बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ी 150 रोचक जानकारियां | Science Facts For Kids In Hindi

हमारी सृष्टि कई पहेलियों से भरी हुई है, जिनमें से ज्यादातर पहेली विज्ञान सुलझा चुका है। मानव शरीर से लेकर अंतरिक्ष तक, लगातार नए शोध होते रहते हैं। वैज्ञानिकों की ये कोशिश जारी रहती है कि वो उन सब चीजों की खोज कर लें, जो इंसान के काम आ सकती है। इस खोज-बीन के दौरान उन्हें कुछ ऐसे तथ्य मालूम पड़ते हैं, जो हर व्यक्ति को पता होने चाहिए। इसलिए, मॉमजंक्शन लाया है साइंस के कुछ मजेदार फैक्ट्स की लंबी लिस्ट। ये तथ्य बच्चों की जानकारी में इजाफा करेंगे और उन्हें दोस्तों के बीच अपनी समझ दिखाने का मौका भी देंगे।

आइए, शुरू करते हैं और सबसे पहले जानते हैं भौतिक विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

In This Article

भौतिक विज्ञान के रोचक तथ्य

यह विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जो हमें उस दुनिया को समझने में मदद करती है, जिसमें हम रहते हैं। नीचे हम भौतिकी से जुड़े कुछ खास तथ्य बता रहे हैं, जो ऊर्जा, बल और बिजली जैसे विषयों से जुड़े हैं।

  1. गुरुत्वाकर्षण में अंतर के कारण 90 किलो का व्यक्ति मंगल ग्रह पर सिर्फ 34 किलो का रह जाता है।
  2. इलेक्ट्रिक ईल (मछली) शिकार और शिकारी दोनों को करंट मार सकती है। इसका करंट 500 वॉल्ट के बिजली के झटके के बराबर होता है।
  3. भोजन से ऊर्जा को आमतौर पर जूल या कैलोरी में मापा जाता है।
  4. चंद्रमा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में महज 1.255 सेकंड का समय लगता है।
  5. ध्वनि लगभग 767 मील प्रति घंटे (1,230 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से यात्रा कर सकती है।
  6. 80 किमी प्रति घंटे (50 मील प्रति घंटे) की स्पीड से चलते समय कार हवा के प्रतिरोध को दूर करने के लिए अपने ईंधन के लगभग आधे हिस्से का उपयोग करती है। इसका अर्थ है कि गाड़ी की स्पीड तेज होने पर ईंधन कम फूंकता है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. पानी गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध काम कर सकता है। अगर एक नली को पानी से भरे बर्तन में डालें, तो पानी बिना किसी यंत्र के नली में ऊपर की ओर चढ़ने लगता है। इस क्रिया को केपिलरी एक्शन (Capillary action) कहते हैं।
  2. शुक्र (वीनस) एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो पृथ्वी की विपरीत दिशा में घूमता है।
  3. दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 113 किमी प्रति घंटा (70 मील प्रति घंटे) है।
  4. यूरेनस (अरुण ग्रह) के 27 ज्ञात चंद्रमा हैं, जिनमें से अधिकांश का नाम साहित्यिक पात्रों के नाम पर रखा गया है।

आइए, अब जानते हैं अंतरिक्ष से जुड़े कुछ अन्य तथ्य

अंतरिक्ष से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

हमारा अंतरिक्ष कई रहस्य समेटे हुए हैं। इन रहस्यों से पर्दा हटाने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक संपूर्ण अंतरिक्ष की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं स्पेस से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

