100+ गृह प्रवेश की बधाई सन्देश, कोट्स, शायरी व स्टेटस | Best Griha Pravesh Wishes In Hindi

घर बनाने में पूरी जिंदगी गुजर जाती है। जब अपना घर हो तो खुशी का ठिकाना नहीं होता। इस खुशी को दोगुना कर देती है, अपनों की शुभकामनाएं। अगर आपके किसी अपने ने घर लिया है और आप उन्हें बधाई संदेश देना चाहते हैं तो परेशान न हों। मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा। दरअसल, इस लेख में हम लाए हैं 100 से भी अधिक गृहप्रवेश कोट्स, शायरी और शुभकामाएं।

आइए, जानते हैं कैसे दे सकते हैं गृह प्रवेश की शुभकामाएं।

In This Article

गृह प्रवेश की शुभकामनाएं | Griha pravesh wishes in hindi

अगर आपके प्रियजन ने घर खरीदा है और आप उस खुशी में शरीक नहीं हो पा रहे हैं, तो संदेश के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कुछ कोट्स, जिसे अपने करीबी दोस्त, बहन, पत्नी व रिश्तेदार को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। ये संदेश दूर होते हुए भी उनकी खुशियों में शरीक होना का एक अच्छा जरिया हैं।

  1. दुआ है मेरी इस अवसर पर,
    खुशियां हमेशा रहें आपके दर पर।
  1. बधाई नए घर की, खुशियों को मिले पता आपके घर का।
  1. मुबारक हो आपको नया आशियाना,
    सदा खुश रहना, सदा मुस्कुराना।
  1. बधाई हो ढेरों, हुए सपने साकार
    खुशियों से महके, घर, आंगन और द्वार।
  1. कृपा रहे सदा भगवान की और सारी खुशियां मिल जाएं,
    सबकी दुआ से आपका घर रोनक से भर जाए।
  1. खुशियों के फूल खिलें सारे,
    आंगन में खेलें चांद-सितारे।
  1. आनंद ही आनंद हो सारे घर में
    प्रेम ही प्रेम रहे सबके मन में।
  1. नए घर की मंगलकामनाएं हो,
    हमेशा सुख-शांति का वास हो।
  1. सदा खुश रहे पूरा परिवार,
    हर काम में एक दूसरे का हाथ हो,
    हर मुसीबत में सब एक साथ हों।
  1. प्यार, यादें और खुशियां मिलकर घर को घर बनाती हैं।
    आपको नए घर की ढेरों बधाई!
  1. आपके सपने हुए साकार
    मुबारक हो आपको घर द्वार।
  1. बधाई आपको, नया घर मंगलकारी हो
    मिले सारी खुशियां, घर आपके लिए सुखदायी हो।
  1. नया घर, नई आशा,
    मुबारक हो आपको नया बसेरा,
    खुशियों से चहक उठे आपका हर सवेरा।
  1. सपनों जैसा हो नया घर, शुभकामनाएं देते हैं।
    खुशियों से सजा रहे आपका घर-द्वार ऐसी दुआ करते हैं।
  1. सीढ़ियां चढ़ो नित सफलता की,
    खुशियां राह देखें आंगन की।
  1. यादों और खुशियों से सजाओ नया घर,
    जिंदगी में कभी छू न पाए कोई गम।
  1. नए घर की आपको बधाई। भगवान करे आपकी सारी अभिलाषा पूरी हो।
  1. नया घर नया आशियाना, मुबारक हो आपको सपनों का मकान।
  1. आपको तरक्की की बुलंदियों पर देखकर अच्छा लगा। नए घर की बधाई, भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे।
  1. मुबारक हो नया घर,
    हो सपने साकार,
    मिले आपको खुशियां अपार।
  1. खुशहाली मिले, घर में रहे रोनक, स्वस्थ हो पूरा परिवार। यही दुआ है भगवान से बारम्बार।
  1. नए घर में अतिथि को मिले पूरा सम्मान, प्यार, आदर और मान।
  1. बनी रहे घर की शांति, खुशियां बनाए डेरा,
    मुबारक हो आपको नए घर का नया सवेरा।
  1. तरक्की की राह में न आए बाधा,
    थामे रहना प्रभू के नाम का धागा,
    नए घर की ढेरों बधाइयां।
  1. कठिनाइयों को न मिले आपका पता-ठिकाना,
    हो खुशियां आपके जीवन में, रहे साथ जमाना।
  1. नई खुशियां, नई उमंग के साथ नए घर में हो आपका गृहप्रवेश।
  1. नए घर में मिले सुख-समृद्धि।
    हो जग में नाम, मिले प्रसिद्धि।
  1. नए सपने, नया मकान.
    मुबारक हो आपको नई उड़ान।
  1. घर में लक्ष्मी संग गजानंद करें प्रवेश,
    आपके जीवन से मिट जाए सभी क्लेश।

