check_iconFact Checked

सिरके से घर में प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें | Vinegar Pregnancy Test In Hindi

हर महिला अपने जीवन में मां बनने का सुख प्राप्त करना चाहती है, क्योंकि यह उनके लिए सबसे खास पलों में से एक होता है। जैसे ही उन्हें इस बात का संकेत मिलता है कि वह गर्भवती है, तो उनकी बेचैनी और बढ़ जाती है। फिर वे इस बात को कंफर्म करने के लिए न जाने कितने उपायों को अपनाने लगती हैं। प्रेगनेंसी टेस्ट करने के कई घरेलू तरीके हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम ऐसे ही सबसे सरल घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। इसके लिए आपको चाहिए विनेगर (सिरका), जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इस घरेलू तरीके के बारे में जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

आइए, सबसे पहले जानते हैं कि सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट होता क्या है?

In This Article

सिरका/विनेगर से प्रेगनेंसी टेस्ट क्या है? | Vinegar Se Pregnancy Test In Hindi

विनेगर से प्रेगनेंसी टेस्ट, एक प्रकार का नॉन मेडिकल तरीका है, जिसकी मदद से यूरिन में एचसीजी (ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन) हॉर्मोन की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। एक शोध के मुताबिक महिला जब गर्भवती होती है, तो उसके यूरिन में एचसीजी हॉर्मोन की मात्रा पाई जाती है (1) इसी आधार पर इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस प्रकार के परीक्षण का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसलिए, यह टेस्ट करने के बाद एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अब हम जानते हैं कि सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए।

सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय क्या है?

महिला के गर्भधारण करने का सबसे पहला लक्षण होता है, पीरियड्स मिस होना या न आना। ऐसे में महिला इस टेस्ट के माध्यम से अपनी प्रेगनेंसी का पता लगा सकती है। इस परीक्षण को अपने मासिक धर्म की निर्धारित तारीख के एक या दो हफ्ते बाद कर सकते हैं। वहीं, इसके सटीक परिणाम के लिए सुबह के पहले यूरिन के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। दरअसल, अगर कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसके सुबह के यूरिन में एचसीजी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो सटीक परिणाम बताने में मदद कर सकता है (2)

चलिए, अब जानते हैं कि इस टेस्ट को करने के लिए आपके पास क्या-क्या होना चाहिए।

सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है?

सिरके के साथ प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है –

  • सिरका – एक से आधा चम्मच
  • बाउल – दो
  • ड्रॉपर – एक
  • सुबह के पहले यूरिन का सैंपल

यहां हम विनेगर यानी सिरके से प्रेगनेंसी टेस्ट करने का तरीका बता रहे हैं।

सिरका/विनेगर प्रेगनेंसी टेस्ट किस तरह करें? | Vinegar Se Pregnancy Test Kaise Kare

विनेगर प्रेगनेंसी टेस्ट घर बैठे गर्भावस्था का पता लगाने का बेहद आसान तरीका है। नीचे हम क्रमवार तरीके से बता रहे हैं कि इस टेस्ट को आप अपने घर में कैसे कर सकती हैं –

  • सबसे पहले एक बाउल में सिरका डालें।
  • दूसरे बाउल सुबह का सबसे पहले यूरीन लें।
  • इसके बाद सिरके में यूरिन मिलाएं और कुछ देर के लिए उसे वैसे ही छोड़ दें।
  • कुछ समय बाद इस मिश्रण में बुलबुले आने लगेंगे।
  • फिर इसे ध्यान से देखें अगर इसका रंग बदलता है, तो इसका मतलब है कि महिला गर्भवती है।

आइए, अब सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट के काम करने का तरीका भी समझ लेते हैं।

सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट किस प्रकार काम करता है?