  1. सूर्य पृथ्वी से 3 लाख गुना अधिक बड़ा है।
  2. हैली धूमकेतु (Halley’s Comet) आखिरी बार वर्ष 1986 में पृथ्वी से सौर मंडल में देखा गया था। अब यह वर्ष 2061 के आसपास पृथ्वी से फिर से दिखाई दे सकेगा।
  3. शुक्र हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है, जिसकी सतह का तापमान 450 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
  4. कई वैज्ञानिकों का मानना है कि लगभग 6.5 करोड़ साल पहले एक अंतरिक्ष त्रासदी हुई, जो डायनासोर के विलुप्त होने का कारण बनी।
  5. वैज्ञानिकों का मानना है कि सौर मंडल का गठन लगभग 460 करोड़ साल पहले हुआ था।
  6. चंद्रमा में पृथ्वी की तुलना में अधिक दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। यहां बहुत कम प्राकृतिक गतिविधि चल रही है। पृथ्वी लगातार भूकंप, कटाव, बारिश, हवा और पौधों के माध्यम से अपनी सतह में सुधार कर रही है, जबकि चंद्रमा पर मौसम स्थिर रहता है।
  7. शनि एकमात्र वलय ग्रह (Ring planet) नहीं है, बृहस्पति, अरुण और वरुण जैसे अन्य ग्रहों के चारों ओर भी छल्ले हैं, लेकिन वो कम स्पष्ट हैं, इसलिए कम दिखाई देते हैं।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा छोड़े गए पैरों और टायरों के निशान हमेशा के लिए वहां बने रह जाते हैं, क्योंकि उन्हें मिटाने के लिए वहां हवा नहीं है।
  2. 2006 में खगोलविदों ने एक ग्रह का नाम बदल दिया था। प्लूटो को अब एक बौने ग्रह यानी ड्वार्फ प्लेनेट के रूप में जाना जाता है।
  3. बृहस्पति के 4 सबसे बड़े चंद्रमाओं का नाम यूरोपा, गेनीमेड, कैलिस्टो और लो है।

लेख के अगले हिस्से में हम जानते हैं पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

अपना ग्रह यानी पृथ्वी का भी अपना अलग विज्ञान है, जिसे जिओ साइंस के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के गर्भ में खनिज और गैस के अलावा और बहुत कुछ छुपा है। चलिए, इनके बारे में पता करें।

  1. मैग्मा पृथ्वी की सतह के नीचे पाया जाने वाला गर्म तरल पत्थर है। इसे ज्वालामुखी से निकलने के बाद लावा के रूप में जाना जाता है।
  2. प्राकृतिक गैस में गंध नहीं होती है, इसलिए इसमें गंध मिलाई जाती है ताकि लीक होने पर इसका पता लगाया जा सके।
  3. हवाई एक जाना माना टूरिस्ट प्लेस है। वह प्रतिवर्ष 10 सेमी की गति से जापान की ओर बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये दोनों विभिन्न टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित हैं।
  4. सहारा रेगिस्तान को विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान माना जाता है। अनुमान है कि एक तिहाई अफ्रीका सहारा रेगिस्तान में शामिल है।
  5. प्यूमिक के नाम से मशहूर ज्वालामुखी चट्टान ही अकेली ऐसी चट्टान है, जो पानी में तैर सकती है।
  6. समुद्र के अंदर आने वाले भूकंप बड़ी सुनामियों का कारण बन सकते हैं, जिनसे पृथ्वी पर बड़ी तबाही की आशंका हो सकती है।
  7. माउंट एवरेस्ट को सबसे बड़ा पर्वत माना जाता है। इसकी चोटी समुद्र तल से 8,848 मीटर (29029 फीट) ऊंची है।
  8. सौर मंडल में पृथ्वी पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. बरमूडा ट्रायंगल के बारे में वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां पर होने वाले हादसों के पीछे पृथ्वी की प्रबल गुरुत्वाकर्षण शक्ति है।
  2. अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने पर यह नीली दिखाई देती है, इसलिए इसे ब्लू प्लेनेट कहा जाता है।

लेख के अगले हिस्से में पढ़ते हैं पशु-पक्षियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

पशु-पक्षियों से जुड़े तथ्य

पशु-पक्षियों का अपना एक अलग संसार है और यहां भी अजीबो-गरीब तथ्य देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास बातें।

