Research-backed iconFact Checked

50+ बच्चों के लिए मजेदार गणित की पहेलियां व उत्तर | Maths Paheli In Hindi For Kids

पजल्स या पहेलियां ऐसे खेल हैं, जिसे सुलझाने के लिए दिमाग के सभी पुर्जें कसने होते हैं। यह हर उम्र व वर्ग के लोगों को मजेदार लगती है, लेकिन इसे सुलझाने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। यही वजह है कि पजल्स या पहेली जैसे खेल कौशल और संज्ञानात्मक ज्ञान के लिए बेहतर कहलाते हैं (1)। इसी वजह से मॉमजंक्शन इस लेख में बच्चों के लिए रोचक गणित की पहेलियां और उनके जवाब लेकर आया है।

चलिए, शुरू करते हैं बच्चों के लिए गणित की रोचक पहेलियों का सिलसिला।

50+ बच्चों के लिए मजेदार गणित की पहेलियां व उत्तर | Maths Paheli In Hindi For Kids

यहां आप 50 से भी अधिक बच्चों के लिए गणित की पहेलियां पढ़ेंगे। ये पहेलियां आप अपने 3 साल से बड़े बच्चों के साथ मिलकर सुलझा सकते हैं। इन पहेलियों से न सिर्फ बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि उन्हें पहेलियों में उलझाकर आप अपने अन्य काम भी निपटा सकेंगे। हुआ न एक तीर से दो निशाना।

  1. मैं वो संख्या हूं, जो पैर की उंगलियों की संख्या से 5 अधिक है। बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर – 15

  1. मैं एक संख्या हूं, जो एक हफ्ते से दो संख्या अधिक हूं। बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर – 9

  1. एक टोकरी में 10 आम हैं, जिसमें से 4 आम एक व्यक्ति को दे दिए। बताओ अब उस व्यक्ति के पास कुल कितने आम बचे हैं?

उत्तर – 4 आम, क्योंकि उस व्यक्ति को टोकरी में से 4 आम दिए गए थे।

  1. एक व्यक्ति के पास 15 बकरियां हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं। तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियां होंगी?

उत्तर – 7 बकरियां, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर अन्य सभी मर चुकी हैं।

  1. 2 पिता और 2 पुत्र बाजार में लंच के लिए गए। उनमें से प्रत्येक ने 70 रुपये का लंच खरीदा। कुल कितना खर्च हुआ?

उत्तर – 210 रुपये, क्योंकि वो 3 ही लोग थे – दादा, पिता और पोता। इस तरह इसका जवाब हुआ, 70×3 = 210 रुपये।

  1. राम हर साल अपने जन्मदिन पर 100 रुपये एक गुल्लक में डालता था। जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर रुपये गिने, तो वो 1500 रुपये ही थे। बताओ ऐसा क्यों?

उत्तर – राम का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था। इस वजह से 60÷4=15 ×100 =1500 रुपये।

  1. गोलू की टोकरी में 10 आम थे, जिसमें से उसने एक-एक आम अपने 10 दोस्तों को बांट दिए। फिर भी टोकरी में एक आम रह गया था। बताओ कैसे?

उत्तर – गोलू ने टोकरी से 9 आम निकालकर अपने पहले 9 दोस्तों को दिए। इसके बाद बचा हुआ 10वां आम टोकरी सहित 10वें दोस्त को दिया, इसलिए टोकरी में एक आम बच गया।

  1. WV733N नंबर की कार से एक आदमी कहीं जा रहा था। रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट मांगी। आदमी ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा, तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है। अब बताओ लड़की का नाम क्या था?

उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था। अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे, तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा।

  1. राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया। अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था?

उत्तर – तीसरे नंबर पर।

  1. गोलू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे 6 पत्नियों के साथ आया एक आदमी मिला। सभी पत्नियों के हाथ में 2-2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1-1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3-3 बच्चे थे। बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे?

उत्तर – सिर्फ अकेला गोलू ही बाजार जा रहा था, क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे।

  1. 16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं। तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी?

उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2, तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा कर देंगे।

  1. एक लाइन में सभी लोग पंक्ति मे खडे़ थे, जिसमें एक लड़की दोनों तरफ से 19वें स्थान पर थी। तो बताओ कितने लोग लाइन में खड़े थे?

उत्तर – 37 लोग

  1. बंटू के घर में कुछ सेब और कुछ सुई हैं। अगर वह सभी सेब में 1-1 सुई चुबाए, तो उसके पास 1 अतिरिक्त सुई बच जाती है। अगर वो प्रत्येक सेब में 2 सुई चुबाए, तो उसके पास 1 अतिरिक्त सेब बच जाता है। अब बताओ बंटू के पास कुल कितने सेब और सुई हैं?

उत्तर – बंटू के पास 3 सेब 4 सुई हैं।

  1. श्याम, बंटू का बड़ा भाई है। रानी, राम की छोटी बहन है। बंटू, रानी का इकलौता बेटा है। बताओ श्याम और राम रिश्ते में क्या लगते हैं?