इस लेख के अगले भाग में हम गृह प्रवेश पर कोट्स बता रहे हैं।

गृह प्रवेश पर कोट्स | Griha pravesh quotes in hindi

गृह प्रवेश के लिए कोट्स भी भेज सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए कोट्स आपकी मदद कर सकते हैं।

  1. गृहप्रवेश आपके लिए शुभ हो। नए घर में आपको ढेर सारी खुशियां मिले।
  1. नए घर के आंगन में महके खुशियां, हमेशा सजी रहे फूलों की बगिया।
  1. नया घर निवेश एक है, ये परिवार के लिए विशेष है। सुंदर विकल्प चुनने के लिए आपको बधाई।
  1. खुशियों से जोड़ें घर, सफलता बढ़ती जाए। नुकसान घटते जाए, दुखों को न मिले आपका रास्ता। नए घर की ढेरों बधाइयां।
  1. घर के दीवारों सा जुड़ा रहे पूरा परिवार, मुबारक हो आप सबको नया घर-संसार।
  1. हमेशा बनी रहे रिश्तों की गर्माहट, नए घर में मिलकर बांटे एक-दूसरे का सुख-दुख।
  1. नए घर में आपका पहला कदम, हमदम का साथ रहे हरदम। मुबारक हो आपको ये नया संसार।
  1. नया घर, नए रास्ते, खुशियों को आपके घर का पता मिले हंसते-हंसते।
  1. नए घर में प्यार और विश्वास की हो बुनियाद, गणपति बप्पा से बस यही है फरियाद।
  1. खट्टी-मीठी यादों का नए घर में बसेरा। खुशियां झूमे घर में, मुबारक हो नया सवेरा।
  1. मकान खरीदना है आसान, उसे घर बनाना मुश्किल। बना रहे ये आपका घर, तारे आंगन में करें झिलमिल।
  1. बनी रहे भगवान की कृपा, पूरी हो आशाएं।
    हमेशा रहें खुश, जिंदगी में कभी न आएं बाधाएं।
  1. नए घर में बनी रहे रोनक, हर चेहरे पर हो मुस्कान
    खुशियां बनाएं बसेरा, बस यही दुआ है भगवान।
  1. हर अतिथि को मिले आदर, खुशी न हो कम
    नए घर में गम से कभी आंखें न हों नम।
  1. विश्वास, प्यार और खुशी से भरा हो यादों का नया घरौंदा। नए घर की ढेरों बधाई।
  1. घर में जब प्यार की नींव हो तो किसी सजावट की जरूरत नहीं होती। आपका घर में ऐसे ही सजा रहे। ढेरों शुभकामनाएं।
  1. नया घर नए जीवन की शुरुआत होती है। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर नए संसार को गले लगाओ। यही कामना है। बहुत-बहुत बधाई!
  1. बगिया सा फले-फूले आपका नया संसार, नए घर में आपका प्रवेश हो शानदार।
  1. नए घर में शांति और समृद्धि का हो वास, मिले रोज नई तरक्की, खुशियां रहे पास।
  1. नए पड़ोसी, नई जगह और नए रास्ते। मिले आपको सब ऐसे ही अच्छे। जीवन के पथ पर यूं ही आगे बढ़ते रहो।
  1. नए घर में प्रवेश करें रिद्धि-सिद्धि संग गणेश, मिले सारी खुशियां, जीवन से कटे क्लेश।
  1. आपसी समझ और प्यार से करें नए घर की देखभाल, मुबारक हो आपको यह सपनों का संसार।