  1. क्या आप जानते हैं एक जिराफ की जीभ 21 इंच लंबी होती है और वह उससे अपने कान तक साफ कर सकता है।
  2. ध्रुवीय भालू बाएं हाथ से काम करना पसंद करते हैं यानी वो लैफ्टी होते हैं।
  3. हाथी की सूंड में एक भी हड्डी नहीं होती, जबकि उसमें 4 हजार मांसपेशियां होती हैं।
  4. मनुष्यों को होने वाले सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमित रोग गोरिल्ला में भी फैल सकते हैं।
  5. एक गिलहरी की उम्र 9 साल तक हो सकती है।
  6. आपको जानकर हैरानी होगी कि छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है।
  7. आप जानकर चकित होंगे कि व्हेल मछली उल्टी दिशा में नहीं तैर सकती है।
  8. क्या आप जानते है भालू के 42 दांत होते हैं।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. चींटियों के फेफड़े नहीं होते हैं।
  2. तितलियां सुन नहीं सकती हैं, लेकिन वो कंपन को महसूस कर सकती हैं।

आइए, अब जानते हैं धरती के अलावा अन्य ग्रहों के चकित कर देने वाले रहस्य।

ग्रहों के बारे में रोचक जानकारी

पृथ्वी पर जीवन है यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर भी जीवन की संभावना तलाश रहे हैं। कई अंतरिक्ष अभियानों के द्वारा अन्य ग्रहों के बारे में जो जानकारी हासिल हुई है, उसमें कुछ रोचक तथ्य भी शामिल हैं, जैसे –

  1. ज्ञात ग्रहों में सबसे गर्म ग्रह शुक्र है।
  2. सबसे ठंडा ग्रह यूरेनस है।
  3. पृथ्वी गृह का केवल एक ही उपग्रह है चंद्रमा।
  4. मंगल ग्रह को रोमन गॉड ऑफ वॉर के नाम से भी जाना जाता है।
  5. यूरेनस इतना बड़ा है कि पृथ्वी जितने 63 ग्रह इसमें समा सकते हैं।
  6. बृहस्पति इतना बड़ा ग्रह है कि इसमें पूरा सौर मंडल समा सकता है।
  7. सौर मंडल में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर पानी की तीन अवस्था तरल, ठोस और गैस पाई जाती हैं।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. बृहस्पति पर नजर आने वाला लाल निशान (ग्रेट रेड स्पॉट) एक भयंकर तूफान है, जो पृथ्वी से तीन गुना बड़ा है।
  2. शुक्र ग्रह की सतह पर सल्फ्यूरिक एसिड बादलों की तरह बिछा रहता है।
  3. फेरिक ऑक्साइड की अधिकता होने के कारण मंगल लाल रंग का दिखाई देता है।

लेख में आगे जानते हैं प्रौद्योगिकी से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स।

प्रौद्योगिकी से जुड़े रोचक तथ्य

पूरा विश्व प्रौद्योगिकी यानी टेक्नोलॉजी में लगातार तरक्की कर रहा है। पहले की तुलना में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी बढ़ा है। आइए, जानते हैं इस क्षेत्र के बारे में कुछ तथ्य।

  1. 3.8 बिलियन से अधिक लोग आज इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जो दुनिया की आबादी का 40% है।
  2. हर मिनट में 570 नई वेबसाइट बनाई जाती हैं।
  3. गूगल पर प्रतिदिन 350 करोड़ से भी ज्यादा विभिन्न तरह के सर्च किए जाते हैं।
  4. यू ट्यूब पर हर मिनट में 24 घंटे के वीडियो अपलोड किए जाते हैं।
  5. प्रति मिनट 3,40,000 ट्वीट भेजे जाते हैं।
  6. फेसबुक पर हर दिन 30 करोड़ से अधिक तस्वीरें अपलोड की जाती हैं। प्रतिदिन 80 करोड़ लाइक्स और 17.5 करोड़ लव रीएक्शन भेजे जाते हैं।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. फॉन्ट बदलकर प्रिंटर की इंक बचाई जा सकती है।
  2. वर्तमान समय में दुनिया की 92 प्रतिशत करेंसी डिजिटल है।
  3. 1995 से पहले डोमेन का रजिस्ट्रेशन मुफ्त था।
  4. ई-मेल का आविष्कार वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (WWW) से पहले हो चुका था।

टेक्नोलॉजी के बाद जानते हैं, इससे ही जुड़े इंजीनियरिंग फील्ड के बारे में कुछ तथ्य।

