बच्चे हों या बड़े सॉफ्ट टॉयज सभी को लुभाते हैं। वहीं बात अगर छोटे बच्चों की करें, तो उनका इन सॉफ्ट टॉयज के प्रति विशेष आकर्षण होता है। यही वजह है कि एक अच्छे सॉफ्ट टॉय के साथ बच्चे लंबे समय तक खेल सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक अच्छा सॉफ्ट टॉय तलाश कर रहे हैं, तो अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम टॉप-16 सॉफ्ट टॉयज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को उपहार के रूप में दे सकते हैं।
आइए, बिना देर किए सबसे पहले हम टॉप-16 सॉफ्ट टॉयज के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
बच्चों के लिए 16 सबसे अच्छे सॉफ्ट टॉयज
लेख के इस भाग में हम आपको क्रमवार टॉप-16 सॉफ्ट टॉयज के बारे में एक-एक करके विस्तार से बताएंगे।
1. हग एंड फील सॉफ्ट टॉयज टेडी बियर
अगर आप अपने बच्चे को एक अच्छा और बड़ा सॉफ्ट टॉय देना चाहते हैं, तो हग एंड फील का यह सॉफ्ट टॉय अच्छा उपहार साबित हो सकता है। यह एक टेडी बियर है, जो लाल रंग का है। इसकी ऊंचाई दो फीट है। वहीं टेडी बियर के गले में एक नीले रंग का आकर्षक बो दिया हुआ है। इस कारण यह बच्चों को बेहद पसंद आएगा।
खूबियां :
- चटक लाल रंग बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- इसमें लंबे और नरम फर का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इसका स्पर्श सौम्य है।
- अधिक मुलायम होने के कारण बच्चे इसे बार-बार छूना चाहेंगे।
- दो फीट का होने के कारण यह बच्चों को किसी मित्र की तरह महसूस हो सकता है।
2. डील्स इंडिया रैबिट विद कैरेट स्टफ्ड सॉफ्ट प्लस टॉय
डील्स इंडिया का यह सॉफ्ट टॉय बहुत नर्म और मुलायम मटीरियल के इस्तेमाल से एक खरगोश के रूप में तैयार किया गया है। इस सॉफ्ट टॉय की लंबाई 26 सेमी, चौड़ाई 10 सेमी और ऊंचाई 8 सेमी है। इस आकार के कारण यह टॉय काफी हद तक असली खरगोश जैसा नजर आता है। इस कारण यह बच्चों को बेहद पसंद आएगा।
खूबियां :
- नॉन टॉक्सिक और सॉफ्ट फैब्रिक मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है।
- इसका स्पर्श बेहद ही सॉफ्ट हैं, लेकिन इसकी फिलिंग अच्छे से की गई है यानी आसानी से इसका आकर नहीं बिगड़ेगा।
- बच्चों को यह आसानी से आकर्षित कर सकता है। इसलिए, बच्चे इस खिलौने के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहेंगे।
- घर में आसानी से साफ किया जा सकता है।
3. डील्स इंडिया पिंक बो टेडी बियर सॉफ्ट टॉय
डील्स इंडिया का यह सॉफ्ट टॉय 35 सेमी ऊंचा क्यूट टेडी बियर है, जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगा। इसकी चौड़ाई करीब 15 सेमी है और इसकी लंबाई 30 सेमी है। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक मीडियम साइज का सॉफ्ट टॉय ढूंढ रहे हैं, तो यह टेडी बियर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
खूबियां :
- नॉन टॉक्सिक और सॉफ्ट फैब्रिक मटीरियल से तैयार किया गया है।
- काफी नर्म है और दबाकर छोड़ने के बाद फिर से अपने आकर में वापस आ जाता है।
- बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- बच्चे इसके साथ लंबा समय बिताना पसंद कर सकते हैं।
- इसे घर में ही आसानी से धोया जा सकता है।
4. जिट्टो 3 फीट हगेबल टेडी बियर विद नेक बो
अगर आपका बचा थोड़ा बड़ा है और आप उसे ऐसा सॉफ्ट टॉय देना चाहते हैं, जो उसे एक साथी का एहसास करा सके, तो जिट्टो का यह टेडी बियर सही विकल्प है। यह टेडी बियर करीब 3 फीट ऊंचा है। आपका बच्चा जरूर इस सॉफ्ट टॉय को पसंद करेगा।
खूबियां :
- यह बहुत ही क्यूट टेडी बियर है, जिसे अपने किसी साथी की तरह बच्चा गले से लगा सकेगा।
- यह बच्चों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
- इसे नॉन टॉक्सिक और सॉफ्ट फैब्रिक के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।