  1. सफलता और खुशी के शानदार आगाज के साथ शुरू हो जीवन का नया अध्याय, नए घर में मिले प्रगति, कभी थमें न आपके पांव।
  1. प्यारा परिवार, नया घर, जिंदगी में और क्या चाहिए। जीवन की इस ऊंचाई के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।
  1. घर पेड़ की तरह होता है। इसमें खूबसूरत यादों की शाखाएं होती हैं। आपके नए घर में भी प्यारी यादों की शाखाएं हों। कभी किसी को कोई गम न हो।
  1. ये सिर्फ छत और दीवारों की बात नहीं, ये एक नई यात्रा की शुरुआत है, जिसमें मेरी शुभकामनाएं हमेशा आप के साथ हैं।
  1. नए घर में प्रवेश मंगलमय हो। यूं ही आगे बढ़ते रहो। पूरे हों सारे सपने।
  1. सभी चिंताओं को छोड़ पीछे। नए घर की सफलता को करो महसूस।
    ये दिन नहीं आता बार-बार, इसके पीछे होती है कठिन तपस्या।
  1. नए घर में नए जीवन की करना शुरुआत। सफलता की खुशबू मिले। मिले अपनों का आशीर्वाद। बधाई हो।
  1. गृहप्रवेश समारोह में आपके द्वारा लिया गया कदम प्रगति पथ पर यूं ही बढ़ता रहे। बधाई हो।
  1. घर वह जहां दिल मिलते हैं। परिवार हंसता है और एक साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। आपके नए घर में भी खुशियों की बरसात हो। यही कामना है।
  1. नए घर में खुशियां जोड़ें, गम को कर लो आधे। सफलताएं हों गुणा, संघर्ष मिलकर आओ बांटें। नए घर की बधाई।
  1. नए घर की तरह ऐसे ही जीवन में सबकुछ हासिल करते रहना। हमारी ढेरों शुभकामनाएं।
  1. अपनों की हंसी से महकता रहे आपका नया घर,
    प्रियजनों का करना आदर, मिले पूरा सम्मान,
    मुबारक हो नया संसार।
  1. सपनों सा हो आपका नया संसार,
    खुशियों की नींव हो अपनेपन की दीवार।
  1. घर की दीवार की तरह आप सब रहें एकजुट,
    प्यार की हो चित्रकारी, कभी कम न हो हमारी यारी।
  1. खुश रहो सदा, साकार हो सपने,
    नई खुशियों में शामिल हो आपके सभी अपने।
  1. स्वर्ग सा सुंदर हो नया घर,
    जिसमें कभी गम न आए नजर,
    मुबारक हो आपको आपके सपनों का नया घर।
  1. महल सा सुंदर हो सपनों का आशियाना,
    पार्टी देना, अब न चलेगा कोई बहाना।
  1. पत्नी घर की छांव है तो पति घर का धूप,
    नए घर में कभी कमी न हो, बने आप दोनों ऐसे स्वरूप।
  1. बधाई देता हूं नए घर की, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो,
    मिले सारी खुशियां, गम को न मिले आपके घर का पता।
  1. नया घर मंगलमय हो। दूर हो सारी कठिनाई,
    हर पल घर में खेले खुशियां, न हो किसी से लड़ाई।
  1. नया बसेरा, नया घर, जीवन में लाए ढेरों खुशियां,
    कभी न मिले गम, हमेशा सजी रहे आपकी दुनिया।
  1. सपनों का मकान मुबारक हो आपको। ऐसे ही तरक्की करते रहो