इंजीनियरिंग से जुड़े मजेदार तथ्य

इंजीनियरिंग अपने आप में एक रोचक विज्ञान है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग में कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद युवा इंजीनियरिंग पढ़ना चाहते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ बातें, जो इंजिनियरिंग से जुड़ी हैं।

  1. इंजीनियर शब्द लैटिन शब्द इंगनेटर से आया है, जिसका अर्थ है चतुर यानी क्लैवर।
  2. सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के पहले इंजीनियर थे।
  3. एलिसा लियोनिडा इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली महिला इंजीनियर हैं।
  4. भारत और दुनिया भर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा, पेट्रोलियम और केमिकल इंजीनियर की मांग भी ज्यादा है।
  5. मैकेनिकल इंजीनियरिंग को सबसे मुश्किल और कम्प्यूटर साइंस को सबसे आसान इंजीनियरिंग ब्रांच माना जाता है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. टाइटैनिक 882 फीट (269 मीटर) लंबा था। इसे आज भी शानदार इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है।
  2. एयरोस्पेस इंजीनियर अंतरिक्ष वाहनों या हवाई जहाजों को डिजाइन करते हैं।
  3. बायोमेडिकल इंजीनियर चिकित्सा उपकरणों को डिजाइन करने और चलाने का काम करते हैं।
  4. पर्यावरण (एनवायरमेंटल) इंजीनियर पर्यावरण में सुधार और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान तैयार करते हैं।
  5. र्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तेजी से बढ़ने वाले इंजीनियरिंग फील्ड है। अगले 10 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई मामलों में मनुष्य को पछाड़ सकती है।

अब इसके बाद जानेंगे कि मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

मानव शरीर की रोचक जानकारी

मानव शरीर संसार की सबसे जटिल सरंचना है। इसके बारे में बहुत से वैज्ञानिक अध्ययन हो चुके हैं, जबकि कई शोध होने बाकी हैं। फिलहाल, हम जानते हैं मानव शरीर से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट।

  1. मानव शरीर से हल्का-सा प्रकाश निकलता रहता है, जिसे आंखों से देख पाना संभव नहीं है।
  2. मनुष्य की नाभि में बैक्टीरिया की 67 अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं।
  3. मनुष्य के शरीर में हर साल लगभग 4 किलो त्वचा कोशिकाओं की मृत्यु होती है।
  4. बच्चे जब तक कम से कम एक महीने के नहीं हो जाते, तब तक वो आंसू नहीं बहाते हैं।
  5. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नाक एक खरब अलग-अलग गंधों को पहचान सकती है।
  6. मनुष्य एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो शर्माना जानती है।
  7. रक्त शरीर के वजन का लगभग आठ प्रतिशत हिस्सा होता है।
  8. मानव शरीर में इतनी रक्त वाहिकाएं है कि अगर सभी को जोड़ दिया जाए, तो इनसे पृथ्वी चार बार लपेटी जा सकती है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. एमिग्डालोइपोकैम्पेक्टोमी (amygdalohippocampectomy) दिमाग की ऐसी सर्जरी है, जो मस्तिष्क के कुछ हिस्से को हटाने के साथ-साथ डर की भावना को खत्म कर सकती है।
  2. मनुष्य ही एकमात्र प्राणी है, जिसकी ठुड्डी होती है।

इसके बाद नजर डालते हैं रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री से जुड़े तथ्य।

रसायन विज्ञान से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य

विज्ञान की प्रमुख शाखा में से एक रसायन विज्ञान है। यह तत्वों की प्रकृति और प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी देती है। दुनिया में लाखों किस्म के तत्व और रसायन हैं, जो केमिस्ट्री को रोचक विषय बनाते हैं।

  1. दुनिया में सबसे ज्यादा कठोर धातु प्लैटिनम है।
  2. अगर क्लोरोफॉर्म को वायुमंडल में मिलाया जाए, तो यह तुरंत जहरीली गैस फॉस्जीन (COCL2) बना देता है।
  3. वातावरण में जितनी भी ऑक्सीजन पाई जाती है, उसका 20 प्रतिशत हिस्सा अमेजन के जंगल से प्राप्त होता है।
  4. उड़ने वाले गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जाती है, क्योंकि यह वायु से भी हल्की होती है। हीलियम का प्रयोग हवाई जहाज के टायर में भी किया जाता है।
  5. हथेली पर रखने भर से गैलियम नामक पदार्थ पिंघल जाता है, क्योंकि यह तापमान के प्रति बहुत संवेदनशील होता है।
  6. पेट में ऐसा एसिड पाया जाता है, जो स्टील को भी गला सकता है।
  7. तांबे यानी कॉपर पर बैक्टीरिया नहीं लग सकते हैं।
  8. मानव शरीर में बड़ी मात्रा में कार्बन पाया जाता है, इतना कि इससे 9 हजार ग्रेफाइट की पेंसिल बनाई जा सकती है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. हीरा एसिड में नहीं पिंघलता है।
  2. ऑक्सीजन का रंग नीला होता है और इसे तरल व ठोस अवस्था में ही देखा जा सकता है।

लेख के अगले हिस्से में जानते हैं भोजन से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य।

भोजन के तथ्य

भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है, यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन भोजन के इतने विकल्प है कि यह अपने आप में एक लंबा विषय हो सकता है। यहां जानें भोजन से जुड़ें कुछ तथ्य।

  1. चिड़िया की लार व घोंसले से सूप बनाया जाता है और यह चीन का महंगा व स्वास्थ्यवर्द्धक खाना है।
  2. हवाई जहाज में भोजन कम स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि ऊंचाई पर सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता में थोड़ी कमी आ जाती है।
  3. शहद 300 साल तक खराब नहीं होता है।
  4. मैकडोनाल्ड प्रत्येक सेकंड में 75 बर्गर बेचता है।
  5. शहद बहुत जल्दी पच जाता है, क्योंकि मधुमक्खी इसे पहले ही पचा देती हैं।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. मिल्क शेक में सबसे ज्यादा कैलोरी पाई जाती है।
  2. नारियल पानी को आपातकाल में ब्लड प्लाज्मा की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  3. अगर सिरके में मोती को डाला जाए, तो वो पिघल जाएगा।
  4. नींबू दुनिया का सबसे गुणकारी फल है।
  5. 1995 में अंतरिक्ष में सबसे पहले आलू उगाया गया था।

आगे दिए जा रहे हैं पानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

पानी से जुड़े मजेदार तथ्य

पानी न सिर्फ दुनिया के समस्त प्राणियों की जरूरत है, बल्कि यह धरती के भूगोल और वातावरण में बड़ी भूमिका रखता है। इसके बारे में कुछ अनसुने फैक्ट्स नीचे दिए जा रहे हैं।

  1. दुनिया का 1.7% पानी जम गया है और इसलिए यह इस्तेमाल के लिए बेकार है।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिदिन लगभग 40,000 करोड़ गैलन पानी का उपयोग किया जाता है।
  3. अमेरिकियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी का लगभग आधा हिस्सा थर्मोइलेक्ट्रिक बिजली उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है।
  4. पानी, एसिड से ज्यादा तत्वों को घोल सकता है। यह सल्फयूरिक एसिड से भी अधिक घुलनशील है।
  5. दुनिया में 78 करोड़ लोगों के पास अच्छे जल स्रोत की कमी है।
  6. दूषित पानी से हर घंटे 200 बच्चों की मृत्यु हो जाती है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. एक जेलीफिश और एक खीरे में 95% पानी होता है।
  2. जल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखता है।
  3. सभी नदियों की तुलना में वायुमंडल में अधिक ताजा पानी है।
  4. नासा ने चंद्रमा पर बर्फ के रूप में पानी की खोज कर ली है।

पानी के बाद जानते हैं आग से जुड़ी कुछ अनसुनी जानकारियां।

अग्नि से जुड़े रोचक तथ्य

आग का आविष्कार दुनिया के महत्वपूर्ण अविष्कारों में से एक माना जाता है। अग्नि का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर यांत्रिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता रहा है। आइए, जानते हैं कि इसके बारे में विज्ञान क्या कहता है।

  1. आग एक रासायनिक प्रतिक्रिया है, जो प्रकाश और गर्मी उत्पन्न करती है।
  2. आग जलाने के लिए ईंधन, ऑक्सीजन और गर्मी की आवश्यकता होती है।
  3. जंगल में आग लगने के दौरान अगर पेड़ के अंदर का पानी जल्दी भाप में बदल जाए, तो पेड़ फट सकता है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. जंगल में आग लगने के बाद यह 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फैल सकती है और रास्ते में जो कुछ भी आता है उसे नष्ट कर देती है।
  2. पृथ्वी एकमात्र ज्ञात ग्रह है, जहां आग जल सकती है। इसके अलावा और किसी ग्रह पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है।
  3. लंदन में 1666 में बहुत भयानक आग लगी थी, जिसे दी ग्रेट फायर ऑफ लंदन के नाम से जाना जाता है। इस आग ने शहर का 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर दिया था। इसे गुड बर्न कहा जा सकता है, क्योंकि इस आग में प्लेग महामारी का वायरस भी खत्म हो गया था ।
  4. आग को भड़कने में 30 सेकंड से भी कम समय लग सकता है और इतने में ही इसे संभालना मुश्किल हो सकता है।
  5. अग्निशमन (आग बुझाना) वास्तव में पेरिस में 1900 ओलंपिक के दौरान एक खेल था।
  6. आग की लपटों की तुलना में धुएं के शरीर में जाने से अधिक लोग मर जाते हैं।
  7.  दिन में 1 लाख बार पृथ्वी पर बिजली गिरती है। इस बिजली से आग लगने का जोखिम 20% तक हो सकता है।

आइए, अब जानते हैं ध्वनि के बारे में कुछ रोचक बातें।

ध्वनि से जुड़े रोमांचक तथ्य

यहां ध्वनि के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताए जा रहे हैं, जो आप नहीं जानते होंगे। ध्वनि की गति क्या है और ये कैसे सुनाई देती है, इन सभी के बारे में नीचे बिन्दुओं में बताया गया है। साथ में हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

  1. संगीत से लगने वाले डर को मेलोफोबिया कहते हैं।
  2. ध्वनि 767 मील/घंटा या 1,230 किमी/घंटे की गति से यात्रा करती है।
  3. हवा की तुलना में ध्वनि, पानी में 4.3 गुना तेज गति से यात्रा करती है।
  4. पानी में ध्वनि की गति 1,482 मीटर/सेकंड है।
  5. हवा की कोई आवाज नहीं होती है। यह अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं के कारण ध्वनि पैदा करती है।
  6. पृथ्वी पर प्राकृतिक और सबसे तेज ध्वनि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पैदा हो सकती है।
  7. 1883 में क्राकोटा नामक ज्वालामुखी विस्फोट दुनिया में सबसे अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाला विस्फोट था। इससे निकली ध्वनि 4 हजार मील की दूरी तक सुनी गई थी।
  8. ध्वनि को गति करने के लिए माध्यम की जरूरत पड़ती है। धरती पर हवा के माध्यम से ध्वनि तैरती है। जहां हवा न हो वहां आवाज नहीं सुनी जा सकती है।
  9. अंतरिक्ष में ध्वनि के लिए कोई माध्यम नहीं है, इसलिए अंतरिक्ष में कोई आवाज नहीं सुनी जाती है।
  10. मक्खियां किसी भी आवाज को सुनने में सक्षम नहीं होती हैं।

अब जानते हैं बिजली यानी इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े तथ्य।

बिजली के रोमांचक तथ्य

बिजली एक तरह की ऊर्जा है, जो तकनीक को कार्य करने की सामर्थ्य दे सकती है। इसे ईंधन के विकल्प के रूप में बहुत सराहना मिली है। बिजली के बारे में जानने के लिए बच्चे बहुत उत्सुक रहते हैं, इसलिए हम लाए हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

  1. बिजली प्रकाश की गति से यात्रा करती है यानी लगभग 3 लाख किमी प्रति सेकंड।
  2. बिजली उत्पादन के लिए कोयला विश्व का सबसे बड़ा स्रोत है।
  3. पहली सफल इलेक्ट्रिक कार 1891 में अमेरिकी आविष्कारक विलियम मॉरिसन ने बनाई थी।
  4. मानव शरीर में भी बिजली पाई जाती है और दिल के काम करने में बिजली मददगार होती है।
  5. बायो ईंधन के अलावा हवा, पानी और सूरज भी बिजली उत्पादन कर सकते हैं।
  6. 600 मेगावाट वाले प्राकृतिक गैस संयंत्र से 220,000 घरों में बिजली दी जा सकती है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. जब जमीन से बिजली टकराती है, तो यह बादल से जमीन की ओर बहती है, लेकिन जब वो दिखाई देती है, तब जमीन से वापस बादल में जा रही होती है।
  2. मानसिक बीमारियों के इलाज के लिए इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाते हैं।
  3. आइसलैंड ऐसा देश है, जो सालाना सबसे ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करता है। उनकी खपत अमेरिका से लगभग 23% अधिक है।
  4. दुनिया का सबसे बड़ा लाइट बल्ब का नाम एडिसन है और यह न्यू जर्सी में स्थित है। यह 14 फीट लंबा है। इसका वजन आठ टन है और यह थॉमस एडिसन मेमोरियल टॉवर के ऊपर स्थित है।

आइए, अब जानते हैं कुछ प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथ्य।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथ्य

दुनिया में बहुत से महान वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने मानव प्रजाति को तरक्की की नई राह दिखाई है। विज्ञान के रहस्य खोलने वाले इन हीरोज का जीवन भी कम रोमांचकारी नहीं होता है। महान वैज्ञानिकों से जुड़े कुछ तथ्य नीचे दिए जा रहे हैं।

  1. मैरी क्यूरी को फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों में नोबल पुरस्कार मिला है। वह अकेली ऐसी वैज्ञानिक हैं, जिन्हें दो बार नोबल पुरस्कार मिला है।
  2. मृत्यु के बाद आइंस्टाइन के दिमाग का अध्ययन करने के लिए, उसे अंतिम संस्कार से पहले निकाल लिया गया था।
  3. न्यूटन का मानना था कि वर्ष 2060 के कुछ समय बाद दुनिया में प्रलय आएगी।
  4. गैलीलियो ने पहली बार बताया था कि अन्य ग्रहों पर भी चंद्रमा हैं।
  5. मैरी क्यूरी की मृत्यु 1934 में हो गई थी, लेकिन उनकी वस्तुएं अभी भी रेडियोधर्मी (रेडियोएक्टिव) हैं। इसलिए, क्यूरी जिन चीजों को इस्तेमाल करती थीं, उन्हें सुरक्षित तरीके से संग्रह करने में करीब 1,500 वर्ष और लगेंगे।
  6. भारत में परमाणु ऊर्जा का जनक होमी जहाँगीर भाभा को माना जाता है।
  7. दो प्रकार के अणु पाए जाते हैं बोसान और फर्मियान। इसमें से बोसान का नाम प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सत्येन्द्रनाथ बोस से प्रेरित है।
  8. अब्दुल कलाम को “मिसाइल मैन” के नाम से जाना जाता है।
Science Facts For Kids In Hindi

Image: Shutterstock

  1. महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का विचार था कि “पढ़ाई चीजों को जानना नहीं है, बल्कि दिमाग को सोचने की ट्रेनिंग देना है।”
  2. विज्ञान के साथ-साथ अरस्तू ने कविता, संगीत, रंगमंच, तर्क, मेटा फिजिक्स, नैतिकता और राजनीति सहित कई अन्य विषयों पर लिखा है। अरस्तु को वैज्ञानिक नहीं, बल्कि दार्शनिक के नाम से जाना जाता है।

इस लेख में आपने जाना कि विज्ञान कितना रोचक है और इसमें कितने मजेदार तथ्य छुपे हुए हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। ये फैक्ट्स बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ा सकते हैं और उनके अंदर अधिक जानने की जिज्ञासा पैदा कर सकते हैं। इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि आपके सभी दोस्त विज्ञान के बारे ये रोमांचक बातें जान सकें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.