जैसा कि हमने लेख में बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में एचसीजी नामक हॉर्मोन का विकास होता है। वहीं, विनेगर एक एसिड की तरह होता है (3)। इसलिए, जब यूरिन के साथ इसे मिलाया जाता है, तो एक प्रकार का केमिकल रिएक्शन होता है और कुछ मिनटों में इस मिश्रण का रंग बदल जाता है। इससे प्रेगनेंसी के संकेत मिलते हैं। यहां हम स्पष्ट कर दें कि इस घरेलू टेस्ट का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, महिलाओं को केवल इस प्रकार के परीक्षणों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

लेख के इस भाग में हम इस टेस्ट के परिणामों के बारे में बता रहे हैं।

सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम को ऐसे समझें

लेख में हमने आपको यह तो बता दिया कि सिरके की मदद से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि इसके परिणामों को कैसे समझें। चलिए, यहां हम इसे भी स्पष्ट करा देते हैं, लेकिन इससे पहले हम बता दें कि यह कोई जरूरी नहीं है कि इसके परिणाम हमेशा सही ही आएं, कभी-कभी इसके नतीजे गलत भी आ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अभी तक इस प्रकार के टेस्ट को कोई वैज्ञानिक प्रमाणिकता नहीं मिली है। आइए अब नतीजों को समझें –

  • पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट : ऐसा माना जाता है कि जब यूरिन के सैंपल में सिरका मिलाया जाता है, तो उसमें केमिकल रिएक्शन होता है, जिस वजह से उस मिश्रण का रंग बदलने लगता है। अगर यह रंग पूरी तरह से बदल जाता है, तो महिला के गर्भवती होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • नेगेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट : वहीं, अगर कुछ समय बाद तक भी इस मिश्रण का रंग नहीं बदलता है, तो इसका मतलब है कि रिजल्ट नेगेटिव है यानी महिला गर्भवती नहीं है।

अब जानेंगे कि यह टेस्ट कितना सटीक है।

सिरका प्रेगनेंसी टेस्ट कितना सटीक होता है?

जैसा कि हमने बताया कि सिरका की मदद से किए जाने वाले प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। यह केवल मान्यताओं पर आधारित है। इसके परिणाम कभी-कभी गलत भी आ सकते हैं, क्योंकि गर्भावस्था का पता यूरिन में एचसीजी की मौजूदगी के आधार पर लगाया जाता है, लेकिन यूरिन में एचसीजी के अलावा कई अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं। इसलिए, जरूरी नहीं है कि यूरिन में सिरके से जो प्रतिक्रिया हुई है, वह सिर्फ एचसीजी की वजह से ही हुई हो। इसलिए, महिलाओं को गर्भावस्था जांच के लिए एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए और मेडिकल टेस्ट करवाना चाहिए।

अब बात करेंगे कि ऐसे समय में डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए।

चिकित्सक से कब संपर्क करें?

अगर कोई महिला घर में प्रेगनेंसी टेस्ट कर रही है और उसके नतीजे सही नहीं आ रहे या फिर मन मेंगर्भावस्था को लेकर किसी भी प्रकार का संशय हो, तो बेझिझक उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा नीचे हम गर्भधारण के शुरुआती लक्षणों का जिक्र कर रहे हैं। उनके महसूस होने पर भी महिलाओं को बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए (4):

  • पीरियड्स न आना
  • उल्टी या मितली आना
  • बार-बार पेशाब आना
  • यौनी से थोड़ा रक्तस्त्राव होना
  • स्तन और निप्पल पर सूजन
  • सिरदर्द होना
  • थकान होना
  • कुछ खाने की तीव्र इच्छा होना
  • मूड स्विंग

इस लेख से आपको यह तो समझ आ गया होगा कि सिरके से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करते हैं। साथ ही हम बार-बार इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि इस टेस्ट के परिणाम एकदम से सटीक मिलेंगे यह कोई जरूरी नहीं हैं। यह केवल गर्भावस्था का अनुमान लगाने का एक विकल्प हो सकता है। इसलिए, विनेगर से प्रेगनेंसी टेस्ट करने के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें। साथ ही उनके द्वारा दिए गए सलाहों पर ध्यान दें। गर्भावस्था से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन।

References

MomJunction's articles are written after analyzing the research works of expert authors and institutions. Our references consist of resources established by authorities in their respective fields. You can learn more about the authenticity of the information we present in our editorial policy.

1. HCG in urine by Medline plus
2. Pregnancy by FDA
3. Vinegar: Medicinal Uses and Antiglycemic Effect By NCBI
4. What are some common signs of pregnancy? By National Institute of Health

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.