अब हम गृह प्रवेश को लेकर कुछ बेहतरीन शायरियां बताने जा रहे हैं।

गृह प्रवेश पर शायरी | Griha pravesh shayari in hindi

गृह प्रवेश की बधाई देने के लिए शायरी भी भेज सकते हैं, इसके लिए ये शायरियां बेस्ट रहेंगी।

  1. फूलों सा हंसना, तारों का चमकना,
    नए घर को प्यार की डोर से सजाना।
  1. जहां प्यार, वही घर। हमेशा अच्छी यादें संजोना,
    दोस्तों को भी कभी घर बुलाते रहना।
  1. घर जैसे बीज से, खुशियों की फसल लहलहाए,
    रहे सब मिल-जुलकर, कभी याद न गम की आए।
  1. नए घर में फैला रहे अच्छाई का प्रकाश,
    मिल-जुलकर रहें सब, मिले नया मुकाम।
  1. नए घर की तरह हकीकत बने आपके सारे सपने,
    भरो ऊंची उड़ान, संग रहें सदा अपने।
  1. नया दिन, नया डेरा। कल तक नहीं था, लेकिन आज है तेरा,
    हर पल नया हो आपके जीवन में, खुशियों का हो मजबूत घेरा।
  1. ऐसे ही सपने हों साकार, लिए एक-दूसरे हाथ,
    प्रगति पथ पर बढ़ते रहो साथ।
    नए घर की मुबारकबाद!
  1. आंगन में महकें खुशियां, न आए कोई गम
    भगवान से यही दुआ करते हैं हरदम।
  1. नया घर, नया आशियाना,
    पुराना छोड़ो अब भेजो अपना नया ठिकाना।
  1. मकान खरीदना नहीं घर बनाना है मुश्किल।
    दुआ है रब से, हमेशा बना रहे घर, रहो सदा खुशहाल।
  1. सुंदर है घर की सजावट, इसमें नहीं कोई बनावट,
    यूं ही बना रहे अपनों का प्यार, नहीं हो कोई मिलावट।
  1. मीठी-मीठी यादों संग खुशियों का चखना स्वाद,
    साथ मिले अपनों का तो घर में ही हो जाता है स्वर्ग सा एहसास।
  1. नए घर में केवल साथ रखना मीठी-मीठी बात,
    किसी का दिल न दुखे, न पास फटके कोई कड़वी याद।
  1. नए घर में साथ रहे पूरा परिवार, बनी रहे रिश्ते की गर्माहट,
    एक-दूसरे की खिलखिलाहट से हो घर की सजावट।
  1. पल-पल है अनमोल, जो कर सको इनका मोल।
    नए घर में मिलकर रहना, कहना न कड़वे बोल।
  1. शानदार और बढ़िया हो आपका नया घर।
    बढ़े मान सम्मान, विराजें गणपति, रहे न कोई डर।
  1. नया घर लिया आपने, अब नहीं देना होगा किराया।
    हर शाम बीते इसमें, खुशियों का हो नया बसेरा।
  1. दिल में है खुशी, आप आए करीब।
    कभी न मिले गम, ऐसे हों नसीब।
  1. दिल देता है दुआएं आशियाने की,
    सदा खुश रहना, कभी नजर न लगे जमाने की।
  1. अच्छी चीज में वक्त लगा, लेकिन पूरा हुआ सपना।
    अब हर किसी से फक्र से कहना, ये घर है अपना।
  1. जीवन के पथ पर ऐसे आगे बढ़ते रहो कि तारीफ करे जमाना।
    कभी किसी चीज की कमी न हो, भरा रहे आपका आशियाना।
  1. खुशियों का बसेरा हो, दुख से न हो सामना।
    भगवान आपको सबकुछ दे, बस यही है कामना।
  1. खुशियां खेलें आंगन में, यूं ही कृपा करते रहे भगवान।
    मेरी शुभकामनाओं के साथ पूरे हो आपके सब अरमान।
  1. कई वर्षों के तप का है यह फल, नए घर में मिले खुशियां।
    झिलमिल करें चांद-तारें, कभी याद न आए कल।

चलिए, अब नए घर प्रवेश को लेकर कुछ कविताएं पढ़ते हैं।

नए घर में प्रवेश पर कविता | Best Griha pravesh par kavita

कोई ज्यादा करीबी नए घर में प्रवेश करने जा रहा है, तो कुछ शब्दों से ही उनका काम नहीं चलने वाला, इसलिए उन्हें गृह प्रवेश पर कविता भी भेज सकते हैं। इसके लिए लेख में नीचे बताई गई कविताएं भेज सकते हैं।

  1. घर में आए लक्ष्मी,
    चलती रहे जिंदगी की रेस,
    दुख से न हो सामना,
    ऐसा हो गृहप्रवेश।
    हर दिन खुशियों का माहौल रहे,
    आपका घर हमेशा खुशहाल रहे,
    कोई भी मुसीबत न आ सके आपके द्वार,
    हर तकलीफ से दूर रहे आपके घर परिवार।
  1. प्यार, सुंदर यादों और सपनों से सजाना घर को।
    जीवन में कोई कमी न होगी, कभी न छोड़ना सच्चाई की डगर को
    नयी शुरुआत करना नए घर से,
    नए लोगों से मिलाना नए नगर से,
    मन से पुरानी बुरी यादों को मिटा देना,
    अपने नए घर को खुशियों से सजा देना।
  1. नया घर लाया है पूरे परिवार के लिए खुशियों का मौका,
    मिल गया है पूरे परिवार को खुशियों का तोहफा,
    सभी के चेहरे पर मुस्कान है,
    उनके बना नया मकान है।
    यही से चोड़ोगे तरक्की की सीढ़ी
    इस घर में रहेंगी आपके कई पीढ़ी,
    छोटे-छोटे बच्चों की गूंजेगी किलकारी,
    हो जाएगी हर मनोकामना पूरी तुम्हारी।
  1. पूरे परिवार के साथ नए घर में करें प्रवेश,
    कभी खत्म न हो इतना आशिर्वाद दें
    रिद्धि-सिद्धि संग गणेश,
    दूर रहे घर से हर बुरी चीज,
    और न हो घर में कभी क्लेश,
    ऐसा हो आपका गृह प्रवेश।

उम्मीद है कि ये शुभकामना संदेश और कोट्स आपको पसंद आए होंगे। बस फिर देर किस बात की, अपना मोबाइल उठाएं, मैसेज टाइप करें और भेज डालें अपने खास को। आपका सिर्फ एक मैसेज उनके गृह प्रवेश जैसे खास दिन को और खास बना देगा। इसी प्रकार के और शुभकामना संदेश के लिए आप मॉमजंक्शन के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.