उत्तर – श्याम, राम का भतीजा है।

  1. राम कद में श्याम से बड़ा है। मोती कद में राम से बड़ा है और गोलू, मोती से कद में छोटा है, लेकिन श्याम से लंबा है। तो इनमें सबसे छोटी लंबाई किसकी है?

उत्तर – श्याम सभी लोगों में कद में सबसे छोटा है।

  1. एक टोकरी में 8 केले हैं, जिनमें से 3 केले आपने ले लिए हैं। बताओ आपके पास कितने केले बचे हैं?

उत्तर – 3 केले, क्योंकि आपने टोकरी में सिर्फ 3 केले ही लिए थे।

  1. दो पिता और दो बेटे मछलियां पकड़ने गए। सभी ने 1-1 मछली पकड़ी। जब उन्होंने मछलियां गिनी, तो वो सिर्फ 3 ही थीं। बताओं ऐसा क्यों?

उत्तर – मछली पकड़ने कुल तीन ही लोग गए थे। इनमें एक दादा, दूसरा बेटा व तीसरा पोता था।

  1. मेरी उम्र 15 से कम है, लेकिन 10 से ज्यादा है। 10 से 3 तक जोड़कर तुम मुझे ढूंढ सकते हो। बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर – 13

  1. मैं 8 से कम हूं, लेकिन 5 से ज्यादा हूं। मैं बाएं हाथ की उंगलियों से भी एक ज्यादा हूं। बताओ मैं क्या हूं?

उत्तर – 6

  1. मैं एक संख्या हूं, जिसे त्रिभुज की भुजाओं की संख्या को जोड़कर ढूंढा जा सकता है। बताओ में क्या हूं?

उत्तर – 3

  1. मैं 1 और 5 के बीच की एक संख्या हूं। मैं 4 से कम हूं, लेकिन 2 से अधिक हूं। अगर मुझे ढूंढ सकते हो, तो बताओं मैं कौन हूं?

उत्तर – 3

  1. एक वृत्त की कितनी भुजाएं होती हैं?

उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है।

  1. 31, 33, 13 और 103 में से सबसे छोटी संख्या कौन सी है?

उत्तर – 13

  1. 49 और 51 के बीच कौन सी संख्या आती है?

उत्तर – 50

  1. 13 और 15 के बीच में कौन सी संख्या आती है?

उत्तर – 14

  1. गणित के अंग्रेजी शब्द ‘MATHEMATICS’ में कितने अक्षर हैं?

उत्तर – 11

  1. 6 को कितनी बार जोड़ें कि 66 आ जाए?

उत्तर – 11 बार

  1. 100 से पहले कौन सी संख्या आती है?

उत्तर – 99

  1. संख्या 20 और 25 के बीच के फर्क को दर्शाने के लिए निम्न में से किस चिह्न को चुनना चाहिए ?

उत्तर

  • वह कौन सी संख्या है, जो पांच सौ से बड़ी है, लेकिन पांच सौ दो से छोटी है?
  • उत्तर – 501

    1. 86, 68 से अधिक है। यह कथन सत्य है या असत्य?

    उत्तर – सत्य

    1. राम के पास एक सप्ताह के दिन के बराबर टॉफियां हैं। बताओ राम के पास कुल कितनी टॉफियां हैं?

    उत्तर – 7

    1. गोलू की किताब 42 पन्नों की है, जिसमें से उसने 16 पन्ने पढ़ लिए हैं। अब गोलू को कितने और पन्ने पढ़ने हैं?

    उत्तर – 26

    1. मैं दो अंकों की एक संख्या हूं, जो 20 से कम हूं, लेकिन 14 से अधिक हूं। मैं 10 और 20 के बराबर दूरी पर आती हूं। बताओ मैं कौन हूं?

    उत्तर – 15

    1. मैं एक अंक हूं। मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहां से मुझे लिखना शुरू किया जाता है। बताओ मैं कौन हूं?

    उत्तर – 8

    1. 73 के बाद अगली विषम संख्या कौन सी आती है?

    उत्तर – 75

    1. 382 और 264 क्या है, विषम या सम?

    उत्तर – सम

    1. सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है?

    उत्तर – 0

    1. 5 में 1 जोड़ें, फिर 5 में 1 से गुणा करें। फिर दोनों से प्राप्त हुई संख्या को जोड़ने पर कौन सी संख्या मिलेगी?

    उत्तर – 11, क्योंकि 5 + 1 = 6 और 5 x 1 = 5, फिर 6 + 5 = 11

    1. 1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है?

    उत्तर – 20 बार

    1. एक महिला की 5 बेटियां हैं और सभी बेटियों का 1-1 भाई है, तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं?

    उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों के एक ही भाई हैं।

    1. 1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका भार अधिक होगा?

    उत्तर – दोनों का भार बराबर होगा, क्योंकि दोनों ही भार के हिसाब से 1-1 किलो के हैं।

    1. इनमें से कौन-सी संख्या सबसे छोटी है – 69, 19, 9, या 99?