- यह आसानी से मशीन में धोया जा सकता है।
- यह इतना बड़ा और सुन्दर है कि बच्चा इसके साथ लंबा समय बिताना चाहेगा।
5. आरवीए ग्रे मदर एलिफैंट
आरवीए का यह सॉफ्ट टॉय दिखने में बेहद ही आकर्षक है। कंपनी ने इसे मुख्य रूप से 3 से 6 साल के उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया है। खास यह है कि यह सॉफ्ट टॉय हाथी का आकार देकर तैयार किया गया है। यही कारण है कि यह सॉफ्ट टॉय बच्चों को जानवरों की दुनिया से जोड़ने में भी मदद कर सकता है।
खूबियां :
- नॉन टॉक्सिक और सॉफ्ट फैब्रिक से तैयार किया गया है, इसलिए यह बच्चों के लिए पूर्ण सुरक्षित है।
- बाहरी रूप से जितना यह नर्म है, वहीं अंदर से यह उतना ही स्पंजी है यानी दबाने के बाद भी इसका आकार नहीं बिगड़ेगा।
- बच्चे इसे देखकर आसानी से आकर्षित हो सकते हैं।
- बच्चा लंबे समय तक इस खिलौने के साथ रहना पसंद कर सकता है।
- बच्चों में जानवरों के प्रति प्रेम भाव पैदा करने में मदद कर सकता है।
6. वेबी बिग साइज फनी यूनिकॉर्न स्टफ्ड एनीमल प्लश टॉय
वेबी ने अपने इस सॉफ्ट टॉय को परियों की कहानियों और खासकर कार्टून प्रोग्राम में इस्तेमाल किया जाने वाले यूनिकॉर्न का आकार दिया है। इस सॉफ्ट टॉय का बाहरी हिस्सा नर्म फैब्रिक के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। वहीं, इस सॉफ्ट टॉय में फिलिंग के तौर पर शुद्ध कॉटन को प्रयोग में लाया गया है। यही वजह है कि आपके बच्चे को यह सॉफ्ट टॉय काफी पसंद आएगा।
खूबियां :
- यह सॉफ्ट टॉय बच्चों को एक सजीव यूनिकॉर्न का एहसास दिला सकता है।
- वजन में काफी हल्का है, इसलिए कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
- यह इतना नर्म और मुलायम है कि बच्चा बार-बार इस सॉफ्ट टॉय को छूना चाहेगा।
- बच्चे के एक आकर्षक खिलौने के साथ ही इसे घर में सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- बच्चों में बाहरी दुनिया में मौजूद जीवों को जानने की उत्सुकता को पैदा कर सकता है।
- बच्चों में देखने, सुनने और छूने की क्षमता का विकास कर सकता है।
7. सिली मी एक्स्ट्रा सॉफ्ट स्टफ्ड टॉय
अगर आप अपनी छोटी-सी बेटी के लिए एक अच्छा सॉफ्ट टॉय तलाश रहे हैं, तो सिली मी का यह प्रोडक्ट आपके लिए ही है। कंपनी ने अपने इस टॉय को एक बेबी यूनिकॉर्न का आकार दिया है। यह देखने में जितना आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा यह आपकी बच्ची को लुभा सकता है।
खूबियां:
- बेहद ही नर्म और मुलायम फैब्रिक से तैयार किया गया है।
- इसका स्पर्श काफी सौम्य है।
- इसकी सौम्यता के कारण बच्चे इसे बार-बार छूना चाहेंगे।
- कढ़ाई के माध्यम इस सॉफ्ट टॉय पर काफी आकर्षक डिजाइनिंग की गई है।
8. डील्स इंडिया पर्पल हार्ट टेडी बियर सॉफ्ट टॉय
डील्स इंडिया का यह सॉफ्ट टॉय 3 फीट ऊंचे टेडी बियर के आकार में आता है, जो देखने में चटक पर्पल रंग का है। इसे तैयार करने के लिए कंपनी ने बेहद ही नर्म फर वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया है, जो इसके स्पर्श को बेहद ही सौम्य बनाता है। यही कारण है कि यह बच्चों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
खूबियां :
- इसे नॉन टॉक्सिक मटीरियल से तैयार किया गया है।
- आसानी से घर में धोया जा सकता है।
- नर्म और मुलायम होने के बावजूद दबाकर छोड़ने पर अपने आकार में वापस आ जाता है।
- बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- सौम्य स्पर्श के कारण बच्चे इसे बार-बार छूना चाहेंगे।
- इस सॉफ्ट टॉय के साथ बच्चे लंबे समय तक व्यस्त रह सकते हैं।
9. टिकल्स स्टफ्ड सॉफ्ट फ्लश टॉय किड्स बर्थडे ब्लैक पांडा
अगर आपका बच्चा 3 साल या उससे अधिक उम्र का है, तो टिक्ल्स का यह सॉफ्ट टॉय आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कंपनी ने इस सॉफ्ट टॉय को पांडा के कार्टून कैरेक्टर का रूप दिया है, जो बच्चों को आसानी से लुभा सकता है।
