में उतरने तक होती है। रिलेशनशिप की शुरुआत हो या फिर अभी रिलेशनशिप शुरू होना है, अगर लड़का आप पर ज्यादा ध्यान दे रहा है या फिर आपसे बात करने का हर वक्त बहाना ढूंढता है, तो इस बात से भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो आप में इंटरेस्टेड है। उसके दिल में भी आपके लिए फीलिंग है।

3. लड़के का आपको चिढ़ाना

जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो वो आपको बिना किसी बात को लेकर चिढ़ा सकता है। यह केवल आपके दिल में खुद की जगह बनाने के लिए होता है, ना कि किसी गलत मकसद से। आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी वो छोटी-मोटी बातों पर आपको चिढ़ा सकता है। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

4. आपकी बातों को ध्यान से सुनना

लड़का आपको पसंद करता है या नहीं, यह जानने का एक तरीका यह भी है कि जिस लड़के के दिल में आपके लिए फीलिंग्स होंगी, वो आपकी बातों को बड़े ही ध्यान से सुनेगा। किसी भी बात को वो बड़े ही ध्यान से सुनेगा और आपकी उस बात पर अपनी राय भी रखेगा। इसका मकसद केवल और केवल आपके पास आने का होता है।

5. आपको छोटी-छोटी बातों पर कॉम्प्लीमेंट्स देना

हर लड़की को कॉम्प्लीमेंट्स अच्छे लगते हैं। ये बात लड़कों को भी अच्छे तरीके से पता होती है। अगर कोई लड़का आप में दिलचस्पी रखता है, तो वो आपको छोटी-छोटी बातों पर कॉम्प्लीमेंट्स जरूर देगा। चाहे आपके दोस्त या फिर दुनिया आपके बारे में कुछ भी कहे, लेकिन वो लड़का आपकी तारीफ करने का मौका कभी नहीं छोड़ेगा। इस तरह अगर कोई आपकी तारीफ करता है या फिर आपको कॉम्प्लीमेंट्स देता है, तो आप यह जान सकते हैं कि उसके दिल में आपके लिए फीलिंग है।

6. शर्मिला होना

जब कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो आपके सामने आते ही वो थोड़ा नर्वस हो जाता है। अगर वो आपसे शर्माता है, तो यह एक अच्छा संकेत है कि उसके दिल में भी आपके लिए फीलिंग है। वैसे तो आमतौर पर लड़कियां अपने क्रश को देखकर शर्माती हैं, लेकिन अगर आपके सामने आते ही कोई लड़का ब्लश करने लगे, तो समझ लीजिए कि उसे आप में दिलचस्पी है।

7. केयरिंग होना

लड़के अक्सर जिसे प्यार करते हैं उन्हें लेकर थोड़ा प्रोटेक्टिव व केयरिंग हो जाते हैं। जिन्हें वो प्यार करते हैं, उन्हें कोई ठेस पहुंचा दे, ये लड़कों को बिल्कुल मंजूर नहीं होता। जिसके चलते कई बार लड़के लड़ाई-झगड़ों में भी फंस जाते हैं। ऐसे में अगर लड़का आपकी किसी भी परेशानी को अपनी परेशानी बना ले और आपकी केयर करने लगे, तो हो सकता है कि वो आपको पसंद करता हो।

8. फोन पर आपसे चैट और मैसेज करते रहना

प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे को जानना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हो सकता है कि वो आपको कई बार फोन व गुड मॉर्निंग मैसेज भी करें और आपसे बातें करने के बहाने तलाशें। ऐसा लड़के अक्सर अपने प्यार को अधिक जानने व उनके दिल में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश करने के लिए करते हैं। लड़कों के प्यार के इस साइन को आप आसानी से समझ व पहचान सकती हैं।

9. आपकी पसंद/नापसंद जानने की कोशिश करना

अगर कोई लड़का आपसे आपकी पसंद/नापसंद के बारे में पूछता है, तो उसके दिल में आपके लिए दिलचस्पी होने के पूरी संभावना हो सकती है। वो आपसे कई तरीकों से ये जानने की कोशिश करेगा कि आपको किन चीजों से खुशी मिलती है या फिर आपको क्या करना अच्छा लगता है। अगर कोई लड़का आपसे बार-बार इस तरह की चीजों को जानने में उत्सुकता दिखाए, तो वो ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसके दिल में आपके लिए कुछ है।

10. आपकी हर गलतियां माफ करना

हम अकसर फ्रेंड सर्कल में जाने अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे दूसरे लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में आपसे कोई गलती होती है और सामने वाला लड़का आपकी उन गलतियों को बड़े ही सहज भाव से माफ कर दे, तो हो सकता है कि उसके दिल में आपके लिए खास जगह हो। अगली बार जब आप कोई गलती करें और वो उसे सामान्य तौर पर ही माफ कर दे, तो आपको उस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

11. हमेशा आपकी मदद के लिए तत्पर रहना

जिसे हम प्यार करते हैं, हम उसे मुसीबत में नहीं देख सकते। ऐसे में अगर कोई लड़का मुसीबत के समय आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है, तो हो सकता है कि आप उसके लिए स्पेशल हों। जब किसी लड़के के दिल में आपके लिए प्यार होगा या फिर वो आपको लाइक करता है, तो वो हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

12. आपके साथ मस्ती-मजाक करना

जब कोई शख्स आपको पसंद करता है, तो उसे आपके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। ऐसे में आपके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए आपसे थोड़ी हंसी-मजाक करने की कोशिश करता है, ताकि आप उनके साथ सहज हो सकें, क्योंकि हंसी-मजाक ही एक ऐसा जरिया है जो दो लोगों को नजदीक लाने में असरदार होता है। ऐसे में, अगर कोई लड़का आपसे घुलने मिलने की या फिर हंसी-मजाक की कोशिश करता है, तो यह एक अच्छा संकेत है उसके दिल में आपके लिए फीलिंग्स होने का।

13. हमेशा आपका सपोर्ट करना

लड़के के दिल में आपके लिए क्या फीलिंग है, ये जानने का एक तरीका यह भी है कि दूसरे लोगों के सामने आपके लिए उसका बर्ताव कैसा है। अगर कोई लड़का फ्रेंड सर्कल में या फिर अन्य लोगों के बीच में हमेशा आपकी बातों को या फिर आपके प्लान को या फिर आपके फैसलों को लेकर आपका सपोर्ट करता है, तो हो सकता है कि वो आपको पसंद करता हो। ऐसा लड़के अक्सर जिन्हें वो प्यार करते हैं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भी करते हैं।

14. व्यस्त होने पर भी आपके लिए समय निकालना

वैसे तो हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त रहता है, लेकिन इस व्यस्तता के बावजूद भी अगर कोई लड़का आपके लिए समय निकालता है, तो इसका मतलब है कि आप उनके लिए स्पेशल हैं। वो भले ही कितने भी व्यस्त हों, लेकिन आपके लिए उनके पास हमेशा समय रहेगा। एक मैसेज या फिर कॉल के जरिए वो हमेशा आपका हाल जानते रहते हैं या यूं कहें कि आपके टच में रहते हैं।

15. अधिक समय बिताने की कोशिश

जिसे आप प्यार करते हैं, उनके साथ समय जैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। उनके साथ बिताया पूरा दिन भी कुछ पल-सा ही लगता है। ऐसे में, अगर कोई लड़का आपके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश करता है और आपके साथ को भरपूर एंजॉय करता है, तो यह बात कन्फर्म है कि उसके दिल में आपके लिए दिलचस्पी है। वैसे भी किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है।

16. आपका बेस्ट फ्रेंड बनने की कोशिश करना

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत दोस्ती से होती है। जहां दोस्ती होती है, वहीं प्यार होता है। ऐसे में, कोई लड़का जिसके दिल में आपके लिए फीलिंग्स हो, वो आपका बेस्ट फ्रेंड बनने की कोशिश करेगा और चाहेगा कि आप अपने दिल के हर जज्बात सबसे पहले उससे शेयर करें। यह आप दोनों को करीब लाने का एक जरिया भी हो सकता है।

इन तमाम हिंट्स को जानने के बाद हम उम्मीद करते हैं कि आपको पता चल गया होगा कि कैसे जानें लड़का आपको पसंद करता है या नहीं? लेख में बताए गए संकेतों की मदद से एक अच्छे प्रेमी को चुनने में आपको मदद मिल सकती है। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। आप चाहें, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर सकती हैं, ताकि उन्हें भी मदद मिल सके। इसी तरह जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए जुड़े रहें मॉमजंक्शन के साथ।

Was this article helpful?
Like buttonDislike button
The following two tabs change content below.