    उत्तर – 9

    1. एक टोकरी में 2 संतरे और 6 सेब हैं। बताओ उस टोकरी में कुल कितने फल हैं?

    उत्तर – 8, क्योंकि 6 + 2 = 8

    1. मोना के पास 6 टॉफी है और पूजा ने बाद में उसे 3 और टॉफियां दे दी। अब बताओ मोना के पास कुल कितनी टॉफियां हैं?

    उत्तर – 9, क्योंकि 6 + 3 = 9

    1. एक पेड़ पर 5 कबूतर बैठे थे, जहां से 3 तोते उड़ गए। तो अब बताओ पेड़ पर कितने कबूतर बैठे हैं?

    उत्तर – 5 कबूतर, क्योंकि सिर्फ तोते ही उड़े हैं पेड़ से।

    1. इनमें से जोड़ का चिह्न क्या है, +, =, -, या x?

    उत्तर – +

    1. 106 में कितने शून्य होते हैं?

    उत्तर – 1

    1. 9 से 6 को जोड़ने पर कौन-सी संख्या प्राप्त होगी?

    उत्तर – 15

    1. अगर किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है, तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे?

    उत्तर – 3

    1. एक टेबल पर 2 गिलास के आगे 2 गिलास हैं, 2 गिलास के पीछे 2 गिलास हैं और 2 गिलास के बगल में 2 गिलास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने गिलास हैं?

    उत्तर – 4 गिलास

    1. एक बच्चा के पास 18 गुब्बारे हैं, जिनमें से 7 गुब्बारे उसने फोड़ दिए, 6 गुब्बारे अपने दोस्त को दे दिए और 5 गुब्बारे खो गए। बाद में वह 1 और गुब्बारा खरीद कर लाता है। बताओ उस बच्चे के पास कितने गुब्बारे बचे?

    उत्तर – 1 गुब्बारा

    1. अगर कमल हर महीने 1 नया खिलौना खरीदे, तो एक साल में उसके पास कुल कितने खिलौने होंगे?

    उत्तर – 12 खिलौने।

    1. निम्न में क्या लंबा है- 10 सेंटीमीटर, 10 इंच या 10 मीटर?

    उत्तर – 10 मीटर

    1. एक दुकानदार ने 7 बच्चों के बीच में बराबार संख्या में 49 समोसे बांटे हैं। बताओ प्रत्येक बच्चे को कितने समोसे मिले हैं?

    उत्तर – 7 समोसे

    1. अगर एक पेन की कीमत 5 रुपये है, तो 3 पेन खरीदने में कितना खर्चा होगा?

    उत्तर – 15 रुपये

    1. कमल के 6 भाई-बहन हैं। सभी भाई-बहनों की उम्र में 2 साल का अंतर है। इनमें 7 साल की कंचन सबसे छोटी बहन है और कमल सबसे बड़ा है। बताओ कमल की आयु कितनी है?

    उत्तर – 19 वर्ष, कमल को मिलाकर कुल 7 भाई-बहन हैं, जिनमें कमल सबसे बड़ा है और 7 वर्ष की कंचन सबसे छोटी है। अगर कंचन की उम्र 7 में 6 बार 2 को जोड़ा जाए, तो इससे 19 की संख्या प्राप्त होगी और यही कमल की उम्र है।

    1. एथलीट बच्चों के एक समूह में मोना 50वीं सबसे तेज और सबसे धीमी दौड़ने वाली एथलीट है। अब बताओ उस समूह में कुल कितने एथलीट हैं?

    उत्तर – 99

    1. 5 बंदरों को 5 केला खाने में 5 मिनट का समय लगता है, तो बताओ 4 बंदरों को 4 केला खाने में कितना समय लगेगा?

    उत्तर – 4 मिनट

    1. यदि 4 लोग मिलकर, 4 घंटे में 4 किलो जलेबी बनाते हैं, तो 8 लोग मिलकर 8 घंटे में कितने किलो जलेबी बना सकते हैं?

    उत्तर – 16 किलो जलेबी

    बच्चों के लिए गणित की पहेलियां सिर्फ मनोरंजक नहीं, बल्कि ज्ञानवर्धक भी होती हैं। इनसे उनकी गणित की समझ बढ़ती है और उनका गुणा भाग भी बेहतर होता है। इन गणित की पहेलियों से बच्चों के साथ ही माता-पिता को भी कुछ-न-कुछ नया सिखने को मिलता है। यहां तक की दिमाग तेज करने में भी ये गणित की पहेलियां मददगार साबित हो सकती है। बस तो इन रोचक पहेलियों से बच्चे की मैथ्स प्रैक्टिस करावाएं और उन्हें इनमें व्यस्त रखें।

    संदर्भ (References)

    References

    MomJunction's articles are written after analyzing the research works of expert authors and institutions. Our references consist of resources established by authorities in their respective fields. You can learn more about the authenticity of the information we present in our editorial policy.
    1. Does Video Gaming Have Impacts on the Brain: Evidence from a Systematic Review
      https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6826942/

     

    Was this article helpful?
    Like buttonDislike button
    The following two tabs change content below.