खूबियां :
- नॉन टॉक्सिक और सॉफ्ट फैब्रिक मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है।
- स्पर्श सौम्य है।
- बच्चे को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- चटक काले और सफेद रंग का प्रयोग किया गया है, जो इसे नैचुरल पांडा का लुक प्रदान करता है।
- इस सॉफ्ट टॉय के साथ बच्चे लंबे समय तक व्यस्त रह सकते हैं।
10. चॉकोजोन क्यूट कलरफुल स्टफ्ड डॉलफिन फिश डॉल सॉफ्ट टॉय किड्स बेबी प्लश गिफ्ट
अगर आपका बच्चा जलीय जीवों को देख उत्साहित और आकर्षित होता है, तो चॉकोजोन का यह सॉफ्ट टॉय आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगा। यह सॉफ्ट टॉय अन्य सॉफ्ट टॉय से थोड़ा अलग है। कारण यह है कि कंपनी ने इसे एक नीले रंग की आकर्षक डॉलफिन का आकार दिया है।
खूबियां :
- इस सॉफ्ट टॉय को बनाने में बेहद ही नर्म फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
- इसका स्पर्श बहुत ही सौम्य है।
- बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- इस सॉफ्ट टॉय को खेलने के लिए बच्चे लंबे समय तक उपयोग में ला सकते हैं।
- एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा अप्रूव किया गया है।
11. रोवन मूवर्स एंड शेकर्स स्कॉटिश फोल्ड प्लश सॉफ्ट कैट टॉय
रोवन मूवेर्स एंड शेकर्स ने अपने इस टॉय को बिल्ली के बच्चे का आकार दिया है, जो गोल्डन ब्राउन और सफेद रंग का है। इसका बाहरी हिस्सा मुलायम फर वाले फैब्रिक से तैयार किया गया है। यही कारण है कि यह सॉफ्ट टॉय न केवल आपके बच्चों को पसंद आएगा, बल्कि जानवरों के प्रति प्रेमभाव भी पैदा कर सकेगा।
खूबियां :
- 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
- इसका स्पर्श सौम्य है।
- यह सॉफ्ट टॉय इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से युक्त है, जो चल सकती हैं और म्याऊं-म्याऊं की आवाज भी निकाल सकती है।
- यह टॉय बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- बच्चे लंबे समय तक इसे खेलने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
12. छोटा भीम छुटकी प्लश टॉय
अगर आपके बच्चे को कार्टून कैरेक्टर रोमांचित करते हैं, तो यह सॉफ्ट टॉय आपके बच्चे के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने अपने इस सॉफ्ट टॉय को छोटा भीम कार्टून प्रोग्राम में शामिल चुटकी कैरेक्टर का रंग रूप दिया है। ऐसे में यह सॉफ्ट टॉय खासतौर पर आपकी बच्ची को काफी पसंद आएगा, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप इसे अपने लड़के को उपहार के रूप में नहीं दे सकते हैं।
खूबियां :
- इस सॉफ्ट टॉय की बाहरी कवरिंग के लिए प्योर कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
- वहीं, इसमें फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया प्योर कॉटन फाइबर इसे स्पंजी बनाता है।
- इसका आकार बहुत ही छोटा है यानी बच्चा इसे अपने हाथ में आसानी से खेलने के लिए इस्तेमाल में ला सकता है।
- यह बच्चों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
- ट्रैवेल फ्रेंडली है यानी इसे बच्चे आसानी से कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं।
13. बेबीजॉयस प्रीमियम क्वालिटी एलीफैंट एंड नॉटी मंकी सॉफ्ट टॉय
इस खास टॉय को हाथी और बंदर के आकार के साथ तैयार किया है। इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बंदर इस सॉफ्ट टॉय में हाथी की सूंड पर बैठा दिखाई देता है। इस कारण बच्चे इस सॉफ्ट टॉय को देख आसानी से आकर्षित हो सकते हैं और लंबे समय तक इसे खेलने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
खूबियां :
- उच्चतम क्वालिटी के कॉटन फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो बच्चों के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
- चटक रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो बच्चों को आसानी से लुभा सकते हैं।
- वजन में काफी हल्का है, इसलिए आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- यह इतना सॉफ्ट है कि बच्चे इसे बार-बार छूना और प्यार करना चाहेंगे।
- बच्चे लंबे समय तक इस सॉफ्ट टॉय को खेलने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं।
14. छोटा भीम प्लश टॉय
अगर आप अपने बच्चे के लिए किसी ऐसे सॉफ्ट टॉय की तलाश कर रहे हैं, जिसके साथ आपका बच्चा एक रिश्ता कायम कर सके, तो यह सॉफ्ट टॉय आपके बच्चे के लिए एकदम उपयुक्त है। कंपनी ने अपने इस सॉफ्ट टॉय को छोटा भीम कार्टून कैरेक्टर का रूप दिया है।
खूबियां :
- बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- इसके फिलिंग के लिए स्पंजी कॉटन मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है।
- इसका स्पर्श बेहद ही सौम्य है और बच्चे इसे साथ लेकर घंटों तक खेलना चाहेंगे।
- इसका आकार ऐसा है कि यह आपके बच्चे के नन्हे हाथों में आसानी से समा सकता है।
- वहीं, आप इसे घर में सजावट के तौर पर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
15. कैंथन पीपा पिग प्लश स्टफ्ड सॉफ्ट टॉयज
कंपनी ने अपने इस सॉफ्ट टॉय को कार्टून पिग का रंग रूप दिया है। वहीं, इसे तैयार करने के लिए उच्चतम क्वालिटी के कॉटन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें उपयोग किए गए आकर्षक चटक रंग बच्चों को लुभाने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
खूबियां :
- इसका स्पर्श सौम्य है।
- बच्चों में भावनात्मकता का विकास कर सकता है।
- जीवों के प्रति प्रेमभाव पैदा करने में सहायक साबित हो सकता है।
- बच्चे इसे लंबे समय तक खेलने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
- आप चाहें तो इसे शो पीस के तौर पर सजाने के लिए भी उपयोग में ला सकते हैं।
16. टिकल्स यलो पिकाचू स्टफ्ड सॉफ्ट प्लश टॉय
खूबियां :
- अपने पीले चटक रंग के कारण यह बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
- इसका स्पर्श सौम्य है।
- वजन में हल्का है, इसलिए आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- सामान्य डिटर्जेंट के साथ आसानी से धोया जा सकता है।
लेख के अगले भाग में हम जानेंगे कि इन सॉफ्ट टॉयज को कैसे खरीदना चाहिए।
बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयज खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयज खरीदते समय इन बातों पर जरूर गौर करें:
- इस्तेमाल में लाया जाने वाला मटीरियल या फैब्रिक नॉन टॉक्सिक हो।
- सॉफ्ट टॉय शुद्ध कॉटन फैब्रिक से तैयार किया गया हो।
- स्पर्श सौम्य हो।
- स्पंजी हो ताकि उसका आकार न बिगड़े।
- चटक रंगों का इस्तेमाल किया गया हो, जो बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सके।
- वजन में हल्का हो, ताकि कहीं भी आसानी से उठाकर ले जा सके।
- घर में आसानी से धोया जा सके।
- एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा एप्रूव किया गया हो।
देखा, छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय खरीदना इतना भी मुश्किल नहीं है। सही जानकारी और बच्चे की उम्र व जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक अच्छे सॉफ्ट टॉय का चुनाव किया जा सकता है। फिर ज्यादा क्या सोचना, अभी लेख में दिए सॉफ्ट टॉयज में से अपने बच्चे के लिए उपयुक्त किसी एक का चुनाव करें। वहीं, चुने गए सॉफ्ट टॉय को घर बैठे मंगवाने के लिए प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक का इस्तेमाल करें। उम्मीद है कि यह लेख एक अच्छा सॉफ्ट टॉय चुनने में आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा।